Browsing: रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्य की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह विधेयक राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे होने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

वित्त मंत्री चौधरी ने विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 दस्तावेज तैयार किया है, जिसके अंतर्गत राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य की वित्तीय दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष फंड स्थापित किया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्ष 2001-02 से 2024-25 के दौरान खनिज राजस्व में 30 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पूंजीगत व्यय में भी लगभग 43 गुना की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में पूंजीगत व्यय में पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत तथा वर्ष 2023-24 में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय से अर्थव्यवस्था को मल्टीप्लायर इफेक्ट मिलता है, जिससे एक रुपये के निवेश से अर्थव्यवस्था को तात्कालिक रूप से 2.45 रूपए और दीर्घकाल में 3.14 रूपए का लाभ मिलता है। इसी दृष्टिकोण से यह फंड राज्य के पूंजीगत व्यय को सुदृढ़ करने सहायक होगा।

*फंड के प्रमुख प्रावधान और लाभ*

वित्त मंत्री ने बताया कि यह फंड खनिज संसाधनों से प्राप्त वार्षिक राजस्व का न्यूनतम 1 प्रतिशत और अधिकतम 5 प्रतिशत तक निवेश की व्यवस्था करेगा। फंड से प्राप्त लाभांश को पुनः फंड में निवेश किया जाएगा। इस फंड का उपयोग केवल पूंजीगत व्यय के लिए ही किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही मूल राशि से आहरण किया जा सकेगा, वह भी एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 प्रतिशत तक। फंड की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत नियम बनाए जाएंगे, जिनमें फंड प्रबंधन, निवेश प्रक्रिया और अनुमति योग्य निवेश साधनों का स्पष्ट निर्धारण किया जाएगा।

*राज्य के लिए ऐतिहासिक पहल*

ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा फंड बनाने वाला छत्तीसगढ़ संभवतः देश का पहला राज्य है। मुख्य बजट 2025-26 में इस फंड के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिला खनिज न्यास निधि का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज समेत कई जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को अब अपना बर्थडे ईडी की कस्टडी में मनाएंगे। दरअसल चैतन्य बघेल को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, जिस पर दोनों पक्षो के वकील की बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू बंसल ने आबकारी घोटाले में 100 करोड़ का लेन देन किए जाने का बयान दिया था।  सहेली ज्वेलर्स से चैतन्य द्वारा करोड़ों रुपये लेने का पप्पू बंसल ने दिया था बयान। 
 बता दें कि आज सुबह ही ईडी की टीम ने पूरे दल-बल के साथ भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पर दबिश दी थी। यहां छान​बीन के बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कथित आबकारी घोटाला मामले में क्या सामने आता है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं। लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्रवाई शुरू होने से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की टीम ने दबिश दी और कुछ घंटो की कार्रवाई के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने धान उठाव समेत अन्य कई मुद्दों में सदन में जमकर हंगामा किया। वहीं अब सदन की कार्यवाही से जुड़ी एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 
 दरअसल, भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण के दौरान सदन में भूपेश सरकार के दौरान साइंस कॉलेज मैदान पर बोरे बासी आयोजन की जांच की मांग की। विधायक मूणत ने ध्यानाकर्षण में गड़बड़ी करने वाले पर कार्यवाही की मांग की। वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने भी सदन की समिति से जांच की मांग की। दोनों विधायकों की मांग के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय समिति से जांच की घोषणा की थी, लेकिन दोनों विधायक इस घोषणा से असंतुष्ट नजर आए। दोनों विधायकों ने कहा कि, जिस विभाग ने गड़बड़ी की, वो क्या जांच करेगी। इसके दोनों विधायकों ने विधायक दल की जांच समिति से जांच करवाने की मांग की। विधायकों की मंत्री लखनलाल देवांगन ने विधायक दल की जांच समिति से पूरे मामले की जांच करवाने की घोषणा विधानसभा में की है।
 

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के किसानों के लिए आज एक अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अनुमान को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की मेहनत को नई पहचान और उनकी आर्थिक समृद्धि को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्र और राज्य सरकार की “डबल इंजन” प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है, जिसमें किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।छत्तीसगढ़ी फ़िल्म
मुख्यमंत्री साय ने कहा सोशल मीडिया ‘एक्स’ में पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त धान खरीदने की स्वीकृति, हमारे किसानों के परिश्रम को मान्यता देने वाला कदम है। यह न केवल उनकी आय में वृद्धि करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और केंद्र सरकार से समन्वय करते हुए उनके लिए हरसंभव सुविधा सुनिश्चित कर रही है। राज्य के धान उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य, समय पर भुगतान और सुगम खरीदी प्रक्रिया के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। धान खरीदी सीमा में यह वृद्धि प्रदेश के किसानों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है। यह उनके परिश्रम और उत्पादन क्षमता में केंद्र की आस्था का संकेत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगठित बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए सरकार लगातार नई योजनाएँ और उपाय लागू कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली और सम्मान लाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेंगे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ईडी केंद्रीय संस्था है. पूर्व में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उस पर ईडी काम कर रही है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के अंतिम सत्र से पहले मीडिया से चर्चा में ईडी को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि ED की अपनी जांच है, शराब घोटाला यहां हुआ था, यहां का कॉन्सेप्ट अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाया गया था, दिल्ली -झारखंड. हम जानते हैं. ऐसा ही कुछ मामला हुआ होगा, जिससे ईडी आई है.
 ईडी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि देश की बड़ी संस्थाओं के बारे में इस तरह की बयानबाजी से देश का तंत्र कमजोर होता है. (भूपेश बघेल) वो दिन याद कर लें जब इलेक्शन कमीशन से इन्होंने क्या-क्या काम कराए थे. वो दिन याद कर लें 1975 का, जब आपातकाल लगा था. वो दिन याद कर लें, जब इलेक्शन कमीशन को कोई जानता नहीं था. आज आप इलेक्शन कमीशन की बात कर रहे हैं. आज संवैधानिक तौर पर इलेक्शन कमीशन काम कर रहा है. विपक्ष के शराब घोटाले को सदन में उठाए जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष कोई भी सवाल उठा ले. विष्णु देव सरकार में विपक्ष के किसी भी तार्किक विषय पर विरोध का स्वागत है. बता दें कि ईडी के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा था कि आज मेरे बेटे का जन्मदिन है. पिछले साल मेरे जन्मदिन पर ईडी भेजा गया था. आज तो विधानसभा में अडानी का मामला उठना है, और अपने मालिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ईडी को मेरे घर भेज दिया है.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मानसून सत्र के दौरान सदन से ज्यादा हंगामा भूपेश बघेल के आवास पर देखने को मिला, जब ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ये जानकारी आई थी कि चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया था। 
न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है, 7 दिन कस्टोडियल रिमांड की मांग ED ने की है। फिलहाल ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।छत्तीसगढ़ भोजन
चरणदास महंत का ट्वीट – सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद हो! आज जब सरकारी एजेंसियों का उपयोग जनता की सेवा की बजाय राजनीतिक विरोधियों को डराने, दबाने और बदनाम करने में किया जा रहा है, तब सवाल उठता है – क्या यही लोकतंत्र है? जनहित में काम करने वाली संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा अपमान है। हम इस दुरुपयोग का विरोध करते हैं और न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हैं। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं। लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर में सुबह से ईडी की दबिश जारी है. जानकारी के मुताबिक आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन है. इसी बीच खबर आ रही है कि चैतन्य को ईडी अपनी हिरासत में ले लिया है. यही कारण है कि उनके निवास स्थान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वहां बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद है. 
बता दें कि आज सुबह ही कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी ईडी की ओर से की गई छापेमारी की कार्रवाई को लेकर ट्वीट कर के जानकारी दी है. उन्होंने कहा- “ईडी आ गई है. आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है. इस बीच जैसे ही भूपेश बघेल के समर्थकों को चैतन्य के हिरासत में लेने की खबर मिली है वहां नारेबाजी शुरू हो गई है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में धान का उठाव नहीं होने के मुद्दे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिर गए. कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने उठाव नहीं होने तो कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले की दो सोसायटी में गड़बड़ी का आरोप लगाया. खाद्य मंत्री ने सोसायटी में धान की कमी की स्वीकार करते हुए बताया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. 
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले में 10 हजार 800 क्विंटल धान की कमी का जिक्र करते हुए इस मामले में की गई कार्रवाई और जांच में पाए गए दोषियों की जानकारी मांगी. इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बिलासपुर जिले के मल्हार और रिसदा सोसाइटी में धान की कमी पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में समिति प्रबंधक सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने के लिए मोदी की गारंटी लागू करने इंद्रावती भवन में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किए। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव के माध्यम से सरकार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 जुलाई को अल्टीमेटम देते हुए मांग शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू और फेडरेशन नवा रायपुर के संयोजक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 के समय प्रदेश के कर्मचारियों के लिये प्रमुख वादे को “मोदी की गारंटी” के रूप में प्रचार-प्रसार किया गया था। यह प्रचारित किया गया था कि यदि सरकार बनती है तो प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान महँगाई भत्ता एवं राहत दिया जायेगा। देय तिथि से लंबित डी.ए.एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जी पी एफ खाते में समायोजित किया जायेगा।अनियमित/संविदा/दैनिक वेतनभोगी/अतिथि शिक्षक इत्यादि संवर्ग का नियमितीकरण किया जायेगा।सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर किया जायेगा।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जायेगा। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पुलिस कर्मचारियों के आवास हेतु पुलिस कल्याण कोष को सशक्त करेंगे।मितानिन,रसोईया तथा सफाई कर्मी के वेतन में 50 % की वृद्धि होगी। फेडरेशन के कहना है कि सरकार ने केवल कमेटियों का गठन किया है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या मोदी की गारंटी का परीक्षण सरकार द्वारा गठित कमेटी करेगी?
फेडरेशन का कहना है कि लिपिकों एवं अन्य संवर्गों के वेतन विसंगति तथा कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के निराकरण करने गठित पिंगुआ कमेटी का निष्कर्ष लंबित है।छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी चार स्तरीय वेतनमान के सेवालाभ से वंचित हैं,जबकि मध्यप्रदेश में मिल रहा है।सहायक शिक्षक तथा सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी त्रिस्तरीय समयमान की स्वीकृति का मामला लंबित है।अनुकंपा नियुक्ति में 10% सिलिंग के कारण हजारों प्रकरणों का निराकरण लंबित है।अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस पर निर्णय लंबित है।कर्मचारी का भविष्य पेंशन लाभ से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला एन.पी.एस एवं ओ.पी.एस पर सरकार की नीति गलत है।एन.पी.एस कटौती तिथि से ओ.पी.एस हेतु सेवाकाल गणना पर फेडरेशन के सुझाव पर अनिर्णय की स्थिति है।कार्यालयों में स्वीकृत वर्षो पुराने सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने से कर्मचारियों पर अत्यधिक वर्कलोड है।सरकार कार्यभारित, संविदा,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं होने से उनका भविष्य अंधकारमय है।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण मामले पर सरकार सिर्फ आश्वासन देकर चुप्पी साध लिया है। फेडरेशन ने तमाम मुद्दों को एकजाई कर 11 सूत्रीय माँगपत्र सरकार को दिया है।यदि सरकार ने समाधान कारक निर्णय नहीं लिया तो 22 अगस्त 25 को कलम बंद-काम बंद हड़ताल होगा। 
 इंद्रावती भवन में प्रदर्शन के दौरान संघ के संरक्षक राम सागर कौशले, श्रीमती जगदीप बजाज, श्रीमती सोनाली तिड़के, संजीत शर्मा, लोकेश वर्मा, बजरंग प्रजापति,सुरेंद्र मार्कण्डेय,अनिल सोनारे,अनिल वर्मा,महेंद्र साहू,कुमार वर्मा,देवाशीष दास,श्रीमती निशा यादव,हरीश कुमार बर्मन,त्रिदेव औसर,युवराज शर्मा,कुमार यादव,सुरेश ढीढी,प्रवीण सिंह,कौशल ताम्रकार,राजकुमार सौंधिया,हेमप्रसाद गायकवाड़,अमित शर्मा,हरीश कंवर,अब्दुल जाहिद खान, दिलीप बंजारे, तीजराम वर्मा, चंद्रकांत जायसवाल, देवानंद देहरी सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं और सरकार की प्रतिबद्धताओं को साझा किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजोर विजन 2047 छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, विकसित और समावेशी राज्य बनाने की दिशा में एक दीर्घकालिक योजना है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना, कृषि, डिजिटल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।छत्तीसगढ़ भोजन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ मिशन के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को एक मजबूत और प्रगतिशील दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। “छत्तीसगढ़ के गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही इस विजन का उद्देश्य है,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने राज्य के विकास में सहभागी बनने का संकल्प लिया।