Browsing: एंटरटेनमेंट

 
panchayattantra24.com,मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर Farhan Akhtar की फिल्म Toofan साल 2021 की रिलीज के साथ ही सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर सामने आई है. लोगों को Farhan Akhtar का बॉक्सर वाला अंदाज काफी पसंद आया और इस फिल्म ने जमकर तारीफें बटोरी है। 
दरअसल, OTT प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो ने डेटा जारी किया है, जिसमें इस साल अब तक के लॉन्च-सप्ताह के भीतर अपनी हाई स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया गया है। 
पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म
एक्टर Farhan Akhtar की फिल्म Toofan विश्व स्तर पर रिलीज होने के पहले सप्ताह के भीतर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में टॉप पर है. OTT प्लेटफॉर्म द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म को प्राइम वीडियो इंडिया पर अपने शुरुआती सप्ताह में किसी भी अन्य हिंदी फिल्म की तुलना में अधिक ग्राहकों ने देखा. इस फिल्म को भारत के 3,900 प्लस से अधिक कस्बों और शहरों में और दुनिया भर के 160 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में देखा गया है। 
इसके अलावा, अन्य भारतीय भाषाओं की कैटेगरी में और क्षेत्र में विश्व स्तर पर, फिल्म ‘नरप्पा’ (तेलुगु), ‘सरपट्टा परंबरई’ (तमिल) और ‘मलिक’ (मलयालम), भारत के 3,200 से अधिक कस्बों और शहरों में और 150 से अधिक देशों में देखी गईं। 
वेब शो की श्रेणी में, आदर्श गौरव का ‘हॉस्टल डेज 2’ अपने लॉन्च के केवल एक सप्ताह के भीतर युवा दर्शकों के बीच सबसे फेवरेट शो बनकर सामने आया है. जिसमें भारत के 3,600 प्लस कस्बों और शहरों से और 100 प्लस से अधिक दुनिया भर के देशों और क्षेत्रों के दर्शकों की संख्या थी। 
 

panchayattantra24.com,मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है. बुधवार को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. लंबे वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे. उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है, कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं।
दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है।
दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो द्वारा बयान में कहा गया था कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है. वह अभी भी अस्पताल में ही हैं, आप उन्हें अपनी दुआओं में रखें. लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था. उन्होंने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे. दिग्गज अभिनेता ने 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से डेब्यू किया. उनकी फिल्म मुगल-ए-आजम उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अर्वाड मिल चुके हैं. उन्हें साल 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 1994 तें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया. 2000 से 2006 तक वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे. 1998 में वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किए गए।
 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान को गुजरे हुए आज एक साल हो गया है। वो अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदार और दो बेटों बाबिल- अयान को छोड़ गए थे। वहीं इरफान के निधन के बाद उनकी पत्नी और बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें अक्सर याद किया। वहीं हाल ही में पिता की पुण्यतिथि पर बाबिल का एक इंटरव्यू जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पिता को खो देने के बाद उनकी कैसी हालत हो गई थी। वो डिप्रेशन में जा रहे थे और आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे।
बाबिल अपने पिता इरफान खान से जुड़ी यादे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बाबिल ने बताया है कि उन्हें पिता के निधन के बाद सुसाइडल ख्याल आने लगे थे। उन्होंने बताया कि किस तरह वो डिप्रेशन में चले गए गए। बाबिल ने कहा- ‘पहले कुछ दिनों तक, मां सोचती थी कि ये कैसे खुद को संभाल रहा है? मैं दौड़ रहा था, सबकुछ कर रहा था, देख रहा था कि घर और अस्पताल में सबकुछ ठीक रहे। ये असल में वाकई बेहद खराब था। मैं बता नहीं सकता हूं कि वो किस कदर दर्द में थे जब वो होश में थे’।
बाबिल ने कहा कि जब भी वो इरफान खान के कमरे से किसी काम से बाहर निकलते थे तो पिता कहते थे- ‘बाबिल तुम कहीं मत जाओ मुझे छोड़ कर’। बाबिल कहते हैं कि ‘मुझे खास तौर पर याद है कि जब वो लोग catheter रखने जा रहे थे तब मुझसे बाहर जाने के लिए कहा गया तब वो मुझ पर लगभग चिल्ला दिए कि बाबिल तुम कहीं मत जाओ मुझे छोड़के। उन्होंने मुझे कमरे से बाहर निकाला और वो मेरा नाम लेकर चिल्ला रहे थे’। बाबिल ने बताया कि ‘उनके निधन के बाद मैंने खुद को अच्छे से संभाला, जिस पर मां भी हैरान थीं। लेकिन दो दिनों के बाद भी मैं टूटता चला गया’।
बाबिल कहते हैं कि ‘सबकुछ जैसे बंद हो गया था। मैं गहरे गहरे डिप्रेशन में जा रहा था। मैं बता भी नहीं सकता… मुझमें जीने की उम्मीद ही बाकी नहीं थी। मैं बहुत सुसाइडल हो गया था’। बाबिल ने कहा कि उनकी मां सुतापा हर मुश्किल वक्त में परिवार का सपोर्ट सिस्टम थीं। बाबिल का कहना है कि मां के सपोर्ट के कारण है उनके बाबा करियर के इस मुकाम तक पहुंच पाए थे।

panchayattantra24.com,-सलमान खान की फिल्म राधे (Radhe) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फैंस इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था.
 सलमान खान(Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे(Radhe) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे ये फिल्म सुर्खियों में है और अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. ट्रेलर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. सलमान और रणदीप की टक्कर काफी मजेदार है
 2 मिनट 51 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है मुंबई शहर से जहां ड्रग्स और क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. फिर होती है रणदीप हुड्डा की एंट्री जो शहर में क्राइम बढ़ा रहे हैं. इस क्राइम को खत्म करने के लिए बुलाया जाता है राधे यानी कि सलमान खान को. सलमान और रणदीप के बीच की टक्कर फिल्म का बेस्ट पार्ट होने वाला है
 बता दें कि हर फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले टीजर रिलीज किया जाता है, लेकिन राधे का टीजर नहीं रिलीज किया गया था.  फिल्म का फर्स्ट लुक जब रिलीज हुआ था उसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसी वजह से मेकर्स काफी कॉन्फिडेंट थे कि ट्रेलर को बिना टीजर के रिलीज करने के बाद भी काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा.
फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.
 हालांकि, सलमान खान की ‘राधे’ के सामने ‘सत्यमेव जयते 2’ के मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. वहीं, जॉन की फिल्म के कारण सलमान की ‘राधे’ की कमाई पर भी असर पड़ने की आशंका है.
 

 
पंचायत तंत्र 24.com, उनकी कंडीशन क्रिटिकल है. सलमान खान लोगों की दिल खोलकर मदद करते हैं. उनकी दरियादिली की कई किस्से सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब उन्होंने एक और अच्छा काम किया है. पूर्व बॉलीवुड एक्टर फराज खान बेंगलुरु के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. उनकी कंडीशन क्रिटिकल है. फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ है. एक्टर सलमान खान फराज की मदद को आगे आए हैं. उन्होंने फराज के मेडिकल्स बिल्स दिए हैं. एक्ट्रेस और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने ये जानकारी दी है ।
कश्मीरा ने किया ये पोस्ट कश्मीरा शाह ने लिखा- आप सच में महान इंसान हो सलमान खान. फराज खान की देखभाल करने और उसके मेडिकल बिल्स के लिए थैंक्यू. एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं. और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और उनकी मदद कर रहे हैं जैसे कि वो बाकी और लोगों की मदद करते हैं. मैं हूं और हमेशा उनकी सच्ची प्रशंसक रहूंगी. अगर लोगों को ये पोस्ट पसंद नहीं आती तो मुझे इसकी परवाह नहीं. तुम्हारे पास मुझे अनफॉलो करने का ऑप्शन है. ऐसा मैं फील करती हूं. मैं फिल्म इंडस्ट्री मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, उसमें मुझे लगता है कि वो सबसे सच्चे इंसान हैं ।
पूजा भट्ट ने की थी मदद की अपील पूजा भट्ट ने लिखा था, “प्लीज जितना हो सके शेयर कीजिए और कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए. मैं भी कर रही हूं. बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो.” फराज से जुड़ी बाकी जानकारियां पूजा द्वारा शेयर किए गए फंडरेजर में साझा की गई हैं. ये फंड रेजर फराज के परिवार द्वारा ही शुरू किया गया है. इसमें लिखा है, “फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहा है. हाल ही में जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उसे भर्ती हो जाने के लिए कहा ।
 

 
पंचायत तंत्र- वेबडेस्क। सुशांत सिंह राजपूत केस में देश की तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग एंगल सामने आने के बाद लगातार गिरफ्तारियों का दौर भी जारी है। इस बीच मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा के परिवाद पर कोर्ट ने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को सात अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में इन सभी स्टार्स पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भादवि की धाराओं 306, 109, 504 और 506 के तहत उक्त परिवाद दायर किया था। कोर्ट को दिए पुनर्विचार याचिका में कहा गया है कि अभिनेता की हत्या षडयंत्र के तहत की गई है। जिसे बिना जांच के ही आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे। एजेंसी ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनके पास से चरस और गांजा बरामद हुए हैं। हालांकि, इनका सुशांत केस से सीधा जुड़ाव नहीं है। सभी से पूछताछ हो रही है। 
गौरतलब है कि सुशांत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके फ्लैट पर मिला था। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद सुशांत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच की। अब ये मामला सीबीआई के पास है। इसके साथ ही ईडी और एनसीबी भी इसकी जांच में जुटी हैं। ‘छिछोरे’ की सक्सेस पार्टी में हुआ था ड्रग का इस्तेमाल, सुशांत के साथ शामिल हुई थीं श्रद्धा कपूर!

 
 
 पंचायत तंत्र- बॉलीवुड । यह साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा. अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को बीमारी के चलते खो दिया. कई सेलेब्स ने अन्य वजहों से इस दुनिया को अलविद कह दिया. अभी इन सबका गम लोग भुला भी नहीं पाए हैं कि मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है. बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर रही अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है ।
अनुराधा पौडवाल बैकग्राउंड सिंगिंग के साथ-साथ भजन गायिका भी रही हैं. बेटे आदित्य पौडवाल का निधन से पूरा परिवार गमगीन हो गया है. वह 35 साल के थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे. आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया ।
आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे. इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. वह एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे. उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है ।
बता दें कि अनुराधा पौडवाल को साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया.  इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकरा से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है.  आदित्य पौडवाल भी उनकी भक्ति गीत की राह पर चल रहे थे ।
 
 

>सुशांत के विसरा की दोबारा जांच करेगा एम्स, 10 दिन में रिपोर्ट आएगी.
 
पंचायत तंत्र- सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के ऊपर लगातार शिकंजा कसता चला जा रहा है. सुशांत मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी टीम लगी हुई हैं. ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को रविवार दोपहर 12 बजे से पूछताछ हो रही थी जो शाम के 6.30 बजे तक चली. रिया से आज भी पूछताछ जारी है ।
रिया ने कल पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में ड्रग्स मंगाया था, लेकिन यह ड्रग्स  अपने लिए नहीं बल्कि सुशांत के लिए मंगाती थीं. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा जा चुका है ।
वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने रविवार को लगातार दूसरे दिन दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया. बयान दर्ज करना सीबीआई टीम की जांच का हिस्सा है, जिसमें एजेंसी हर उस व्यक्ति को तलब करेगी, जो 14 जून को सुशांत के घर पर मौजूद था, जहां से अभिनेता का शव बरामद किया गया था ।
शनिवार को मीतू सिंह बांद्रा पश्चिम में मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में अपने भाई के घर सीबीआई टीम के साथ गई थी, उस दौरान सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के निजी कर्मचारी केशव बच्चन और नीरज सिंह भी मौजूद थे ।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 14 जून को उनकी बॉडी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई गई थी. दोपहर लाई गई सुशांत की बॉडी का रात तक पोस्टमार्टम कर दिया गया था. ऐसे में सवाल उठाए गए थे कि सुशांत की बॉडी का  का पोस्टमार्टम करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई. पोस्टमार्टम के बाद सुशांत का विसेरा जांच के लिए सुरक्ष‍ित रख लिया गया था. विसेरा की जांच कर रही AIIMS की मेड‍िकल टीम केस को सुलझाने में मदद कर सकती है ।
AIIMS की फॉरेंसिक टीम सुरक्ष‍ित रखे गए सुशांत के विसेरा का टेस्ट कर रही है. मेड‍िकल टीम को शक है क‍ि कहीं सुशांत को जहर तो नहीं दिया गया था. AIIMS के फोरेंसिक डिपार्टमेंट के हेड और सुशांत केस के लिए गठ‍ित मेड‍िकल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया क‍ि जांच दस दिन के अंदर की जाएगी और रिपोर्ट भी आ जाएगी. इस मामले को लेकर मेड‍िकल बोर्ड की अगली मीट‍िंग 17 सितंबर को होगी ।
इसल‍िए नहीं चूक की कोई गुंजाइश
AIIMS के पास विसरा टेस्ट के लिए सभी इक्व‍िपमेंट्स मौजूद हैं. ये इक्व‍िपमेंट्स FBI द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में चूक की कोई गुंजाइश नहीं है. सुशांत मामले में एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की है. इस पूछताछ में एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत के गले में मौजूद जख्म के निशान को लेकर भी सवाल उठाया है ।
 

 
पंचायत तंत्र- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘द एवेंजर्स’ में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अदाकारा डायना रिग का निधन हो गया है. वह 82 वर्ष की थीं. रिग के एजेंट सिमोन बेरेसफोर्ड ने बताया कि रिग ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर परिवार के बीच अंतिम सांस ली ।
रिग की बेटी रैचिल स्टर्लिंग ने बताया कि उनका निधन कैंसर की वजह से हुआ. वह मार्च में इसकी चपेट में आई थी. स्टर्लिंग ने कहा कि रिग ने आखिरी महीना बेहद सुखद और खुशहाल तरीके से बिताया. मुझे उनकी बहुत याद आएगी. रिग ने ‘द एवेंजर्स’, ‘ऑन हर मैजेस्टीज़ सीक्रेट सर्विस’, ‘एविल अंडर द सन’, जैसी फिल्मों के अलावा मशहूर सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में भी काम किया था. रिग के परिवार के उनकी बेटी के अलावा उनके दामाद एवं मशहूर संगीतकार गाइ गार्वे और एक पोता है ।
रिग ने 1955 में स्कूल से स्नातक किया और रॉयल अकादमी ऑफ़ ड्रामेटिक आर्ट में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने अगले दो वर्षों तक एक अभिनेत्री के रूप में प्रशिक्षण लिया ।
उन्हें गेम ऑफ थ्रोन्स की भूमिका के लिए चार बार एम्मिस में नामांकित किया गया था, लेकिन रिग ने पिछले साल अप्रैल में कहा था कि उन्होंने कभी भी एचबीओ श्रृंखला नहीं देखी थी, जिसे अब तक के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ शो में से एक माना जाता है ।
 
 
 
  

 
पंचायत तंत्र -बाॅलीवुड। बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी सुशांत के निधन के तीन महीने बाद हुई। एनसीबी ने रविवार, सोमवार को रिया से पूछताछ की।
इसके बाद आज मंगलवार को 3.30 बजे के करीब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के बाद रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए सायन हाॅस्पिटल लेकर गए। हाल ही में रिया का एनसीबी के ऑफिस से निकलते की तस्वीरें और कुछ वीडियोज सामने आई हैं।
इन वीडियोज और तस्वीरों में रिया के चेहरे पर गिरफ्तारी की शिकन बिल्कुल भी नहीं दिखी। इतनी ही नहीं रिया ने गाड़ी में बैठने से पहले मीडिया कैमरों के सामने हाथ हिलाती दिखीं। रिया की ये हरकत लोगों को काफी हैरान कर रही है। 
बता दें कि रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानशिंदे का एक बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा “तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़ी है बस इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी। सुशांत ने मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की।”