Browsing: एंटरटेनमेंट

 
 
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उनके द्वारा शेयर की गई जूतों की तस्वीरें चर्चा में हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर जूतों के एक शोरूम में गए। इस दौरान उन्हें वहां जूतों की 12000 से ज्यादा कलेक्शन देखनें को मिलें। जिसे देखकर वह काफी हैरान हो गए। जब ऋषि को इन जूतों की कीमत के बारें में पता लगा तो वह हैरान रह गए।
 बता दें इन जूतों की कीमत इतनी थी कि आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, इन जूतों की कीमत 5000 डालर से लेकर 40 हजार डालर तक है यानी भारतीय रुपए के हिसाब से 4 लाख से लेकर 28 लाख तक ।ऋषि कपूर को इनकी कीमत जानकर झटका लगा और जनाब हमेशा की तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारें में पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जूता सोने का हो या चांदी का पहना तो पैरों में ही जाता है। वहीं ऋषि कपूर ने इन जूतों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
Bollywood Tadkaबता दें ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘झूठा कहीं का’ 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

 
Related image
अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या की बॉलीवुड हस्तियों ने एक सुर में निंदा की और दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय जरूर मिलना चाहिए. इस मामले को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि घटना से वह निराशा और गुस्से में हैं.अक्षय ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ निश्चित रूप से यह वैसी दुनिया नहीं है जो हम अपने बच्चों के लिये चाहते हैं. ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कड़े दंड की आवश्यकता हैं.’’उनकी पत्नी, अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया और केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी से न्याय सुनिश्चित करने की मांग की ।
इन सेलेब्स ने भी जताया विरोध 
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत घृणित है और पीड़ित के बारे में सुनकर गुस्सा आ रहा है. आखिकर कैसे कोई ऐसा कर सकता है? नि:शब्द हूं.’अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘‘न्याय जरूर मिलना चाहिए.’’ आयुष्मान खुराना ने घटना को ‘‘अमानवीय और बर्बर’’ बताया. जाने माने गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका देना चाहिए. वहीं उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि उनके दिल में बच्ची के माता-पिता के लिये सहानुभूति है.अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी घटना की निंदा की हालांकि उन्होंने लोगों से अपने ‘‘निजी एजेंडे’’ के लिये इस घटना का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया कि वह इस घटना से क्षुब्ध और दुखी हैं ।
सनी लियोन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे माफ करना कि तुम्हें ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां के लोग मानवता को नहीं समझते!!! ईश्वर तुम्हे मोक्ष दे क्योंकि तुम एक परी हो!!! मुझे माफ करना.’’बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव दो जून को कचरे से बरामद किया गया. वह 31 मई से लापता थी. उन्होंने कहा कि पैसों के विवाद के चलते बच्ची की निर्मम हत्या की गयी. ट्विटर पर बच्ची के नाम के साथ हैशटैग लगाकर करीब 56,000 ट्वीट किये गये. इस घटना ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है ।

डिजिटल बूम के दौर में जैकी श्रॉफ अपने आपको प्रासंगिक बनाने में कामयाब रहे हैं. वे वेबसीरीज़ तो कर ही रहे हैं साथ ही फिल्मों में भी काम कर रहे हैं जिनमें कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं. उनकी फिल्म भारत अपनी रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही. जैकी अब प्रभास की फिल्म साहो में नज़र आने वाले हैं.जैकी ने बताया कि वे जब शूट पर नहीं होते हैं तो खेती करते हैं. जैकी जानते हैं कि देश और दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते काफी दिक्कतें हैं, ऐसे में वे पर्यावरण की रखवाली करने की कोशिश करते हैं. जैकी अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर चुके हैं. वे कुछ समय से एक किताब पढ़ रहे हैं जो पौधौं के बारे में ही है और इस किताब को उनकी फ्रेंड डिंपल कपाड़िया ने गिफ्ट किया है. इसके अलावा उनके एक और अजीज़ दोस्त डैनी उन्हें संतरे और केले के बीज डायरेक्ट सिक्किम से भेजते हैं जैकी बता चुके हैं कि वे टाइगर की कुछ फिल्में देखने के अलावा ज्यादा फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं. इसकी बजाए वे जापान की खेती की तकनीक से जुड़ी डॉक्यूमेंट्रीज़ देखते हैं और इसके अलावा पौधों से जुड़ी मेडिसिनल वैल्यूज़ पर ध्यान देने की कोशिश भी करते हैं. जैकी इस बारे में कहते हैं कि इससे मुझे काफी खुशी मिलती है. ये मेरी जिंदगी है. पौधे मुझे बेहद अच्छा महसूस कराते हैं.गौरतलब है कि जैकी सलमान की फिल्म भारत के बाद एक्टर प्रभास के साथ फिल्म साहो में नज़र आने वाले हैं. जैकी इससे पहले जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो, अकबर, वॉल्टर में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं.

 
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज हुई और पहले दिन सर्वाधनिक कमाई करने में कामयाब रही. यह फिल्म ना केवल साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी, बल्‍कि सलमान खान के करियर की भी बड़ी ओपनर फिल्म रही. इस फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की. यह कमाई सलमान खानी की फिल्म प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़), सुल्‍तान (36.54 करोड़) और टाइगर जिंदा है (34.10 करोड़)की पहले दिन की कमाई से कहीं ज्‍यादा है. वहीं इस कमाई से भारत ने कलंक की पहले दिन की कमाई को भी पीछे कर दिया. कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये कमाए थे ।    
अब इस फिल्म ने दूसरे दिन भी रिकॉर्ड कमाई की है. दूसरे दिन इस फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस हिसाब से भारत की अब तक की कुल कमाई 73.30 करोड़ रुपये हो गई है. खुद सलमान खान भारत फिल्म की इस सफलता से बेहद खुश हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर इस प्‍यार के लिए फैंस का शुक्र‍िया कहा. सलमान ने ट्वीट किया- बिग थैंक यू सबको, आपने मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है. मैं बहुत खुश हूं ।     
सलमान की भारत को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई हैं. ये एक हिट जोड़ी है. इनके अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्म में 1947 से 2010 तक की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सलमान के 5 अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे. इसमें सलमान ने उम्रदराज शख्स का किरदार भी निभाया है ।     

Image result for फिल्म 'सुपर 30'
सुपर 30′ का ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ। यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही #1 पर ट्रेंड कर रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 2.84 करोड़ बार देखा जा चुका है। इसे अलग-अलग वजहों से लोग देख रहे हैं। बता दें कि रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही इस पर मीम्स भी बन गए थे। फिल्म ‘सुपर 30’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर एक प्रभावशाली ओपनिंग नोट पर शुरू होता है जो इस तथ्य को साबित करता है कि भारत एक महाशक्ति है। इसमें रितिक, भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं जो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा आईआईटी जेईई के लिए तैयार करते हैं।
दो दिन पहले यानी मंगलवार को आए इस ट्रेलर में रितिक को अनदेखे अंदाज में पाएंगे। साफतौर नजर आता है कि रितिक ने अपने लुक्स को दरकिनार कर, केवल एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए इस फिल्म को चुना है। ऐसे ही कुछ सीन की झलक य ट्रेलर दिखा रहा है। रितिक ही हैं जो इस पूरी फिल्म को पार लगाने वाले हैं, यह बात ट्रेलर साफ कर देता है। इस ट्रेलर में कोई और खास किरदार नहीं दिखता है, ना ही हीरोइन।
निर्देशक विकास बहल का नाम इसमें नजर आ रहा है। पहले खबर थी कि ‘सुपर 30’ बिना किसी डायरेक्टर क्रेडिट के रिलीज़ होगी। यानी इस पर किसी भी निर्देशक नाम नहीं होगा l फिल्म जब शुरू हुई थी तो विकास बहल फिल्म के निर्देशक थे l उन पर मी टू अभियान के तहत यौन शोषण के आरोप लगे तो उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया l अब ट्रेलर में भी विकास का नाम प्रमुखता से नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें मी टू मामले में क्लीन चिट मिल गई है।
फैंटम फिल्म्स’ ने इस फिल्म को शुरू किया था, फिर यह बैनर बंद हो गया। अनुराग कश्यप ने बाद में इस फिल्म को एडिट करवाया है l ‘सुपर 30’ को 12 जुलाई को रिलीज़ होगी l फिल्म में रितिक रोशन के साथ मृणाल कुलकर्णी हैं l जल्दी ही इसके गाने भी जारी हो सकते हैं।

 
 
इस ईद सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा लंबे समय तक रहेगी। उनकी ‘भारत’ पहले ही दिन इतना धन कमा लाई, जितना सलमान की किसी फिल्म ने कभी भी पहले दिन नहीं कमाया। ‘भारत’ को पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह इस साल की भी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। एक नजर इस लिस्ट पर जो बताती है कि ईद पर सलमान खान की फिल्में कितना कमाती रही हैं…
2010 – दबंग ₹ 14.50 cr
2011 – बॉडीगार्ड ₹ 21.60 cr
2012 – एक था टाइगर ₹ 32.93 cr
2014 – किक ₹ 26.40 cr
2015 – बजरंगी भाईजान ₹ 27.25 cr
2016 – सुलतान ₹ 36.54 cr
2017- ट्यूबलाइट ₹ 21.15 cr
2018 – रेस 3 ₹ 29.17 cr
बता दें कि सलमान का ईद पर राज 2009 में शुरू हुआ था। 2009 में सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ ईद पर रिलीज होकर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने ही सलमान खान के डूबते करिअर को पार लगाया था। ना केवल सलमान खान, बोनी कपूर भी ‘वॉन्टेड’ के ही भरोसे थे। यह फिल्म नहीं चलती तो बोनी का बरबाद होना भी लगभग तय था।
अब एक निगाह 2009 से पहले ईद पर रिलीज हुई फिल्मों पर भी…
किडनैप और द्रोण(2008)
भूल भुलैया और लागा चुनरी में दाग(2007)
डॉन और जानेमन (2006)
गरम मसाला और क्योंकि (2005)
वीर-जारा (2004)
कल हो ना हो (2003)
रिश्ते (2002)
कभी खुशी कभी गम (2001)
साफ जाहिर है कि सलमान खान से पहले शाहरुख खान ने ईद पर राज किया था और आठा साल में चार हिट फिल्में दी थीं। सलमान ने 2009 के बाद छह हिट फिल्में ईद पर दी हैं।

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ 5 जून को मतलब ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अच्छी खबर ये है कि  दिल्ली हाई कोर्ट ने आज सोमवार को फिल्म ‘भारत’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है । 

याचिका में कहा गया था की देश के नाम वाली यह फिल्म ‘भारत’ की सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि को खराब करती है. फिल्म का टाइटल भारतीय संविधान के प्रतीक और नाम अधिनियम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) की धारा 3 का उल्लंघन है. जिसके अनुसार, ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता । 

अब दिल्ली हाई कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी पहले ही दे दी थी । 

खबरों के मुताबिक बता दें कि ये फिल्म चार हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी और ओवरसीज बाजार में इसे 1250 से ज्यादा स्क्रीन्स दिए जाएंगे. ट्रेंड पंडितों ने आकलन किया है कि सलमान की ये फिल्म ‘भारत’ पहले दिन 35 करोड़ रूपए तक की कमाई कर सकती है । 

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ 5 जून को मतलब ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अच्छी खबर ये है कि  दिल्ली हाई कोर्ट ने आज सोमवार को फिल्म ‘भारत’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है । 
याचिका में कहा गया था की देश के नाम वाली यह फिल्म ‘भारत’ की सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि को खराब करती है. फिल्म का टाइटल भारतीय संविधान के प्रतीक और नाम अधिनियम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) की धारा 3 का उल्लंघन है. जिसके अनुसार, ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता । 
अब दिल्ली हाई कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी पहले ही दे दी थी । 
खबरों के मुताबिक बता दें कि ये फिल्म चार हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी और ओवरसीज बाजार में इसे 1250 से ज्यादा स्क्रीन्स दिए जाएंगे. ट्रेंड पंडितों ने आकलन किया है कि सलमान की ये फिल्म ‘भारत’ पहले दिन 35 करोड़ रूपए तक की कमाई कर सकती है । 

 
दे दे प्यार दे’ कमाल कर रही है। बुधवार को भी इस फिल्म ने 5.74 की भारी रकम कमाई है। मंगलवार के मुकाबले इसे सिर्फ 34 लाख रुपए कम मिले हैं। यह फिल्म की मजबूती दिखाने वाले आंकड़े हैं। बुधवार की कमाई से इसकी जेब में 56.57 करोड़ रुपए हो गए हैं। इसने मंगलवार को भी चौंकाया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अमूमन एक से डेढ़ करोड़ की गिरावट आ ही जाती है लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को 9 लाख रुपए इसने कम कमाए। सोमवार को इसे 6.19 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि मंगलवार को 6.10 करोड़ की कमाई हुई।
छह दिन की कमाई के बाद यह फिल्म लागत वसूलने के करीब पहुंच चुकी है। इसकी लागत 60 करोड़ बताई जा रही है। यह फिल्म पहले वीकेंड में अच्छा करने के बाद, सोमवार को भी खुद को साबित करने में सफल हुई थी। ज्यादा धंधा दिल्ली-एनसीआर के मल्टीप्लेक्सेस से आ रहा है। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर ने पहले दिन 10.41 करोड़ कमा लिए थे। शनिवार को 13.39 करोड़ जेब में आए। संडे को देश के कई इलाकों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, फिर भी इसे 14.74 करोड़ रुपए मिले। वीकेंड की कुल कमाई 38.54 करोड़ रुपए रही।
इसे तीन से चार स्टार रेटिंग समीक्षाओं में मिली है। समीक्षकों को यह पसंद आई, दर्शक भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। यह हर तरह के दर्शकों के लिए है। नौजवानों को भी पसंद आएगी और उम्रदराजों को भी। ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया था और इसने जबरदस्त माहौल बनाया। करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के हिट नहीं होने के कारण इसके पेड प्रिव्यू शो गुरुवार को ही शुरू हो गए थे। यह 100 करोड़ नहीं कमा पाएगी क्योंकि कल अर्जुन कपूर की ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ रिलीज हो रही है। ‘दे दे प्यार दे’ की दौड़ 80 करोड़ तक जाना चाहिए। सफर दो-तीन हफ्ते का हो सकता है।
3100 स्क्रीन्स पर भारत में इसे रिलीज किया गया, विदेश में 650 स्क्रीन्स पर जगह मिली। गाने पसंद किए जा रहे हैं। रकुल की काफी तारीफ है। निर्माता लव रंजन ने इस फिल्म को लिखा है। लव ने ही ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का निर्देशन किया था, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर करीब एक महीने पहले रिलीज हुआ था। तभी से इस फिल्म का लोगों को इंतजार था। ट्रेलर मजेदार है।
अजय की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। इसमें जिम्मी शेरगिल हैं और कुमुद मिश्रा भी।

 
 
करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर खान एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं और दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करती हुई देखी जाती हैं. इसके अलावा दोनों बहनें भी बी टाउन के सबसे प्यारे भाई-बहनों में से हैं. दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ बहुत समय बिताती हैं और अक्सर कई कार्यक्रमों और अवसरों जैसे बॉलीवुड पार्टियों या डिनर आउटिंग पर एक साथ स्पॉट की जाती हैं. ऐसा ही कुछ बीते सोमवार को देखने को मिला जब दोनों बहनों ने सोमवार को फिर से साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताया, लेकिन यह समय और भी खास तब बना जब उनकी मां बबीता भी उनके साथ नजर आईं.करिश्मा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की. जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है तीनों ने एक साथ फोटो खिंचवाईं और उनमें से तीन बेहत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं. जहां करिश्मा ने एक लंबी नीली ड्रेस पहनने नजर आ रही थी, वहीं बेबो ने घुटने तक की एक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है, जिससे वह बेहद शानदार लग रही थीं. साथ ही उनकी मां बबीता भी सफेद कैजुअल शर्ट और मैचिंग ब्लू डेनिम जींस में कमाल की लग रही थीं । 
वहीं अगर काम की बात की जाए तो करीना कपूर खान जल्द ही अगली अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर द्वारा निर्मित और राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है. ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.बता दें कि ये फिल्म एक ऐसे कपल पर आधारित है जो मां-बाप बनना चाहते हैं, लेकिन बन नहीं पाते, जिसमें दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी उनकी मदद करते हैं. इसके साथ ही करीना कपूर खान इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में चल रही है. वहीं बताया जा रहा है कि 15 मई से करीना कपूर खान इस फिल्म की शूटिंग को मुंबई में जॉइन करेंगी ।