panchayattantra24.-सक्ती। 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में सक्ती पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लोगों से ठगी किया करते थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा देती थी. इस झांसे में आकर सक्ती निवासी मूलचंद राठौर ने कई किस्तों में आरोपियों को 90 लाख का भुगतान किया. जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत की.
पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रेखा राठौर के साथ उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
