Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24-रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा. इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. 
 वे रथ यात्रा मार्ग पर “सोने की झाड़ू” लगाकर प्रतीकात्मक रूप से सफाई कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यह परंपरा सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में ‘छेरा पहरा’ एक विशेष और पवित्र परंपरा है. रथ यात्रा से पूर्व रथ के मार्ग को स्वर्ण झाड़ू से साफ किया जाता है, जिसे भक्ति और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है. सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच होने वाली इस परंपरा में पुरी के गजपति राजा या उनके प्रतिनिधि झाड़ू लगाकर सुगंधित जल का छिड़काव करते हैं और रथों को प्रणाम करते हैं. इसका उद्देश्य भगवान के मार्ग को शुद्ध और मंगलकारी बनाना होता है.
 

*सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी*

रायपुर 26 जून 2025/ देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक – बस्तर अंचल – में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है।इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जो अब तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित रहे हैं। यह परियोजना न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि इन जिलों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

रेलवे द्वारा अत्याधुनिक लिडार तकनीक के माध्यम से सर्वे कार्य किया जा रहा है। यह रेललाइन परियोजना गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से मॉनिटर की जा रही है, और इसे आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय रेल विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है, जिनके निर्देशों और समन्वय से यह सर्वे कार्य पुनः गति पकड़ सका। यह रेलमार्ग भविष्य में बस्तर अंचल के लिए सुरक्षा, समावेशन और समृद्धि का प्रतीक बनने जा रहा है।

*मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की*

रायपुर 26 जून 2025/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.- रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन पर दुःख जताया है, आगे उन्होंने कहा, हर पल मुस्कान बाँटने वाला चला गया… छत्तीसगढ़ के रत्न, हमारे प्रिय साथी और जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। अपने तीखे व्यंग्य और हास्य से उन्होंने समाज को गहराई से छुआ है, हँसाया है, वहीं गंभीर विषयों पर सोचने को मजबूर किया है। दुबे जी ने 20 वर्षों तक मेरे साथ लगातार काम किया है, उनमें किसी विषय को समझने, पहचानने और उस विषय को अंतिम परिणीति तक पहुंचाने की अद्भुत कला थी। वे छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान थे, जिनकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत कवि के निधन को साहित्यिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। राज्यपाल डेका ने कहा कि डॉ. दुबे ने अपने विलक्षण हास्य, तीखे व्यंग्य और प्रभावशाली काव्यशैली से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई दी। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों और प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचा है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को बेड़ियों में जकड़कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह सब स्वतंत्र भारत में हुआ, लेकिन उस अमानवीयता ने अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की याद दिला दी। आपातकाल के दौरान असहनीय कष्ट सहने वाले लोकतंत्र सेनानी आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने श्री सच्चिदानंद उपासने द्वारा लिखित पुस्तक ‘वो 21 महीने: आपातकाल’ का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 25 जून 1975 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। आपातकाल में हजारों लोगों को बिना अपराध के जेलों में ठूंस दिया गया, मौलिक अधिकार छीन लिए गए और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्होंने इस त्रासदी को बहुत करीब से देखा है। उनके स्वर्गीय बड़े पिताजी नरहरि प्रसाद साय भी उस दौर में 19 महीने तक जेल में बंद रहे थे। उनके द्वारा सुनाए गए किस्से आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लोकतंत्र सेनानियों को बेड़ियों में जकड़कर शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं। यह सब स्वतंत्र भारत में हुआ, लेकिन उस अमानवीयता ने अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पुनः याद दिला दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल में कलाकारों की स्वतंत्रता तक छीनी गई। पार्श्व गायक किशोर कुमार द्वारा सरकारी प्रचार गीत गाने से इनकार करने पर उनके गीतों पर आकाशवाणी में प्रतिबंध लगा दिया गया था। 
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि देने की शुरुआत की थी, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया। हमारी सरकार ने न केवल यह सम्मान राशि पुनः प्रारंभ की, बल्कि पूर्व सरकार द्वारा रोकी गई पिछले पाँच वर्षों की बकाया राशि का भी भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब लोकतंत्र सेनानियों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी और उनके परिजनों को ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विधानसभा में एक अधिनियम पारित कर यह सुनिश्चित किया गया है कि भविष्य में कोई भी सरकार इस सम्मान योजना को समाप्त न कर सके। 
 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में आपातकाल की भयावहता और लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपातकाल के 21 महीनों की प्रताड़ना और लोकतंत्र पर हुए आघात को देश के हर नागरिक तक पहुँचाना आज की पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि आज मीसाबंदी आंदोलन के सहभागी और उनके परिजन हमारे बीच हैं। उन्होंने आपातकाल को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि उस समय पूरे देश को एक विशाल जेल में बदल दिया गया था। लोकतंत्र के स्तंभ—न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया—को निष्क्रिय कर दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप थोप दी गई थी और सच्चाई बोलने वालों को जेलों में डाल दिया गया था।उन्होंने बताया कि देश उस समय गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा था—मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार चरम पर थे। जनता के भीतर आक्रोश पनप रहा था और उसी को कुचलने के लिए आपातकाल थोपा गया। उन्होंने कहा कि यदि आज लोकतंत्र जीवित और मजबूत है, तो इसका श्रेय उन सेनानियों को जाता है जिन्होंने अपार कष्ट सहकर भी संविधान और देश की आत्मा की रक्षा की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। 
जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। 26 जून 2025 को हिंदी कविता जगत ने अपने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी रचनाएं, मंचीय प्रस्तुतियाँ और जीवनदृष्टि हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन होने की पुष्टि की है। व्यक्तित्व और प्रारंभिक जीवन डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के बेमेतरा नामक स्थान में हुआ। पारंपरिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. दुबे ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपना पेशा बनाया, लेकिन शब्दों के इलाज से समाज को जो राहत उन्होंने दी, वह किसी औषधि से कम नहीं थी। 
 हास्य-व्यंग्य का अनूठा तेवर हास्य और व्यंग्य को अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन डॉ. दुबे जैसे कवियों ने इसे गंभीर साहित्यिक विधा बना दिया। उनकी कविताएं केवल हँसी नहीं देती थीं, वे भीतर झाँकने का मौका भी देती थीं। मंच पर उनका आत्मविश्वास, प्रस्तुति की शैली और चुनी हुई शब्दावली श्रोताओं को बाँध लेती थी।वे कई राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों का हिस्सा रहे, दूरदर्शन व अन्य चैनलों पर भी उन्होंने अपनी उपस्थिति से कविताओं को घर-घर पहुँचाया। हास्य में गंभीर बात कहने की जो कला उन्होंने विकसित की, वह उन्हें समकालीन कवियों से अलग करती है। 
सम्मान और पहचान डॉ. दुबे को 2010 में भारत सरकार द्वारा देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया गया। इससे पहले, 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने पाँच पुस्तकें लिखीं, जो हास्य-व्यंग्य साहित्य में मील का पत्थर मानी जाती हैं। साहित्यिक योगदान की विरासत कविता केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समय का दस्तावेज़ भी होती है। डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपने व्यंग्य और हास्य से सामाजिक विसंगतियों, राजनीतिक हलचलों और मानवीय संवेदनाओं को छुआ। उन्होंने हमें सिखाया कि हँसी सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक क्रांति हो सकती है। कवियों की दुनिया को एक शून्य उनका निधन केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि कविता मंचों की गूंज को एक ठहराव देने जैसा है। वह आवाज़, जो मंच पर आते ही तालियों से स्वागत पाती थी, अब सदा के लिए मौन हो गई है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि वे किसी मुद्दे को उठाकर चर्चा से किनारा कर लेते हैं। यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी चुनाव हारने के बाद वे ईवीएम और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। अरुण साव की यह प्रतिक्रिया उस घटनाक्रम के बाद आई है जब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किए थे। 
इसके जवाब में चुनाव आयोग ने उन्हें आमंत्रित करते हुए खुली चर्चा के लिए बुलाया था। लेकिन चर्चा में भाग लेने की बजाय राहुल गांधी ने आयोग को एक पत्र भेजकर मतदाताओं की डिजिटल सूची और चुनाव की वीडियोग्राफी फुटेज की मांग कर दी। डिप्टी सीएम साव ने कहा की जब भी कोई फैसला कांग्रेस के अनुकूल नहीं आता तब वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा करती है। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने आगे कहा की जो पार्टी सेना की वीरता पर सवाल उठाए, सैनिकों के शौर्य पर संदेह करे, उसके राष्ट्रप्रेम पर खुद ब खुद प्रश्न खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस की राजनीति अब नकारात्मकता और अविश्वास पर आधारित हो चुकी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। महापौर मीनल चौबे इंदौर दौरे से लौटकर रायपुर को भी इंदौर की तरह साफ़ स्वच्छ रखने की बात कही । अब से कुछ देर पहले पत्रकारों से चर्चा में कहा कि रायपुर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगेगी। चौबे ने कहा कि रायपुर में अब गीला और सूखा कचरा को अब सख्ती से अलग अलग कलेक्शन कराया जाएगा ।रायपुर में सारी खुली नालियां अब होगी कवर। इन सभी कार्यों की निगरानी और संचालन का जिम्मा महिलाओं के एनजीओ को दिया जाएगा।