Browsing: एंटरटेनमेंट

 
पंचायत तंत्र- बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर के काले सच पर बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं. यही कारण है कि अब उन्हें शिवसेना नेता ने धमकी दी है ।
कंगना रानौत ने ट्वीट कर शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाया है. कंगना ने बताया कि शिवसेना ने उसे मुंबई न आने की धमकी दी है. कंगना ने कहा कि संजय राउत ने उसे धमकी देते हुए मुंबई नहीं लौटने को कहा है. संजय राउत ने कंगना को कहा कि वह अब मुंबई आने से परहेज करें ।
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है ।
राउत ने लिखा कि हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई न आएं. बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना ने मुंबई पुलिस से भी सुरक्षा मांगी थी ।
कंगना रनौत की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है ।
 
 

 
 
 पंचायत तंत्र– एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नया ट्विस्ट आ रहा है. अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि परिवार मानता है कि सुशांत की हत्या की गई है. विकास सिंह ने स्पष्ट शब्दों में इसे एक हत्या का मामला बता दिया है. उन्होंने मुंबई पुलिस के रवैये और जांच पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं ।
विकास सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने कभी भी उन्हें या फिर परिवार को किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया था. उनके मुताबिक अगर पुलिस की तरफ पहले ही सारी जानकारी साझा की जाती, तो ये केस अलग दिशा में आगे बढ़ता. वहीं स्टेटमेंट की भाषा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. विकास सिंह ने इस बात पर आपत्ति दर्ज करवाई है कि मुंबई पुलिस ने जो स्टेटमेंट जारी किया भी था, वो मराठी भाषा मे था. वहीं परिवार को इस भाषा की समझ नहीं थी,लेकिन पुलिस ने उसी स्टेटमेंट को सुप्रीम कोर्ट के सामने सील्ड कवर में पेश किया ।
वकील के मुताबिक पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया गया था. इस बात का जिक्र पटना में दर्ज की गई FIR में भी था. लेकिन अब परिवार मानता है कि ये मामला सिर्फ उकसाने का नहीं है. उनकी नजरों में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है. याद दिला दें कुछ समय पहले सुशांत के पिता ने भी एक बयान में कहा था- मेरे बेटे को जहर देकर मारा गया है. सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. अब उस समय तक पिता के बयान पर विकास सिंह ने रिएक्ट नहीं किया था. लेकिन अब पहली बार विकास सिंह ने भी कहा है कि सुशांत की हत्या की गई है. ऐसे में इस मामले के समीकरण फिर बदल गए हैं ।
खबरों के मुताबिक सीबीआई को अभी तक की जांच में मर्डर के कोई सबूत नहीं मिले हैं. सीबीआई अभी भी उस पहलू पर जांच जरूर कर रही है लेकिन कुछ पुख्ता अभी तक हाथ नहीं आया है. इस समय ड्रग एंगल पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है ।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है. अभिनेत्री कंगना रनौत इस मामले में काफी मुखर हैं. अब कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए. जिसपर अब कंगना की ओर से जवाब आया है ।
कंगना रनौत की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है ।
आपको बता दें कि कंगना रनौत की ओर से बीते दिनों मुंबई पुलिस के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किए गए थे. साथ ही आरोप लगाया गया था कि CP मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट को लाइक किया है, जिनमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं. इसपर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस भी हुई ।
 

 
 पंचायत तंत्र- बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। शक्ति आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शक्ति को जन्मदिन की बधाई दी है इस बीच उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी पापा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। ग्रीन कलर की ढीली सी शर्ट, आखों पर चश्मा लगाए शक्ति की ये फोटो उनके जवानी के दिनों की है।
फोटो शेयर करने के साथ श्रद्धा ने पापा को बताया है कि वो उनके लिए कितने ख़ास हैं। फोटो के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कीमती बापू। मेरे सुपरहीरो होने के लिए और यूनिवर्स के बेस्ट पापा होने के लिए आपका शुक्रिया’।
आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में निगेटिव रोल प्ले करके शक्ति कपूर ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने फिल्मों में न सिर्फ विलेन बल्कि अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों को खूब हंसाया है। शक्ति कपूर ने हर किरदार को बख़ूबी से निभाया है। शक्ति को जितन पसंद नेगेटिव रोल के लिए किया गया उनका वो कॉमेडी करते हुए भी लोगों को पसंद आए।
शक्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से की थी। इसके बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया जैसे, अंदाज़ अपन अपना, राज बाबू, बोल राधा बोल, राजा बाबू, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली, भागम भाग इनकी फेमस फिल्में हैं। शक्ति कलर्स के फेमस शो बिग बॉस सीज़न में 5 में भी नज़र आ चुके हैं।
 

 
पंचायत तंत्र- फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने फ़िल्मी करियर में बॉम्बे, दिल से, अग्नि साक्षी जैसी कई सशक्त फिल्में की हैं। 1991 में ब्लॉकबस्टर सौदागर से डेब्यू करने वाली मनीषा ने कई यादगार फिल्में कीं, जिनके लिए उन्होंने कई पुरस्कार और प्रशंसाएं भी मिली। हालांकि मनीषा का निजी जीवन दर्दनाक और नाटकीय रहा है। उन्हें ड्रग्स की बुरी लत लग चुकी थी।
मनीषा कोईराला को एक ड्रग एडिक्ट बताया गया था,जो कथित तौर पर उनके कैंसर का कारण बना। तब से उन्होंने खुद को सुर्खियों से दूर रखा और कैंसर के इलाज कराने चली गई। और अब घातक बीमारी से ठीक होकर वापिस आ गई है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि कैंसर का इलाज करने के लिए अभिनेत्री को दर्दनाक उपचार से गुजरना पड़ा।
एक साक्षात्कार में, मनीषा ने अपने इलाज के दौरान के कुछ चौंकाने वाले महत्वपूर्ण विवरणों का खुलासा किया था। एक साक्षात्कार में मनीषा ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार काठमांडू में यह समाचार सुना, तो मैं पूरी तरह चकित थी। मैं कुछ नहीं सोच पा रही थी क्योंकि मुझे लग रहा था कि यह मुझे मार डालेगा। मेरे परिवार में कैंसर की घटनाएं हुई हैं, इसलिए यह आश्चर्यजनक नहीं था। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी चाची से मिलने गई थी, जो स्तन कैंसर के प्रारंभिक चरण से जूझ रही थी।’
हालांकि जब वह वापस मुंबई आई, तो लोग उनके साथ अजीब व्यवहार करने लगे क्योंकि उन्हें संदेह था कि उन्हें छूने के बाद उन्हें कैंसर हो सकता है लेकिन मनीषा ने अपनी उम्मीद नहीं खोई और परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपना दिल मजबूत कर लिया जो दरवाजे पर आने वाली थीं।
फाइटर मनीषा उस दर्द से भी बची और कैंसर से जंग भी जीत गई। उपचार के बाद वह गंजी हो गई थी, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के नैतिक समर्थन ने उन्हें और भी मजबूत बना दिया। कैंसर से बचने के बाद मनीषा अपने जीवन का आनंद ले रही हैं। मनीषा ने फिल्म ‘डियर माया’ के साथ बॉलीवुड में अपनी वापसी की। मनीषा ने संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर की मां के रूप में नज़र आई।

 
 पंचायत तंत्र- महेश भट्ट की डायरेक्टोरियल फ़िल्म सड़क 2 में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म में तीनों किरदारों के फ़र्स्ट लुक जारी किये गये हैं। आलिया भट्ट ने फ़र्स्ट लुक शेयर करने के साथ बताया है कि फ़िल्म का ट्रेलर कब आएगा। 
सिनेमा हॉल बंद होने की वजह से सड़क 2 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। सोमवार को आलिया ने फ़र्स्ट लुक रिलीज़ करने के साथ बताया कि ट्रेलर कल (11 अगस्त) को आ रहा है। आदित्य रॉय कपूर के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर लिखा है- इश्क़ कमाल, जिस तन लग्या, इश्क़ कमाल। 
आलिया भट्ट का फ़र्स्ट लुक काफ़ी इंटेंस है। पोस्टर पर वो संजीदा नज़र आ रही हैं। बैकग्राउंड में एक रहस्मयी आकृति नज़र आ रही है, जिस में आग लगी हुई है। इसके साथ लिखा है- असली हिम्मत वो होती है, जो डर के बावजूद भी जुटानी पड़ती है।
तीसरा पोस्टर संजय दत्त का है। संजय दत्त भी इंटेंस लुक में हैं और उनके हाथ में एक हांडी है, जो अंतिम संस्कार के समय इस्तेमाल की जाती है। बैकग्राउंड में पूजा भट्ट की तस्वीर दीवार पर टंगी दिख रही है। इसके साथ लिखा है- तेरी बंदूक की नली में मुझे जन्नत नज़र आती है। 
इससे पहले 6 अगस्त को फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें तीनों किरदारों को पीछे से दिखाया गया था। पोस्टर के बैकग्राउंड में कैलाश पर्वत नज़र आ रहा है। 
सड़क 2, महेश भट्ट की फ़िल्म सड़क का सीक्वल है। फ़िल्म पहले 25 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोविड 19 महामारी के चलते लॉकडाउन होने से 10 जुलाई तक पोस्टपोन कर दी गयी थी। 29 जून को फ़िल्म के डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ करने का एलान कर दिया गया।
इस फ़िल्म के ज़रिए महेश भट्ट लम्बे 21 साल बाद डायरेक्शन में लौटे हैं। आलिया के साथ उनकी पहली डायरेक्टोरियल फ़िल्म है। महेश भट्ट की आख़िरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म कारतूस है, जो 1999 में रिलीज़ हुई थी। महेश भट्ट ने निर्देशन से ब्रेक लेकर फ़िल्मों के लेखन पर अधिक काम किया। बतौर लेखक उनकी आख़िरी फ़िल्म हमारी अधूरी कहानी है, जो 2015 में आयी थी। इस फ़िल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव ने मुख्य किरदार निभाये थे।

 
रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल कर चुकीं दीपिका चिखलिया फिलहाल कोरोना काल में घर से ही काफी एक्टिव हैं. कोरोना काल में रामायण के प्रसारण के बाद दीपिका एक बार फिर चर्चा में आ गईं थी और फिलहाल वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हुई हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ
 है ।
दीपिका निभा रही हैं चुनौतीपूर्ण रोल
इस फिल्म का नाम गालिब है. इस फिल्म के साथ ही दीपिका कमबैक करने जा रही हैं दीपिका ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका फिल्म में चुनौतीपूर्ण रोल है. इस फिल्म में दीपिका की भूमिका एक आतंकवादी की मां की है. बेटे को सरकार ने फांसी दे दी है और उसके बेटे को उसने पढ़ा-लिखाकर 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करवाया है ।
बता दें कि दीपिका ने करीब 24 साल पहले ‘सुन मेरी लैला’ फिल्म में काम किया था जिसमें राज किरण भी थे. वे इसके अलावा साल 1989 में ‘घर का चिराग’ और 1991 में ‘रुपए 10 करोड़’ में एक्टिंग कर चुकी हैं. गुजरात के बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला के साथ शादी करने के बाद उन्होंने एंटरटेन्मेंट की दुनिया से दूरी बना ली थी और अपने पति के कॉस्मेटिक्स के कारोबार में उनकी मदद करती थीं. वे सीरियल रामायण से जबरदस्त चर्चा हासिल करने में कामयाब रही थीं ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं. बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को इन दिनों किसानी करने का शौक चढ़ा है. पिछले कई दिनों से वह खेत पर काम करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने खेत में धान रोपते हुए वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है । ‘‘Rice plantation done”.
खेती कर रहे सलमान खान
इससे पहले सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान खान खेती-बाड़ी में जुटे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान पहले ट्रैक्टर के पीछे हल पर चढ़कर खेतों को जोत रहे हैं, इसके बाद वो खुद ट्रैक्टर चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने ये वीडियो शेयर कर लिखा- ‘फार्मिंग’. इस वीडियो में सलमान धान की खेती करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि वो बारिश में किस तरह खेतों के काम में जुटे हैं ।
 

 
 पंचायत तंत्र- फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी अपना 60 वां जन्मदिन मीडिया के साथ मुंबई के एक सैलून में सेल्फ-पैम्प्रिंग सेशन के बाद मनाया। सैलून कर्मचारियों और मीडिया के साथ अपना दिन मनाने के अलावा संगीता ने अपने परिवार के साथ घर पर एक छोटी पार्टी भी की। उम्र के इस पडाव पर पहुंचने के बाद भी संगीता पर बुढ़ापा हावी नहीं है और वह जवान लगती हैंl इसके पीछे प्रमुख कारण वह अपने खान-पान पर ध्यान रखती है और फिटनेस के लिए जमकर योग और कसरत करती हैंl 
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी 60 साल की हो गईं है। अपने जन्मदिन के अवसर पर संगीता को एक स्पा के पास देखा गया और उन्होंने सैलून के बाहर मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वीडियो में संगीता स्ट्रेपी गाउन पहने नजर आ रही हैं। संगीता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केक-कटिंग सेशन का आनंद लिया। संगीता के आसपास सैलून के सदस्यों को पीपीई किट खेलते देखा गया।
संगीता बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl संगीता को सलमान खान की करीबी माना जाता हैंl एक समय था जब दोनों के अफेयर की भी बात कही जाती हैंl आज भी संगीता सलमान खान के घर पर होने वाले सेलिब्रेशन में नजर आती हैंl संगीता अपने को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैंl 
 
  
 
 
 

पंचायत तंत्र-बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान बीते रोज़ अपनी मां अमृता सिंह के साथ घर से बाहर निकलीं. इस दौरान दोनों ही मां बेटी एक ही तरह की ड्रेस में नज़र आईं. सारा ने ही दोनों तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
सारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दोनों मां बेटी ट्रेडिशनल लिबास में दिखाई दे रही हैं. पहली तस्वीर में सारा और अमृता सिंह सोफे पर बैठे तस्वीर खिंचवाते दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों लिफ्ट में दिख रहे हैं. दोनों ने मास्क लगाए हुए हैं और ये सेल्फी खुद सारा ने ही ली है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद जब से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से ये पहला मौका है, जब सारा अपनी मां के साथ डे आउट पर निकलीं हैं. कोरोना संकट के मद्देनज़र लॉकडाउन के एलान के बाद से ही तमाम सितारों की तरह सारा भी अपने घर पर ही क्वारंटीन थीं. हालांकि अब कुछ रियायत मिलने के बाद सितारों ने घरों के बाहर निकलना शुरू कर दिया है।
 

 
 पंचायत तंत्र- पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी ताल पर नचाने वालीं लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में सरोज ख़ान ने आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। सरोज खान को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में एडमिट करवाया गया, लेकिन तब वो ठीक होकर घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को सुबह 1.52 सरोज ख़ान ने आखिरी बार सांस ली।
सरोज ख़ान ने यूं तो कई सेलेब्स को अपनी ऊंगलियों पर नचाया है, लेकिन माधुरी दीक्षित उनकी फेवरेट डांसर थीं। धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे माधुरी के कई हिट गानों को सरोज ख़ान ने ही कोरियोग्राफ किया था। और इत्तेफाक़ देखिए की अपनी जिंदगी की आखिरी कोरियोग्राफी भी उन्होंने माधुरी दीक्षित के लिए ही की। हाल ही में रिलीज़ हुई करण जौहर की फिल्म में ‘कलंक’ में माधुरी दिक्षित पर एक गाना फिल्माया गया था ‘तबाह हो गए’। ये गाना सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था।
सरोज ख़ान तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। सरोज ख़ान ने अपने करियर में इतने हिट गाने दिये हैं कि उनकी लिस्ट बहुत लम्बी है। सरोज ख़ान का जाना फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़ा झटका है। सेलेब्स ट्वीटर पर ट्वीट कर सरोज ख़ान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन को इंडस्ट्री में एक युग का अंत बता रह हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम ख़ेर, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने सरोज ख़ान के निधन शॉकिंग बताया है। वहीं उनके फैंस भी उनके जाने सदमे में हैं।