रायपुर । छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। कौशिक 30 अप्रैल से 10 मई तक झारखंड में रहेंगे और धनबाद लोकसभा में प्रचार अभियान में शामिल होंगे। कौशिक के साथ विधायक रजनीश सिंह, डॉ. केएम बांधी सहित भूपेंद्र सवन्नी, ज्योतिनंद दुबे रहेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय व वनौषधि पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह 6 मई को खुंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव व विशेष आमंत्रित सदस्य ओपी चौधरी रांची संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। चौधरी झारखंड पहुंच गये हैं और उनकी करीब 20 नुक्कड़ सभाएं होंगी।
झारखंड के सहप्रभारी रामविचार नेताम लगातार दौरा और सभाएं कर रहे हैं। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरण देव और श्याम बिहारी जायसवाल 19 मई को दुुमका संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा राजमहल संसदीय क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
गिरिडीह में लोकेश कावडिया, विष्णुशंकर मिश्रा, चम्पालाल प्रजापति, सुरेन्द्र पाटनी, आसुतोष दत्ता व बलराम विश्वकर्मा, जमशेदपुर में मोतीलाल साहू, प्रदीप गांधी व प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, संजय पांडेय व तोखन साहू और सिंहभूमि संसदीय क्षेत्र में भरत मटियारा व सतीश लाटिया, मंतूराम पवार, ब्रह्मानंद नेताम व भोजराज नाग तथा सतीश लाटिया पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
