Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहीं। उन्होंने जिले में स्थित शबरी एंपोरियम में बेलमेटल कला की कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रसिद्ध शिल्पकार डॉ. जयदेव बघेल के पुत्र श्री भूपेंद्र बघेल से भेंट कर शिल्प प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही नारियल विकास बोर्ड के कार्यालय पहुंचकर नारियल, कोको और काली मिर्च के उत्पादन की जानकारी ली।
कोंडागांव स्थित गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह फैक्ट्री पिछले तीन वर्षों से संचालित है और इससे 300 महिलाओं को सीधा रोजगार मिला है। उन्होंने ऐसी इकाइयों के विस्तार पर बल देते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पीएस एल्मा, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में 553 करोड़ 34 लाख रुपये का हुआ अंतरण
राज्य के अन्नदाताओं को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिली 9 हजार 700 करोड़ रुपये की राशि
छत्तीसगढ़ के 2.34 लाख वन पट्टाधारी और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है योजना का लाभ

panchayattantra24.-रायपुर। सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में 20500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सभागार से प्रदेश के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वृहद किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2019 से अब तक देशभर के किसानों को 3.75 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है और पीएम किसान निधि इसका सशक्त उदाहरण है। श्री मोदी ने कहा कि कृषि विकास में पिछड़े जिलों के लिए ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ की शुरुआत की गई है और इसके लिए 24 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सिंचाई योजनाओं पर भी सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है ताकि खेतों तक पानी पहुंच सके और उत्पादन में वृद्धि हो। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को राहत देने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ संचालित है, जो उन्हें संकट से उबारने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि 1.5 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और 3 करोड़ के लक्ष्य में से आधा काम हमने पूरा कर लिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महादेव से छत्तीसगढ़ के सतत् कल्याण, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छत्तीसगढ़ के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नदाताओं को आर्थिक संबल देकर उनके परिश्रम का सम्मान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दी जा रही है, जो उनकी आय को और सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के दस दिनों के भीतर ही 3716 करोड़ रुपये की 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि का भुगतान कर हमने किसानों के भरोसे को और मजबूत किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ की शुरुआत हुई, जिसने खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले किसान भारी ब्याज दरों पर उधार लेकर खेती करते थे, लेकिन आज केसीसी (KCC) के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी और आसान हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और हम बोधघाट परियोजना, महानदी और इंद्रावती नदी को जोड़ने जैसी योजनाओं के माध्यम से बस्तर को सिंचित और समृद्ध क्षेत्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि दलहन-तिलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही, भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेती ही नहीं, बल्कि मत्स्यपालन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन जैसे सहायक कृषि कार्यों को भी सशक्त करने में जुटी है। ‘दुधारू पशु वितरण योजना’ को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 6 जिलों से प्रारंभ किया गया है, जिसे नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इससे दूध का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को उसकी उचित कीमत मिलेगी।
साय ने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) जैसे पौष्टिक अनाजों का उत्पादन, कोदो, कुटकी और रागी जैसी पारंपरिक फसलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों को बाजार में बेहतर दाम दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर किसानों को इस योजना के तहत राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित कर रही है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव-गांव में पक्की सड़कें बन गई हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब किसानों को बिना ब्याज के अल्पकालिक ऋण उपलब्ध हो रहा है। हमारी सरकार ने अनेक योजनाएं धरातल पर लाकर किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किया है।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 20वीं किश्त की राशि 553 करोड़ 34 लाख रुपये अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जय-जवान, जय-किसान, जय-विज्ञान और जय-अनुसंधान की परिकल्पना के साथ आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों का उपयोग कर खेती-किसानी को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृहद रूप से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक लाख से अधिक किसानों से मुलाकात कर खेती-किसानी के तरीकों और उनके फायदों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को कृषि उपकरणों एवं योजनाओं के तहत अनुदान राशि के चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विधायकगण सर्वश्री सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त श्री महादेव कावरे, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. के प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने कहा राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन पर शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

publicuwatch24.-रायपुर। केरल सांसदों के डेलिगेशन के फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ननों की गिरफ्तारी का मामला न्यायालय में है और इसका निर्णय भी वहीं होगा। अब ऐसी बातों पर प्रदर्शन होगा तो ये कांग्रेस ही जाने। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए न्यायालय पर दबाव बनाना चाहती है?
गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कांग्रेस के नेता क्यों नहीं पहुंचे थे? उन्हें सभी विषयों को समान रूप से उठाना चाहिए, वह एक पक्ष के साथ क्यों खड़े हैं। इस गंभीर मामले की सही जांच करवा कर परिणाम तक पहुचेंगे।

publicuwatch24.-रायपुर। केरल सांसदों के डेलिगेशन के फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ननों की गिरफ्तारी का मामला न्यायालय में है और इसका निर्णय भी वहीं होगा। अब ऐसी बातों पर प्रदर्शन होगा तो ये कांग्रेस ही जाने। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए न्यायालय पर दबाव बनाना चाहती है?
गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कांग्रेस के नेता क्यों नहीं पहुंचे थे? उन्हें सभी विषयों को समान रूप से उठाना चाहिए, वह एक पक्ष के साथ क्यों खड़े हैं। इस गंभीर मामले की सही जांच करवा कर परिणाम तक पहुचेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर ने टाटा पावर, जिंदल स्टील लिमिटेड और बीएसपी एंक्सिलरी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ सोलर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्ति एकत्र हुए।
पीएचडीसीसीआई छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर के चेयरमैन श्री प्रदीप टंडन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ न केवल बड़े सौर ऊर्जा पार्कों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां विकेन्द्रीकृत रूफटॉप प्रणालियों और ऊर्जा भंडारण की नई तकनीकों का भी विकास संभव है।
बीएसपी एंक्सिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतन दास गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रचुर सौर विकिरण और उपयुक्त भूमि से भरा हुआ है। उन्होंने निवेश को बढ़ावा देने और किसानों तथा छोटे उद्यमियों तक सौर समाधान पहुंचाने पर जोर दिया।
सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता श्री बिम्बिसार नागर्जुन ने कंपनी की पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव एक हरी छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
क्रेडा के कार्यपालन अभियंता श्री डी.डी. सिदार ने कहा कि क्रेडा पूरे राज्य में अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
टाटा पावर के रीजनल मैनेजर श्री देबब्रत चक्रवर्ती ने सौर ऊर्जा समाधानों पर तकनीकी प्रस्तुति दी और कहा कि उनकी कंपनी इस ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन पीएचडीसीसीआई छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर के रेजिडेंट डायरेक्टर श्री सुमित दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर जिले के एकदिवसीय प्रवास के दौरान विभागीय संस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उनके इस दौरे ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने के साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता और संवेदनशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल को दर्शाया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर स्थित किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत संचालित बालक बालगृह (टुमोरोज फाउंडेशन) और जिला बालिका गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थाओं में निवासरत बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी दिनचर्या, खानपान, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।
मंत्री जी ने विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई पर बल देते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों, ट्यूशन कक्षाओं और डिजिटल लर्निंग जैसी सुविधाएं हर बालक-बालिका को मिलनी चाहिए। बालिका गृह में रह रही एक दिव्यांग बालिका की विशेष आवश्यकता को समझते हुए उन्होंने समाज कल्याण विभाग के समन्वय से कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे उसकी शिक्षा और जीवन में सहजता लाई जा सके।
सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा और पुनर्वास का जायजा
मंत्री श्रीमती राजवाड़े बीजापुर के सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। केंद्र में कार्यरत अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेंटर में प्रतिमाह औसतन 12 से 20 केस आते हैं, जिनमें काउंसलिंग, विधिक सहायता, चिकित्सा सेवाएं और आश्रय जैसी सेवाएं दी जाती हैं। कुछ मामलों में पीड़िताओं की सहमति से एफआईआर की प्रक्रिया भी पूरी की जाती है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने और उनके सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
संवेदना और समावेशन का केंद्र:समर्थ विद्यालय का निरीक्षण
बीजापुर एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ विद्यालय का भ्रमण मंत्री श्रीमती राजवाड़े के दौरे का सबसे भावनात्मक क्षण रहा। उन्होंने संवेदी कक्ष में दिव्यांग बच्चों के लिए की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया और पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध उपकरणों और सेवाओं की सराहना की। दिव्यांग बच्चों ने मंत्री महोदया के स्वागत में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर मंत्री भावविभोर हो गईं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, रुचियों और सपनों पर चर्चा की और फल व चॉकलेट भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मुलाकात ने बच्चों को आत्मीयता और सामाजिक स्वीकृति का अनुभव कराया।
नशामुक्ति केंद्र का दौरा: जीवन को फिर से संवारने की प्रेरणा
अपने दौरे के अंतिम चरण में मंत्री राजवाड़े नशामुक्ति केंद्र पहुंचीं और वहाँ उपचाररत व्यक्तियों से संवाद किया। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और परिवार के साथ प्रेमपूर्वक और गरिमामयी जीवन जीने की ओर अग्रसर होना ही सच्ची पुनर्वास की राह है।उन्होंने नशामुक्ति केंद्र में चल रही चिकित्सकीय एवं मानसिक परामर्श सेवाओं की समीक्षा कर ज़रूरतमंदों के लिए विशेष सहयोग की बात कही।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चा, हर महिला और हर विशेष आवश्यकता वाला व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके और उन्हें शासन की सभी सेवाओं का लाभ सरलता से मिले।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी.एल. एल्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री महोदया को जिले में संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी और भविष्य में और बेहतर कार्ययोजना के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा -अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
कुपोषण में कमी लाना पहली प्राथमिकता – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े


panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर प्रवास के दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का पोषण और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी मिलकर बेहतर काम करें।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण में कमी लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले छह महीने के अंदर पोषण सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएं। घर-घर जाकर हितग्राहियों से मिलें और पर्यवेक्षक नियमित निरीक्षण करें।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। जनप्रतिनिधियों की मदद से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहें।
मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत की जरूरत है, उनकी सूची बनाकर जल्द जिला प्रशासन को भेजें ताकि समय पर काम शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद वह दोबारा बीजापुर आएंगी और योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगी। बैठक में विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल रहे।
1 नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री मोदी को दिया न्यौता

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ अमृत रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ‘अंजोर विज़न @2047’ दस्तावेज़ तैयार किया है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह विज़न दस्तावेज़ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सुधार और नवाचार-आधारित पहलों पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार के “जन विश्वास अधिनियम 2023” से प्रेरणा लेते हुए राज्य में “जन विश्वास विधेयक 2025” पारित किया है, जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और आम नागरिकों की पहुंच अधिक सुलभ एवं सहज बनी है।
राजधानी नवा रायपुर के सुनियोजित और तीव्र विकास हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से साझा की। उन्होंने बताया कि इस प्राधिकरण के माध्यम से राजधानी क्षेत्र को एक आधुनिक, स्मार्ट एवं तेज़ी से विकसित शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को राज्य में औद्योगिक निवेश और रोज़गार सृजन के क्षेत्र में हो रही उल्लेखनीय प्रगति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लागू की गई नई औद्योगिक नीति 2024-30 के परिणामस्वरूप राज्य में निवेशकों की रुचि निरंतर बढ़ रही है। नीति के तहत सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया गया है, जिससे उद्योगों की स्थापना सरल, त्वरित और पारदर्शी बनी है। 1000 से अधिक व्यक्तियों को रोज़गार प्रदान करने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच अब तक 84 कंपनियों से कुल 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है, और एआई डेटा सेंटर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार, टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ को तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो नई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है। रायपुर में विकसित की जा रही मेडिसिटी एक आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में पहचान प्राप्त होगी और व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास और विश्वास बहाली की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन की ओर लौटे हैं। इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का तीव्र विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम योगदान के लिए वहां की स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने बिल्हा के कन्या भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 28 स्वच्छता दीदियों, 20 सफाई मित्रों और दस स्वच्छता कमांडोज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बिल्हा ने 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का पुरस्कार हासिल किया है। बिल्हा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक और क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों से कहा कि आप लोगों के कारण छत्तीसगढ़ को देश में बड़ी प्रतिष्ठा मिली है। स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान हासिल करना हम सबके लिए गौरव की बात है। अब हमें इसे बरकरार रखना होगा। बिल्हा के एक-एक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में है। हर व्यक्ति चाहता है कि हमारा घर साफ-सुथरा रहे। शहर भी हमारा घर है, इसे साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसमें शामिल हमारे 169 शहरों में से 115 ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। राज्य की इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।
साव ने कहा कि बिल्हा के लोगों को सफाई के लिए संकल्पित होना होगा। यह हमारे लिए चुनौती है कि हम स्वच्छता में अपना मुकाम बरकरार रखे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बिल्हावासियों की सहभागिता से बिल्हा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम आगे भी बनाए रखना संभव है। उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। कार्यों के प्रस्ताव मिलते ही अगले दिन राशि मंजूर कर दी जाएगी।
विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास के पन्नों में बिल्हा का नाम दर्ज हुआ है। पूरे देश में बिल्हा को प्रथम स्थान मिला है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता को अपनाने की लोगों से अपील की थी। उनके आह्वान पर आज देशभर में स्वच्छता एक आंदोलन बन चुका है। बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता देखी जा सकती है।
क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान से ही हमें यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है, जिसे हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र मनोयोग से कर रहे हैं। बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे ने कहा कि स्वच्छता दीदियों में काम करने का अद्भुत जज्बा है। उन्होंने अपने काम से पूरे भारत में बिल्हा का परचम लहराया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सीएमओ श्री प्रवीण गहलोत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक सहित स्वच्छता दीदियां, सफाई मित्र, कमांडोज और बड़ी संख्या में नगरवासी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
बिल्हा की 28 स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर करती हैं कचरा संग्रहण
नगर पंचायत बिल्हा की आबादी लगभग 15 हजार है। वहां 28 स्वच्छता दीदियाँ काम कर रही हैं। वे शहर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण करती हैं और फिर कचरे को एसआरएलएम सेंटर में ले जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करती हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को बेचकर ये महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। बिल्हा में दस विशेष स्वच्छता कमांडोज भी नियुक्त किए गए हैं जो ट्रैक्टर और ऑटो टिपर से पूरे शहर में घूमकर कचरा सफाई और जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।