
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर । अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तिनाथ नाथ पांडेय सर्वसम्मत्ति से निर्वाचित हुए साथ ही रविंन्द्र सिंह छत्तीसगढ़ प्रभारी बने। भोजपुरी भवन बीरगांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्थापक डॉक्टर जौहर शफियावादी साथ ही सभी भोजपुरी संम्मानीय सदस्यों के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी की घोषणा की गई। सदन में सदस्यो के बीच काफी गहमागहमी रही आरोप प्रत्यारोप का दौर करीब दो घंटे चला जिसमे मीडिया प्रभार के स्वतंत्रता पर उंगली उठाने से भी लोग बाज नही आये पक्षपात के आरोप भी लगाए गए लेकिन सिद्ध नही कर पाये और निराधार पाए गए । काफी लंबी बहस के साथ बहुत ही सूझ भूझ के साथ और संतुलन के साथ डॉक्टर जौहर साफ़ियावादी ने जैसे ही मुख्तिनाथ पांडेय की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और फूल मालाओं का दौर शुरू हो गया। जानकारी देते हुए मुख्तिनाथ पांडेय ने बताया कि इस पद की ज़िम्मेदारी पुरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सभी सम्मनिय सदस्यों को लेकर करने का संकल्प लेता हूँ। स्वर्गीय राकेश गौतम के जो भी अधूरे सपने या लक्ष्य थे, वो हम सब मिलकर पूरा करेंगे और समाज मिलकर एकजुटता का परिचय देगा । इस अवसर पर ओ.पी.राय,अमित सिंह,अनिल सिंह,बी.बी.ओझा,भगवान शर्मा,विशाल पांडेय,प्रमोद गौतम,अरुण झा,अरुण सिंह,अवदेश पांडेय,मुख्य रूप से उपस्थित थे।