Browsing: बस्तर

 
K.W.N.S.- बस्तर । बस्तर में खेती कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक कावडगांव में ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. हादसा बस्तर ब्लॉक में हुई है. जहां खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त ये हादसा हुआ. वही 3 घायल घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है. फ़िलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है. भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं. खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है।
 

K.W.N.S.-बस्तर। छत्तीसगढ़ में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को है. चुनाव से पहले ही सभी पार्टियों के नेता वोटर्स के बीच पहुंच रहे हैं.इसी बीच मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है. लखमा ने अपने बयान में कहा है कि ”आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा कि नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं है.क्योंकि टिकट देने का फैसला गांधी परिवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के हाथों में हैं. मैं कोई बड़ा नेता नहीं हूं. मैं एक छोटा कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं.”
कवासी लखमा ने कहा कि ” मैं पार्टी के आदेश पर झंडा उठाने और दरी उठाने का काम करता हूं.पंडित नेहरु, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी बस्तर पहुंचे थे. लेकिन पहली बार कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बीते दिनों बस्तर आई थी. उनके बस्तर प्रवास की जानकारी लगते ही बस्तर संभाग से भीड़ उमड़ पड़ी. जगदलपुर का ऐतिहासिक लालबाग मैदान लोगों से भर गया.दोपहर के 3:30 बजे प्रियंका गांधी की सभा खत्म हुआ. लेकिन 8:30 बजे तक जगदलपुर से लोगों से भरी गाड़ियां नहीं निकल पाई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सभा में बस्तरवासियों की भीड़ कितनी जुटी थी.”
 

 
K.W.N.S.-बस्तर। जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने भी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी है।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय महिला मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। महिला मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने महिला स्व-सहायता समूह को रेडी टू ईट फूड उत्पादन कार्य से हटाकर प्रदेश की हजारों महिलाओं का रोजगार छीनने का काम किया है, वही कांग्रेस ने सभी समूहों की कर्ज माफी की घोषणा भी की थी, जो अब तक पूरी नहीं की गई। प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दौरान इस विरोध प्रदर्शन के जरिए उनका ध्यान सरकार की वादाखिलाफी की तरह करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी करेगी।
 

K.W.N.S.-कांकेर। जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। आरोपी बालोद जिले के खर्रा गांव का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, बालोद से काम की तलाश में आरोपी दुर्गेश निर्मलकर कांकेर आया था। वो यहां मजदूरी करता था। इसी बीच उसकी जान-पहचान 17 साल की नाबालिग लड़की से हो गई। वो लड़की को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान नाबालिग और युवक दुर्गेश के प्रेम संबंधों का पता चला। तब पुलिस ने युवक के गांव यानि बालोद के खर्रा में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर की बेटी एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही है. माता पिता के पास इतना पैसा नहीं है कि उसका इलाज करा सके. इस बच्ची का नाम जागेश्वरी है.जिसे ट्री मैन सिंड्रोम नाम की बीमारी है.इस बीमारी में शरीर की चमड़ी पेड़ की छाल के जैसे सख्त होने लगती है. जैसे ही इस बच्ची से जुड़ी न्यूज एक्टर सोनू सूद ने देखी.उन्होंने तुरंत छत्तीसगढ़ सरकार को ट्वीट के माध्यम से बच्ची को इलाज देने की अपील की. इस ट्वीट के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया. जिसके बाद जागेश्वरी को इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज में लाया गया है।
इस बीमारी से पीड़ित बच्ची का इलाज पहले भी शासन और प्रशासन की मदद से रायपुर में ही करवाया गया है. लेकिन सर्जरी के बाद जागेश्वरी की हालत पहले के ही तरह हो जाती है.इस बार भी डॉक्टर जागेश्वरी का इलाज करेंगे. लेकिन इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है. जागेश्वरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रहती है. गीदम ब्लॉक के एक छोटे से गांव बेंगोफर में उसके माता पिता खेती किसानी करते हैं. जागेश्वरी के जन्म के कुछ साल बाद उसमें ट्री मैन सिंड्रोम दिखने लगे. बीमारी में शरीर में पेड़ की छाल की तरह परते उभरने लगती है. यह एक दुर्लभ बीमारी है और दुनिया में गिने चुने लोगों को ही होती है।
 

रायपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज और विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।

पुलिस महानिदेशक ने शहीदों को नमन कर उनके परिजनों से अपनी संवेदना व्यक्त की 
K.W.N.S.-सुकमा। बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा कैंप में तैनात जवानों के बीच आज पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा पहुंचे। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहस और बहादुरी की प्रशंसा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीजीपी ने कहा कि नक्सलवादियों के विरूद्ध सुरक्षाबलों का अभियान निरंतर जारी रहेगा। 
साथ ही एडीजी सीआपीएफ वितुल कुमार, एडीजी नक्सल अभियान विवेकानंद सिंहा, आईजीपी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., आईजीपी सीआरपीएफ साकेत सिंह, डीआईजी राजेंद्र नारायण दास पुलिस मुख्यालय, डीआईजी सीआरपीएफ सुनीत कुमार राय, डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, एसपी सुकमा सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी जगरगुंडा पहुंचकर मुठभेड़ में शामिल अधिकारी व जवानों से मिलकर पूरी घटना क्रम की जानकारी ली। 
सभी जवानो को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान मुंहतोड़ जवाब देने और मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना की जानकारी पर पुलिस पार्टी की बहादुरी के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की। डीजीपी अशोक जुनेजा ने पुलिस नक्सल मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद होने वाले सउनि. रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और आरक्षक वंजाम भीमा के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए वीर जवानों की शहादत को नमन किया। उन्होंने उनके परिजनों को शीघ्र ही अनुकंपा नियुक्ति और अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने सुकमा जिले के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित एरिया में पुलिस और सुरक्षा बलों को डब्बामरका, तोंडामरका, कुंडेद और बेदरे जैसे सुदूर जगहों पर सुर कैंप लगाकर विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने निर्देशित किया है। साथ ही इन जगहों पर लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने वाले सभी अधिकारी व जवानों की तारीफ की। साथ ही आगामी समय में और भी बेहतर योजनाबद्ध तरीक़े से मिलकर कार्य करने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्याे की सुरक्षा देने के लिए जगरगुंडा कैंप से पुलिस जवानों की टुकड़ी मोटरसाइकिल पर रवाना हुई थी जहां पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस टुकड़ी पर फायरिंग कर दी जिसमें 3 पुलिस जवान शहीद हो गए, पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही और फायरिंग में नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। डीजीपी जुनेजा ने घटना स्थल का भी जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की।
 

जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट से खुलेआम चोरी कर चोरों ने स्थानीय कबाड़ी को 6 लाख का लोहे का सामान बेच दिया था। यह सामान एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के आर एच एम एस पैकज से चोरी हुआ था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो गीदम रोड में कबाड़ी की यार्ड में यह माल बरामद किया गया।। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर डंप किया हुआ कुछ माल बरामद किया। इसके बाद इस माल की पहचान शिकायतकर्ता के द्वारा कराए जाने के बाद कबाड़ी और उसके एक अन्य सहयोगी को दबिश देकर पकड़ा गया।

पूछताछ में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि कबाड़ी द्वारा यह माल ठेकेदार उमाकांत पोद्दार से खरीदा गया है। नगरनार स्टील प्लांट में बिना सुरक्षा जांच के माल लेकर चोर बाहर आए थे, जिसकी भनक बाद में स्टील प्लांट प्रबंधन को लगी, जिससे थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी। फिलहाल राजेंद्र नगर वार्ड के कबाड़ी देव शरण एवं उसके एक सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि ठेकेदार और गाड़ी का कंडक्टर फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। सुरक्षा में चूक कैसे हुई इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है एवं इस चोरी के मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की पतासाजी जारी है।

 
K.W.N.S.-बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जगदलपुर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि, कोर कमेटी की बैठक में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने पर रणनीति बनेगी। साथ ही टिकट पर चर्चा की जाएगी। बस्तर में भाजपा के जो नेता चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा। जिसका मंथन करने के बाद ही आने वाले चुनाव में टिकट फाइनल की जाएगी। जेपी नड्डा का यह प्रवास भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्व बताया जा रहा है।
 

 
K.W.N.S.-बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी का दर्शन करने रवाना हो गए हैं। इसके बाद वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके साथ ही लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि, कोर कमेटी की बैठक में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने पर रणनीति बनेगी। साथ ही टिकट पर चर्चा की जाएगी। बस्तर में भाजपा के जो नेता चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा। जिसका मंथन करने के बाद ही आने वाले चुनाव में टिकट फाइनल की जाएगी। जेपी नड्डा का यह प्रवास भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्व बताया जा रहा है।