Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बगीचा में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 368 हितग्राहियों को मिला लाभ

June 25, 2026

समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने से बदली खेती की तस्वीर, किसान विष्णु राठौर बने प्रेरणा स्रोत

June 25, 2026

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से बोड़ालाता में लौटी रोशनी, खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों को मिली राहत

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भाजपा चिप्स के सर्वर से किये गये 4601 करोड़ के घोटाले का दे जवाब क्योंकि ये भाजपा के 15 वर्षों के शासन के विरासत का छोटा सा उदाहरण -कांग्रेस
रायपुर

भाजपा चिप्स के सर्वर से किये गये 4601 करोड़ के घोटाले का दे जवाब क्योंकि ये भाजपा के 15 वर्षों के शासन के विरासत का छोटा सा उदाहरण -कांग्रेस

adminBy adminMay 4, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
रायपुर । व्यापम और चिप्स पर भाजपा की बयानबाजी पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सर्वर में हुई गड़बड़ी तो भाजपा के 15 वर्षों के शासन के विरासत का छोटा सा उदाहरण भर है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में इन संस्थानों का उपयोग गड़बड़ी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिये ही किया जाता रहा और उसके देखरेख में लापरवाही बरती जाती रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चिप्स को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया था। चिप्स को गठन का उद्देश्य सरकारी विभागों को आनलाईन और डिजिटलाईजेश करना बताया गया लेकिन हकीकत में सरकारी विभागों के टेंडर और ठेकों के कामों को चिप्स के माध्यम से केन्द्रीयकरण करके चिप्स के माध्यम से एक व्यक्ति को सर्वाधिकार संपन्न बना दिया गया। उसी का परिणाम हुआ कि चिप्स में ई-टेंडर के नाम पर हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला कर दिया गया। चिप्स से सारे विभागों को जोड़ने के पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं किया गया। चिप्स के मेंटेनेंस का ठेका भी राज्य के बाहर की कंपनियों को उनका परफार्मेंस जाने बिना कमीशनखोरी के उद्देश्य से दे दिया गया। छत्तीसगढ़ के बाहर की कंपनियों को चिप्स के माध्यम से सेवा और सर्विस के नाम पर मोटी रकम लुटायी जाती रही है। इनकी मिलीभगत से सालभर के काम का कान्ट्रेक्ट कर कई कंपनिया 2-3 महीनो में ही पूरा पैसा लेकर भाग जाती थी। चिप्स के सर्वर में गड़बड़ी आने के कारण हजारों परिक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्रिंट नही हो सके। इसे देखते हुये पीईटी के परीक्षा को स्थगित किया गया। अब सर्वर की गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। अब परीक्षा की तिथी बहुत जल्दी ही घोषित की जायेगी। सभी परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड होना शुरू हो गया है और 10000 से अधिक परिक्षार्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड भी कर लिये है। चिप्स को लेकर भाजपा के द्वारा की जा रही बयानबाजी जिस चिप्स में बड़ा घोटाला हुआ नवंबर 2015 से लेकर मार्च 2017 के बीच 1459 टेंडर डालने के लिये एक ही ईमेल आईडी का 235 बार उपयोग किया गया। 17 विभागो के अधिकारियों ने 4601 करोड़ के टेंडर में 74 ऐसे कम्प्यूटरों का इस्तेमाल निविदा अपलोड करने में किया, जिनका उपयोग वापस उन्हीं टेंडर निविदा भरने के लिये किया गया। ये स्पष्ट रूप से चिप्स में बड़ा घोटाला था। चिप्स की इस गड़बड़ी में कुछ कीटाणु बाकी रह गये हैं। इस कीटाणुओं को बहुत जल्द ठीक कर लिया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 8 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार में चिप्स में करोड़ो का घोटाला होता है और भारतीय जनता पार्टी के लोग उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय यदि सर्वर डाउन होने के कारण परिक्षार्थी के असुविधा को लेकर कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोई निर्णय लेते है तो आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं, स्तरहीन आरोप लगा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी अपने गरेबान में तो झांक कर देखे की चिप्स में कितने बड़े पैमाने में घोटाला किया गया है। भाजपा के शासनकाल में पीएमटी के प्रश्न पत्र बार-बार लीक होने के कारण पीएमटी की परीक्षा तीन बार लेना पड़ा था, तब तत्कालिक परीक्षा नियंत्रक का संबंध आरएसएस था। चिप्स और व्यापम में भर्राशाही की पाइप लाईन डालने के लिये जिम्मेदार भाजपा सरकार के नुमाइंदे नलके पर दोष मढ़ने की स्तरहीन राजनीति में संलिप्त है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि व्यापम में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के सरकार में जो भर्राशाही चलती रही उसमें सुधार लाये जाने के लिये कड़े कदम उठाने की दिशा में काम जारी है। आचार संहिता समाप्त होते ही कांग्रेस की सरकार प्राथमिकता में व्यापमं और चिप्स की गड़बड़ियों को दुरूस्त करने का काम करेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

बगीचा में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 368 हितग्राहियों को मिला लाभ

June 25, 2026

समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने से बदली खेती की तस्वीर, किसान विष्णु राठौर बने प्रेरणा स्रोत

June 25, 2026

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से बोड़ालाता में लौटी रोशनी, खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों को मिली राहत

June 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बगीचा में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 368 हितग्राहियों को मिला लाभ
  • समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने से बदली खेती की तस्वीर, किसान विष्णु राठौर बने प्रेरणा स्रोत
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से बोड़ालाता में लौटी रोशनी, खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों को मिली राहत
  • बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति
  • जशपुर में नाबार्ड का स्वतंत्र जिला विकास प्रबंधक कार्यालय शुरू, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.