Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में गृहमंत्री शाह का दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। पूजा के पश्चात वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।
इस दौरान गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शाह के प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुरिया दरबार में शामिल होकर वे बस्तर की जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा 2021 के घोटाला में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक कराया गया। पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के बेटे-बेटियों के लिए प्रश्न पत्र लीक कराने में टामन सिंह सोनवानी ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार सीजीपीएससी 2020 के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्र के एक सेट को आरती वासनिक ने पूरे एक साल तक दबाकर रखा। सरकारी रिकॉर्ड में इसकी एंट्री नहीं हुई और बाद में उसी प्रश्न पत्र का इस्तेमाल सीजीपीएससी 2021 की मुख्य परीक्षा में किया गया। 
 यह पेपर पहले से ही लीक हो चुका था। प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों को पहले से थी। इसका पर्दाफाश उनके भतीजे विनीत खेबर और उसकी पत्नी स्वेता के बीच हुई वाट्सएप चैटिंग से हुआ है। इसी चैटिंग के जरिए सीबीआइ ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने बेटे सुमित ध्रुव को प्रश्नपत्र और माडल उत्तर पहले ही उपलब्ध कराए, जिससे वह डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुआ। तलाशी में उनके घर से पेपर और उत्तरों की फोटोकॉपी मिली। सोनवानी ने बहू मीशा कोसले और दीपा आदिल को लाभ पहुंचाया, वहीं नेहा और निखिल खलखो का चयन भी संदिग्ध पाया गया। 
 सीबीआई को जांच में केवल सीजीपीएससी-2021 ही नहीं, बल्कि पांच साल के भीतर हुई कई भर्ती परीक्षाओं में भी प्रश्नपत्र लीक होने का पता चला है। सीबीआई इसका जल्द ही राजफाश करेगी। वर्ष 2020 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र प्राप्त होने पर अध्यक्ष सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, करीबियों तक इसे पहुंचाया। वर्ष 2021 की परीक्षा में सचिव जीवन किशोर ध्रुव के पुत्र सुमित ध्रुव डिप्टी कलेक्टर बने, जबकि सोनवानी ने अपने बेटे नितेश, बहू निशा कोसले, भतीजे साहिल सोनवानी, भाभी दीपा आडिल और अन्य को विभिन्न पदों पर चयनित करवाया। सीबीआई ने 15 जुलाई 2024 को ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी व तलाशी के दौरान वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के पेपर नंबर सात और पेपर दो के अभ्यास उत्तर बरामद करने का उल्लेख भी आरोप पत्र में किया है। फिलहाल सभी आरोपित रायपुर जेल में बंद हैं। सीबीआइ ने अभ्यर्थियों के घरों से हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव बरामद की। साथ ही, उनके और स्वजनों के बैंक खातों की जांच की गई। पीएससी अधिकारियों और अभ्यर्थियों के बीच पांच साल की काल डिटेल और लोकेशन रिकार्ड खंगाले गए, ताकि पता चल सके कि परीक्षा के दौरान कितनी बार संपर्क हुआ और मुलाकातें हुईं। जांच टीम ने प्रश्नपत्र छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस एकेडी प्रिंटर्स पर भी छापा मारकर मालिक और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। यहां के संचालक अरुण कुमार द्विवेदी आरोपित अधिकारियों के संपर्क में रहे।
पूर्व सहायक परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर और पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के साथ पिछले वर्षों में चयनित हुए अभ्यर्थियों के स्वजन से हुई बातचीत, वाट्सएप चैटिंग व अन्य पर जांच जारी है। अभी केवल टामन और जीवन किशोर ध्रुव के करीबियों के बारे में सीबीआई ने पता की है। अब जांच की सुईं ललित गणवीर और आरती वासनिक समेत तत्कालीन समय में राज्यपाल के सचिव रहे अधिकारियों की भी चयनित अभ्यर्थियों से करीबी होने पर जांच जारी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, कर्मठ, जनसेवी और लोकप्रिय नेता श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। 
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। नवमी से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी पर भी श्रद्धा के साथ जारी रहा. महादेव घाट के निकट निगम के निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर संध्या तक भक्तों ने माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया. भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु परिवारों के साथ देवी मां को विदाई देने पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से प्रतिमाओं को कुंड में विसर्जित किया. शहर में पांच सौ से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी. गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. भक्त समूह बनाकर झांकियों और गीत-संगीत के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे. विसर्जन कुंड पर पहुंचते ही मां की जयकारों से पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठता है. शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.
 निगम प्रशासन ने इस अवसर पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए. विसर्जन स्थल पर जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. गुरुवार को महादेवघाट विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने किया. इस दौरान जोन-चार के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन एक और आठ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. अपर आयुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में दशहरे का पर्व इस बार और भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में इस वर्ष विशेष आकर्षण 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला है, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट लंबे पुतले भी तैयार किए गए हैं। दशहरे की इस महाआरती और रावण दहन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। 
 हर साल की तरह इस बार भी WRS कॉलोनी का दशहरा उत्सव प्रदेशभर में चर्चा का विषय रहा। आयोजकों ने बताया कि इस बार रावण का पुतला प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला है, जिसकी ऊंचाई 101 फीट रखी गई है। वहीं, कुंभकरण और मेघनाथ के 81 फीट के विशाल पुतलों को भी मैदान में खड़ा किया गया। शाम ढलते ही आतिशबाजी के बीच जब इनका दहन हुआ तो पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। दशहरा उत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा और हवन से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
 जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आमजन को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है और विजयादशमी जैसे पर्व हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की सीख देते हैं। वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और बुराई के खात्मे का प्रतीक है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने X पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 
आयुधं परमं शस्त्रं धनुर्वेदं च शाश्वतम्। 
सर्वं तव प्रसादेन मम विजयति सर्वदा॥
 

  

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सुबह राजभवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर झाडू लगाकर कचडे़ को एकत्र कर उसका निपटान किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस ने एक बार फिर अवैध पेट्रोल डीजल यार्ड को पकड़ा है। घर के ब्यारे को यार्ड बनाकर उसमें अवैध रूप से रखे 26540 लीटर पेट्रोल डीजल समेत तीन ट्रैक्टर टैंकर जब्त किए गए। विधानसभा पुलिस ने यार्ड मालिक समेत स्टाक करने वाले 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड -3 पर ग्राम टेकारी और पिरदा में अवैध रूप से आयल यार्ड संचालित है। जहां अवैध रूप से पेट्रोल,डीजल के ट्रैक्टर टैंकर पार्क किए गए हैं। और प्लास्टिक, टीन के ड्रमों में भी हजारों लीटर स्टाक कर रखा गया है। 
इस पर पुलिस ने रात 11 बजे मौके पर पहुंच कर दबिश दी। एक यार्ड , पिरदा चौक के पास सूरज साहू नाम के व्यक्ति के ब्यारे में बनाया गया था। दूसरा टेकारी में। पुलिस ने इसके मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया है । दोनों ही यार्ड में तीन ट्रैक्टर टैंकर नंबर सीजी 04 पीआर 7421, सीजी 04 पीटी 8504, सीजी 10डीयू 2417 खड़े थे। इनके अलावा लोहे, प्लास्टिक के अलग अलग 14 ड्रम में 26500 हजार लीटर डीजल,40 लीटर पेट्रोल रखा था। इनके संबंध में सूरज साहू, और टैंकर मालिक, ड्राइवर या अन।यह कर्मियों के पास कोई वैध कागजात लाइसेंस नहीं मिले। पुलिस ने तीनों टैंकर, ड्रम में भरे पेट्रोल डीजल को जब्त कर लिया है। इनकि कुल कीमत 42.90 लाख रुपए आंकी गई है।और सूरज साहू, शैलेन्द्र साव, नीरज कुमार समेत नो अन्य लोगों पर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3-7, 287 बीएन‌एस का मामला दर्ज किया है।यहां बता दें कि मंदिर हसौद में भारत पेट्रोलियम कंपनी का स्टाक यार्ड है। जहां से आए दिन ट्रक टैंकरों से पैट्रोल डीजल की चोरी की जाती है। यह चोरी , अनलोडिनग के समय होती है।इसमें कंपनी के स्टाफ की भी भूमिका रहती है। यही चोरी का पेट्रोल डीजल, आसपास के गांवों में अवैध रूप से स्टाक कर बेचा जाता है। जो इलाके में बड़े कारोबार का रूप ले चुका है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज टाऊनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के नेतृत्व और उनके मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। Also Read – नक्सलियों ने ग्रामीण को घर से उठाया, जंगल ले जाकर किया मर्डर मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे उनके व्यक्तित्व ने पूरे राष्ट्र को दिशा दिखाई। शास्त्री जी ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर पूरे देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया।