Browsing: एंटरटेनमेंट

 
पंचायत तंत्र- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. एक्टर ने ट्विटर एक लेटर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके घर के दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जो कि नेगेटिव निकला है ।
आमिर ने लिखा- मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए उन्हें मेडिकल सुविधाए उपलब्ध कराईं. मैं बीएमसी का धन्यवाद करना चाहता हूं. वे मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं. साथ ही पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं ।
 

 
पंचायत तंत्र- 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर एक और फ़िल्म की घोषणा हो गई है। फ़िल्ममेकर सनोज मिश्रा ने इस नई फ़िल्म की घोषणा की है, जिसका टाइटल भी सुशांत होगा। हालांकि, सनोज इस बारे में भी जानकारी दी है कि यह कोई बायोग्राफ़िकल फ़िल्म नहीं होगी। इसके इतर फ़िल्म की कहानी एक ऐसे स्ट्रग्लर की होगी, जो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। 
सनोज इससे पहले गांधीगिरी, राम बर्थप्लेस, लंफेंगे नवाब और श्रीनगर जैसी फ़िल्म फ़िल्म बना चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सनोज ने फ़िल्म को लेकर दिए अपने बयान में कहा है, ‘यह फ़िल्म उन सब पर आधारित होगी, जिन्हें बॉलीवुड में प्रताड़ित करके ऐसा कठिन स्टेप लेने को मजबूर किया जाता है। फ़िल्म को रोड प्रोडक्शन और सनोज मिश्रा फ़िल्म्स प्रोड्यूस मिलकर करेंगे और इसकी शूटिंग मुंबई और बिहार में होगी।
सनोज ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के जो लोग कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वज़ह से वापस लौट आए हैं, उनके पास सुनहरा मौका है कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार में एक सिनेमा इंडस्ट्री खड़ी करें। सनोज के अलावा एक और फ़िल्म की घोषणा हुई है, जो सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर आधारित है। हाल ही में फ़िल्म मेकर विजय शंकर गुप्ता ने भी एक फ़िल्म भी घोषणा की है। इसका टाइटल ‘सुसाइड या मर्डर? है। उन्होंने घोषणा क साथ ही फ़िल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया है। 
 

 
पंचायत तंत्र- कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद दुनियाभर के देशों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे। जहां-जहां वारयस का प्रकोप कम हो गया है या बिल्कुल ख़त्म हो गया है, वहां ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है। न्यूज़ीलैंड ऐसा ही मुल्क है और अब सिनेमाघर भी खुलने वाले हैं। ख़ास बात यह है कि न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होगी।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया- कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गयी है। इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। गोलमाल सीरीज़ की यह चौथी फ़िल्म है। साथ ही अजय देवगन के करियर की पहली फ़िल्म, जो 200 करोड़ क्लब में गयी हो। 
वहीं, रोहित ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करके लिखा- न्यूज़ीलैंड ने गोलमाल अगेन को सिनेमाओं में फिर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। इसके बाद यह कोविड 19 पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। न्यूज़ीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और गोलमाल अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघर खुल रहे हैं। जैसा कि किसी ने कहा है- शो चलता रहना चाहिए।
गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने मुख्य किरदार निभाये थे। परिणीति चोपड़ा ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। 205 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन करके गोलमाल अगेन सुपर हिट घोषित की गयी थी। 
2020 में रिलीज़ होने वाली अजय देवगन की फ़िल्मों की बात करें तो भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान रिलीज़ होने वाली थीं, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते सिनेमाघरों की बंदी की वजह से सारा शेड्यूल बिगड़ गया है। भुज को लेकर ख़बर आयी थी कि फ़िल्म ओटोटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि अजय के फैंस इससे ख़ुश नहीं हैं।
कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया में इसको लेकर अभियान भी चलाया था और मांग की थी कि फ़िल्म सिर्फ़ सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाए। वहीं, मैदान नवम्बर के बजाए 11 दिसम्बर में रिलीज़ की जाएगी। 
 

 
 
पंचायत तंत्र- सबसे खूबसूरत “सुपरमैसिव ब्लैक होल” को जन्मदिन मुबारक हो, हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो’ ये कमेंट अब प्यार की निशानी बनकर रह गई है ।
 ये कमेंट किसी और ने नहीं, बल्कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उन्हें स्पेशल फील करते हुए ये कमेंट अपने सोशल मीडिया में शेयर किया था ।
इस तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे थे. रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में था, वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते नजर आ रहे थे. फोटो में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ था. इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे थे. लेकिन अब ये तस्वीर और कमेंट केवल प्यार की निशानी बनकर ही रह गई है ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती से बेहद प्यार करते थे, यही कारण है कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद सुशांत के दोस्तों ने ये खबर रिया को नहीं दी, लेकिन उन्हें मीडिया से ये बात पता चल ही गई,कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे ।
वहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुशांत और रिया जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले थे. लेकिन लॉक डाउन के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी थी ।
 
 

 
पंचायत तंत्र-बॉलीवुड ।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनने के बाद किसी को भी इसका यकीन नहीं हुआ खेल जगत से जुड़े लोग भी इस खबर से स्तब्ध हैं। सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री, पूर्व कोच अनिल कुंबले, मिताली राज और अजिेक्य रहाणे समेत कई लोगों ने उनकी मौत पर संवेदना जताई है।
भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को इस खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट पर इस खबर पर दुख जताया और परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई।
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी इस खबर को सुनकर काफी आहत हुए उन्होंने लिखा, मैं सुशांत सिंह राजपूत के दुखत निधन पर शॉक में हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार और फैस के साथ है।
मिताली राज ने कहा, यह कोई नहीं बता सकता हंसते हुए चार्मिंग चेहरे के पीछे कितना दुख छुपा था। यह वाकई बहुत ही बड़ा कदम है, हम सभी आपको मिस करेंगे, आपकी आत्मा को शांति दे ईश्वर
 
 
  

 

पंचायत तंत्र – हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को साल 2020 में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब वेटरन फ़िल्ममेकर बासु चटर्जी के निधन की ख़बर आ रही है। इंडस्ट्री में बासु दा के नाम से लोकप्रिय बासु चटर्जी 90 साल के थे। बासु दा के गुज़रने की ख़बर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है।
बासु चटर्जी का हिंदी सिनेमा में लम्बा योगदान है। उन्होंने कई क्लासिक और कल्ट समझी जाने वाली फ़िल्मो का निर्माण और निर्देशन किया था। इनमें रजनीगंधा, छोटी सी बात, चितचोर दिल्लगी, खट्टा-मीठा, पसंद अपनी-अपनी, चमेली की शादी जैसी फ़िल्में शामिल है।
फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज 2 बजे सेंटाक्रूज़ में होगा। अशोक पंडित ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- लीडेंजरी फ़िल्ममेकर बासु चटर्जी के निधन की ख़बर से दुखी हूं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रूज़ में किया जाएगा।
 

 
 पंचायत तंत्र- मुंबई । बीते दो महीनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक आई निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर, 25 सालों से आमिर खान के साथ काम कर रहे असिस्टेंट अमोस के बाद अलावा एक और निधन की खबर से बॉलीवुड सदमे में है. खबर है कि बॉलीवुड के एक्टर साई गुंडेवर (Sai Gundewar) का रविवार 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया है. 42 वर्षीय साई गुंडेवर बीते काफी समय से जानलेवा कैंसर (Cancer) से जूझ रहे थे. जिसके बाद वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए ।
बताया जा रहा है कि साई गुंडेवर काफी समय से खतरनाक ब्रेन कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनका पिछले साल से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था. वो इस बीमारी से खूब लड़े लेकिन आखिर में जिंदगी की जंग हार गए. साई अपने पीछे पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए हैं ।
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो वो पिछले करीब 7 महीने से सोशल मीडिया से दूर थे. उन्होंने आखिरी बार पिछले साल 25 अक्टूबर को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की थी. इस तस्वीर में साई काफी अलग नजर आ रहे थे. उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. उनके निधन की जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट के जरिए दी थी ।
पी. के. सारख्या लोकप्रिय चित्रपटांच्या माध्यमातून प्रेक्षकांची मने जिंकणारे अभिनेते साईप्रसाद गुंडेवार यांची कॅन्सरशी झुंज अखेर अपयशी ठरली. त्यांच्या निधनाने भारतीय चित्रपट सृष्टीने हरहुन्नरी अभिनेता गमावला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली ।
मराठी में किए गए इस ट्वीट में उन्होंने अभिनेता साई गुंडेवर के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि वो कैंसर से जंग हार गए और इंडस्ट्री ने अपना एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया. उन्होंने इस पोस्ट में साई को श्रद्धांजलि दी थी. वहीं इसके अलावा साई के फैंस को भी इस खबर से बड़ा झटका लगा है ।

 
पंचायत तंत्र – बॉलीवुड  । बॉलीवुड की डांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित ने अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है. यह तस्वीर भी एक डांस प्रतियोगिता की है. तस्वीर में अभिनेत्री अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं और वे एक दूसरे से इतनी मिलती-जुलती नजर आ रही हैं कि बताना मुश्किल है कि असल में माधुरी कौन हैं ।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “यह मेरी पसंदीदा यादों में से एक है जो मेरी बहन के साथ की है. हम हमेशा स्कूल की प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे. यहां अपने पसंदीदा डांस बडी के साथ एक बचपन की पुरानी याद साझा कर रहे हैं. मुझे बताएं कि आपकी पसंदीदा बचपन की स्मृति क्या है ।
माधुरी की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कई प्रशंसकों ने उन्हें पहचानने की कोशिश की. एक ने कमेंट किया, “आप पीछे हो.” वहीं अन्य ने लिखा कि “आप बाईं तरफ खड़ी हो माधुरी मैम ।
आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित कोरोना वायरस के कारण इन दिनों अपने घर में आइसोलेशन में हैं. ऐसे में माधुरी दीक्षित घर पर ही क्लासिकल डांस भी कर रही हैं. माधुरी दीक्षित ने फैंस के साथ ए क दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. वीडियो में जहां माधुरी क्लासिकल बीट पर थिरकती दिखाई दे रही है तो वहीं उनका बेटा तबला बजाता दिखाई दे रहा था ।

शेयर कर लिखा- लेजेंड हमेशा के लिए जीते हैं…
नई दिल्ली। ऋष‍ि कपूर गुरुवार सुबह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। ऋष‍ि कपूर के निधन से पूरा परिवार टूट गया है। ऋष‍ि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाई थीं। वह उस वक्त दिल्ली में थीं। रिद्धिमा ने फिर परमिशन ली और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। हालांकि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं।
रिद्धिमा अपने पिता को काफी मिस कर रही हैं। वह बार-बार ऋष‍ि कपूर की फोटोज शेयर कर रही हैं। अब रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋष‍ि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते हैं…मिस यू’।
ऋष‍ि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, ‘पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।’
खबर है कि जब ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी और उनका सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद करने लगा तो नीतू ने रणबीर से बेटी रिद्धिमा कपूर को फोन लगाने को कहा।  मनोरंजन साइट पीपिंग मून की खबर के अनुसार, आधी रात को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी, तब नीतू को बेहद चिंता होने लगी वह अपने आप को संभाल पाती तब तक उन्हें अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर का ऐसे समय में साथ न होने की तकलीफ होने लगी। वहीं पिता का गंभीर हालत देखकर रणबीर अपनी बहन को फोन पर अपडेट देने के लिए कॉल किया, लेकिन वह इतने इमोशनल हो गए कि वह कुछ बोल नहीं पाए। रणबीर ने फिर फोन मां नीतू कपूर को दे दिया और खुद वार्ड से बाहर निकल गए। नीतू बेटी को समझाने लगीं और दोनों एक दूसरे को सांत्वना देने लगीं।
 

 
 
 
 
पंचायत तंत्र – बॉलीवुड । बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर समय बीता रही हैं हालांकि वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं उन्होंने फिर से कुछ फोटो शेयर की हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही है दरअसल, जूही चावला अपने खेतों में इन टमाटर की खेती में व्यस्त हैं साथ ही वो मेथी भी उगाने में लगी हुई हैं जूही चावला ने अपने खेत की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है फैन्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं ।
जूही चावला (Juhi Chawla) ने खेत की फोटो शेयर कर लिखा: “ये देखो…मेरा नया काम, मेथी, कोठमीर और टमाटर उगा रही हूं. अभी देखते हैं क्या होता है.” जूही चावला की वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस खुद ही अपने खेतों में काम कर रही हैं. जूही चावला ने बीते दिनों एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बिजनेसमैन पति जय मेहता (Jay Mehta) के साथ अपनी चुपचाप हुई शादी को लेकर खुलकर बात की है ।
जूही चावला (Juhi Chawla) ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर उन्होंने जय मेहता के साथ छुपकर शादी क्यों की और इस बारे में किसी को क्यों नहीं बताया. जूही चावाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका करियर खत्म न हो जाए, इस वजह से खामोश रही थीं. बता दें जूही चावला ने 1986 में ‘सल्तनत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उसके बाद फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने उन्हें मशहूर कर दिया. साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब जीता था ।