Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी हैं और हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने जय जवान जय किसान का का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। आज यानी 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री आजाद चौक पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शास्त्री चौक जाएंगे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसके बाद रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जनता को संबोधित भी कर सकते हैं और रावण दहन की परंपरा का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री का एक और बड़ा कार्यक्रम रावण भाठा मैदान में है, जहां वे एक अन्य दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रावण भाठा मैदान रायपुर का एक प्रमुख स्थल है, जहां हजारों लोग दशहरा मनाने के लिए एकत्र होते हैं। मुख्यमंत्री वहां भी लोगों को संबोधित करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। देशभर में 2 अक्टूबर यानी आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनाती की गई।
ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा कर रहे हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होता है। यही कारण है कि जवानों की ड्यूटी लगती है। WRS मैदान में इस साल 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक आतिशबाजी होगी। बंगाल से टीम बुलाई गई है। मैदान रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर से आने वाली ट्रेनें हॉर्न बजाते हुए 15-20 की स्पीड में गुजरेंगी। लोको पायलट जरूरत पड़ने पर गाड़ी को रोक भी कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे. छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव में इन पर्यटन सूचना केन्द्रों के शुभारंभ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
शुभारंभ समारोह राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित चौपाटी में शाम 5 बजे होगा. कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और लोकसभा सांसद संतोष पांडे शामिल होंगे. कार्यक्रम में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केन्द्रों का लोकार्पण किया जाएगा.
पर्यटक सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी. इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
panchayattantra24.-रायपुर। दो जिलों में बड़ी चोरी हुई है, मनेन्द्रगढ़ में शातिर चोरों ने रेलवे कालोनी के घरों को अपना निशाना बनाया और यहाँ के तीन घरों में धावा बोलकर करीब तीन घरों से 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण-जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि, इसे किसी संगठित चोरों के गिरोह ने अंजाम दिया है।
दूसरा कांकेर जिले के पखांजूर का है। यहाँ भी शातिर चोरो ने एक राजस्वा निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी के घर पवार धावा बोला है। शातिरों ने यहाँ से भी करीब 40 से 50 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी और 20 हजार रुपये नक्सा पर हाथ साफ़ कर दिया है। घटना थाना क्षेत्र के शुभ पल्ली और रामकृष्ण पल्ली पारा की है। बताया जा रहा है कि, चोरी के दौरान पीड़ित परिवार दुर्गापूजा में शामिल होने गया था। इसी दौरान मौका देख चोर घरों में दाखिल हुए और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का ऐलान किया है। सरकार प्रदेश के चार प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में सर्व-सुविधायुक्त वृद्धाश्रम, जिसे सियान गुड़ी नाम दिया गया है का निर्माण करवाएगी। सियान गुड़ी छत्तीसगढ़ी भाषा में वृद्धजनों के लिए प्रयोग होने वाला शब्द है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे वृद्धाश्रम विकसित करेगी जहां बुजुर्गों को न सिर्फ रहने और खाने की सुविधा मिलेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य, मनोरंजन और देखभाल की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि रायपुर में एक विशेष सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा, जहां बुजुर्गों की साइकिल, चश्मा, छड़ी आदि की नि:शुल्क मरम्मत और देखभाल की व्यवस्था होगी।
सीएम विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा कि मैं जिस गुरु से दीक्षा ली उन्होंने कहा था कि यदि अपने माता-पिता को खुश रख लिया तो सारे भगवान खुद ही खुश हो जाएंगे। मां-बाप कई बच्चों को पाल लेते हैं लेकिन कई बार सक्षम बेटा एक माता-पिता को भी नहीं पाल पाता। हर बेटा-बेटी यदि अपने माता-पिता को भगवान मानकर सेवा करें तो किसी ‘वृद्ध दिवस’ की जरूरत ही नहीं रहेगी यही धरती फिर स्वर्ग बन जाएगी।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सांसद कश्यप, रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत वर्ष से अब तक 873 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी, प्रदेश के चार बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बनाने और दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों के रिपेयरिंग के लिए राजधानी रायपुर में सर्विस सेंटर बनाने की घोषणा की। श्री साय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता हेतु 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वृद्धजन दिवस हमें अपने दायित्वों को याद दिलाने का अवसर है। मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मैंने अपने गुरु के संस्कार और आदर्शों का हमेशा पालन किया है। साय ने कहा कि हम सभी को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में है, कल हम सभी उसी अवस्था में होंगे। मुख्यमंत्री साय और अतिथियों ने जनता से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बन सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं में 14 लाख से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा रही है तथा 6 जिलों में प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं। विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 54 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
पर्यटन साथी पहल : जिला प्रशासन रायपुर और इज माय ट्रिप के बीच एमओयू कार्यक्रम में पर्यटन साथी पहल के लिए ईज़ माई ट्रिप और जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन साथी पहल के तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति बैच 50 युवाओं को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण तीन महीने में पूरा होगा।
panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कृषि मण्डपम् में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बुजुर्गों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, बुजुर्ग हमारे जीवन की वह जड़ हैं, जिनसे हमारी पहचान और संस्कार जुड़े होते हैं। उनकी झुर्रियों में समय की कहानियां बसती हैं और उनकी आंखों में अनुभव का अनमोल खजाना चमकता है।
वे हमें बताते हैं कि कठिनाइयों का सामना धैर्य से कैसे करना है, और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों में सच्चा सुख कैसे खोजना है। बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और परंपराओं के संरक्षक हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उनका सम्मान करना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारी संस्कृति की सबसे सुंदर परंपरा है।
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वृद्धजन के योगदान को मान्यता देना, उन्हें सम्मानित करना और उनकी सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा वृद्धजन कल्याण से जुड़ी नवीनतम सरकारी योजनाओं एवं पहलों की जानकारी भी साझा की गई, जिससे समाज के वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।