Browsing: रायपुर

  panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के प्रवास के दौरान आज राजिम में भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोमष ऋषि आश्रम का भी अवलोकन किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आज मंत्रालय नया रायपुर में गौ वंश से तस्करी अपराध के रोकथाम के लिए गृह विभाग की समीक्षा बैठक हो रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा अफसरों की बैठक ले रहे है। बता दें कि मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के हर जिले में गौ तस्कर सक्रिय हैं। बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, मोहला-मानपुर को अपना गढ़ बना रखा है। बिलासपुर में पचपेड़ी, सीपत, कोटा, रतनपुर, पाली-तखतपुर, चकरभाठा, मुंगेली और सकरी से तस्करी कर रहे हैं। रायपुर में मंदिर हसौद, आरंग और तरपोंगी इलाके से तस्करी की जा रही है। इसी तरह से राजनांदगांव में अंबागढ़, कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा, खैरागढ़ के पांडादाह, चांदगढ़ी और प्रधानपाठ बैराज में, छुईखदान में छिंदारी बांध, बालोद जिले से भी गौ तस्करी हो रही है। बस्तर के परपा थाना क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं। धमतरी के अर्जुनी-कुकरैल और रायगढ़ के रैरूमाखुर्द इलाके में गौ तस्कर सक्रिय हैं।
 

P. T. – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 

1 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। 

न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। 

पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा। 

सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा। 

स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा। 

2 मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किये जाने का अनुमोदन किया गया। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में सम्मिलित होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा नाम किए जाने की घोषणा की थी। 

3 मंत्रिपरिषद द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया।  

4 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कलाग्राम की स्थापना हेतु नवा रायपुर अटल नगर में संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने तथा उक्त भूमि के विरूद्ध प्रतिपूर्ति राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भुगतान करने का निर्णय लिया गया। 

यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा।

5 मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास एवं आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा।

6 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया।

इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे। 

  

7 मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संगठनों को ‘‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान‘‘ से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम 2.50 लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा। युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान केवल महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा। 

आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा।

8 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदण्ड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया। 

9 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30‘‘ का अनुमोदन किया गया। 

होमस्टे नीति का उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ के गांवों और विशेषकर बस्तर और सरगुजा के दूर-दराज के इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। इससे वहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले। होमस्टे के ज़रिए पर्यटकों को गांव की संस्कृति, कला, शिल्प और प्रकृति से जुड़ा खास अनुभव मिलेगा, साथ ही, इससे गांवों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। यह एक तरह से ओकल फॉर लोकल के लक्ष्य को प्राप्त करने और देश में ग्रामीण पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। औषधीय गुणों से भरपूर सुपर फुड मुनगा की फसल लेकर धमतरी जिले के ग्राम कोकड़ी की महिलाएं अपनी आमदनी दुगुना कर रहीं हैं। मुनगा को सब्जी के तौर पर तो उपयोग किया ही जाता है। इसके साथ ही मुनगे की पत्तियों का पावडर मल्टीविटामिन सप्लीमेंट के साथ ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यही वजह है कि महिलाएं मुनगा की बिक्री ना केवल आसपास के बाजारों में कर रहीं हैं, बल्कि राजधानी रायपुर में भी इसकी सप्लाई कर रहीं हैं। इससे उन्हें दुगुनी आमदनी मिल रही है।
सरकार में मिल रही है मदद
धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड स्थित ग्राम पंचायत कोकड़ी की जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू बतातीं हैं कि उनके समूह में 12 सदस्य हैं, जो मिल-जुलकर मुनगे की खेती कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि गांव के खाली पड़े लगभग साढ़े तीन एकड़ से अधिक की भाठा जमीन पर मिश्रित खेती करने के लिए उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 11 लाख 44 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली। इसके बाद महिलाओं ने इस भाठा जमीन पर साल भर मेहनत किया और उनके द्वारा लगाए गए पौधे लहलहाने लगे। इन पौधों में मुनगा के अलावा करौंदा, आंवला और नींबू के पौधे शामिल हैं। मुनगे के पेड़ों में फल जल्दी लगने लगे और साल में दो फसल मिलने लगी। इससे महिलाओं को दुगुनी आय मिल रही है। श्रीमती साहू बताती हैं कि उनके इस अभिनव प्रयोग को देखने के लिए जिले के अन्य गांव के लोग भी आते हैं और उनसे इसका प्रशिक्षण भी लेकर जाते हैं।
 आजकल खेती के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है और आधुनिक तरीके से भी लोग खेती कर रहे हैं। धान, गेहूं, दलहन-तिलहन के अलावा अब लोग सब्जियों की फसल लेने में आगे आ रहे हैं और मुनाफा भी कमा रहे हैं। मुनगा का पौधा किसी भी जमीन पर आसानी से उगने और कम पानी में भी जल्द फल देने वाला पौधा है। इसमें प्रोटिन, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी, सी और ए की मात्रा भरपूर होती है। मुनगा के जड़, छाल, फूल, पत्तियां और फल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत से भी सीधा रिश्ता रखता है। मुनगे के इसी गुण के कारण इसकी अच्छी खासी मांग रहती है।
 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 81,735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी थी, जो 2 जून 2025 को जारी कर दी गई है। केंद्र की इस पहल पर राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय सहकारी संघवाद को मजबूत करती है। केंद्र के फैसलों से राज्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। फाइनेंस मिनिस्टर चौधरी ने बताया कि, राज्यों को अब 44% ग्रांट मिल रहा है। 
 गौरतलब है कि, यह रिलीज 81,735 करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की नियमित मासिक किस्त के अतिरिक्त है, जो 10 जून 2025 को जारी की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, राज्यों को हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त सहकारी संघवाद के सिद्धांत और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य के अनुरूप है, जिसे प्रधान मंत्री की कल्पना के अनुसार ‘विकित राज्यों’ के माध्यम से साकार किया जा सकता है। मंत्रालय ने बताया है कि, हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त राज्यों को अपने पूंजीगत व्यय में तेजी लाने, उनके विकास और कल्याण-संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने और राज्यों की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं/योजनाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने प्रदेश के आम नागरिकों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली पैदा करने की सुविधा दी है, जिससे न केवल पर्यावरण को फायदा हो रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से लाभ पहुंच रहा है। घरों में रूफटॉप सोलन सिस्टम लगाए जाने से बिजली बिल शुन्य हो रहा है, इससे उपभोक्ता बिजली के लिए आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। 
सरकार से मिल रही है सब्सिडी
इसी योजना से लाभान्वित हुए हैं जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर निवासी श्री रजनीकांत राठौर। उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया है, जिसकी कुल लागत 1.80 लाख रुपए रही। इसमें उन्हें सरकार की ओर से 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। श्री राठौर ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल काफी ज्यादा आता था, लेकिन अब बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने इस योजना को आमजन के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाली और पर्यावरण हितैषी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र उपभोक्ताओं को 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। योजनांतर्गत 0 से 105 यूनिट मासिक खपत के लिए 1 से 2 किलोवाट सोलर प्लांट पर 30 हजार से 60 हजार  रुपए तक अनुदान, 150 से 300 यूनिट मासिक खपत के लिए 2 से 3 किलोवाट सोलर प्लांट पर 60 हजार से 78 हजार रुपए तक अनुदान, औसत मासिक विद्युत खपत 300 से अधिक यूनिट के लिए 3 किलो वॉट से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट क्षमता हेतु 78 हजार रूपए तक का अनुदान का प्रावधान है।
इस योजना ने छत्तीसगढ़ में न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है, बल्कि लाखों घरों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। श्री रजनीकांत की तरह प्रदेश के अनेक परिवार अब अपने बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति पा चुके हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 3 के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 के क्षेत्र खम्हारडीह पुलिस थाना के समीप महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की मौसी माता गुण्डीचा का घर बनाने विधायक निधि मद से 24 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नये सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विकास कार्य श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ किया। रायपुर उत्तर विधायक ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड अंतर्गत वृंदावन कालोनी में 5 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन और 5 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण हेतु भूमिपूजन करके कार्यारंभ कराया। 
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 जोन कमिष्नर रमेष जायसवाल को महाप्रभु जगन्नाथ की मौसी माता गुण्डीचा का घर बनाने नया सामुदायिक भवन तैयार करने का कार्य जोन स्तर पर सतत माॅनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता के साथ दिसम्बर 2025 तक शत – प्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश दिये, ताकि वर्ष 2026 के श्री रथ यात्रा महापर्व में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी अपने गायत्री नगर धाम से पौराणिक परंपरा अनुसार निकलकर अपनी मौसी जी माता गुण्डीचा के निवास में पहुंचकर विश्राम कर समस्त भक्तजनों, आम जनता पर कृपा रायपुर शहर में बरसायें। उत्तर विधायक ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने प्रयास सतत जारी रहा। तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा इस हेतु भूमि का आबंटन किया गया। उसके बाद आज उक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कार्य का प्रारंभ किया गया है। इस हेतु उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंच में अपने गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी का दुपट्टा प्रदत्त कर सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। 
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी ने सभी नागरिको को महाप्रभु जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने नये सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाईयां दी । उन्होने कहा कि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जनप्रतिनिधि के रूप में प्रारंभ से समाज के सर्वहारा वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित भाव से सेवा देते आये है। उन्होने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का गायत्री नगर स्थित पवित्र धाम पुरंदर मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है, जहां महाप्रभु की कृपा आम जनता पर बरसती है। इसी कारण उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को महाप्रभु की कृपा से विधानसभा चुनाव में विजयी होने का पूर्वाभास हो गया था । उन्होने उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के जनहितैषी कार्यो को सराहा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार की तरफ से नीतियां भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की भी संभावना है। बता दें कि, सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। ये भी माना जा रहा है कि तबादला नीति भी जून में लागू होगी और बैन खुलेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के सभी स्कूलों को पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। शिक्षक की कमी से स्टूडेंट्स को जूझना नहीं पड़ेगा। प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक के क्लास में बेहतर ढंग से पढाई होगी। जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। युक्तियुक्तकरण को लेकर फैली भ्रम पर सरकार ने स्पष्ट किया है, विभाग ने बताया है कि न तो किसी स्कूल को बंद किया जा रहा है, न ही शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की न्यायसंगत ढंग से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग ने विषय के बजाय कालखंड आधारित गणना से 5000 व्याख्याता अतिशेष होने के दावे को भ्रामक बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विषय के आधार पर ही पद स्वीकृत हैं। यदि किसी विद्यालय में किसी विषय का एक ही व्याख्याता कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी भी स्थिति में ‘अतिशेष’ नहीं माना जा रहा है। केवल उन्हीं स्कूलों की समीक्षा की जा रही है, जहां एक ही विषय में एक से अधिक व्याख्याता कार्यरत हैं या जिन विषयों में छात्र हैं ही नहीं, जैसे कि किसी विद्यालय में कॉमर्स के विद्यार्थी नहीं होने पर वहां के कॉमर्स व्याख्याता को दूसरे विद्यालय में पदस्थ किया जाएगा। 
 शिक्षा विभाग ने कहा है कि कुछ संगठनों द्वारा राज्य में युक्तियुक्तकरण से 4000 विद्यालय बंद होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। विभाग ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार क्लस्टर विद्यालयों की अवधारणा के तहत केवल एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का प्रशासनिक समायोजन किया जा रहा है। इससे कोई विद्यालय बंद नहीं होगा, और न ही किसी प्रधान पाठक का पद समाप्त किया जाएगा। 
इसका उद्देश्य केवल संसाधनों और प्रशासनिक संरचना को बेहतर बनाना है। राज्य में 43849 शिक्षक पद समाप्त होने के दावें को भी शिक्षा विभाग ने तथ्यहीन बताया है। शिक्षा विभाग ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि वास्तविकता यह है कि गणना के अनुसार केवल 5370 शिक्षक (3608 प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक और 1762 पूर्व माध्यमिक शिक्षक) ही दर्ज संख्या के अनुपात में अतिशेष पाए गए हैं। ये शिक्षक केवल अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाएंगे। किसी भी पद को समाप्त नहीं किया जा रहा है, बल्कि सभी स्वीकृत पद भविष्य में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जीवित रखे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, जरूरत वाली शालाओं में शिक्षक उपलब्ध कराना और शिक्षा प्रणाली को अधिक न्यायसंगत बनाना है। 
 यानी NEP के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की स्थिति काफी बेहतर है लेकिन यह एक साइड है। दूसरा साइड ये है कि प्रदेश के 30,700 प्राइमरी स्कूलों में 6,872 स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक ही टीचर है। और 212 ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहीं 13,149 प्री मिडिल स्कूलों में से 255 स्कूलों में एक ही टीचर है। इसी कैटेगरी में 48 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी टीचर नहीं है। इसी आंकड़े को सामने रखकर सरकार कह रही है कि, हमारे पास शिक्षक पर्याप्त हैं, लेकिन इनका बटवारा सही तरीके से नहीं हुआ है। यानी कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या सरप्लस हैं। जिन्हें जरूरत मंद स्कूलों में भेजा जाए तो शिक्षक की कमी पूरी हो जाएगी। 
युक्तियुक्तकरण पर CM विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग का दूरदर्शी निर्णय स्कूल शिक्षा को बेहतर, समावेशी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। मुख्यमंत्री साय ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षा विभाग के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षकों के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न स्तरों के विद्यालयों का समायोजन, न केवल प्रशासनिक दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि इससे शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी और छात्र ड्रॉपआउट की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इससे स्कूली वातावरण अधिक प्रभावशाली बनेगा और बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उठाया गया यह कदम छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 1999-2000 बैच के 55 निरीक्षकों को जल्द ही उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह पदोन्नति न केवल प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि इन अधिकारियों की वर्षों की सेवा, समर्पण और अनुशासन का सम्मान भी है।
पदों की संख्या में हुई वृद्धि
कुल 65 अधिकारियों को पदोन्नति
राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे निरीक्षकों को अब इसका लाभ मिलेगा। सरकार की मंशा है कि सभी विभागों में समय पर पदोन्नति हो और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारी वर्ग का मनोबल बनाए रखा जाए।
पदों की संख्या में हुई वृद्धि
इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा रिक्त पदों की संख्या थी, जो पहले सिर्फ 17 थी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डीएसपी के पदों की संख्यायेत्तर वृद्धि का निर्णय लिया। गृह विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था, जहां से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कुल 65 अधिकारियों को पदोन्नति
इन 55 निरीक्षकों के अलावा, रक्षित निरीक्षक संवर्ग से 1 अधिकारी, विशेष शाखा (SB) से 1 निरीक्षक, आर्म्स शाखा से 1 निरीक्षक और कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस प्रकार कुल 65 अधिकारियों को उनकी पात्रता और वरिष्ठता के आधार पर उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है।
यह निर्णय पुलिस विभाग की कार्यक्षमता, अनुशासन और प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।