Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: एंटरटेनमेंट

K.W.N.S-ललित गर्ग – नया वर्ष शुरु होते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मियां भी नए मोड़ पर आने लगी हैं। क्योंकि इस वर्ष 9 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं एवं अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव। खास तौर से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दलों ने अभी से कमर कसना शुरु कर दिया है। भाजपा ने राजधानी दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में जिस तरह का जोश और जितना आत्मविश्वास दिखाया, उसे स्वाभाविक ही कहा जा सकता है और माना जा रहा है कि इस वर्ष के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ अगल वर्ष के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा चमत्कार घटित करने की तैयारी में है। विपक्षी दलों का उत्साह एवं जोश भी कम नहीं है। केन्द्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय दल व क्षत्रप संगठित होते दिख रहे हैं। छोटे-से-छोटा दल भी यह माने बैठा है कि हम ही सत्ता प्राप्ति में संतुलन बिठायेंगे। सरकार कोई बनाए हम कुछ सीटों के आधार पर ही सत्ता की कुर्सी पर जा बैठेंगे। चुनावी गणित जिस प्रकार से बनाने के प्रयास हो रहे है, उसमें क्या तीसरी शक्ति निर्णायक बनने की मुद्रा में आ सकेगी? राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी इन चुनावों में असर देखने को मिल सकता है। बावजूद इन सब स्थितियों एवं जोड़-तोड़ के राजनीतिक गणित के लगता नहीं है कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में कोई बड़ा अवरोध खड़ा करने में विपक्षी दल सफल होंगे।
दिल्ली में सम्पन्न भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक ने विभिन्न राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। पार्टी की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब न केवल 2024 के लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, बल्कि उससे पहले नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इनमें से पांच राज्यों में बीजेपी या तो अकेली या सहयोगी दलों के साथ सरकार में है। इस वर्ष जिन दो राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं, उसमें कोई दो राय नहीं कि गुजरात में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, लेकिन हिमाचल प्रदेश में एक फीसदी की जो कसर रह गई, उससे कांग्रेस के हौसले बुलंद हुए है। भाजपा के अपराजेय रहने का लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया, जिसकी बीजेपी समर्थक उम्मीद कर रहे थे। ऐसे में अब और जरूरी हो गया है कि उस कसर की भरपाई भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं के जोश और उनके मनोबल को कई गुना बढ़ाकर करे। आश्चर्य नहीं कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि 2023-24 में पार्टी एक भी चुनाव ना हारे। यह जोश भरने का एवं कार्यकर्ताओं को संगठित प्रयास करने का आह्वान पार्टी को कुछ अनोखा करने की भूमिका है।
सत्ता तक पहुंचने के लिए जिस प्रकार दल-टूटन व गठबंधन की संभावनाएं बन रही है इससे सबके मन में अकल्पनीय सम्भावनाओं की सिहरन है। विपक्ष संगठित हो, अच्छी बात है लेकिन इससे राष्ट्र और राष्ट्रीयता के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगने चाहिए। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा क्या राजनीतिक दलों को जोड़ पायेगी? नजरें उनकी इस यात्रा में शामिल होने वाले राजनीतिक दलों पर भी लगी है, लेकिन ऐसा कोई दल अभी तक तो सामने नहीं आया है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगामी चुनावों में अकेले लड़ने का ऐलान कर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है, वहीं कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर 30 जनवरी को विपक्षी दलों को आमंत्रण देकर नए सिरे से विपक्षी एकता की ताकत आंकने का पासा फेंका है। इतना ही नहीं, दूसरे छोटे-बड़े राजनीतिक दल भी अपने राजनीतिक फायदे के लिए गठजोड़ की राजनीति के गुणा भाग में व्यस्त हो गए हैं। कांग्रेस में एक ओर दांव खेला जा रहा भाजपा के नेता वरुण गांधी को पार्टी में लाने एवं दो भाइयों का राजनीतिक मिलन कराने का। यह भी आगामी चुनावों के मध्यनजर किया जा रहा है। प्रजातंत्र में टकराव भी हो, तो मिलन भी हो। विचार फर्क भी हो तो उद्देश्यों में भी फर्क हो। मन-मुटाव भी हो, पर मर्यादापूर्वक। लेकिन राजनीति की विडम्बना है कि अब मर्यादा एवं राजनीतिक मूल्यों के इस आधार को ताक पर रख दिया गया है। राजनीति में दुश्मन स्थाई नहीं होते। अवसरवादिता दुश्मन को दोस्त और दोस्त को दुश्मन बना देती है। यह भी बडे़ रूप में देखने को मिल रहा है और जैसे-जैसे चुनावों का समय नजदीक आयेगा, ये दृश्य व्यापक रूप में दिखाई देंगे।
चुनाव के मौकों पर नए समीकरणों के साथ गठबंधन की बातों से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन, अब तक का अनुभव तो यही बताता है कि इन समीकरणों के पीछे विचारधारा का जोड़ कम और राजनीतिक फायदे का तोड़ अधिक नजर आता है। वर्ष 1977 के बाद से गठजोड़ की राजनीति का गवाह रहे देश ने कई समीकरण बनते-बिगड़ते देखे हैं। कभी भाजपा का चौधरी चरण सिंह से गठजोड़, तो कभी कांग्रेस को रोकने के लिए वीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा और वाम दलों का परोक्ष रूप से हाथ मिलाना। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ मिलाकर सरकार बनाई और जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर भी सरकार चलाई। पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना, जनता दल-यू और अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ी भाजपा बदले समीकरणों में अगला चुनाव इनके खिलाफ लड़ सकती है। लेकिन, चिंता इस बात की है ऐसे बनते-बिगड़ते समीकरणों का सीधा मकसद विचारधारा का आधार नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदारी करना भर रह गया है। राजनीतिक मूल्यों एवं लोकतंत्र को मजबूती देने का लक्ष्य किसी के भी सामने दिखाई नहीं देता। गठबंधन की राजनीति की शुरुआत में ही टूटन एवं निराशा के बादल छाये हैं। इस बात का आभास कांग्रेस ने 30 जनवरी की श्रीनगर रैली के लिए कुछ विपक्षी दलों को आमंत्रण नहीं भेजा जाना है। न चंद्रशेखर राव की बीआरएस को बुलाया और न वाइएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी को। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से भी किनारा किया है, तो एआइएमआइएम और असम की एआइयूडीएफ से भी दूरी बनाई है। वैसे पूर्व के व्यापक राजनीतिक दलों के गठबंधन के गणित भी असफल ही रहे हैं, अब भी कोई व्यापक संभावनाएं सत्ता की लालसा एवं सर्वोच्च पद को लेकर जारी जद्दोजहद के कारण नहीं दिखती।
नरेन्द्र मोदी एवं नड्डा के जोशभरे आह्वान सिर्फ शाब्दिक नहीं, प्रभावी है। संगठन को मजबूती देने की भाजपा की तैयारी ऐसी है, जिस पर भाजपा ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। भाजपा ने 72,000 कमजोर पाए गए बूथों को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए लक्ष्य से आगे बढ़कर 1.30 लाख बूथों तक पहुंच बना लेना निश्चित चुनावों में करिश्मा दिखायेगी। भाजपा अध्यक्ष का चुनाव न हो पाने की विपक्षी दल चाहे जैसे भी व्याख्या करें लेकिन भाजपा के लिहाज से देखें तो नड्डा की अध्यक्षता को जून 2024 तक का विस्तार देने का फैसला उचित, दूरगामी राजनीतिक सोच एवं परिपक्वता ही कहा जाएगा। जो चुनावी चुनौतियां पार्टी के सामने हैं, उनके मद्देनजर फिलहाल निरंतरता की जरूरत है। एक और बात है कि भाजपा ने दुनिया में देश की छवि को बुलंद करने का अपना मुख्य उद्देश्य काफी हद तक बनाए रखा है। राममंदिर के समय पर निर्माण में कामयाबी भी भाजपा के पक्ष में काम करेगी और पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में इसका पूरा इस्तेमाल करने में हिचकेगी नहीं। भाजपा की ओर से विकास, रोजगार एवं महंगाई पर नियंत्रण भी बड़े मुद्दे हांगे। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को अब भी पार्टी अपना ऐसा अचूक हथियार मानती है जिसकी कोई काट विपक्ष के पास नहीं है। क्या विपक्षी दल भी ऐसे तीक्ष्ण एवं व्यापक प्रभाव वाले निर्णयों एवं कार्ययोजनाओं की ओर अग्रसर होंगे? क्या सपा, बसपा और वाम दल कांग्रेस से मंच साझा करेंगे? और ऐसा किया तो क्या भाजपा को रोकने के लिए वे साझा उम्मीदवार उतारेंगे? यह सवाल इसलिए, क्योंकि राजनीति की प्रयोगशाला में गठबंधन के प्रयोग विचारधारा को ताक में रखने के कारण ही विफल होते रहे हैं।

K.W.N.S-अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए किंग खान करीब चार वर्ष के लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान का एक बड़ा सपना साकार होने जा रहा है और वह सपना है एक्शन हीरो के रूप में काम करना। खुद शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि अपने करीब 32 साल के लंबे करियर में वह अब एक्शन हीरो बनने का सपना पूरा कर रहे हैं।
यश राज फिल्म्स द्वारा जारी एक वीडियो में शाहरुख खान कहते नजर आ रहे हैं, ’32 साल पहले मैं एक्शन हीरो बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और इसके बजाय मेरी इमेज एक रोमांटिक हीरो के रूप में बना दी गई।’ शाहरुख आगे कह रहे हैं, ‘मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता था। मेरा मतलब है कि मुझे डीडीएलजे, राहुल और राज वाले रोल भी काफी पसंद आए। लेकिन, मैं हमेशा एक्शन हीरो बनने के बारे में सोचा करता था। इसलिए, अब मेरे लिए मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है।’
बता दें कि यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान का यह वीडियो साझा किया गया है। फिल्म ‘पठान’ में अपने किरदार को लेकर शाहरुख खान का कहना है, ‘पठान एक काफी सहज इंसान है और वह काफी जटिल चीजें करता है। मुझे लगता है कि वह शरारती है, कड़क है, लेकिन इसका बहुत लोड नहीं लेता। वह भरोसा करता है। वह ईमानदार हैं और भारत को अपनी मां मानता है।’ बता दें कि इस फिल्म मे शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इससे पहले ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दोनों की जोड़ी धमाल मचा चुकी है।
फिल्म में दीपिका की मौजूदगी को लेकर शाहरुख खान का कहना है, ‘यह एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसके लिए वास्तव में दीपिका जैसी ही किसी एक्ट्रेस की जरूरत है, जो ‘बेशरम रंग’ जैसे सीक्वेंस को शानदार अंदाज में कर सकती हैं। एक्शन कर सकती हैं। यह सब सिर्फ दीपिका ही कर सकती हैं।’ बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो रही है।

K.W.N.S.-शाहरुख खान की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान दुबई गए थे। वहां शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। इन सब के बाद अब शाहरुख खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इन तस्वीरों में शाहरुख खान एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे है। शाहरुख खान की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।
वापस मुंबई लौटे शाहरुख खान शाहरुख खान की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। बेहद हैंडसम लग रहे थे शाहरुख खान शाहरुख खान इन तस्वीरों में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। शाहरुख खान ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। शाहरुख खान ने गले में पहन रखी थी माला इस तस्वीर में शाहरुख खान अपने गले में एक छोटी सी माला पहने हुए दिखाई दिए। शाहरुख खान की इस माला ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
शाहरुख खान का हेयर स्टाइल शाहरुख खान इन वायरल हो रही फोटोज में अपने पुराना हेयर स्टाइल में दिखाई दिए। शाहरुख खान का ये हेयर स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। कूल लुक में दिखे शाहरुख खान शाहरुख खान इस तस्वीर में बेहद कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान ने लगा रखा था चश्मा इन तस्वीरों में शाहरुख खान काला चश्मा लगाए हिए दिखाई दिए। ये काला चश्मा शाहरुख खान के लुक में चार-चांद लगा रहा है।

K.W.N.S.-मुंबई। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और पार्श्व गायक सोनू निगम ने हाल ही में गोरखपुर महोत्सव 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का संगीत वीडियो लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में शहर और उसके आसपास के 50,000 से अधिक लोगों की भारी भीड़ देखी गई। गायक ने साझा किया कि ट्रैक पर काम करने के दौरान वह अपनी मां की उपस्थिति महसूस करेंगे।
सोनू निगम के इस संगीत वीडियो के साथ, दर्शकों को अद्वितीय वीडियो प्रभावों के साथ भगवान हनुमान की स्तुति करने वाले भक्ति भजन के एक नए संस्करण का अनुभव मिलता है। ट्रैक को 50 से अधिक यूट्यूब चैनलों पर एक साथ रिलीज किया गया था, जिससे यह संगीत एसेट लॉन्च के इतिहास में इस तरह का पहला ट्रैक बन गया।
श्रोताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमने अभी-अभी सोनू निगम द्वारा गायी गई श्री हनुमान चालीसा की एक पंक्ति सुनी। हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक प्रसिद्ध रचना है। पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, दोनों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना उतना ही सरल और आसान है। हर व्यक्ति, हर भारतीय हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ करता है। यहां आज मशहूर संगीतकार सोनू निगम ने अपनी आवाज से इसे एक नई ऊंचाई दी है।
यादों की गलियों में चलते हुए सोनू निगम ने कहा, यह मेरी मां थी, जो मेरे बचपन में इस बात पर जोर देती थी कि मैं हर मंगलवार को एक मंदिर जाता हूं और हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। मुझमें एक परम चेतना का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रद्धा की भावना पैदा की।
जब मैं इसकी रचना करने के लिए बैठा, मैंने महसूस किया कि मेरी मां रचना और व्यवस्थाओं को आध्यात्मिक रूप से प्रवाहित कर रही हैं। यह जादू जैसा था। यह मेरी मां, महान संत तुलसीदास गोस्वामी और हमारी सुंदर मातृभूमि भारत माता को मेरा जन्म देने वाले हिंदू धर्म के सुंदर संस्कार के लिए मेरी श्रद्धांजलि है।
श्री हनुमान चालीसा का संगीत वीडियो सोनू निगम के आई बिलीव म्यूजिक लेबल के साथ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के तहत जारी किया गया था।
K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने अब तक के फिल्मी करियर में सलमान खान ने इसके बाद से कई हिट फिल्में दी हैं। सलमान खान की फिल्मों की तरह ही बॉलीवुड में उनके बारे में जो चीज सबसे ज्यादा मशहूर है, वह है कि सलमान खान यारों के यार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसा भी है जिसने पहले सलमान खान के साथ काम ना करने की कसम खाई, लेकिन 23 सालों बाद उसी व्यक्ति ने ना सिर्फ सलमान खान के लिए अपनी कसम तोड़कर उनके साथ एक फिल्म में काम किया बल्कि अपना बरसों पुराना नियम भी तोड़ दिया। हम बात तक रहे हैं बॉलीवुड एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की।
सलमान खान और डैनी डेन्जोंगपा ने फिल्म सनम बेवफा में साथ में काम किया था। साल 1991 में आयी इस फिल्म में डैनी ने सलमान खान के पिता की भूमिका निभायी थी। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कुछ ऐसी हुआ कि डैनी ने सलमान खान के साथ फिर काम ना करने का फैसला ले लिया। दरअसल, एक दिन डैनी सेट पर निर्धारित समय पर आ गये थे लेकिन सलमान खान सेट पर काफी देर से आये थे। जैसे ही सलमान खान सेट पर पहुंचे तो डैनी ने उन्हें शिष्टाचार का भाषण दे डाला। इसके साथ ही डैनी ने सलमान खान के साथ फिर कभी काम ना करने की कसम खा ली।
सीनियर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा ने भले ही कई फिल्मों में काम किया हो लेकिन वह गर्मी के मौसम में कभी शूटिंग नहीं करते हैं। गर्मियों में डैनी अपने परिवार के साथ सिक्किम में समय बिताना पसंद करते हैं। डैनी इसे एक सख्त नियम की तरह मानते हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में मुंबई के शोर-शराबे से दूर डैनी सिक्किम की ठंडी वादियों में अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। 23 साल बाद जब डैनी डेन्जोंगपा को सलमान खान स्टारर फिल्म जय हो ऑफर की गयी तो उन्होंने पुरानी बातों को भूला दिया। वह ना सिर्फ सलमान खान के साथ काम करने के लिए राजी हो गये बल्कि उन्होंने सलमान खान के लिए अपना सालों पुराना नियम भी तोड़ा। फिल्म ‘जय हो’ की शूटिंग के लिए डैनी ने पहली बार इस नियम को तोड़ा। इस नियम को तोड़ने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल खान ने भी डैनी की तारीफ की थी।

K.W.N.S.- हॉलीवुड निर्माता जेसन ब्लम को भरोसा है कि एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस ‘आरआरआर’ इस साल ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर की ट्रॉफी हासिल करेगी। हॉलीवुड स्टूडियो ब्लमहाउस के संस्थापक ब्लम ने सोमवार को एक ट्विटर पोस्ट में फिल्म की जीत की भविष्यवाणी की, जिसने ‘गेट आउट’ और ‘ब्लैकक्लांसमैन’ जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों को वित्तपोषित किया।
”मैं आरआरआर के साथ सर्वश्रेष्ठ तस्वीर जीत रहा हूं। आपने यहां पहली बार उसे सुना। कृपया इसे चिन्हित करें। अगर मैं सही हूं, तो मैं खुद को अपना ऑस्कर पुरस्कार दे रहा हूं, ” निर्माता ने लिखा। ”हमने आपको जीत लिया, ब्लम!! आपके अच्छे व्यवहार के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद। #RRR” पोस्ट पढ़ी।
राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत, “आरआरआर” 1920 के दशक में दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों – अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई एक पूर्व-स्वतंत्रता काल्पनिक कहानी का अनुसरण करती है। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पिछले मार्च में नाटकीय रूप से रिलीज़ हुई, ‘आरआरआर’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफ़िस पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ और जल्द ही दुनिया भर में स्ट्रीमर पर भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई।
ब्लम ‘आरआरआर’ की प्रशंसा करने वाली नवीनतम हॉलीवुड हस्ती हैं, जिसमें जेसिका चैस्टेन, फिल्म निर्माता एंथनी और जो रूसो, एडगर राइट, स्कॉट डेरिकसन, जो डांटे, जेम्स गुन, क्रिस्टोफर मिलर, पटकथा लेखक जॉन स्पैहट्स और सी रॉबर्ट शामिल हैं। कारगिल।
‘आरआरआर’ के निर्माता वर्तमान में हॉलीवुड अवार्ड सीजन के लिए कमर कस रहे हैं, जहां इसके वितरक वेरिएंस फिल्म्स ने विभिन्न समारोहों में सामान्य श्रेणियों में फिल्म को मान्यता दिलाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है।
फिल्म को दो दो गोल्डन ग्लोब – सर्वश्रेष्ठ चित्र – गैर-अंग्रेजी और ‘नातु नातु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए नामांकित किया गया है। इसे क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए पांच नामांकन भी मिले हैं – सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, ‘नातू नातू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत, और सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव।
पिछले हफ्ते, फिल्म ने फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज श्रेणी के लिए बाफ्टा की लंबी सूची में जगह बनाई। यह ”ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट”, ”अर्जेंटीना, 1985”, ”बार्डो, फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ट्रूथ”, ”क्लोज”, ”कोर्सेज”, ‘के साथ स्पेस साझा करता है। ‘छोड़ने का फैसला’, ‘ईओ’, ‘होली स्पाइडर’ और ‘द क्विट गर्ल’।
बाफ्टा सम्मान के लिए अंतिम पांच में स्थान सुरक्षित करने के लिए 10 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

K.W.N.S.-बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर देश के कई राज्यों में काफी ज्यादा विरोध देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म के बायकॉट की मांग उठ रही है। हालांकि इस विवाद के बावजूद सेंटर्ल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस गाने को जैसा है वैसे ही हरी झंडी दिखा दी है। जिसे लेकर लोग काफी ज्यादा हैरान है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कुछ ऐसा निर्णय दिया है, जिसे लेकर लोगों में काफी हैरानी है। खबरों की मानें तो गीत में ना तो दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी और ना ही शाहरुख की हरी शर्ट को बदला जा रहा है बल्कि वो गाने में जैसे हैं वैसे ही मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, शाहरुख खान के एक करीबी सूत्रों से खबर आई है कि पठान की टीम गाने को हटाने पर विचार कर रही है।

K.W.N.S.-बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इस साल अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। दरअसल जी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 2023 में रिलीज होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में सबसे खास रहा गदर से सनी देओल का लुक। वीडियो में सनी देओल की एक बड़ी ही दमदार झलक दिखई गई है, इसमें वे फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
जी स्टूडियो ने जो 50 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, उसमें अजय देवगन की ‘मैदान’, सलमान खान की ‘भाईजान’, सोनू सूद की ‘फतेह’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’, आदि फिल्मों की झलक दिखाई जाती है। इस वीडियो में सनी यानी ‘गदर’ के तारा सिंह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ से सनी की पहली झलक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी। फिल्म ‘गदर’ 22 साल पहले रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है। फिल्म जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। ये सनी देओल (तारा सिंह), अमीषा पटेल (सकीना) और उनके बेटे जीत की कहानी होगी। फिल्म की कहानी को इंडिया पाकिस्तान एंगल से आगे बढ़ाया जाएगा।
सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनमें से एक ‘गदर’ भी है, ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म का क्रेज ऐसा था कि दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को 6 बजे से ही खोल दिया गया था। फिल्म के करीब 8 शो एक दिन में ही चलते थे।

K.W.N.S.-बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सिंबा’ बुधवार को 4 साल की हो गई। धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “दिमाग में जोश भरने वाला एक्शन और मनोरंजन का दंगा जो लगातार दिलों को दहाड़ता है!” रोहित शेट्टी द्वारा अभिनीत और करण जौहर द्वारा निर्मित, फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसे एक ब्लॉकबस्टर हिट घोषित किया गया था। फिल्म ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के पहले ऑन-स्क्रीन सहयोग को चिह्नित किया जिसमें ‘गली बॉय’ अभिनेता को एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी संग्राम भालेराव की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
इस बीच, रणवीर और रोहित ने हाल ही में सिम्बा (2018) और अक्षय कुमार-स्टारर ‘सूर्यवंशी’ के बाद कॉमेडी फिल्म ‘सिर्कस’ के लिए तीसरी बार सहयोग किया, जो 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ हुई थी। 1960 के दशक में सेट, ‘सर्कस’ में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभा रहे हैं जो एक दूसरे के अस्तित्व से अनजान हैं। वरुण शर्मा भी इस फैमिली एंटरटेनर में डबल रोल प्ले कर रहे हैं। इस बीच, रणवीर आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखाई देंगे।
करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा उनके पास दक्षिण निर्देशक शंकर की अगली फिल्म भी है। रोहित शेट्टी के बारे में बात करते हुए, वह जल्द ही अपने अगले निर्देशन ‘भारतीय पुलिस बल’ के साथ ओटीटी की शुरुआत करेंगे, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं और विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगे। इसके अलावा, उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की भी घोषणा की, जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

K.W.N.S.-कटरीना कैफ और विकी कौशल जब भी शहर से बाहर जाते हुए देखे जाते हैं तो अक्सर अपने एयरपोर्ट फैशन से फैन्स और पैपराजी को सरप्राइज देते हैं। खैर, इन दोनों को आज सुबह वेकेशन के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया और ये काफी खुश नजर आए। जब भी वे एक साथ होते हैं, वे अक्सर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं लेकिन आज जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह थी जिस तरह से अभिनेत्री को हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर सीआईएसएफ अधिकारी ने रोक दिया क्योंकि वह चेकिंग के लिए नहीं रुकी थी।
प्रसिद्ध पापराज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, हम कैटरीना कैफ को साटन फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में आश्चर्यजनक रूप से देख सकते हैं। उनका पहनावा क्रिसमस के लिए एकदम सही लग रहा था क्योंकि यह क्रीम के फूलों से लाल था। एक्ट्रेस ने सनग्लासेस, व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और सिंगल पोनीटेल के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम, कैप और सनग्लासेस में सिंपल लुक रखा। जबकि सरदार उधम स्टार सुरक्षा द्वार पर खड़ा था और सीआईएसएफ अधिकारी के कागजात की जांच के लिए इंतजार कर रहा था, कैटरीना सीधे अंदर प्रवेश कर गईं। बाद में CISF अधिकारी ने उसे बुलाया और कहा, “मैडम चेकिंग के लिए रुकिए” और उसे प्रवेश द्वार पर लौटना पड़ा।
कैटरीना कैफ अगली बार श्रीराम राघवन की ‘मेरी क्रिसमस’ में अभिनेता विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का पहला पोस्टर अभी कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था और इसने पहले ही प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। इसके बाद वह सलमान खान स्टारर टाइगर 3 में नजर आएंगी।