Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली रवाना हुए इस दौरान सीएम साय ने कहा, “हमारा दो दिन का दिल्ली प्रवास है, कल वापसी होगी। इस दौरान हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा करेंगे… नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई और उसमें मिल रही सफलता के बारे में भी हम प्रधानमंत्री को ब्रीफ करेंगे।
 

 बैंक वाले भी डरते थे तोमर बंधुओं के आतंक से, हिस्ट्रीशीटर परदेशिया तोमर बंधुओं का काला कारनामा
 परदेशिया रोहित, वीरेंद्र जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे, भतीजा पकड़ाया 
 पुलिस ने उनके घर से जब्त नगदी, जेवर, हथियार मीडिया के सामने पेश किया पुलिस ने
 छत्तीसगढिय़ों की गाढ़ी कमाई के सूध से बना आलीशान विला 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर का दबदबा इतना था कि बैंक वाले भी उससे डरते थे। उसके पास जो बीएमडब्ल्यू कार थी वो यूको बैंक पेंशनबाड़ा शाका से 45 लाख लोन लेकर खरीदी था, तोमर इसकी किस्त तक अदा नहीं करता था। जबलपुर कोर्ट में वाद दायर करने के बाद भी कार को बैंक वाले जब्त नहीं कर पाए पुलिस ने रायपुर भाठागांव स्थित साई विला में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष परदेशिया वीरेंद्र तोमर और हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रोहित सिंह तोमर के मकान पर छापा मारकर लाखों रुपए नकदी, सोने-चांदी के जेवर, लक्जरी गाडिय़ां, अवैध हथियार, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन जब्त किए हैं. वहीं परदेशिया दिव्यांश तोमर को गिरफ्तार किया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. यह कार्रवाई पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बडिय़ों की जांच के तहत की गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 20 अपराध दर्ज हैं. 
परदेशिया तोमर बंधुओं के घर से 30 ब्लैंक चेक मिले परदेशिया तोमर बंधुओं के घर से 30 ब्लैंक चेक मिले हैं, जो अलग-अलग लोगों के हैं. दरअसल आरोपित जिसे भी ब्याज में पैसे देते थे उनसे साइन करवा कर ब्लैंक चेक रख लेते थे. कुछ लोगों का बयान थाने में दर्ज किए गए हैं. जबरन चेक रखवाने की शिकायत दर्ज करवाई है. पांच महीने पहले म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी के मामले में पुलिस ने कमल खट्टर को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला था कि आरोपित के नाम से कई गाडिय़ां हैं. इसके बाद पुलिस ने 13 गाडिय़ां तोमर बंधुओं के घर से जब्त की थी. नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया गया था. 
 अंडे के ठेले से करोड़ों तक का सफर
 परदेशिया वीरेंद्र तोमर समता कालोनी में 2008 में अंडे का ठेला लगाता था. वहीं से उसने ब्याज में पैसा देने की शुरुआत की. पहले 500 हजार रुपये दिया करता था. दो तीन साल बाद उसने सूदखोरी को धंधा बना लिया. लोगों को पैसे देकर 10 से 15 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा. नहीं देने पर मारपीट, अपहरण सहित अन्य वारदात करता था. देखते ही देखते उसने भाठागांव में करोड़ों की हवेली खड़ी कर ली. तोमर बंधुओं का करोड़ों की संपत्ति, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाडिय़ां, 5,000 वर्गफीट की आलीशान कोठी, लाखों की नकदी, सोना, और अवैध हथियारों तक का सफर न केवल चौंकाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कुछ रसूखदार लोगों की मेहरबानी और प्रशासनिक लापरवाही ने इस आपराधिक गतिविधियों को पनपने का मौका दिया. 
 परदेशिया तोमर बंधुओं का आपराधिक रिकार्ड 
परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. रायपुर में पिछले कुछ वर्षों में दोनों भाई अपराध की दुनिया के बड़े चेहरों के रूप में उभरे हैं. दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, और खारून नदी के घाट पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. उनकी शुरुआत रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी जैसे छोटे अपराधों से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सूदखोरी, रंगदारी, और अवैध हथियारों के कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत की। 
 परदेशिया तोमर बंधुओं की यूपी के एक बड़े नेता से गुफ्तगू 
सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तारी के चार दिन पहले परदेशिया तोमर बंधुओ्ं की यूपी के एक बड़े नेता से चार घंटे तक बातचीत चली थी। खबर तो यहां तक है कि उसके घर के एक आर्मीमेन का आईकार्ड भी मिला है ।खबर में सच्चाई कितनी है इसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए । 
यूको बैंक ने दर्ज कराई हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रूबी तोमर पर रिपोर्ट
 हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रोहित और परदेशिया वीरेंद्र तोमर के घर से बुधवार को करोड़़ों के जेवर कागजात, महंगी गाडिय़ां जब्त करने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं तोमर भाईयों की वसूली प्रताडऩा से पीडि़त सामने आने लगे हैं। रोहित तोमर, रूबी तोमर और परिजनों के खिलाफ पुलिस दर्ज कर रही सूदखोरी, कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित तरीके से अपराध के मामले में दर्ज कर रही है।कल पुलिस ने रूबी तोमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कल 37 लाख रूपए नगद के साथ पिस्टल, तलवार, जैसे घातक हथियार, और नोट गिनने की मशीन भी बरामद किया है। थार, बीएमडब्ल्यू जैसे लग्जरी गाड़ी में घूमने वाला हिस्ट्रीशीटर परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ यूको बैंक के अफसर भी थाने पहुंचे । एसएसपी उमेद सिंह ने बताया कि यूको बैंक से बीएमडब्ल्यू कार को आरोपी ने फाइनेंस कराया था और किश्त जमा नहीं कर रहा था। बैंक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आज मीडिया को बताया उनके द्वारा संचालित एक पोर्टल का भी पता चला है। जिसे वे भारतवंदन के नाम से ऑपरेट करते थे। 
परदेशिया तोमर बंधुओं के ठिकाने से ये हुए जब्त 
नकद राशि- 35,10,300 सोने के आभूषण- 734 ग्राम चांदी के आभूषण- 125 ग्राम लक्जरी वाहन- बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा। इलेक्ट्रानिक सामान- लैपटाप, आइपैड, सीपीयू, डीवीआर, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन दस्तावेज- जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर अवैध हथियार- एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, पांच तलवार, जिंदा और आवाजी कारतूस।
शहर के अलग-अलग थानों में रोहित के खिलाफ दर्ज मामले
 एक महिला ने 2015 में पुरानी बस्ती थाना में कर्ज नहीं चुकाने पर अप्राकृतिक कृत्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक युवक ने 2016 में पुरानी बस्ती थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कारोबारी को पैसा वसूलने जान से मारने की दी थी धमकी। कोतवाली में एफआइआर। भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाठागांव की महिला ने 2018 में पुरानी बस्ती थाना में ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली थाना में एक महिला ने 2019 में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कबीर नगर के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग-सूदखोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमलीडीह के एक व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौज की रिपोर्ट करायी दर्ज। वीआइपी रोड की होटल में पार्टी के दौरान जान लेवा हमला करने का केस दर्ज है। 
परदेशिया वीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज मामले आजाद चौक थाने में 2006 में कारोबारी ने चाकू से हमले का केस दर्ज कराया। गुढियारी में कारोबारी ने 2010 में पैसों के लिए परेशान करने और मारपीट का केस दर्ज। 2013 में हत्या का केस दर्ज। 2016 में पुरानी बस्ती थाने में मारपीट का केस। भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज। पुरानी बस्ती पुलिस ने 2019 में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज किया। हलवाई लाइन के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज। 
इन दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जयदीप बेनर्जी 50 निवासी मकान नम्बर 302 तृतिय तल गोल्डन सेंड अपार्टमेंट बी एस एन एल आफिस के पास व्ही आई पी स्टेट शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर, मनीष साहू 36 पता सिकोला भाठा मुखर्जी चौक थाना मोहन नगर जिला दुर्ग तथा नासिर बख्श 45 निवासी यूनिहोम्स भाठागांव थाना पुरानी बस्ती का कथन लेने पर अपने अपने कथन में बताये कि परदेशिया रोहित तोमर विरेन्द्र तोमर एवं उसके परिजन तथा अन्य साी उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरा स्टाम्प में हस्ताक्षर करवाकर सुरक्षा बतौर अपने पास रखते हुए व्याज की राशि अधिकतम वसूल करने के लिये लगातार जान माल एवं जेल भेजने की धमकी देते हुए पैसा वसूल किया गया है। डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन का रजिस्ट्री कराया गया है। कई वर्षों से ब्याज की राशि वे लोग कच्चे में लेते है और कुछ व्याज राशि अपने कर्मचारी योगेश अपने परिवार की महिलाएं शुभ्रा तोमर, नेहा तोमर के एकाउंट पर लेते रहे ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रमन सिंह की मुलाकात हुई। रमन सिंह ने बताया, छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर पधारे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का निवास में आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विधायी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को रायपुर में कोविड के 3 और नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले पिछले 3 दिनों में 7 नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए थे। कुल मिलाकर अब रायपुर जिले कोविड के 13 एक्टिव मरीज हैं। इनमें एक मरीज को निजी हॉस्पिटल में किया गया है वही बाकी 12 को होम क्वारंटाइन किया गया है। 
CMHO मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 15 केस कोविड के आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। सभी केस में माइल्ड सिचुएशन है। सीवियर कोविड किसी भी मरीज में नहीं देखा गया। सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारंटाइन ही किया गया है साथ ही जरूरी एहतियात बरतने सावधान किया गया है।
 CMHO चौधरी ने बताया कि जितने भी मरीज सामने आए है उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है लेकिन यह साफ है कि वे कही न कही बाहर से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में जरूर आए होंगे। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी बुखार जैसे आम लक्षण भी दिखते है तो उन्हें जल्द चेक अप करना चाहिए। हालाकि इस कोविड के लक्षण बहुत ही माइल्ड है लेकिन उन्होंने लक्षण दिखने पर घर पर रहने और सार्वजनिक स्थल पर ना जाने की सलाह दी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत बिजली के साथ आश्रित गांव मड़वाडीह को गोद लेने की अनूठी पहल की है। इसी के तहत आज डेका मड़वाडीह पहुंचे और ग्रामीणों से मिले। उन्होंने गोद ग्राम पंचायत बिजली के आश्रित गांव मड़वाडीह में जन-सभा को संबोधित किया। राज्यपाल डेका ने गांव के समग्र विकास के लिए आश्वासन दिया। राज्यपाल ने मड़वाडीह में ”एक पेड़ मां“ के नाम अभियान 2.0 के तहत आम का पौधा रोपित किया और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। वे रेडक्रॉस के यूथ वालिंटियर के साथ मिले, साथ ही नगर पंचायत राजिम में वृक्षारोपण किया, स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की और स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए उन्होंने आभार जताया।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके तहत सभी मंत्री, विधायक, एसपी, कलेक्टर फिर से स्कूलों में जाएंगे औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही क्लास लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा है कि, रमन सरकार में भी ऐसा अभियान चलाया था। वहीं एक बार फिर शिक्षा गुणवत्ता सुधारने अभियान चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने युक्तिकरण को लेकर कहा कि, युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों की असमानता दूर होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। 
 इसी के साथ ही जातिगत जनगणना को लेकर सीएम साय का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमेशा राजनीति की। उनकी कथनी और करनी में अंतर रहा। उन्होंने जातिगत जनगणना की बात तो की, लेकिन करा नहीं पाई। सीएम साय ने अपने बयान में आगे कहा कि, पीएम मोदी अब इसे कराने जा रहे हैं, इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी फायदा होगा। वहीं किस जाति के कितने लोग हैं यह आंकड़ा सामने आएगा और उसी के अनुसार उनका विकास भी होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर बुधवार रात ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब जवान ट्रैफिक नियंत्रण में जुटे थे और वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है, जब ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाने के सामने ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार महाराष्ट्र पासिंग पिकअप ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा और तेज रफ्तार में जवानों की ओर बढ़ गई। दोनों जवानों ने जब वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जानबूझकर पिकअप को उनकी ओर मोड़ दिया और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया। हादसे में घायल ट्रैफिक जवान रज्जब खान का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया। दोनों को तत्काल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी शहर में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है। इस कड़ी में टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर उपअभियंता नगर निवेश लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र में टाटीबंध चौक एवं उसके आस पास और वार्ड कमांक 70 संत रविदास वार्ड में चंदनीडीह मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर अवैध ठेलो गुमटियों को हटाकर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम कर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। 
वहीं नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता और जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर उपअभियंता नगर निवेश सागर ठाकुर की उपस्थिति में जोन 1 क्षेत्र गोगांव में शासकीय भूमि पर कब्जा करके लगाये गये ठेलो गुमटियों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर शासकीय भूमि कब्जा मुक्त करते हुए यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाया। जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा पचपेडी नाका में 10 हजार रू. सडक बाघा शुल्क वसूलने की कार्यवाही जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर नगर निवेश उपअभियंता रविप्रभात साहू की उपस्थिति में की गई एवं अभियान चलाकर मुख्य मार्ग पचपेड़ी नाका और आस पास ठेले गुमटी हटाकर मार्ग को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने का कार्य करते हुए नागरिको को त्वरित राहत दिलायी गयी। जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने निगम मुख्यालय उडनदस्ता नगर निवेश विभाग के साथ संयुक्त अभियान यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में चलाकर जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर उपअभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में पंडरी मुख्य मार्ग में अवैध ठेले गुमटियां हटाकर मार्ग को अवैध कब्जो से मुक्त किया गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के तृतीय वार्षिक उत्सव मंगलवार 10 जून को श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कालोनी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भक्त सेवा सेवा मंडल भव्य पैमाने में तैयारियों में जुटा है। विगत तीन वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 7.41 से 8.21 तक संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है। 10 जून को सुबह 6.30 बजे श्री गणेश मंदिर अग्रसेन चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
 जिसमें बच्चों द्वारा राम दरबार की झांकी, प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा स्केटिंग में सवार होकर शोभायात्रा मार्ग में लाइव रंगोली व फायर रंगोली बनाई जाएगी। सिंगर तरूण सोनी की टीम द्वारा शोभा स्थल मार्ग पर लाइव भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस्कॉन मंदिर हरे रामा-हरे कृष्णा ग्रुप का भजन, घोड़ी बग्गी, ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ पारंपरिक परिधान में समता कालोनी, चौबे कालोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां पूजा व अभिषेक के बाद सुबह 10 बजे से छप्पन भोग, पान भोग व 101 सवामणि भोग बजरंग बली को लगाया जाएगा। इस दौरान ज्योत व पूजा-अर्चना की जाएगी। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाईव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे शमा श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में संध्या 6 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक जेपी शर्मा, तारा साहू एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की अविरल श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। फूलों की बारिश की जाएगी। संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती के पश्चात आम भंडारा का भी आयोजन किया गया है।