Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
महक महिला समूह द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने फूल के साथ हर्बल रंगों संग होली सेलिब्रेट की। होली का आनंद लेने सभी महिलाएं सफेद सूट पहनकर पहुंची हुई थी। होली थीम पर आधारित गानों में महिलाओं ने खूब इंजॉय किया। अंत में दिन को यादगार बनाने सभी ने फोटो सेशन किया।
मनोरंजक गेम्स से किया एंजॉय
कार्यक्रम में महिलाओं ने मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया था। जिसमें भाग लेते हुए सभी ने जमकर एंजॉय किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के चहरे पर हर्बल रंगों व फूलों की वर्षा करते हुए होली मनाई। होली संबंधी अपनी तैयारियों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
शहर में जारी है प्री-होली सेलिब्रेशन का दौर, स्कूली छात्रों ने भी जमकर खेली होली
होली से पहले ही शहर में होली का नजारा दिखने लगा है। महिला संगठनों द्वारा प्री-होली सेलिब्रेट करने कई आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा कई स्थानों पर होली मिलन समारोह रखा गया। इसमें महिलाओं ने थीम आधारित गेम खेलने के साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी रखीं।
स्कूली छात्र भी रंगे
10वीं-12वीं की मुख्य विषयों की अधिकतर परीक्षाएं हो चुकी है। स्कूली छात्र भी परीक्षा खत्म होने के बाद होली के रंग में रंगे नजर आए।
बीजापुर । छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर वादे से मुकरने के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव और माओवादी नेता विकास शनिवार को पर्चा जारी करके भूपेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
माओवादियों ने अपने पर्चे में कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी रमन सरकार की तरह निर्दोष लोगों की हत्या करने करने और झूठे केस में आदिवासियों में फंसाने का काम कर रही है।
नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखना पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोडेलगुड़ा मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने के तीन महीने बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बस्तर में शांति के लिए साइकिल यात्रा को षडयंत्र बताया। साइकिल यात्रा के जरिए बस्तरवासियों को गुमराह किया जा रहै है।
नैला/जांजगीर। गुम इंसान क्रं 06/19 चैकी नैला नाम कुमारी पूनम अग्रवाल 24 साल साकिन वार्ड नं 5 पुरानी बस्ती नैला उक्त युवती दिनांक 14/03/19/के सुबह 7 बजे बैकिंग का कोर्स करने बिलासपुर जा रही हूं बोलकर अपने घर से निकली है जो अभी तक घर नही आयी है। हुलिया रंग गोरी चेहरा गोल उंचाई 5 फीट कान मे साने की बाली पहनी है कपडे भूरे रंग की टाॅप व जिंन्स पहनी है हिन्दी छत्तीसगढी भाषा जानती है। कृपया आपके क्षेत्र में पता चलने पर चैकी नैला कीे सूचित करने का कृपा करें। चैकी नैला. 9479193123
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में दंगे फैलाने का बयान देकर मुख्यमंत्री बघेल किसी गैंगवार की तैयारी तो नहीं कर रहे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमा से लेकर सीमापार तक लगातार हमारा पराक्रम बढ़ता जा रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कांग्रेस की नीति कभी स्पष्ट नहीं रही है, इस वजह से हमेशा कांग्रेस आतंकवाद को मजबूत करने वाले बयानों को बल देती रही है।
उन्होंने कहा कांग्रेस को 26/11 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जब आतंकी देश के भीतर घुसकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। जब आज पुलवामा में सीआरपीएफ पर बड़ा आतंकी हमला होता है, उसे भी लेकर कांग्रेस शहादत को सलाम करने के बजाय सवाल खड़े कर रही है।
कौशिक ने कहा कि किस मंशा से भूपेश जी ऐसी गलतबयानी कर रहे हैं, यह समझ से परे है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विरोधी गुट के मंत्रियों को निपटाने के लिए गैंगवार कर उसे विपक्ष के सर मढ़ देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार भड़काऊ बयान से इस आशंका को बल मिला है कि कहीं ताकत के नशे में खुद ही कोई रक्तपात कर अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचा न दें भूपेश।
कौशिक ने कहा कि ऐसा किए जाने का इतिहास रहा है कांग्रेस का। छत्तीसगढ़ में एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या तब भूपेश की पार्टी के लोगों ने ही की, जिसमें दर्जनों लोगों को कोर्ट ने दोषी भी पाया।
उन्होंने कहा कि सिक्खों का नरसंहार करने वाली पार्टी, जिसके सज्जन कुमार जैसे नेता को सजा भी मिली है। उनके मुखिया राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है। पार्टी कब सत्ता के लिए नरसंहार करा दे भरोसा नहीं।
उन्होंने कांग्रेस नेता ललित नारायण सिंह, संजय गांधी, राजेश पायलट, जितेन्द्र प्रसाद, माधवराव सिंधिया समेत कांग्रेस के अनेक नेताओं की संदेहास्पद मृत्यु की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास काफी संदिग्ध रहा है। इन्हीं सब संदर्भों को जब हम सीएम भूपेश के बयानों से जोड़ते हैं तो इस आशंका को बल मिलता है कि भूपेश किसी गंभीर अपराधों को करने की पृष्ठभूमि अपने भाषणों से तैयार तो नहीं कर रहे?
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इन दो माह में प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर जनता में नाराजगी है। कर्जमाफी, संविलियन से लेकर शराबबंदी तक की मामले में सरकार घुटने टेके हुए है।
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में हम 1996 से लेकर अब तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारा प्रदर्शन फिर से दोहराया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और दुनिया में हमारी शक्ति बढ़ी है और वही विकास का मॉडल हमने समाज के बीच पेश किया है। समृध्दि, सुरक्षा, सीमा और नवीन संकल्प ही हमारा चुनावी मुद्दा होगा। इसी से डर कर कहीं सीएम कुछ गलत न कर बैठें, इसका ध्यान रखना होगा।
कोंडागांव। जिले के ग्राम दूध गांव के पास नेशनल हाईवे में ट्रक और बोलेरो में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो में पांच पुरुष व चार महिला सहित 9 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच टक्कर एक दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में हुई। वहीं वाहन से शवों को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है सभी कोंडागांव जिला मुख्यालय में लगे वार्षिक मेले से घूमकर वापस घर ग्राम दहीकोगा जा रहे थे। नेशनल हाइवे 30 दूध गांव के पास लौह आस्क से भरी ट्रक जो कि जगदलपुर के तरफ से आ रही थी बोलेरो से टकरा गई। दोनों तेजरफ्तार गाड़ियों की बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल लाने के बाद जगदलपुर के लिऐ रिफर कर दिया गया है। जिले के कलेक्टर ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों को मुआवजा देने की बात कही है वहीं घायलों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
पाण्डातराई। पंडरिया कोर्ट में चेक बाउंस के मामले धारा 138 का स्थाई वारेंट में फरारी काट रहे दंपति राजेश संतवानी पत्नी मीनू संतवानी निवासी कांसीराम नगर रायपुर को पांडातराई पुलिस की टीम ने महासमुंद कोर्ट से गिरफ्तार कर पंडरिया कोर्ट में पेश करने पुलिस टीम लेकर रवाना हुई। आरोपी पिछले 6 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे सहायक उप नीरिक्षक व्यास सिंग परमार की सूझबुझ व रणनीति से आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल किया।
सूरजपुर । झोलाछाप डॉक्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. झोलाछाप डॉक्टरों के 12 क्लिनिक को सील कर दिया गया है. साथ ही एक पैथोलॉजी को भी सील किया गया है. रामानुजनगर में एक शिक्षक भी अवैध क्लिनिक संचालित कर रहा था. एसडीएम ने सभी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बलौदाबाजार । कसडोल के पाठियापाली जंगल मे प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी सड़ी गली लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच के लिए दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया है।
मृतक प्रेमी जोड़ा कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव के रहने वाले हैं। मृतक युवक्ती का नाम गायत्री और युवक का नाम खेलाराम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च से दोनों लापता थे। कसडोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच के लिए रायपुर रवाना कर दिया है वहीं मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
जशपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा है कि अंतर्जातीय विवाह करने वाले युवकों को जेल में डाल देना चाहिए। साय ने कहा है कि दलित और आदिवासी से विवाह करने वाले युवक पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। नंदकुमार साय ने एक धर्म विशेष को लेकर यह टिप्पणी की है। बता दें कि भारत सरकार सामाजिक एकीकरण में आने वाले जाति प्रथा के उन्मूलन के लिए अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन देती है।
इसके तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ऐसे लोगों को जिनमें एक अनुसूचित जाति या जनजाति से और दूसरा युवक या युवती ओबीसी या सामान्य वर्ग से आता है, तो उसे आर्थिक रूप से प्रोत्साहन के साथ सरकारी सेवाओं में उम्र सीमा में छूट देती है। साय ने कहा है कि इसको बढ़ावा देने का फायदा धर्म विशेष के लोग उठा रहे हैं। वे जनजाति महिलाओं से विवाह कर उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ सिर्फ हिन्दू समाज में आपसी विवाहों में दिया जाता है। अन्तर्धार्मिक विवाहों से इसका कोई सरोकार नहीं है।
गरियाबंद । देवभोग के परेवापाली गांव से बारात लेकर निकली बस ओडिशा के टेंगड़ाडोंगरी के पास पेड़ से टकराई गई. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
वही इस हादसे में 25 लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही है. झरीगांव में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. झरीगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक में जुट चुकी है।