Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर: राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों मिलियन प्लस सिटीस श्रेणी में नेशनल रैकिंग में रायपुर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें रायपुर शहर को 11996 अंक निर्धारित मानको के अनुरूप प्राप्त हुए है। रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर बन गया है।
रायपुर शहर की इस उपलब्धि पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होने नगर निगम रायपुर की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
साथ ही नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, रायपुर नगर निगम के स्वच्छता एम्बेसडकर सहित नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रो को उनके प्रयासो हेतु सराहा है।छत्तीसगढ़ी फ़िल्म

panchayattantra24.-रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार को विधानसभा में बिजली की दरों में वृद्धि के मसले पर सीएम के जवाब से अपने कांग्रेस सदस्यों के संतुष्ट होने से नाखुश हैं। वो खुद सदन में मौजूद नहीं थे। लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी असहमति का इजहार कर दिया। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि हम उस ‘ट्रंप ’को खोज रहे हैं जिसने सीजफायर किया था। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही हल्के फुल्के अंदाज में शुरू तो हुए लेकिन आधे घंटे बाद ही तल्खी में बदल गई और समूचे कांग्रेस विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे प्रश्न काल शुरू होते ही भाजपा के अजय चंद्राकर ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के सदन बहिष्कार का मामला उठाया।
अजय ने कहा कि कल नेताजी ने सक्ती में स्थापित होने वाले निजी विश्वविद्यालय विधेयक का विरोध में बहिष्कार किया था आखिर क्यों? इस पर महंत ने कहा कि उन्होंने इसका नहीं, कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में बहिष्कार किया था। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कल सीजफायर हो गया था। अब हम उस ट्रंप को खोज रहें हैं जिसने सीजफायर किया था। जबकि आपरेशन सिंदूर बढिय़ा था। इसके बाद सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ।

panchayattantra24.-रायपुर: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया कि हाउसिंग बोर्ड भविष्य में उन्हीं प्रोजेक्ट्स को करेगा, जिसमें 60% की प्री बुकिंग हो, उन्हीं प्रोजेक्ट में टेंडर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य संपत्ति का अनावश्यक नुकसान न होने के लिए इसके लिए किया गया है.
मंत्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड की ओटीएस पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि 80 हजार भवन-आवासों का निर्माण छग हाउसिंग बोर्ड ने किया है. 80 हजार में 78 हजार भवन बिक चुके हैं, अन्य की बिक्री के लिए ओटीएस पॉलिसी लाए हैं. नियम बनाकर बेस रेट दिया गया, पॉलिसी का अच्छा प्रतिसाद मिला है. मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 2021 में ओटीएस लाया गया था. 3 सालों में 506 मकानों का आवंटन हुआ था. मार्च 2025 में फिर से ओटीएस पॉलिसी को लॉन्च किया गया. मार्च माह में 147 करोड़ के 1000 मकान आवंटित किए गए हैं.
panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे देश में दूसरा और 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में कुम्हारी को तीसरा स्थान मिला है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन तीनों नगरीय निकायों के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के कुल सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, संबंधित निकायों के महापौर, अध्यक्षों और अधिकारियों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदला-बदला नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह प्रणाली ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय चक्रीय परिसंचरण के साथ बनी हुई है। इसके प्रभाव से आज 17 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
बता दें कि मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से होते हुए ग्वालियर, दक्षिण-पश्चिम बिहार, पुरुलिया, कोंटाई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश को और ज्यादा सक्रिय कर सकता है।छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पिछले 24 घंटों में सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा रामानुजगंज (12 सेमी) में दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों जैसे चलगली, सुहेला, तखतपुर, पलारी, कुसमी आदि में 8–11 सेमी बारिश हुई। इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21°C रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में आज आकाश मेघाच्छन्न रहेगा और एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के आउटर इलाके में संचालित मोजो मशरूम फैक्ट्री (मारुति फ्रेश) में बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और अमानवीय उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में 11 जुलाई को फैक्ट्री से 97 मजदूरों को रेस्क्यू कराया गया। इनमें महिलाएं, पुरुष, नाबालिग बच्चे और महज 10 दिन का एक शिशु भी शामिल था। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लाए गए थे।
FIR में चार ठेकेदार नामजद, मालिक अब तक सुरक्षित
खरोरा थाना पुलिस ने इस मामले में मजदूरों के बयान और महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट के आधार पर चार ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में भोला, विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी का नाम शामिल है। वहीं, फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
काम के नाम पर छल, फिर बंधक बनाकर मजदूरी
पीड़ित मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम के बहाने गांवों से रायपुर लाया गया था। जौनपुर (उ.प्र.) से आए वीरेंद्र नामक मजदूर ने बताया कि उसे “बैठे-बैठे मशरूम पैकिंग” के नाम पर बुलाया गया था। हर महीने 10 हजार रुपए देने का वादा किया गया, लेकिन यहां आकर 18 घंटे तक मशरूम काटने, ढोने और सफाई का काम कराया गया। नींद पूरी नहीं होती थी, और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।
नाबालिगों से जबरन काम, अमानवीय व्यवहार
बाल श्रम निषेध कानून के उल्लंघन की पुष्टि भी जांच में हुई है। नाबालिगों ने बयान में बताया कि उन्हें फैक्ट्री में रात 2 बजे से उठाकर लगातार 18 घंटे काम कराया जाता था। उन्हें सोने के लिए सिर्फ 3 से 4 घंटे मिलते थे। खाना भी कच्चा और अधपका मिलता था। विरोध करने पर धमकाकर चुप करा दिया जाता था। फैक्ट्री का दरवाजा हमेशा बंद रखा जाता था ताकि कोई भाग न सके।
ऐसे हुआ खुलासा
मजदूरों पर लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर कुछ मजदूर 2 जुलाई की रात अंधेरे में फैक्ट्री से चुपचाप भाग निकले। 15-20 किलोमीटर पैदल चलकर वे रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने उनकी हालत देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और बड़ी कार्रवाई की गई।
कानूनी धाराएं दर्ज
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम, बंधुआ मजदूरी, जोखिम भरे कार्य के लिए बच्चों को मजबूर करना, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखना जैसी गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन अब मांग कर रहे हैं कि फैक्ट्री के मालिक को भी आरोपी बनाया जाए, क्योंकि बिना उसकी जानकारी और अनुमति के इतने बड़े पैमाने पर बंधुआ मजदूरी संभव नहीं थी।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन विभिन्न जिलों, विशेषकर बस्तर और सरगुजा के सुदूर अंचलों तक समय पर इलाज पहुंचाने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय है। पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप कर अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, निरीक्षण और निगरानी को नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ये वाहन स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, आपातकालीन हस्तक्षेप और त्वरित सेवाएं प्रदान करने में कारगर होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे बताया कि पहले चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए 375 एंबुलेंस, 30 ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए, और 163 ‘मुक्तांजली’ शव वाहन शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 विशेष एंबुलेंस भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वर्षा ऋतु जैसे कठिन समय में भी घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का संकल्प और अधिक मजबूती से पूरा किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोकसभा सांसद एवं फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता रवि किशन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “श्री रवि किशन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा गोरखनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।” फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक अपनी खास पहचान बनाने वाले रवि किशन को सोशल मीडिया पर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।
panchayattantra24.-रायपुर: थाना मंदिर हसोद क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में 11:00 बजे फाफाडीह चौक स्थित क्राइम ब्रांच गंज कार्यालय में प्रेसवार्ता ली जाएगी। बड़ी वारदात राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है।
ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के पेट्रोल पंप में देर रात कुछ युवक पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी। उन्होंने दो कर्मियों पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है।
panchayattantra24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहेगा। CM सिविल लाइन रायपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नवीन वाहनों के फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद वे विधानसभा सत्र में भाग लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। राजधानी रायपुर में चल रहे विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक भाग लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे और राज्यहित से जुड़े निर्णयों में सहभागिता देंगे।
विधानसभा की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्य के दीर्घकालीन विकास रोडमैप को प्रस्तुत किया जाएगा, जो वर्ष 2047 तक के लिए सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी संरचनात्मक बदलावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।