Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर ।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।  
 मुख्यमंत्री  साय ने  कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सेल्युलर जेल में बिताए गए सावरकर जी के कठोरतम वर्ष उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और मानसिक दृढ़ता के प्रमाण हैं। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे वीर सावरकर के विचारों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हुए आगे बढ़ें। वीर सावरकर का जीवन हर भारतीय के लिए आत्मबलिदान, समर्पण और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है।

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत चल रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों की कड़ी में आज बालोद के संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद, कांकेर और नारायणपुर जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक से पूर्व उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। माना थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब एक सफेद रंग की कार, जो माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी, अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी और बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना घटी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार ने पहले सड़क किनारे लगे डिवाइडर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह कई बार पलटती हुई सड़क के एक किनारे जा गिरी। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले ट्रैफिक को नियंत्रित किया और फिर घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार चालक को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार और संभावित नींद की झपकी या मोबाइल फोन का उपयोग हादसे की वजह हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि यह बच्चों के हित में है. शिक्षकों और छात्रों का अनुपात में संतुलन जरूरी है. कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा तो कुछ स्कूलों में बहुत कम हैं. युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संतुलित किया जाएगा. रायपुर से सारंगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सारंगढ़ और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे. समाधान शिविर में शामिल होंगे. सुशासन तिहार में जनता से संवाद करेंगे. रायगढ़ में सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे. वहीं सुशासन तिहार में विधायकों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता से पूछता हूं विधायकगण आपके बीच जा रहे हैं कि नहीं. हमारे सब विधायक क्षेत्र में जा रहे हैं. सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविर अटेंड कर रहे हैं.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर l राजधानी रायपुर के 80 से अधिक स्पा सेंटरों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। शहर के चारों दिशाओं में फैले स्पा सेंटरों पर सरप्राइज़ रेड के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे हड़कंप मच गया।
पुलिस ने स्पा सेंटरों में कार्यरत युवतियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच करते हुए पूछताछ शुरू की है। कई सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना है, जिसके चलते कुछ संचालकों को हिरासत में लिया गया है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व CSP स्तर के अधिकारियों ने किया, जिनकी निगरानी में चार विशेष टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों में महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी ताकि पूछताछ के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ स्पा सेंटरों में ग़ैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह अचानक छापेमारी की गई। कई सेंटरों से दस्तावेजों को भी ज़ब्त किया गया है और जांच जारी है।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि ग़लत गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और स्पा के नाम पर चल रही अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाले मामले में आज एक बड़ी कानूनी कार्रवाई सामने आई है। EOW की विशेष अदालत में इस बहुचर्चित घोटाले की चार्जशीट पेश की गई है। करीब 6,000 पन्नों की इस विस्तृत चार्जशीट में नौ आरोपियों को नामजद किया गया है। इस चार्जशीट में पूर्व IAS अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। चार्जशीट को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया जिसमें सभी आरोपियों को पेश किया गया। यह चार्जशीट पिछले कई महीनों से चल रही जांच के आधार पर तैयार की गई है और इसमें घोटाले से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दस्तावेज़ी सबूत, वित्तीय लेन-देन और गवाहों के बयान शामिल हैं। EOW द्वारा दायर की गई चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि इन आरोपियों ने DMF के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया और करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट के भू-अर्जन घोटाले मामले में अबतक की जांच में 150 संदिग्ध लोगों की जानकारी और उनके 130 बैंक खातों के बारे में पता चला है, जिसकी गहनता से इस वक्त जांच की जा रही है. जो संदिग्ध मिले में हैं उनमें महासमुंद और अभनपुर के लोग शामिल हैं. महासमुंद के आईसीआईसीआई बैंक के 130 बैंक खाते मिले हैं. इन खातों के जरिए कितने रूपये का लेन-देन हुआ है इसकी जांच जारी है. इस घोटाला मामले में जांच एसीबी-ईओडब्ल्यू ने पिछले 1 महीने के भीतर दर्जनभर से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कुछ लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है. इनमें केदार तिवारी और उनकी पत्नी उमा तिवारी, कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा और विजय जैन शामिल हैं. ये सभी न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं. छापेमारी के दौरान बरामद किए गए अहम दस्तावेज और कई लोगों से पूछताछ में 150 संदिग्ध और उनके खातों की जानकारी सामने आई. भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजा राशि जिन दो दर्जन किसानों के खाते में आई, यह राशि हरमीत सिंह के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी एसीबी-ईओडब्ल्यू को पता चली है.
 

 
 पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के कार्यकाल से बिगड़ी हुई है मेकाहारा की तबीयत
 यहां मरीजों का इलाज कम बेइज्जती ज्यादा होती है 
मेकाहारा के कर्ताधर्ता अपनी कमजोरी को छिपाने ले रहे बाउंसरों का सहारा 
इलाज के बारे में जानकारी मांगी तो डाक्टर के बजाय बाउंसर देते है जवाब 
पार्किंग माफिया, केंटिन माफिया, मैनेजमेंट माफिया और दवाई माफिया 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अपनी कारगुजारियों के लिए हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के कार्यकाल से मेकाहारा की तबीयत बिगड़ी हुई है। यहां गेट में घुसते ही साइकल स्टेंड में शहर के तमाम गंजेड़ी, सूखा नशा के सप्लायर से लेकर खरीददारों की जमघट लगी रहती है। मेकाहारा में मरीजों के परिजन तो कम शहर के नामचीन गंडे बदमाश औऱ सूखे नशे के तस्करों का नया ठिकाना बना हुआ है। मेकाहारा में सुरक्षा को लेकर हर रोज कोई न कोई विवाद हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार को मेकाहारा में चौकी के बजाय थाना बनाना चाहिए ताकि मरीजों के साथ उनके परिजनों की सुरक्षा मुस्तैदी से हो सके.।  
 ताजा मामला मेहकारा सरकारी अस्पताल चार प्रकार के माफिया गिरोह सक्रिय हैं किसी भी कीमत पर कोई भी सरकार आए या जाए अस्पताल का सिस्टम चार माफियों के बनाए हुए कानून के अंतर्गत चलता है मरीज को और उनके परिजनों को तमाम तरह की बढ़ाएं पार करने के पश्चात ही सरकारी अस्पताल में बड़ी मुश्किल से इलाज की सुविधा प्राप्त होती है चार माफिया इस प्रकार है पहले माफिया पार्किंग माफिया दूसरा मेंटेनेंस माफिया तीसरा कैंटीन माफिया जो मरीज को अनाज खाना परोसा जाता है उसके लिए भी माफिया गिरी चलती है चौथा माफिया जो मेकाहारा के सिस्टम में पूरी तरीके से जड़ जमा चुका है दवाइयां के लिए कार्यकर्ता यह माफिया किसी भी कीमत पर सरकारी दवाई पूरी तरीके से उपलब्ध नहीं होने देता और इस सिस्टम को सरकार के लिए तोडऩा नाम उनके जैसा है काउंटर पर दवाई हमेशा दवाई नहीं है का नारा लगाया जाता है मरीज के परिजन बेहाल भटकते हैं अंदर अवस्था का आलम यह है कि कोई भी सरकारी सुविधा आपके सिस्टम के बगैर नहीं मिलेंगे काउंटर पर दवाइयां का कमी का बहाना हमेशा लगा रहता है या यूं कहे की दवाइयां मिलती नहीं मजबूरन मरीज के परिजनों को बाहर से सामने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदना पड़ता है मरीज को दिए जाने वाली खुराक में भी बहुत घपला कैंटीन माफिया करते हैं जिन्होंने मरीज को खाने का ठेका लिया हुआ है वह बरसों से जमे हुए हैं और मनमानी ढंग से अपनी सिस्टम को लागू कर रखें अच्छा और हाइजीनिक खाना स्वादिष्ट खाना ताजा खाना मरीजों को नहीं दिया जाता है क्वांटिटी भी कम होती है मरीज के क्वांटिटी में दांडी मारी जाती है आवाज उठाने में कोई भी मरीज का परिजन भला ही नहीं समझता और सामाजिक कार्यकर्ता को और सूचना के अधिकार के कार्यकर्ताओं को इन सब चीजों से कुछ लेना-देना नहीं है अस्पताल प्रशासन सरकार किसी की भी हो वह इस सिस्टम को लागू कर कर अपनी जेब में गर्म कर रहा है वर्तमान में सिस्टम में सभी भूपेश सरकार के गुर्गे कार्यरत है भूपेश सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए सभी एजेंट दलाल माफिया आज तक सरकारी अस्पताल में जमा हुए हैं पार्किंग माफिया अपने रंग में आज भी रंगा हुआ है आज भी मरीज को छोडऩे लाने ले जाने वाले परिजन को पार्किंग माफिया से दो-दो हाथ करनी पड़ती है सरकारी अस्पताल का यही हाल रहा तो लोग सरकारी अस्पताल के तरफ रख करना बंद कर देंगे। 
मेकाहारा में चार प्रकार के माफिया गिरोह सक्रिय हैं किसी भी कीमत पर कोई भी सरकार आए या जाए अस्पताल का सिस्टम चार माफियों के बनाए हुए कानून के अंतर्गत चलता है मरीज को और उनके परिजनों को तमाम तरह की बाधाएँ पार करने के पश्चात ही सरकारी अस्पताल में बड़ी मुश्किल से इलाज की सुविधा प्राप्त होती है। चार माफिया इस प्रकार है पहले माफिया पार्किंग माफिया दूसरा मेंटेनेंस माफिया तीसरा कैंटीन माफिया जो मरीज को अनाज खाना परोसा जाता है उसके लिए भी माफिया गिरी चलती है चौथा माफिया जो मेकाहारा के सिस्टम में पूरी तरीके से जड़ जमा चुका है दवाइयां के लिए कार्यकर्ता यह माफिया किसी भी कीमत पर सरकारी दवाई पूरी तरीके से उपलब्ध नहीं होने देता और इस सिस्टम को सरकार के लिए तोडऩा नाम उनके जैसा है काउंटर पर दवाई हमेशा दवाई नहीं है का नारा लगाया जाता है मरीज के परिजन बेहाल भटकते हैं अंदर अवस्था का आलम यह है कि कोई भी सरकारी सुविधा आपके सिस्टम के बगैर नहीं मिलेंगे काउंटर पर दवाइयां का कमी का बहाना हमेशा लगा रहता है या यूं कहे की दवाइयां मिलती नहीं मजबूरन मरीज के परिजनों को बाहर से सामने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदना पड़ता है मरीज को दिए जाने वाली खुराक में भी बहुत घपला कैंटीन माफिया करते हैं जिन्होंने मरीज को खाने का ठेका लिया हुआ है वह बरसों से जमे हुए हैं और मनमानी ढंग से अपनी सिस्टम को लागू कर रखें अच्छा और हाइजीनिक खाना स्वादिष्ट खाना ताजा खाना मरीजों को नहीं दिया जाता है क्वांटिटी भी कम होती है मरीज के क्वांटिटी में दांडी मारी जाती है आवाज उठाने में कोई भी मरीज का परिजन भला ही नहीं समझता और सामाजिक कार्यकर्ता को और सूचना के अधिकार के कार्यकर्ताओं को इन सब चीजों से कुछ लेना-देना नहीं है अस्पताल प्रशासन सरकार किसी की भी हो वह इस सिस्टम को लागू कर कर अपनी जेब में गर्म कर रहा है वर्तमान में सिस्टम में सभी भूपेश सरकार के गुर्गे कार्यरत है भूपेश सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए सभी एजेंट दलाल माफिया आज तक सरकारी अस्पताल में जमा हुए हैं पार्किंग माफिया अपने रंग में आज भी रंगा हुआ है आज भी मरीज को छोडऩे लाने ले जाने वाले परिजन को पार्किंग माफिया से दो-दो हाथ करनी पड़ती है सरकारी अस्पताल का यही हाल रहा तो लोग सरकारी अस्पताल के तरफ रख करना बंद कर देंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संगठन के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि बहुत सारे लोगों को समझ नहीं आ रहा है. जो सरकार चलाता है, उसे स्टेयरिंग की चिंता होती हैं. साय सरकार के हाथ में स्टेयरिंग है. सभी के हित के लिए काम और निर्णय लिए जा रहे हैं. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में HSRP प्लेट को लेकर कांग्रेस के RTO ऑफिस का घेराव पर कहा कि साय सरकार नित नए आयाम लेकर जनता के सामने आ रही हैं. सारे काम सरकार कर रही हैं. नंबर प्लेट, E पोर्टल, पंचायतों को ऑनलाइन करने के काम हो रहे हैं. कांग्रेस के पास कोई काम अब बचा नहीं हैं. आपसी कन्फ्यूज़न बस बचा हैं. कांग्रेस ये सब कर के अपना समय काट रहे हैं. पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के अपने ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ननकी राम कांवर हमारे वरिष्ठ नेता हैं. वो खरे आदमी हैं. जब वो गृहमंत्री थे, तब अपने आप को भी कह देते थे. ये उनका स्वभाव हैं. मैं इस पर टिपण्णी नहीं करना चाहता.
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन श्री पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। इस प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया की भावना को छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। सरकार हरसंभव सहायता देगी ताकि यह परियोजना जल्द से जल्द मूर्तरूप ले।”

ESDS की यह पहल छत्तीसगढ़ को एक टेक्नोलॉजी हब बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। यह सेंटर राज्य के IT इकोसिस्टम को मजबूती देगा और डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थी।