Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.- रायपुर। रायपुर में नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। मॉल और होटलों में खास तैयारियां की गई थी. 12 बजते ही लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। जो देर रात तक चलता रहा।
नए साल के जश्न को लेकर राजधानी पुलिस ने खास इंतजाम की थी। शहर में दूसरे जिलों से फोर्स बुलाकर करीब एक हजार फोर्स तैनात थी। नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए एनालाइजर मशीन से जांच की गई।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सामान्य बारिश के आसार हैं.”
वहीं, बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है. पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री और गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. तेज बारिश की संभावना अभी नहीं है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी की संभावना है.
0टिप्पणियां उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता का स्तर भी 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा. दिन में गर्मी व उमस बढ़ेगी लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है.