Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुःख जताया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति! बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है।
वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया। सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

panchayattantra24.-रायपुर। सरकार ने काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए डीकेएस से मंत्रालय को नया रायपुर ले जाने का मकसद यही था कि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो। लेकिन लगता है सरकार की सोच नया रायपुर में कारगर सिद्ध नहीं हो पाई । इंद्रावती भवन के हर फ्लोर में वही सिलसिला बदस्तूर जारी है। कामकाज को प्रभावित करने वाले फेयरवेल पार्टी इंद्रावती भवन के कामकाज का हिस्सा बन चुका है। जिससे सरकारी कामकाज का हर रोज 2घंटे का नुकसान हो रहा है। इंद्रावती भवन में होने वाले फेयरवेल पार्टी में लाखों रुपए फूंके जाते हैं औऱ मंहगे गिफ्ट भेंट करने की नई परंपरा की शुरूआत हो गई है। इसी तरह का एक नया मामला देखने को मिला जहां रिटार्यडमेंट पर अधिकारी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अधिकारियों के सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिया गया।
शासकीय इंद्रावती भवन के तीसरी मंजिल के हॉल में दोपहर में शासकीय समय में फेयरवेल प्राइवेट पार्टी होती है। शासकीय भवन को फेयरवेल के लिए जांच का विषय है किसकी अनुमति से उपयोग में लिया गया ? सवाल यह उठता है कि शासकीय भवन की साज सज्जा थीम और इवेंट बेस्ड किसकी अनुमति से हुई ? जगह जगह सुनील शर्मा के फ्लेक्स किसने लगाए ? तोहफे में सूट के कपड़े घडिय़ां किसने-किसने दीं 300 लोगों का खाना का खर्चा कहां से किया जाएगा ? ये सब जांच का विषय है। और इस महंगी पार्टी की चर्चा मंत्रालय के गलियारों में फैली है। जांच के उपरांत ही सभी सच्चाई सामने आएगी। छत्तीसगढ़ की जनता की पैसों की बर्बादी किस तरह से हो रही है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जनता के सरोकार के लिए इस खबर को लगाना भी जरूरी है।छत्तीसगढ़ी फिल्में

panchayattantra24.-रायपुर। डगनिया क्षेत्र में बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है. पानी के लिए पूरी तरह से निगम पर निर्भर क्षेत्र के हालात को देखते हुए आस-पास के दो स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है. वहीं निगम के इंजीनियर बीते तीन दिनों से समस्या को नहीं पकड़ पा रहे हैं. लोगों की परेशानी को देखते हुए बीती रात वर्तमान और पूर्व पार्षद पानी टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. बता दें कि जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड स्थित डगनिया पानी टंकी की सप्लाई इलाके में शेड के पास जल आपूर्ति के समय एयर रिलीव के दौरान पाइप ब्लास्ट होने से अश्वनीनगर, लाखेनगर, सुंदरनगर, हनुमान नगर, डगनिया, कालोनी, रोहणीपुरम, दौलत एस्टेट, शहनाई गार्डन साहूपारा, कृष्णसखा सोसाइटी, मुकुट नगर, खदान बस्ती और शिक्षक कालोनी क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही. बिना सूचना के जल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं. वहीं वार्ड प्रतिनिधि से जब लोगों ने पानी आपूर्ति को लेकर पूछा तो जवाब मिला टंकी भर रही है. शाम तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी.
जगन्नाथ सेना ने शुरू किया धर्मांतरण विरोधी अभियान

panchayattantra24.com-रायपुर। धर्मांतरण पर देश-प्रदेश में मचे बवाल के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ सेना बनाने के बाद आज धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धोकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई। पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ सेना हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे धर्म विरोध कार्य रोकने का काम करेगी।
महिलाओं की घर वापसी कराने से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक पद यात्रा कर धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद जगन्नाथ सेना के गठन का फैसला लिया। धर्मांतरण के मामले सामने आने पर शासन – प्रशासन को इसकी सूचना देंगे, वहीं काम कर रही अंदरूनी मिशनरी को रोकने का काम जगन्नाथ सेना करेगी।
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में बहुत से समाज हैं, लेकिन कई लोग इसकी ठेकेदारी कर रहे हैं। इन ठेकेदारों को रोकने के लिए जगन्नाथ सेना काम करेगी। राजधानी से शुरू होते हुए यह सेना गांव तक जाएगी।
वहीं कांग्रेस के सवाल ‘जब BJP के पास RSS-बजरंग दल हैं, तब जगन्नत सेना क्यों?’ पर विधायक ने कहा कि जब हम खाना खाते है तब सब्जी, चावल के साथ चटनी भी खाते हैं। जगन्नाथ सेना वही चटनी बनने का काम करेगी।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सीबीआई की जांच करने की शक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाए जाने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, जो अपराध करेगा दंड पाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार

panchayattantra24.com-रायपुर। रायपुर और जबलपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की आज रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद व मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुणा बढ़ा है। 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ 69 सौ करोड़ रुपए का है। बीते एक दशक में 47 हजार 447 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं चल रही है।
उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 1680 करोड़ रुपए रेल मंत्रालय से मिला है। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। रायपुर से जबलपुर जाने के लिए पहले एक ही रेल सुविधा था, लेकिन अब इस नई सौगात से दूसरी सेवा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है। इससे हमारे बड़े भाई मध्यप्रदेश से हमाारा प्रेम बढ़ेगा। इससे डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना
भक्ति, संस्कृति और समरसता का संगम: रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु कई-कई किलोमीटर पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक हेतु एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है। कांवड़ यात्रा जैसी आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी ने विधायक अजय चंद्राकर को सदस्यता रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करते हुए, भाजपा की सदस्यता दिलाने के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज “सदस्यता रत्न पुरस्कार” से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन सभी कर्मठ, निष्ठावान और पार्टी के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। यह सफलता आप सभी के निरंतर सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

panchayattantra24.-रायपुर। धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अब विकास के साथ सामाजिक-स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। प्रशासन इसके लिए तरह-तरह से प्रयास कर लोगों को समझाईश दे रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं उसूर विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में जल जीवन मिशन के तहत जल सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ऐसे ही एक अनोखी और प्रेरणादायक जनजागरूकता पहल की गई।
इन गांवों में “हर घर नल से जल” योजना के अंतर्गत पेयजल सुविधा तो उपलब्ध थी, फिर भी कुछ ग्रामीण परंपरागत आदतों या जानकारी के अभाव में नदी और नालों के पानी का उपयोग पीने के लिए कर रहे थे। इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं की संभावना बनी हुई थी। जल-जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में प्रशासन ने तय किया कि ग्रामीणों को जल की गुणवता और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बारे में व्यावहारिक तरीके से समझाने का अभियान चलाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान प्रारंभ किया गया।
जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला की केमिस्ट के नेतृत्व में दल बनाकर गांवों में भेजा गया। वहाँ पहुँचकर उन्होंने सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामवासियों की उपस्थिति में नदी नाले के जल और नल से प्राप्त जल का परीक्षण करके अंतर को सबके सामने प्रस्तुत किया। जब ग्रामीणों ने स्वयं देखा कि नदी नाला के जल में हानिकारक तत्व उपस्थित हैं जबकि घर में लगे नल का जल साफ और सुरक्षित है, तो उन्होंने भविष्य में पीने के लिए केवल सुरक्षित नल के जल का उपयोग करने का वादा किया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे आँखें खोलने वाला अनुभव बताया।
यह पहल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि यदि जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जनसामान्य को समझाया जाए, तो वे सकारात्मक बदलाव के लिए तत्पर रहते हैं। यह अभियान जल जीवन मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित हुआ है। बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी जैसे गांव अब केवल जल उपलब्धता में आत्मनिर्भर नहीं हैं, बल्कि जल की गुणवत्ता को लेकर भी सजग हुए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में आयोजित पाँच दिवसीय “बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आज यहां समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। समारोह की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ आरती गुहे ने की।
यह कार्यक्रम युवा शोधकर्ताओं, तकनीकी कर्मचारियों और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच बाँस सूक्ष्मप्रजनन की व्यावहारिक दक्षता और वैज्ञानिक समझ को बढ़ाने हेतु डिज़ाइन किया गया था। कुल 20 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जिनमें आईजीकेवी के विभिन्न केंद्रों से 12 वैज्ञानिक और तकनीशियन तथा विभाग के आठ छात्र शामिल थे। समापन सत्र का आरंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, इसके बाद आयोजन सचिव डॉ. ज़ेनू झा द्वारा प्रशिक्षण का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सत्रवार गतिविधियों, प्रतिभागियों की सहभागिता और प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया। रिपोर्ट में पाँच दिनों के संरचित शिक्षण की झलक दी गई जिसमें एक्सप्लांट की तैयारी, शूट मल्टीप्लिकेशन, रूटिंग तकनीक, और अनुकूलन प्रोटोकॉल से लेकर संदूषण प्रबंधन और आणविक नैदानिक सत्रों तक का समावेश था। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को लेकर सकारात्मक फीडबैक साझा किया और विशेष रूप से डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, टेरी (नई दिल्ली) द्वारा वाणिज्यिक सूक्ष्मप्रजनन पर आयोजित सत्र को प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण बताया।
डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को अकादमिक सीमाओं से आगे बढ़ाकर प्रयोगात्मक स्तर पर लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों की वैज्ञानिक तत्परता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन भाषण दिया। उन्होंने बाँस सूक्ष्मप्रजनन को बढ़ाने के लिए संस्थागत समर्थन जारी रखने का आश्वासन भी दिया और विभाग को राष्ट्रीय बाँस मिशन जैसे राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। समापन समारोह ने हरित जैवप्रौद्योगिकी और सतत कृषि के क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय की नेतृत्व भूमिका को पुनः प्रमाणित किया।
शासकीय योजनाओं के धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

panchayattantra24.-रायपुर।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नशा मुक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सखी वन स्टॉप सेंटर, हॉफवे होम और बालिका गृह का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बनियागांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की और नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए उन्हें सुधार की राह अपनाने की सलाह दी। इसके पश्चात उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों की कविताओं, कहानियों और उत्तरों से प्रभावित होकर मंत्री ने उनकी सराहना की और चॉकलेट वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किचन और बाथरूम की नियमित सफाई की जाए।
श्रीमती राजवाड़े ने सखी वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग प्रक्रिया को देखा और पीड़ित महिलाओं की समुचित मानसिक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं हॉफवे होम में अन्य राज्यों से आए व्यक्तियों की जानकारी ली और उन्हें उनके गृह राज्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बालिका गृह में रह रही बेटियों की खेल और पढ़ाई में रुचि को देखकर उन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण दौरे में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पीएस एल्मा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।