Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में OSD रैंक के अफसर का तबादला मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भी जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं। जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि यह भी कहा है कि श्रीमती सोनी को सीएस आफिस से कार्यमुक्त करने का निर्णय न‌ए सीएस लेंगे। 
परंपरा है कि न‌ए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी कर्मचारी नियुक्त करते हैं। न‌ए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपना काम काज शुरू करेंगे। खबर है कि श्री शील के साथ पूर्व में फूड, स्वास्थ्य मार्कफेड में एमडी भी रहे हैं। वहां कार्यरत पुराने निज सहायक, स्टाफ आफिसर सीएस आफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
 मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता है। इसके बाद 100 रुपए के नोट से रोलिंग पेपर बनाता है। फिर ड्रग्स की एक-एक लाइन को नोट के जरिए खींचता है। वीडियो में गैंग सॉन्ग का ऑडियो चल रहा है। लड़का गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ भी दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो सुंदर नगर इलाके का है। ड्रग्स ले रहा लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
बता दें कि रायपुर पुलिस ड्रग्स बेचने वाले और खरीदने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पंजाब-दिल्ली नेटवर्क पर लगाम कसने के बाद दूसरा नेटवर्क एक्टिव हो चुका है। नागपुर और गोंदिया से ड्रग्स लाई जा रही है। नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल, युवक के वीडियो पर पुलिस ने अब तक अधिकृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की जांच करके युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रायपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद नशे का कारोबार करने वाले बड़े सप्लायर अंडरग्राउंड हो गए हैं। लेकिन अपने सिंडिकेट के युवकों की मदद से कारोबार चला रहे हैं। पंजाब-दिल्ली नेटवर्क बंद होने के बाद अब नागपुर और गोंदिया का नेटवर्क शुरू हुआ है। इस नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं। बीते दिनों इस नेटवर्क के मूवमेंट भाठागांव ,न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, समता कॉलोनी, वीआईपी रोड, बिरगांव और शंकर नगर में मिले हैं। कस्टमर की डिमांड पर ड्रग्स की सप्लाई की गई है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की बैठक में दशहरे से पहले जनता के हित में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 
इसके साथ ही आज होने वाली साय कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था, जो की आज समाप्त हो रहा है। ऐसे में उन्हें आज महानदी भवन मंत्रायल में विदाई दी जाएगी।
 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।”

मुख्यमंत्री ने बरसी महोत्सव में पधारे देशभर के संत-महात्माओं का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गोदड़ीवाला संत बाबा हरदास राम का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके चरण पड़ने से छत्तीसगढ़ की यह धरा धन्य हुई है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकापर्ण समारोह को संबोधित करते हुए नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े ? जिस पर श्री साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है।  श्री साव ने बताया कि रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। 
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विद्यालय
नवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। 
इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज शहर के तीन प्रमुख स्थलों पर तीन नए ओवरपास का शिलान्यास किया। इन ओवरपास के निर्माण पर कुल 117 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसी तरह ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ पानी टंकी और दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपए की लागत से बने नए शाला भवन का भी भूमिपूजन किया गया।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इन ओवरपास का निर्माण राजधानी में बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इन पुलों के बनने से न केवल यातायात की समस्या कम होगी, बल्कि नागरिकों को समय की बचत और रोजमर्रा की यात्रा में सुविधा भी मिलेगी। यह क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों में से एक थी और आज हम इसे पूरा करने में सफल हुए हैं।”
बता दें कि रिंग रोड क्रमांक-2 पर बनने वाले इन ओवरपास से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात सुगम और सुरक्षित होगा। पुलों का विवरण इस प्रकार है: जरवाय मार्ग (बंगाली होटल के पास): 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए हीरापुर चौक: 49 करोड़ 40 लाख 10 हजार रुपए सरोरा चौक (रिलायंस पेट्रोल पंप के पास): 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए अरुण साव ने यह भी बताया कि पिछले चार महीनों में रायपुर नगर निगम को 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 20 महीनों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, 700 से अधिक टेंडर जारी किए जा चुके हैं, और इस वर्ष सड़कों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमारा संकल्प है – सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास। हमने यह संकल्प लेकर सरकार में कदम रखा है और इसे साकार करने में लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का यह रजत जयंती वर्ष है और हम इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मील का पत्थर बनाएंगे।”
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर त्रिलोचन चॉवला ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के प्रमुख कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। भेंट के दौरान चॉवला ने छत्तीसगढ़ में संस्थान द्वारा संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। 
उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में नशामुक्ति अभियान के लिए संस्थान की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। राज्यपाल डेका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी किए गए पत्र को भ्रामक बताया. उन्होंने कहा जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो स्वागत है. लेकिन कोई सीजफायर नहीं होगा. इसी को लेकर नक्सलियों के साथ युद्ध विराम पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पूर्व निर्धारित योजना है. युद्ध विराम की कोई बात नहीं है. जितने भी नक्सलियों ने पत्र लिखा है, जिनका भाव ऐसा है कि बस्तर में वर्तमान में खून खराबा बंद होना चाहिए. अगर किसी के मन में यह भाव है. उनके पास समय कम है, आगे बढ़े. लाल कार्पेट बिछाकर आपका स्वागत करने तैयार है. 
रायपुर से नक्सलियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले दो सालों में जब से वहां पर काम शुरू हुआ था. उन्होंने नए बेस बनाने की तैयारी की थी. स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) बहुत अच्छा काम कर रही है. रायपुर और कोरबा समेत अन्य शहरों में ऐसा नेटवर्क मिला है. जांच एजेंसी इसकी भी पूरी प्रोफाइलिंग करके नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम कर रही हैं.
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।” 
 मुख्यमंत्री ने बरसी महोत्सव में पधारे देशभर के संत-महात्माओं का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री गोदड़ीवाला संत बाबा हरदास राम जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके चरण पड़ने से छत्तीसगढ़ की यह धरा धन्य हुई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि धाम परिसर में समय-समय पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर संत बाबा हरदास राम जी की शिक्षाओं और आदर्शों का जीवंत उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बरसी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का उत्सव है। 
 संत समाज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि राजिम में भगवान श्रीराम और माता सीता द्वारा स्थापित कुलेश्वर महादेव आज भी विराजमान हैं। भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में से लगभग 10 वर्ष छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर व्यतीत किए। प्रदेशवासी भगवान श्रीराम को आज भी अपना भांजा मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने हेतु ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए।