Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। शासन द्वारा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में किए गए दस नई क्रांतियों पर आज  खैरागढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा है कि शासन व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु उन्होंने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है, जिससे समस्त प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित हों और फर्जीवाड़ा जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
प्रधानमंत्री जी की इस दूरदर्शी सोच के अनुरूप, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश में “रजिस्ट्री की 10 क्रांतियाँ” प्रारंभ की गई हैं, जिससे आमजन विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा।
पूर्व में रजिस्ट्री और नामांतरण से जुड़ी जो समस्याएं नागरिकों को झेलनी पड़ती थीं, उन्हें दूर करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। यह पहल सरलता, पारदर्शिता एवं दक्षता को सुनिश्चित करती है, जिससे नागरिकों को अब अपने भूमि से संबंधित कार्यों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण और कार्यशालाएं जनसमुदाय को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से आम लोगों को न केवल जानकारी मिलती है, बल्कि वे नई व्यवस्थाओं और बदलावों को भी समझ पाते हैं।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय आज यहां एक विशेष कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “कार्यशालाएं केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह परिवर्तन का पहला चरण होती हैं। आज की कार्यशाला जनहित के लिए अत्यंत लाभकारी है।”
पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बीते वर्षों में निर्णायक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय दंड संहिता में संशोधन कर उसे न्यायोचित बनाया गया है। वहीं, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिससे देश की एकता और अखंडता को बल मिला।”
डिजिटलीकरण के लाभों का उल्लेख करते हुए सांसद पांडे ने कहा कि इससे सरकारी प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी हुई हैं। रजिस्ट्री प्रक्रिया में शामिल किए गए 10 प्रमुख बिंदुओं को उन्होंने “क्रांतिकारी परिवर्तन” बताया। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों को जनसामान्य तक पहुंचाने और अधिकतम लोगों को इनका लाभ दिलाने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित चोपड़ा, श्री भुनेश्वरी देवांगन, श्री दिनेश वर्मा, श्रीमती अरुणा बनाफर, श्रीमती हेमलता मांडवी, जमुना महेश कुर्रे ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजना सराहनीय है। 10 नई क्रांति बहुत अच्छी पहल है। रजिस्ट्री, नामंतरण एवं अन्य समस्याओं का हल निकालने सरकार का बेहतर प्रयास है। सरलीकरण एवं सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन जनप्रतिनिधियों के पास आमलोग पहुंच कर जमीन से संबंधित विवादों की शिकायत करते है लेकिन अब इन सभी समस्याओं से आम नागरिकों को निजात मिलेगा।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बताया कि 03 मई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी एवं पंजीयन विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी की उपस्थिति में “रजिस्ट्री में 10 क्रांतियां” कार्यक्रम के अन्तर्गत पंजीयन विभाग की 10 जन उपयोगी पहलों का शुभारंभ किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य पंजीयन संबंधी सेवाओं का अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल एवं नागरिकों की सुविधा के अनुरूप बनाना है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाईन भारमुक्त प्रमाण-पत्र, व्हाट्सअप सूचना सेवा, घर बैठे रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाओं के माध्यम से आम जनता को पंजीयन सेवाओं का लाभ अब कही अधिक सहजता से प्राप्त हो सकेंगे।
इन सुधारों से आम नागरिकों को पंजीयन से जुड़े कार्यों हेतु कार्यालयों में बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नही होगी और साथ ही सम्पत्ति पंजीयन में होने वाले फर्जीवाड़े की घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा।
 इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित पंजीयन, राजस्व विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे।
रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियांः –
फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन
पंजीयन साफ्टवेयर को आधार लिंक किया गया है, पंजीयन के समय क्रेता-विक्रेता एवं गवाहों की पहचान आधार रिकार्ड व बायोमेट्रिक के माध्यम से की जाएगी जिससे गलत व्यक्ति को खड़े कराकर पंजीयन नही हो सकेगा। आम जनता को फर्जीवाड़े का शिकार नही होना पड़ेगा और फर्जी रजिस्ट्री की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड की सुविधा
आम आदमी वर्षों की जमा पूंजी लगाकर स्वयं का घर खरीदते है, इसलिए संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच पड़ताल आवश्यक है। अभी रजिस्ट्री की जानकारी के लिए पंजीयन कार्यालय में स्वयं या वकील के माध्यम से उपस्थित होकर सर्च करना पड़ता है, रजिस्ट्री खोज का प्रावधान होने से खसरा नंबर डालते ही उस खसरे के पूर्व के समस्त लेनदेन की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी। खसरा नंबर दर्ज कर संपत्ति की पूर्व रजिस्ट्री की जानकारी देखी जा सकती है और रजिस्ट्री दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकते हैं। इससे क्रेताओं को विवादित या बंधक जमीन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाएगी।
ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र की सुविधा
 भार मुक्त प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक प्रमाणपत्र है जो संपत्ति खरीदने के पूर्व उसकी जानकारी उपलब्ध कराता है। संपत्ति पर ऋण, बंधक या पूर्व विक्रय की स्थिति अब ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र के माध्यम से आसानी से ज्ञात की जा सकती है। कई शासकीय कार्यों एवं बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। यह प्रमाणपत्र अब आनलाइन ही प्रदाय किया जा सकेगा।
स्टांप एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान
  पहले रजिस्ट्री कराने के लिए स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का अलग-अलग जगह और समय पर भुगतान करना पड़ता था। अब स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क को एक साथ लिये जाने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान सिस्टम तैयार किया गया है। स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क का एक साथ सुविधानुसार क्रेडिट डेबिट कार्ड, पीओएस मशीन, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से फीस का भुगतान हो सकेगा।
व्हाट्सएप सर्विसेज
     व्हाट्सएप आज के समय में सर्वाधिक उपयोग हो रहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। पंजीयन कराने वाले क्रेता-विक्रेता को अपाईन्टमेंट सहित पंजीयन होने तक सभी प्रकार के अपडेट एवं एलर्ट व्हाट्सएप में ही प्राप्त होंगे। रजिस्ट्री की प्रति भी व्हाट्सएप से ही डाउनलोड हो जायेगी। इस सुविधा के माध्यम से फीडबैक एवं शिकायतें भी व्हाट्सएप के माध्यम से की जा सकेंगी।
डिजीलॉकर की सुविधा
      रजिस्ट्री दस्तावेजों को डिजिलॉकर में सुरक्षित स्टोर किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पडऩे पर पक्षकार को आसानी से डिजीटल प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध हो जाए।
रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण
      जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्री को पेपर लेस बनाया गया है। ऑनलाईन दस्तावेज प्रारूप का चयन कर पक्षकार और संपत्ति विवरण दर्ज करने पर स्वतः ही दस्तावेज तैयार हो जाएगा। वही दस्तावेज पेपरलेस होकर उप पंजीयक को ऑनलाइन प्रस्तुत होगा।
घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण
     डिजीडॉक सेवा के माध्यम से किरायानामा, शपथ पत्र, अनुबंध जैसे गैर-पंजीकृत दस्तावेज अब घर बैठे डिजिटल स्टाम्प के साथ ऑनलाइन तैयार किए जा सकते हैं।
घर बैठे रजिस्ट्री
     दस्तावेज निर्माण, स्टाम्प भुगतान और रजिस्ट्री प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होकर घर से ही पूर्ण की जा सकती है। अभी यह सेवा 10 प्रकार के दस्तावेजों जैसे-रेंट एग्रीमेंट, मोर्गेज डीड आदि में शुरू की गई है।
रजिस्ट्री के साथ होगा स्वतः नामांतरण
      रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित क्रेता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में स्वतः दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से नामांतरण आवेदन, शुल्क या लंबी प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे नागरिकों के समय, प्रयास और खर्च तीनों की बचत होगी। अब तक अचल संपत्ति खरीदने के लिए पंजीयन कराने के बाद उसके बाद उसे राजस्व रिकार्ड में अद्यतन कराना पड़ता रहा हैं, नामांतरण की इस प्रक्रिया में महीने लग जाते थे, इस बीच वही संपत्ति अन्य को बेच दिये जाने पर पीड़ित पक्षकारों को न्याय के लिए भटकना पड़ता था। अब पंजीयन के तुरंत बाद ही स्वतः नामांतरण होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि आम जनता को फर्जीवाडे का शिकार भी नही होना पड़ेगा।

panchayattantra24.-रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का सर्वेलेन्स को सुदृढ़ करने हेतु सभी जिलों के जिला सर्वेलेन्स अधिकारियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई । स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया के निर्देशानुसार तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी खाँसी, बुखार अथवा गले में खराश हो , की समुचित देखभाल किया जाए । एकीकृत रोग निगरानी के  दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए । जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के मरीजों के इलाज हेतु जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस दौरान जिला रायपुर में एक व्यक्ति को कोविड टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है , यह मरीज नियमित स्वास्थ्य निगरानी की प्रक्रिया में है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के सभी अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों की सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में ऐसे वायरस जनित रोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की की सभी तैयारियां पूरी हैं, कोविड केसेस के आने पर बेड भी आरक्षित हैं, इसके लिए दवाइयां और मैन पावर भी पर्याप्त है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के ले तैयार है। श्री जायसवाल ने ये भी कहा है कि सभी लोगों से अपील की जाती है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नही है।
ज्ञात हो कि हाल ही में भारत सरकार के  डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेस की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये बात सामने आई है कि देश में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से अंडर कंट्रोल है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जितने भी केसेस आए हैं वो माइल्ड हैं जिसमें अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं है।  
कोविड-19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्य के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में ओपीडी, वार्ड एवं उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी है। इसमें डॉक्टरों तथा नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी, दवाओं की उपलब्धता, आक्सीजन, बेड की व्यवस्था तथा ओपीडी के संचालन की सम्बन्ध में चर्चा हुई है। यहां कोरोना के संभावित प्रकरणों से निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है। सामान्य ओपीडी से अलग कोविड -19 ओपीडी की व्यवस्था की गई है। संभावित गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान करने के लिए अलग से एंट्री पॉइंट बनाया गया है। इन क्षेत्रों की पहचान के लिए साईनएज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अस्पताल में कोविड – 19 के लिए स्क्रीनिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की पूरी व्यवस्था है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। विप्र पब्लिक स्कूल, रायपुर के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व को संवारने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने की प्रक्रिया है।
अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री डेका ने विप्र शिक्षा समिति और विप्र कॉलेज के 30 वर्षों की शिक्षायात्रा को गौरवपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह ज्ञान, सेवा और संस्कृति का संगम है।
राज्यपाल  डेका ने कहा कि “आज जब पूरा विश्व डिजिटल क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऐसी शिक्षा की जरूरत है जो आधुनिकता के साथ-साथ हमें हमारी जड़ों और भारतीय जीवन मूल्यों से भी जोड़े रखे।
राज्यपाल ने डेका कहा कि भवन कैसा है यह न देख हुए वहां कैसी शिक्षा मिल रही है यह देखा जाए। हमे ऐसी शिक्षा देना  है जो स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक समझ के साथ-साथ विज्ञान, गणित और तकनीकी शिक्षा को समन्वित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्मित भवन आने वाले वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता का प्रतीक बनेगा।
श्री डेका ने कहा कि देश में गुरूकुल परंपरा को स्थापित करने में ब्राह्यण समाज का बहुत बड़ा योगदान है। ब्राह्यण समाज ने सदैव शिक्षा और नैतिकता तथा सामाजिक मार्गदर्शन को अपना कर्त्तव्य माना है।
इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने अपना आर्शीवचन दिया।  कार्यक्रम  में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व मंत्री श्री रवींद्र चौबे ने भी अपना संबोधन दिया।
  इस अवसर पर संतगण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और विप्र समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामजीलाल अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज में आदर्श स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह वज्राघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
 

 

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बस्तर अब देश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल देने जा रहा है। 
 मुख्यमंत्री साय ने नीति आयोग के मंच पर छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक लक्ष्य रखा और इसके केंद्र में ‘3T मॉडल’ (Technology, Transparency, Transformation) को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन अब तकनीक आधारित, पारदर्शी और तेज़ गति से निर्णय लेने वाला बन रहा है। हर योजना को डिजिटली ट्रैक किया जा रहा है, ताकि आम जनता को समय पर और सटीक सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मॉडल न केवल छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने में सहायक होगा, बल्कि भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य में भी राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा। 
 मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2047 तक के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की है, जिसके तहत राज्य की अर्थव्यवस्था को 6 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रति व्यक्ति आय में 10 गुना वृद्धि का अनुमान है। इस रणनीति को ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ नाम दिया गया है, जिसमें राज्य के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास की समग्र योजना निहित है। 
 उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, आईटी, पर्यटन और कौशल विकास जैसे 13 प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इन सभी क्षेत्रों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु 10 विशिष्ट मिशन प्रारंभ किए गए हैं। बस्तर अब संघर्ष नहीं, संभावना का प्रतीक मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर अब संघर्ष का नहीं, बल्कि संभावनाओं का क्षेत्र बन गया है। बस्तर और उसके आसपास के 32 ब्लॉकों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं, जहां युवाओं को कंप्यूटर, स्वास्थ्य सेवा, फूड प्रोसेसिंग और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब यहां के बच्चे जंगल में लकड़ी चुनने के बजाय लैपटॉप और मशीनें चला रहे हैं। 
 उन्होंने बताया कि बस्तर में अब बड़े निवेश आ रहे हैं। नवा रायपुर में स्थापित की जा रही देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर से बस्तर एवं समूचे राज्य में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। अब बस्तर ‘मेक इन इंडिया’ का उपयुक्त स्थल बन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पुनर्वास, प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाएं तैयार की गई हैं। अब बस्तर में आदिवासियों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और बाज़ार की सुविधाएं मिल रही हैं। स्थानीय उत्पादों की बिक्री से रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। बस्तर का धुड़मारास गांव संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ की सूची में शामिल किया गया है। 
भौगोलिक और औद्योगिक अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश 
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को 1100 किलोमीटर से बढ़ाकर 2200 किलोमीटर तक ले जाने का कार्य प्रगति पर है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर 21 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। रायपुर एयरपोर्ट से अब कार्गो सेवा भी प्रारंभ हो चुकी है, जिससे राज्य एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। विशेषकर स्टील, कोयला, डोलोमाइट और लिथियम जैसे संसाधनों की उपलब्धता के चलते छत्तीसगढ़ औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। स्टील उत्पादन क्षमता को 28 मिलियन टन से बढ़ाकर 45 मिलियन टन और बिजली उत्पादन को 2030 तक देश में शीर्ष स्थान तक ले जाने का लक्ष्य है। 
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां लिथियम ब्लॉक की सफल नीलामी हुई है। यह उपलब्धि ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशासनिक नवाचार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किए गए 350 से अधिक नीतिगत सुधारों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जमीन पंजीकरण जैसे कार्य अब केवल 500 रुपये में घर बैठे संभव हो गए हैं। नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्ले स्कूल, हॉस्पिटल और कॉलेज खोलने वालों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नीति आयोग में छत्तीसगढ़ के 2047 रोडमैप की प्रमुख बातें
 1. छत्तीसगढ़ – ऊर्जा और उद्योग की रीढ़ मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ बिजली, कोयला, स्टील और सीमेंट जैसे संसाधनों के माध्यम से भारत की औद्योगिक नींव को सुदृढ़ करता है। छत्तीसगढ़ की यह विशिष्टता देश के आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करती है। 
2. खेती और जंगल – ग्रामीण समृद्धि का आधार कृषि, मछलीपालन और वनोपज आधारित आजीविका से ग्रामीणों और आदिवासियों की आय और आत्मनिर्भरता बढ़ी है जो आदिवासी और ग्रामीण जीवन की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन को परिलक्षित करता है। 
3. आदिवासी अधिकारों में नई क्रांति आदिवासी परिवारों को जमीन का अधिकार पाने की प्रक्रिया सरल होने से आदिवासियों का सुरक्षा और सम्मान बढ़ेगा, जो सामाजिक न्याय और अधिकारों की दिशा में क्रांतिकारी पहल है। 
4. HHH मॉडल से पर्यटन को नया विस्तार: HHH मॉडल के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग और हैंडीक्राफ्ट के जरिए स्थानीय महिलाओं और कारीगरों को रोजगार मिलने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी। 
5. डिजिटल बदलाव से प्रशासन में पारदर्शिता और गति अब सरकारी कामों में तकनीक का ज़्यादा इस्तेमाल हो रहा है। छत्तीसगढ़ ने “3T” मॉडल अपनाया है – टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसफॉर्मेशन। इसका मतलब है कि सरकारी काम अब साफ-सुथरे और जल्दी होंगे। ऑनलाइन फॉर्म, समय पर सेवाएं और आसान प्रक्रिया से जनता का भरोसा बढ़ेगा। यह भ्रष्टाचार को घटाकर जनता के विश्वास को मजबूत करता है। 
6. नीतिगत नेतृत्व में अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ सिर्फ संसाधन बहुल राज्य नहीं, बल्कि नीति और प्रशासन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” के विचार को छत्तीसगढ़ पूरी लगन से लागू कर रहा है। अब तक 350 से ज्यादा सरकारी सुधार किए गए हैं।
 7. सड़क परिवहन और हवाई सुविधाओं की बढ़ी रफ्तार: 11 साल में 21,380 करोड़ से नई सड़कें बनीं। अब जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट का सीधा सम्पर्क देश के विभिन्न क्षेत्रों से बन चुका है। 
8. रेल सुविधाओं का विस्तार: राज्य में 161 साल में 1100 किमी रेल लाइन बनी थी। अब 2030 तक ये दोगुनी होकर 2200 किमी होगी जो कनेक्टिविटी को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले एक बड़े सट्टेबाज़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष साहू के रूप में हुई है, जो रायपुर के तेलीबांधा इलाके का रहने वाला है। मनीष लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाज़ी के धंधे में लिप्त था और बीते कई दिनों से पुलिस की रडार पर था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में आईपीएल के मैचों पर सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से मनीष साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी, हिसाब-किताब से जुड़ी कई अहम दस्तावेज़, और नकद रकम भी जब्त की है। 
 प्रारंभिक पूछताछ में मनीष ने कबूला है कि वह बीते कुछ वर्षों से क्रिकेट सट्टेबाज़ी से जुड़ा हुआ है। विशेषकर आईपीएल के दौरान उसका नेटवर्क पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाता था। वह ऑनलाइन माध्यम से अपने ग्राहकों से संपर्क करता था और मैच के हर ओवर, हर बॉल पर सट्टा लगवाता था। मनीष के पास से बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप में करोड़ों रुपये के सट्टे के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस इन आंकड़ों की जांच कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनीष का नेटवर्क सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि वह राज्य के अन्य जिलों सहित छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों तक फैला हुआ था। उसके संपर्क में कई एजेंट और सट्टा खिलाने वाले सहयोगी भी हैं, जिनके नाम पुलिस को मिले हैं। इन सभी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। गोलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और शहर को सट्टामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नया भारत, नया सुशासन की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत नगर पालिक निगम, जोन क्रमांक 7 द्वारा लोक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याओं को रखा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सेवाओं का लाभ लिया। पहले जहां नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब भाजपा सरकार की नीति और सुशासन की पहल के तहत योजनाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। लोक समाधान शिविर इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ विभिन्न प्रमाणपत्र, कार्ड और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध कराया गया। 
 सैकड़ों नागरिकों को मिला प्रत्यक्ष लाभ
 शिविर में भाग लेने आए नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सौर ऊर्जा प्रमाण पत्र, नवीन पहचान पत्र, तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल जैसी सुविधाएं दी गईं। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही आवेदन स्वीकृत किए और दस्तावेज वितरित किए। कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो, तथा उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी भी मिले। 
 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर सरकार की जनहितकारी सोच को जनता के समक्ष रखा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, पूर्व विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, नगर निगम अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में आए आम नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 मुख्य उद्देश्य – सुशासन को धरातल पर उतारना कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की गई है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर नागरिक तक सरकारी योजना का लाभ पारदर्शिता और सरलता से पहुंचे। राजेश मूणत ने अपने संबोधन में कहा – “अब वो दिन चले गए जब आम जनता योजनाओं के लाभ के लिए वर्षों भटकती थी। अब सरकार खुद जनता के द्वार पर दस्तक दे रही है। यही है नए भारत का नया सुशासन।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से उनका समय, श्रम और धन तीनों की बचत होती है। साथ ही यह विश्वास भी बढ़ता है कि सरकार हर स्तर पर जनता के साथ खड़ी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में बलिदान देने वाले एक और जांबाज़ जवान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजापुर जिले में हाल ही में नक्सल ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए इस जवान को राजधानी रायपुर के माना स्थित शहीद स्मारक पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुष्पांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत का संकल्प है – नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना और शांति की स्थापना करना। यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”
जवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता और साहस को नमन किया। उन्होंने शहीद के परिजनों से भी भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “जवान की शहादत न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है। उनकी कुर्बानी से हम एक शांत, सुरक्षित और समृद्ध बस्तर की ओर अग्रसर हो रहे हैं।” 
नक्सलियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई जारी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि “मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को इस नासूर से मुक्त कर दिया जाएगा। यह केवल हमारा प्रशासनिक संकल्प नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का भी दायित्व है।” उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के ऑपरेशन अब और अधिक रणनीतिक, तकनीकी और सटीक हो रहे हैं। सरकार की नीति “विकास और विश्वास” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके तहत सुरक्षा और समृद्धि दोनों पहलुओं पर एकसाथ काम किया जा रहा है। 
सरकार का दृढ़ संकल्प 
सीएम साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से सड़कें, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाएं लागू की जा रही हैं। बस्तर संभाग में इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत किया गया है और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनका कहना था, “हर शहीद जवान की याद हमें यह संकल्प दिलाती है कि नक्सलवाद का अंत कर प्रदेश को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” 
सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा: “भारत का संकल्प, नक्सलवाद एवं आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना और शांति स्थापित करना है। बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हमारे जांबाज जवान को आज माना में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा।” जनभावनाओं का मिला समर्थन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस दिशा में की जा रही कार्रवाई को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से आम जनता में विश्वास और उम्मीद की लहर है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुए नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लेने वाले जवानों का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सम्मान किया। मुख्यमंत्री बासिंग कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन में सम्मिलित सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस व समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। 
 जवानों का तिलक कर किया स्वागत बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री ने जवानों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर नक्सलवाद को समाप्त करने में सुरक्षा बलों की भूमिका अतुलनीय है। जवानों की बहादुरी, सतर्कता और निष्ठा के कारण ही अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी शांति स्थापना की दिशा में बड़े कदम उठाए जा सके हैं। 
 बासिंग क्षेत्र के लिए विकास की सौगात 
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बासिंग क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कुल 1.04 करोड़ रुपये से अधिक के छह विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा की।
ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण – 20 लाख रुपए की लागत से। यह पुलिया बारिश के मौसम में ग्रामीणों की आवाजाही को सुगम बनाएगी। 
बासिंग में खेल मैदान की स्वीकृति – 10 लाख रुपए की लागत से। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे। बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला की मरम्मत – 10 लाख रुपए की लागत से। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण मिलेगा। नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण – ग्राम मुरहापदर और एहनार में 24 लाख रुपये की लागत से। इससे बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाजनक रूप से मिल सकेगी। 
 सीसी सड़क निर्माण – ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500 मीटर सीसी सड़क का निर्माण, जिसकी लागत 25 लाख रुपए होगी। यह स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा। नवीन घोटूल निर्माण – ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक घोटूल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए की स्वीकृति। मुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “सुरक्षा और विकास, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां एक ओर सुरक्षा बलों की तैनाती कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बासिंग और आस-पास के इलाकों में विकास की रोशनी पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अबूझमाड़ सहित समस्त बस्तर अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के नए अवसरों के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नारायणपुर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय सरपंच, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री साहू ने कहा कि उन्हें यहां अपार आत्मिक शांति और गहन आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। Also Read – डीजल टैंकर में लगी आग, घायल युवक की मौत मंत्री साहू ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज को आध्यात्मिक दिशा देने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से ऐसे पवित्र स्थलों पर जाकर आस्था और संस्कारों को सुदृढ़ करें। उनकी यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाती है।