Browsing: छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग व्दारा आज छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ में चुनाव तीन चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को बस्तर, व्दितीय चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव एवं महासमुन्द तथा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, दुर्ग एवं सरगुजा में मतदान होंगे। मतगणना 23 मई को होगी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि 1 जनवरी 2019 की स्थिति में मतदाता सूची  का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता हैं। 94 लाख 77 हजार 113 पुरुष एवं 94 हजार 38 हजार 463 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग मतदाता 709 हैं। प्रदेश में कुल 15 हजार 758 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार 520 थी। प्रदेश में कुल 23 हजार 727 मतदान केन्द्र हैं। शहरी क्षेत्रों में 4 हजार 443 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 19 हजार 284 मतदाता हैं।

 अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिकर जी.एस.टी. तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहॉ वार्ड क्रमांक 44 में 15 लाख रूपये की लागत से  नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। इस सामुदायिक भवन के बन जाने से लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों  के लिए अन्य स्थानों पर किराया के भवन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा उन्हें रियायती दर पर अपने ही वार्ड में सुसज्जित भवन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ ही साथ सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण अनुकूल माहौल स्थापित करने में नगर निगम ने सराहनीय प्रयास किया है। अम्बिकापुर शहर ने हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान हासिल कर अपनी पहचान स्थापित कर ली है, यह हमसब के लिए गौरव की बात है।
    इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती सीमा सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

गरियाबंद ।  रिश्तेदार की शादी में परिजन उलझे रहे. इसी बीच 2 साल की बच्ची खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोडोहरदी निवासी देवनारायण ध्रुव अपने सपरिवार ग्राम पंडरीपानी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे ।
दो साल की बच्ची काजल खेलते-खेलते कुएं में गिर चुकी थी. बाद में जब बच्ची का खोजबीन किया गया तो बच्ची की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची थी. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

राजनांदगांव । सरेंडर नक्सली कुमार और आर्यन को लेकर जब पुलिस ने जंगल की खाक छानी तब भारी मात्रा में नक्सली सामान देख पुलिस बल के भी होश उड़ गए. नक्सलियों ने बड़े-बड़े कंटेनर में दैनिक उपयोग के सामान छुपा रखे थे. साथ ही नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री का जखीरा भी बरामद हुआ है. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि ये सामग्री सीसीएम दीपक तेलतुब्डे ने रखवाए थे. मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त कर लिया गया है ।
रिमोट, रिमोट बनाने की सामग्री, वॉकीटाकी, नक्सली बेल्ट, 2 क्विंटल चावल, 500-500 लिटर के सिंटेक्स में 10 किलो का 7 कुकर, 5 किलो का 8 कुकर, एक्साइड बैटरी 38 नग,  वोल्ट बैट्री, प्लेट टेक्टोनिक, बीपी चेक करने का मशीन, एक शुगर चेक करने का मशीन, वर्दी, जूते, सिविल कपड़ा, दूध पाउडर, मसाला, चायपत्ती, शक्कर, तेजपत्ता एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।
उपरोक्त सफलता में जिला पुलिस बल, डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आइटीबीपी का विशेष योगदान रहा. इस सफलता में शामिल अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज रतनलाल डांगी एवं आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक संजय कोठारी ने जवानों को बधाई दी ।

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने राजनांदगांव जिले में बड़ी तादाद में नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली कुमारसाय और पहाड़ सिंह की निशानदेही पर भावे जंगल से 500-500 लीटर के सिंटेक्स टैंक में छुपाकर रखे गए 10 किलो के 7 कूकर, पांच किलो के आठ कूकर, 15 किलो का स्टील डिब्बा, वॉकी टॉकी, रिकॉर्डर, रिमोट बनाने का किट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी, सिविल कपडा़, राशन के समान सहित बडी़ संख्या में सामान बरामद किया है।
डीआईजी रतनलाल डांगी ने सर्चिंग पर निकले जवानों को बधाई देते हुए इसे नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए आगे भी गहन सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

मुंगेली। जिले के आगर नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालकर घटना की जांच में जुट गई है ।

मामला मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के बछेरा और पथरिया बॉर्डर से लगे बॉर्डर के पास की बताई जा रही है। जहां आज तड़के सुबह यहां से गुजर गुजरने वाली आगर नदी में एक अज्ञात युवक की लाश तैर रही थी। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पथरिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है ।
डीएसपी नवनीत कौर छाबडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक का नाम जोहन गोंड बताया जा रहा है, जो कि पथरिया थाना क्षेत्र के ही बगबुड़वा गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। मृतक जोहन 2 दिन पहले घर से निकला था जिसके बाद घर नहीं लौटा है और आज उसकी लाश नदी में तैरते मिली है ।
मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। बहरहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

कवर्धा। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रेप करने की घटना निकलकर सामने आई है। मामले की पुलिस से शिकायत के बाद तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। नाबालिग बच्ची गांव में छटठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, तभी युवको की नियत उसे देख बिगड़ गई।  6 लोगों ने मिलकर बच्ची को गांव से दूर ले जाकर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । 
पीड़िता नाबालिग बच्ची और परिजनों को शिकायत के बाद तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । 

धरसीवां।  रायपुर के धरसीवां के चरोदा मोहदी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि काफी दूरी तक घसीटते भी ले गया।    घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए है, इनमें से एक छात्र को सर में गम्भीर चोट आने से उसके सर में टांके लगाने पड़े है। 

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक किसी फैक्ट्री से एंगार्ड लोड करते हुए उरला की तरफ जा रहा था, तभी उसने एक ट्रक को ओवर टेक किया जबकि सामने बस साफ दिख रही थी कि उनकी क्रासिंग हो रही है।  बाबजूद अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मारते घसीटते ले गय
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए।  वही स्कूल संचालक ने इलाज के बाद बच्चों को उनके घर रवाना किया।  चरोदा से मोहदी का यह मार्ग पीएम सड़क है जिस पर भारी वाहनों की पाबंदी है इसके बाबजूद फैक्ट्रियों के वाहनों की धड़ल्ले से आवाजाही होती है और ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहता है।

महासमुंद। प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल ने 7 मार्च को यहां जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पैंता में अखिल भारतीय अघरिया समाज के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं अघरिया धाम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री छाया वर्मा, विधायक बसना श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री मकसूदन लाल चंद्राकर, डॉ चक्रजीत नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अघरिया समाज के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि अघरिया समाज द्वारा यह एक अच्छी शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से सामाजिक गतिविधि बढ़ी है, इसके लिए समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि अघरिया समाज मेहनतकश और दृढ संकल्प लेने वाला समाज है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि अघरिया धाम के प्रांगण में स्कूल एवं हास्पिटल का भी निर्माण किया जाएगा, जहां लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा इस परिसर में कम पैसे में ईलाज और शिक्षा की व्यवस्था होती है तो यह समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बात होगी। उन्होंने भूमि दान दताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके भूमिदान के बिना और अपेक्षित सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह ने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास कर सकते है। अघरिया समाज प्रगतिशील, मेहनतकश और अन्नदाता के रूप में जाना जाता है। आज अपने परिश्रम के बल पर इस समाज के लोग बड़े प्रशासनिक पदों पर आसीन है। उन्होंने कहा कि समाज के बड़े लोगों के मार्गदर्शन और उनके संगठनात्मक योगदान से राज्य आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और अन्य कार्य समाज के निचले स्तर पर प्रारंभ करने का प्रयास होना चाहिए, ताकि समाज में बदलाव आ सके। धरमजयगढ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने मेहनतकश अघरिया समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा सहित खेती के मामले में भी यह समाज आगे है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा वर्तमान में किसानों के ऋण माफी की गई हैं, वहीं 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान भी खरीदा गया है। अघरिया धाम के निर्माण से इस समाज के धर्म, संस्कृति और कला के संबंध में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सांसद निधि से 10 लाख रूपए की अनुदान देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने राज्य शासन द्वारा अल्प समय में किए गए कार्यों से लोगों को अवगत भी कराया। इसके अलावा विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, श्री विनोद चंद्राकर एवं पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, डॉ सक्राजीत नायक, श्रीमती उषा पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री प्रेमशंकर पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अघरिया समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

सुकमा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भी नक्सली अपनी कायराना करतूत को अंजाम देने से बाज नहीं आए। नक्सलियों ने आज पर्चों के बहाने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक ग्रामीण बोदराजपदर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गीदम थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है गीदम थाना क्षेत्र के भेज्जी-एलारमड़गु गांव के बीच बोदराजपाड़ के पास सड़क के किनारे नक्सलियों ने पर्चे लगा रखे थे।
नक्सलियों ने इन पर्चों पर महिला दिवस को लेकर संदेश लिखा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे तीन ग्रामीण लगे पर्चों को देखकर रुक गए और उसे देखने चले गए इसी दौरान अचानक ही तेज धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में आकर तीनों ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद जवान मौके पर सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आइईडी बम लगाया था।