Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
देश को गौरवान्वित करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को पाक से भारत छोड़ने और लाने वालों में भिलाई का बेटा भी शामिल रहा। इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन टी जॉय कुरियन अभिनंदन को लेकर भारत पहुंचे। भिलाई निवासी जॉय कुरियन इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के रूप में पाकिस्तान एंबेसी में पदस्थ हैं।
जाय की मां ए कुरियन ने कहा कि उन्हें गर्व है अपने बेटे पर, जिसे इतना बड़ा कार्य करने का अवसर मिला। कुरियन ने कहा कि वे टी जॉय कुरियन की तरह ही सभी को अपना बेटा मानती हैं। आपकों बता दें, कुरियन हुडको भिलाई में रहती हैं। वे सन 1965 से भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 10 इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका रही हैं।
कुरियन ने कहा कि वे अपने बेटे पर गर्व करती हैं कि उसके द्वारा पाकिस्तान से अभिनंदन को भारत लाया गया। कुरियन ने बताया कि उनका बेटा टी जॉय कुरियन इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के रूप में पाकिस्तान एंबेसी में पदस्थ हैं।
इधर टी जॉय कुरियन के साथ पढ़े लिखे स्मृति नगर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष राजीव चौबे ने अपने साथियों के साथ टी जॉय कुरियन के घर हुडको जाकर उनकी मां का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। श्री चौबे ने टी जॉय कुरियन के बारे में बताया कि हमेशा से ही टी जॉय कुरियन देश के लिए समर्पित रहे हैं।
एयर शो का नेतृत्व भी कर चुके
भिलाई में हुए एयर शो का नेतृत्व भी जॉय कुरियन कर चुके हैं। जॉय के सहपाठी रहे डॉ. विवेकानंद पिल्ले, डॉ. सुनील नेमा, डा मेनक देव सिकदर, भिलाई इस्पात संयंत्र में डीजीएम मंजू हरिदास ,एजीएम शिखा दुबे ,एजीएम सय्यद जाकिर हुसैन ,एजीएम शेखर तिवारी ने कहा कि जॉय ने जो कार्य किया है उससे उनका मान बढ़ा है।
इन सभी लोगों ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 10 स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में जाॅय के साथ पढ़ते थे। इसी दौरान जब वे कक्षा ग्यारहवीं में थे, तभी जॉय का सिलेक्शन एनडीए में हो गया।तब से जॉय देश की सेवा में लगे हुए हैं।
बेमेतरा | 3 महिलाएं ज्वेलरी पसंद करने दुकान पहुंची और मौका मिलते ही लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गईं. बेमेतरा नगर के मेनरोड में स्थित देवकर निवासी लेखु सालेचा के शॉप पर तीन अज्ञात महिलाएं ज्वेलरी खरीदने पहुंची थी.
दुकान संचालक तीनों महिलाओं को ज्वेलरी दिखाता रहा. इसी बीच मौका मिलते ही महिलाओं ने ढाई लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए. महिलाओं ने कहा कि उन्हें जेवर पसंद नहीं आये और दुकान से बाहर निकल गए.
दुकान संचालक को शक होते ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगा. सीसीटीवी फुटेज देखकर सोने-चांदी का दुकान संचालक हैरान हो गया. घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है. देवकर पुलिस चौकी देवकर में घटना की जानकारी दे दी गई है. तीनों महिलाएं गंडई की ओर आगे बढ़ी हैं. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.
कोंडागांव । कोंडागांव के विश्रामपुरी के पास एक स्कूल बस पलट गई। इस दौरान बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों मामूली चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर नशे में थ
जानकारी के मुताबिक विश्रामपुरी से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम कौंदकेरा के पास मेरिट पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। उस समय बस बच्चों को लेकर बांसकोट से विश्रामपुरी की ओर जा रही थी। उस समय बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार निकलने लगी। बच्चे काफी घबरा गए और रोने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि अच्छी बात ये रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आईं। घटना के तुरंत बाद इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया
नशे में था ड्राइवर
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पालकों ने बताया कि वाहन चालक नशे की हालत में था। पालकों के मुताबिक ड्राइवर अक्सर सुबह ही शराब पीकर गाड़ी चलाता है और दिन में भी वह नशे की हालत में रहता है। घटना को लेकर पालकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन को पहले भी ड्राइवर को लेकर शिकायत की गई लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन की गति काफी तेज थी और इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पहुंची विश्रामपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस्तर । पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना के कार्रवाई के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी तरह की स्थिति को निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाई गई है। सेना के हेलिकॉप्टर और यूनिट को तैयार किया गया है। बस्तर के आईजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

रायपुर । चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोग्य इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट कंपनी के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि वह निवेशकों के 55 लाख लेकर फरार हो गया है। उसके साथ दो और डायरेक्टर भी फरार हुए है। फिलहाल विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद । ओडिशा के कटक से उत्तर प्रदेश के आगरा जा रही कार से बरामद 10 करोड़ 90 लाख 500 रुपये को सीलबंद कर रातभर खल्लारी थाना में रखा गया। भारी भरकम राशि थाने में रखे होने से नाइट ड्यूटी में तैनात जवान रातभर बेचैन रहे। जंगली क्षेत्र के थाने में मोटी रकम पकड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर चहुंओर वायरल हो गई थी। इसलिए सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान पूरी रात चिंतित रहे।
इस बीच आयकर विभाग की टीम आरोपितों से दो दिन से इसका सच उगलवाने का भरसक प्रयास कर रही है। बावजूद, बुधवार देर शाम तक कोई नई जानकारी हाथ नहीं लगी है। मामले की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर इसके ओडिशा लिंक की तलाश में जुटी है। इधर, रुपये पकड़े जाने की भनक लगते ही आगरा से अवधेश अग्रवाल के फरार हो जाने की जानकारी मिल रही है।
बहरहाल, करोड़ों रुपये को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण होने से आयकर विभाग की टीम ने खल्लारी पुलिस की निगरानी में रुपये को देर शाम तक स्टेट बैंक में जमा करा दिया है। एक ओर जहां भारी भरकम रकम को मशीन से गिनने में पुलिस को मंगलवार को पसीना छूटा था। वहीं, बुधवार को बैंक में इतनी मोटी रकम जमा कराने में भी आयकर अधिकारी और पुलिस को घंटों नोटों की मशीन से गिनती कराने में करीब छह घंटे लग गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के अनुसार आगरा के ज्वेलर्स संचालक अवधेश अग्रवाल का यह रुपये होने की बात पकड़े गए आरोपितों ने स्वीकार किया है। उक्त ज्वेलर्स संचालक के आगरा स्थित ठिकाने पर आयकर की टीम ने दबिश दी थी। जहां उसके फरार हो जाने की खबर दी गई है।
करोड़ों रुपये का कोई वैध उत्तराधिकारी नहीं मिलने से रुपये शासकीय खजाने में आयकर विभाग की ओर से जमा कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्ती की कार्रवाई कर आयकर विभाग के सुपुर्दनामा में दिया था।
रायपुर आयकर से सहायक निदेशक सन्नी कुशवाहा के संयोजन में 6-7 सदस्यी टीम महासमुंद जिले के खल्लारी पहुंचकर दो दिन से पूछताछ कर रही है। बुधवार देर शाम तक कोई ठोस जानकारी इस टीम को नहीं मिल पाई है। बहरहाल, पुलिस और आयकर विभाग की टीम मामले की तह तक जाने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बावजूद, कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिलने की बात पुलिस कह रही है।
धमतरी । पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के धार 370 हटाने की मांग तेज होने लगी है। अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी गुरुवार को कहा कि अब कश्मीर से धारा 370 हटाने का सही समय आ गया है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए कश्मीर की परिस्थितियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। पूर्व मख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को कोंडागांव के दौरे पर है, उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक भी हैं।
उन्होंने भी धारा 370 को हटाने की वकालत की है। गौरतलब है कि सरकार बदलने के बाद रमन सिंह का ये पहला धमतरी दौरा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।
कोरबा। पुलिस विभाग में कसावट लाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 140 प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें कमलेश कुमार सेंड को पुलिस लाइन से सॉन्ग थाना प्रभारी बनाया गया है। उम्मीद है विभाग की इतनी बड़ी सर्जरी के बाद निश्चित रूप से पुलिस विभाग के कार्यों में कसावट आएगी।


बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला समेत 09 नक्सलियों ने समर्पण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 11 लाख के इनामी नक्सलियों ने बस्तर आईजी, कमिश्नर, बीजापुर कलेक्टर और एसपी के समक्ष किया समर्पण है।
समर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन लाख के दो, दो लाख के दो और एक लाख का इनामी नक्सली शामिल है। समर्पण के दौरान उन्होंने बताया कि नक्सली गतिविधियों से तंग आकर समर्पण है।

रायपुर। विधानसभा में शराब दुकानों और बिक्री को लेकर विधायक देवव्रत सिंह ने सवाल किया। इसके जवाब देने के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर जैसे ही खड़े हुए, विपक्ष ने तंज कसा। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि क्या मंत्री कवासी लखमा ऐसे ही गायब रहेंगे।
उन्हें गायब किया गया? जिससे वह जवाब न दे पाए। अकबर ने कहा कि कवासी लखमा जरूरी काम से बाहर गए हैं। उन्होंने इसकी लिखित सूचना दी है।
चंद्राकर ने कहा कि ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गई, जिसके कारण सवाल का जवाब देने की जगह मंत्री किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि उनके अनुपस्थित रहने की सूचना मिली है।
विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि प्रदेश में शराब की ब्रांड तय करने की क्या नीति है। पिछली सरकार ने क्या एक ही ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला लिया था। अकबर ने कहा कि ब्रांड की खरीदी मांग के आधार पर होती है। किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला सरकार ने नहीं लिया है।
व्रत सिंह ने पूछा कि पिछले दो सालों में किस कंपनी की अंग्रेजी शराब को क्रय किया जाएगा? किसे नहीं ये कैसे तय किया गया? अकबर ने सरकार के जवाब में कहा कि कॉर्पोरेशन के जरिये खरीदी होती है। देवव्रत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जो ज्यादा चलते हैं, उसकी बिक्री नहीं की गई?शराब पर सवाल, विपक्ष का तंज – क्या हर जवाब में मंत्री गायब रहेंगे
चंद्राकर ने कहा कि ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गई, जिसके कारण सवाल का जवाब देने की जगह मंत्री किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि उनके अनुपस्थित रहने की सूचना मिली है।
विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि प्रदेश में शराब की ब्रांड तय करने की क्या नीति है। पिछली सरकार ने क्या एक ही ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला लिया था। अकबर ने कहा कि ब्रांड की खरीदी मांग के आधार पर होती है। किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने का फैसशराब पर सवाल, विपक्ष का तंज – क्या हर जवाब में मंत्री गायब रहेंगे
रायपुर। विधानसभा में शराब दुकानों और बिक्री को लेकर विधायक देवव्रत सिंह ने सवाल किया। इसके जवाब देने के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर जैसे ही खड़े हुए, विपक्ष ने तंज कसा। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि क्या मंत्री कवासी लखमा ऐसे ही गायब रहेंगे।
क्या मंत्री ने अनुपस्थित रहने की सूचना दी है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि मंत्री को जानबूझकर गायब किया गया है। क्या उन्हें गायब किया गया? जिससे वह जवाब न दे पाए। अकबर ने कहा कि कवासी लखमा जरूरी काम से बाहर गए हैं। उन्होंने इसकी लिखित सूचना दी है।
अवैध सागौन के साथ पकड़ाया भाजपा नेता, इंद्रावती टाइगर रिज़र्व ने की कार्रवाई
चंद्राकर ने कहा कि ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गई, जिसके कारण सवाल का जवाब देने की जगह मंत्री किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि उनके अनुपस्थित रहने की सूचना मिली है।
विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि प्रदेश में शराब की ब्रांड तय करने की क्या नीति है। पिछली सरकार ने क्या एक ही ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला लिया था। अकबर ने कहा कि ब्रांड की खरीदी मांग के आधार पर होती है। किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला सरकार ने नहीं लिया है।
व्रत सिंह ने पूछा कि पिछले दो सालों में किस कंपनी की अंग्रेजी शराब को क्रय किया जाएगा? किसे नहीं ये कैसे तय किया गया? अकबर ने सरकार के जवाब में कहा कि कॉर्पोरेशन के जरिये खरीदी होती है। देवव्रत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जो ज्यादा चलते हैं, उसकी बिक्री नहीं की गई?ला सरकार ने नहीं लिया है।
व्रत सिंह ने पूछा कि पिछले दो सालों में किस कंपनी की अंग्रेजी शराब को क्रय किया जाएगा? किसे नहीं ये कैसे तय किया गया? अकबर ने सरकार के जवाब में कहा कि कॉर्पोरेशन के जरिये खरीदी होती है। देवव्रत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जो ज्यादा चलते हैं, उसकी बिक्री नहीं की गई?