Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग से शिक्षकों की पदोन्नति और नियुक्ति कार्य सम्पन्न छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार राज्य के कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) और बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (एल.वी.) को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग में पदोन्नत करने हेतु ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितम्बर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न हुई। काउंसलिंग के पहले तीन दिनों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए चौथे दिन यानि 28 सितम्बर को विशेष काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल और गणित विषय के 5 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त 165 अनुपस्थित अभ्यर्थियों को लॉटरी के माध्यम से उनके संबंधित जिले/संभाग की शालाओं में रिक्त पदों पर स्थान आवंटित किया गया।
कुल 1102 अभ्यर्थियों में से 937 अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित रहे, जिससे उपस्थित रहने का प्रतिशत 85.03 प्रतिशत रहा। काउंसलिंग में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना के लिए नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर देर रात हुड़दंगी युवकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क पर खतरनाक ड्राइविंग और हंगामा करने वाले युवकों की गतिविधियों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया कि कुछ युवक कार की खिड़की और रूफटॉप पर लटककर सड़क पर हंगामा कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए 8 लग्जरी वाहनों को जब्त किया और वाहन में सवार 15 युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। शेष वाहन मालिकों की तलाश जारी है। सिविल लाइन थाने के SSP आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो रायपुर के बूढ़ापारा, केनाल रोड, मदिर हसौद और रसनी टोल प्लाजा के आसपास के क्षेत्रों का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवकों ने रात के समय कई वाहनों में बैठकर सड़क पर धुआँ उड़ाते हुए तेज गति से ड्राइविंग की और बीच सड़क पर हंगामा किया। कुछ युवक सीधे कार की खिड़की और रूफटॉप पर लटककर खतरनाक हरकतें कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाया कि आखिर इतनी देर तक शहर की मुख्य सड़कों पर हुड़दंगी मचाने वाले युवकों को कोई रोक क्यों नहीं पाया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इससे आम जनता में डर का माहौल बन गया है।
पुलिस ने बताया कि हुड़दंगी गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इनके स्टेटस ने यह सवाल और भी बढ़ा दिया कि कहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई में कोई कमी तो नहीं रही। पुलिस ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस तरह के मामलों में कानूनी कार्रवाई की है और युवकों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ युवक लगातार खतरनाक गतिविधियों में लिप्त हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो और स्थानीय शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। सभी गिरफ्तार युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और गश्ती दल तैनात हैं।
यह घटना रायपुर में युवाओं द्वारा सड़क पर खतरनाक हरकतों और सार्वजनिक सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर ऐसे किसी भी खतरनाक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई कर सकें। आरोपियों के खिलाफ अब कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेताया कि भविष्य में ऐसे मामले गंभीरता से लिए जाएंगे और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले से यह भी स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस युवकों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सही मार्ग पर लाना भी आवश्यक है।
panchayattantra24.-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ समारोह में सीएम साय शामिल हुए, उन्होंने कहा, हम सबने स्वदेशी संकल्प पत्र भरते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग है। जब प्रत्येक परिवार स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प वास्तविकता बनेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सीजीएमएसई अध्यक्ष दीपक म्हस्के , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग , अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह समारोह सिंधु पैलेस, शंकर नगर में आयोजित हुआ।
panchayattantra24.-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ समारोह में सीएम साय शामिल हुए, उन्होंने कहा, हम सबने स्वदेशी संकल्प पत्र भरते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग है। जब प्रत्येक परिवार स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प वास्तविकता बनेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सीजीएमएसई अध्यक्ष दीपक म्हस्के , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग , अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह समारोह सिंधु पैलेस, शंकर नगर में आयोजित हुआ।
panchayattantra24.-रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर बोरियाखुर्द रायपुर में चौथे वर्ष दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा बोरियाखुर्द के खेल मैदान में रावण दहन के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विगत दिनों कार्यक्रम की तैयारी एवं रुपरेखा तैयार करने हेतु समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद सुषमा तिलक साहूजी कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद, सचिव रुद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष गण रमेश कुमार नन्दे, दूजराम साहू सहित समिति के सदस्यणों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले 3 वर्ष की भांति इस वर्ष भी 55 फिट के रावण, 40 फिट के मेघनाथ एवं 40 फिट के कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा साथ ही नई विधा के साथ रामलीला का मंचन होगा।
रामलीला के पूर्व भगवान श्रीराम जी पूजा एवं शस्त्र पूजा किया जायेगा। रामलीला में रामजन्म से लेकर लंकादहन के साथ रावण का अंत तक का वृतांत को नये कलेवर के साथ प्रस्तुत किया जायेगा, जो पूरे नगरवासियों एवं दर्शकदीर्घा के लिये के लिए बहुत ही आकर्षक व रोमांचकारी होगा। रावण दहन के समय आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी एवं रावण दहन के पश्चात जस गीत सम्राट दुकालू यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जायेगी। बैठक के पश्चात ही समिति के सदस्यों द्वारा बोरियाखुर्द के खेल मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव का भूमिपूजन विधि विधान के साथ संपन्न कर मैदान में ध्वजारोहरण किया गया। अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह आयोजन नगर वासियों के लिए सौभाग्य पूर्ण तथा भाईचारा एकता संप्रभुता अखंडता सदाचार समरसता की भावना को जागृत करने वाला कार्यक्रम होगा।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जैन समाज की पारंपरिक पगड़ी और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया तथा आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैत्री महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और शुद्धिकरण का पावन अवसर है। भारत की पुण्यभूमि केवल सभ्यता और संस्कृति की जननी ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता की जीवंत प्रयोगशाला भी रही है। यहाँ धर्म केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने ‘जियो और जीने दो’ का संदेश दिया। हाल ही में मनाए गए क्षमादान पर्व का सार यही है कि ‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’—यही बड़प्पन है और यही वसुधैव कुटुम्बकम का वास्तविक संदेश है। जैन धर्म ने इस भावना को सबसे सुंदर और गहन रूप में प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज परोपकारी समाज है और इसके सेवा भाव का लाभ छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत के सिद्धांत समरस समाज की आधारशिला हैं। मैं पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज के पावन स्मरण और पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में उन सभी संतों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने संयम, तप और साधना से समाज को दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का जीवन-दर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिखाया कि सच्चा धर्म त्याग, सेवा और आत्मसंयम में है। यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि आचार्य जी ने अपने कठोर साधना के अनेक वर्ष यहाँ व्यतीत किए और चंद्रगिरी तीर्थ पर समाधि ली। साय ने कहा कि जैन धर्म के तीर्थंकरों के दिए आदर्श—अहिंसा परमो धर्मः, अनेकांतवाद, सत्य और संयम—केवल जैन समाज की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा हैं।
कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या ने आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर कल्याण योजना की जानकारी दी और समाज के सभी लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की। सीआईआई के अध्यक्ष संजय बड़जात्या ने भी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय ने जैन तीर्थों के निर्माण और संरक्षण के लिए मनीष जैन, आयुर्वेद सेवा के लिए विजय गोधा तथा समाज सेवा के लिए सुनील संगोलिया को सम्मानित किया। उन्होंने चांदी पर उत्कीर्ण गुरु-स्मृति तथा आचार्य श्री विद्यासागर द्वारा रचित हाइकू, जिसे चांदी पर उत्कीर्ण किया गया है, का विमोचन भी किया।
panchayattantra24.- रायपुर। रविवार दोपहर खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बग्गा मशीनरी के बगल में बैटरी फैक्ट्री में आग लग गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।पुलिस भी आसपास से लोगों को दूर कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है।
सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें 2 मैंनेजर भी शामिल है। वहीं GM घायल समेत 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले, वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल से डॉक्टर संजय शर्मा ने मुलाकात की, X पोस्ट में सांसद ने बताया, प्रदेश के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय शर्मा जी ने सौजन्य मुलाकात की। डॉक्टर शर्मा इन दिनों संस्कृति एवं पुरातत्व से संबंधित विभिन्न प्रकल्पों पर काम कर रहे हैं ।
कुछ दिनों पूर्व ही उनके द्वारा प्रकाशित कराई गई पुस्तक, जिसमे कुंभ के पुराने से पुराने छायाचित्रों का संकलन है, जिसके माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रसार एवं प्रचार किया जा रहा है को भेट किया था जो वास्तव में अद्भुत संकलन है। डॉ शर्मा ने बिलासपुर जिले के मल्हार में मिली व पुरातत्व विभाग के पास संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक भगवान विष्णु की पाषाण मूर्ति का छायाचित्र भेट किया एवं इस विषय में सार्थक चर्चा हुआ।
भगवान विष्णु की इस पाषाण मूर्ति को लेकर उनके मन में बड़ी श्रद्धा है तथा इस प्राचीन एवं भव्य पाषाण प्रतिमा की ख्याति मल्हार से विश्व पुरातत्व के मानचित्र में पहुंचे ऐसी उनकी मंशा भी है। मैं उनके द्वारा संस्कृति एवं पुरातत्व के क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करता हूं एवं उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।