Browsing: एंटरटेनमेंट

K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड किंग खान इन दिनों आए दिन हेडलाइंस में बने रहते हैं और इसकी वजह है, उनकी आने वाली फिल्म “पठान”. पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जब से इस फिल्म का पहला गाना “बेशरम रंग” रिलीज किया गया है, तभी से यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है. मच अवेटेड फिल्म पठान को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार बढ़ती ही जा रही है. जहां शाहरुख खान  लंबे वक्त बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार थे, वहीं अब फिल्म को लेकर हो रहे लगातार विरोध के चलते पठान के मेकर्स की नींद उड़ गई है। 
सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस फिल्म का जबरदस्त विरोध किया जाने लगा है, इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग तेजी से की जा रही है. सोशल मीडिया पर बॉयकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है, फिल्म को खूब नफरतों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि जब से पठान का पहला गाना “बेशरम रंग” रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है, फिल्म पठान को लेकर इतना विरोध इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग सॉन्ग में भंगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसकी वजह से कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं। 
 सोशल मीडिया के साथ ही लोग सड़कों पर भी उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं. कई जगहों पर किंग खान का पुतला जलाया जा रहा है, वहीं हाल ही में अब बिहार में भी ‘पठान’ का विरोध शुरू हो गया है. दरअसल बीजेपी के एक नेता ने धमकी दी है कि वे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ को बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे. इसके बाद अब एक और संत द्वारा शाहरुख खान को धमकी दी गई है. दरअसल अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने फिल्म का विरोध करते हुए शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने तक की बात कह डाली है। 
 संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने फिल्म पठान का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है. ये एक सोची समझी रणनीति के तहत हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए, पैसा कमाने का लोगों ने धंधा बना लिया है. ये फिल्म जिहाद है यह रणनीति तैयार करके किया जाता है इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.” संत परमहंस ने आगे कहा, “जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा, अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है. इसका रंग भी तो भगवा है, भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता. भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है. स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा. उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। 
“शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे. पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा. केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं. जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा. इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे। 
 

 K.W.N.S.- अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म मेट्रो इन दिनों की शूटिंग अनुराग बासु के साथ शुरु कर दी है. एक्टर की यह 533वीं फिल्म है. अनुपम खेर ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, प्रस्तुत है मेरी 533वीं फिल्म मेट्रो इन दिनों. आज हमारा पहला दिन है. हमें प्यार और शुभकामनाएं भेजिए. अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्टेड फिल्म द कश्मीर फाइल्स से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर माउथ पब्लिकसिटी के चलते सुपर डुपर हिट साबित हुई थी।
 

 
 K.W.N.S.-बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनकी अगले साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए दो दिन पहले मेकर्स ने ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया था, लेकिन गाना सामने आते ही बायकॉट गैंग ने इसे भी अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इतना ही नहीं इस गाने पर चोरी का आरोप भी लगा रहे हैं। ऐसे में इस गाने पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते ‘बेशर्म रंग’ ट्रेंड भी हो रहा है। 
 ‘पठान’ फिल्म से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बोल्ड और इरोटिक सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ इन दिनों सबकी जुबान पर है। लेकिन उसकी वजह गाने की बड़ाई नहीं बल्कि बुराई है। दरअसल, दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर जैन के मरीबा गाने की धुन चुराने का आरोप लग रहा है। इतना ही नहीं लोगों को दीपिका पादुकोण के सेंसुअस डांस स्टेप्स भी कुछ रास नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडलर्स ने ‘बेशर्म रंग’ से दीपिका के डांस स्टेप्स पर मीम्स बना डाले हैं। इन मीम्स के जरिए नेटिजन्स दीपिका की क्लास लगा रहे हैं।
 लोगों ने लगाया चोरी का आरोप कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दीपिका के डांस के साथ-साथ इस पूरे गाने पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, नेटिजन्स ‘बेशर्म रंग’ को पूरी तरह से कॉपी किया हुआ बता रहे हैं, जो इस गाने पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोगों को लगता है कि इस गाने की बीट्स बिल्कुल जैन के मकीबा गाने के जैसे हैं, जिसकी वजह से सभी इसपर गाना चुराने का आरोप लगा रहे हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए लोग ‘बेशर्म रंग’ और ‘मकीबा’ दोनों ही गानों के वीडियो साथ में साझा कर रहे हैं। इन सबके चलते ‘पठान’ बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है।
 

 

K.W.N.S.- मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने मंगलवार को अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘वेद’ के आधिकारिक ट्रेलर का अनावरण किया। इंस्टाग्राम पर रितेश ने ट्रेलर साझा किया जिसे उन्होंने मराठी में कैप्शन दिया, “आमचा वेद।” ‘हाउसफुल’ अभिनेता द्वारा ट्रेलर साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल और आग इमोटिकॉन्स छोड़ दिए। रोमांटिक एक्शन फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।
‘वेद’ ‘मस्ती’ अभिनेता के निर्देशन की पहली फिल्म है और 30 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘मैजिली’ की मराठी रीमेक थी, जिसमें दक्षिण के अभिनेता नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।
एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे यह मजिली का मराठी रीमेक है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, “मजिली है। मैंने इसे 3 साल पहले देखा है, लेकिन फिर भी यह मेरा पसंदीदा है। लेकिन वैसे भी, वेद के लिए शुभकामनाएं।” एक यूजर ने कमेंट किया, “ये तो नागा चैतन्य या समांथा वाली मूवी जैसी मेरे को लग रही है।” रितेश को हाल ही में जेनेलिया और महेश मांजरेकर के साथ एक कॉमेडी फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में देखा गया था। शाद अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। वह सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम के साथ एक आगामी हॉरर कॉमेडी ‘काकुड़ा’ में और जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और शहनाज़ गिल के साथ साजिद खान की कॉमेडी ‘100%’ में दिखाई देंगे। 
 

 K.W.N.S.-बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में है। शाहरुख जल्द ही ‘पठान’, ‘जवान’ और डंकी फिल्मों में नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान ने सऊदी अरब में अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म की है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसके बाद किंग खान ने पवित्र शहर मक्का का दौरा किया और मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह की है। बता दें कि उमराह तीर्थयात्रा हज की तरह है। हालांकि, हज के लिए एक निश्चित समय होता है, लेकिन उमराह कभी भी किया जा सकता है। शाहरुख खान की उमराह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 शाहरुख खान की मक्का यात्रा की तस्वीरें उनके एक इंस्टाग्राम फैन अकाउंट से साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान बिल्कुल अलग लिबास में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख को पवित्र स्थान पर लोगों से घिरे देखा जा सकता है। फैन अकाउंट से एक्टर की दो फोटोज शेयर की गई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने ‘डंकी’ की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने कल ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि फिल्म ‘डंकी’ का सऊदी अरब शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। वीडियो में शाहरुख ने फिल्म के कलाकारों और टीम को भी धन्यवाद दिया। साथ ही सऊदी अरब के संस्कृति और फिल्म मंत्रालय को भी धन्यवाद कहा। इसके बाद शाहरुख मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह करने के लिए गए।
 

 K.W.N.S.-बॉलीवुड एक्ट्रस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से चर्चाओं में रहती हैं, यही नहीं वह अपने आउटफिट्स को लेकर भी सु्र्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में उर्वशी दुबई के फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड में गयीं थी, जिसमें एक्ट्रस को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इस इवेंट में उर्वशी ने पिंक ट्यूब बॉडीकॉन एक खूबसूरत ड्रेस में नज़र आईं। इस ड्रेस की कीमत अगर आप भी सुनेगें तो हैरान रह जाएगें, जानकारी के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 50 लाख बताई जा रही है। जिसके बाद से एक्ट्रेस चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं इवेंट के फोटोस वायरल होने के बाद से ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। लेकिन साथ ही कुछ लोग उन्हें ऋषभ पंत को लेकर काफी ट्रोल भी कर रहें है।
आपको बता दें की 19 नवम्बर को दुबई के अवॉर्ड इवेंट में शामिल उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरत आउटफिट को लेकर सु्र्खियों में हैं एक्ट्रेस ने पिंक कलर बॉडीकॉन ड्रेस के साथ डायमंड earrings, नेकलेस के साथ न्यूटल कलर लिप और स्मोकी आई मेकअप से अपने लुक को पूरा किया। जिसमें वह बेहद ही कमाल की लग रही थी। अपने साशल मीडिया हेंडल पर उर्वशी ने अपनी कई पिक्चर्स शेयर की हैं । जिसके बाद से तारीफों के साथ साथ कुछ लोगों द्वारा ऋषभ पंत को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है। जिसमें एक यूजर ने उमकी पोस्ट पर कमेंट किया- ‘ऋषभ पंत इंप्रेस नहीं होगा , कोशिश मत करो’ । इसके साथ दूसरे यूजर ने कमेंट किया की – ‘ऋषभ पंत का पीछा छोड़ दो’ तीसरे यूजर ने लिखा-‘ चाहे जितना कर लो ऋषभ फिर भी तुमसे शादी नहीं करेगा’।
 

K.W.N.S.-अमिताभ और जया को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल में शुमार किया जाता है. : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को सबसे परफेक्ट माना जाता है. अपनी शादी के 49 साल बाद अब अमिताभ ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने जया बच्चन से शादी की. मेगास्टार अमिताभ ने लंबे बालों के लिए अपने प्यार का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनके बाल बॉलीवुड अभिनेत्री और पत्नी जया बच्चन के प्रति उनके आकर्षण का एक कारण बन गए थे. बिग बी ने क्यों की जया बच्चन से शादी? बिग बी ने इस बात का खुलासा हाल ही में अपने शो केबीसी 14 में किया है. इस शो का प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. वीडियो में अमिताभ हॉट सीट पर बैठी महिला के बालों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वीडियो में वह बताते हैं कि जया बच्चन से शादी उन्होंने उनके बड़े बालों की वजह से ही की थी. वीडियो में अमिताभ कहते हैं, ‘हमने अपनी पत्नी से शादी इसलिए की थी क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे.’ अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा अमिताभ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में दिवंगत दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के लंबे बालों की भी तारीफ की थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लता जी ने बालों में क्या लगाया, लेकिन उनके बाल सुंदर और लंबे थे. सच में जया बच्चन से मेरी शादी का एक कारण उनके लंबे और खूबसूरत बाल थे.’ बिग बी ने कहा कि उन्हें छोटी लड़कियों के बाल कटवाना पसंद नहीं है. जो बाल अच्छे से बढ़ रहे हैं उन्हें काटने की जरूरत नहीं है. 1973 में हुई थी अमिताभ और जया की शादी अमिताभ बच्चन और जया की शादी 1973 में हुई थी. दोनों के इस शादी से दो बच्चे हैं. अभिषेक और श्वेता बच्चन. अमिताभ और जया की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं. जब भी अमिताभ और जया साथ आते हैं फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं. बता दें कि अमिताभ और जया को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल में शुमार किया जाता है.
 

 
K.W.N.S.-मुंबई, (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज ‘कैट’ शीर्षक से 9 दिसंबर को विशाल नेटफिक्स स्ट्रीमिंग पर प्रीमियर के लिए तैयार है। सीरीज, जो निर्माता और श्रोता बलविंदर सिंह जंजुआ से आती है, एक्सट्रैक्शन के बाद रणदीप के नेटफिक्स के साथ दूसरे सहयोग को चिह्न्ति करती है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। रणदीप और नेटफ्लिक्स ने घोषणा करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। ‘कैट’ गुरनाम सिंह की कहानी है, जो अपने भाई की जान बचाने की कोशिश में अपने काले अतीत का सामना करने के लिए मजबूर होता है। एक बार ‘कैट’ – एक युवा लड़के के रूप में पुलिस के लिए मुखबिर होने के बाद, गुरनाम खुद को एक पुलिस मुखबिर के रूप में, भ्रष्टाचार और अपराध के अस्थिर अंडरबेली में, धोखे के जाल को खोलते हुए पाता है। बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और जेली बीन एंटरटेनमेंट के सहयोग से मूवी टनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘कैट’ 9 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी। रणदीप हुड्डा के साथ, श्रृंखला में सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, के.पी. सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल सहित अन्य।
 

 
K.W.N.S.-हॉलीवुड फिल्म अवतार की फ्रैंचाइजी का दूसरा पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर, बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन सीक्वल की 16 दिसंबर की रिलीज की तारीख से कुछ हफ्ते पहले जारी किया गया है। फ्रैंचाइजी में दूसरी किस्त में स्टीफन लैंग के खलनायक चरित्र कर्नल क्वारिच की वापसी देखी गई है, जो कि काफी शानदार है। नए रिलीज किए गए ट्रेलर में जेक और नेयतिरी की एक परिवार के रूप में सह-अस्तित्व की झलक दिखाई गई है। 
वहीं इसमें पैंडोरा की नई दुनिया काफी रोमांचित दिखाई गई है। फ्रेंचाइजी नवागंतुकों में केट विंसलेट, मिशेल योह, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, एडी फाल्को और जेमाइन क्लेमेंट शामिल हैं। ट्रेलर में महासागर फुटेज की कोई कमी नहीं है। फिल्म के कलाकार प्रभावशाली तरीके से पानी के अंदर सांस लेने के कौशल दिखाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस साल की शुरूआत में एक साक्षात्कार में, सलदाना ने खुलासा किया कि पानी के भीतर अपनी सांस रोकने का उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड पांच मिनट का था। 2009 के ‘अवतार’ की तरह, कैमरन निर्देशन के अलावा ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का लेखन, निर्माण और संपादन भी कर रहे हैं। जॉन लैंडौ और पीटर एम टोब्यानसेन उत्पादन करते हैं। कहानी रिक जाफा, अमांडा सिल्वर, जोश फ्रीडमैन और शेन सालेर्नो द्वारा सह-लिखित है।
 

K.W.N.S.-मुंबई, (आईएएनएस)। अजय देवगन के चरित्र विजय सलगांवकर के मामले को बंद हुए सात साल हो चुके हैं। हालांकि, तब्बू के चरित्र आईजी मीरा देशमुख यह पता लगाने के लिए तैयार हैं कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ था। तब्बू अब अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ जुड़ गई हैं, जो सात साल बाद दृश्यम 2 के साथ मामले को फिर से खोल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार दोपहर गोवा में लॉन्च किया गया और इसमें अजय, तब्बू और अक्षय ने अभिनय किया है। दो मिनट से अधिक के ट्रेलर की शुरूआत विजय के साथ होती है, जिसमें कहा गया है कि आईजी मीरा देशमुख के बेटे सैम के 7 साल बाद लापता होने के लिए उनका परिवार अभी भी परेशान है। यह देखता है कि मामला अभी भी खुला है। अक्षय खन्ना जांच अधिकारी हैं और विजय के पीछे पड़े हैं। अक्षय को सबूतों की उसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे तब्बू ने सात साल पहले झेला था। मीरा, जो अब एक पूर्व आईजी हैं, का कहना है कि पिछली बार वह असफल रही थीं क्योंकि उन्होंने उस चौथी क्लास अनपढ़ को कम करके आंका था लेकिन फिर नहीं क्योंकि उसने एक मां को चुनौती दी है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित, दृश्यम 2 में इशिता दत्ता, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। यह फिल्म, जो इसी नाम की मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म की रीमेक है, 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।