Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े।
गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।
वास्तविक स्थिति राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक हैं और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 बच्चे प्रति शिक्षक हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। हालांकि 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है।
इसी तरह शहरी क्षेत्र में 527 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है। 1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है। 837 स्कूलों में यह अनुपात 21 से 30 के बीच है। लेकिन 245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे भी ज्यादा है, यानी छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं। युक्तियुक्तकरण के क्या होंगे फायदे जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं, वहां से शिक्षकों को निकालकर उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक नहीं हैं। इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या दूर होगी। स्कूल संचालन का खर्च भी कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक ही परिसर में ज्यादा कक्षाएं और सुविधाएं मिलने से बच्चों को बार-बार एडमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। यानी एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित होंगे तो प्राथमिक कक्षाएं पास करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में एडमिशन कराने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट रेट) भी घटेगी। अच्छी बिल्डिंग, लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही जगह देना आसान होगा।
शिक्षा विभाग ने कतिपय शैक्षिक संगठनों द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर उठाए गए भ्रामक सवालों के संबंध में स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का मकसद किसी स्कूल को बंद करना नहीं है बल्कि उसे बेहतर बनाना है। यह निर्णय बच्चों के हित में, और शिक्षकों की बेहतर तैनाती के लिए लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी। युक्तियुक्तकरण से न सिर्फ शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

panchayattantra24.-रायपुर l देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने जहां देश को गौरव से भर दिया, वहीं जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को भीषण मानवीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बर गोलाबारी में निर्दोष लोगों की जान गई और घर-गांव तबाह हो गए।
ऐसे कठिन समय में जिन्दल स्टील के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए इन पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में सहयोग का संकल्प लिया है।
इस पहल के तहत नवीन जिन्दल ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस सहयोग में जिन्दल स्टील समूह के 20,000 से अधिक कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन देना भी शामिल है। यह सहायता एक व्यक्तिगत दायित्व के साथ साथ एक सामूहिक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
जिन्दल ने कहा, “सीमा पर रहने वाले हमारे नागरिक भी सैनिकों से कम नहीं हैं। उनका साहस, धैर्य और बलिदान प्रेरणास्पद है। आज जब वे कठिनाई में हैं, तो उनकी सहायता करना हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे भी इस पुनीत कार्य में योगदान दें।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में कई भारतीय गांव प्रभावित हुए, जिससे कई नागरिक विस्थापित हो गए।
जिन्दल स्टील का यह योगदान कोई नया उदाहरण नहीं है। इससे पूर्व भी कंपनी ने कोविड-19 संकट के दौरान देशभर में ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर मुफ्त भोजन वितरण तक अनेक राहत कार्य किये थे और पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। 2013 की उत्तराखंड आपदा में भी कंपनी ने सहायता की थी। इस तरह जिन्दल स्टील हर संकट में राष्ट्र के साथ खड़ी रही है।
नवीन जिन्दल का यह निर्णय न केवल एक आर्थिक सहायता है, बल्कि देश से उनके गहरे प्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रमाण भी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के हमारे नागरिकों को यह भरोसा दिलाना आवश्यक है कि संकट की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।
जिन्दल स्टील परिवार की यह एकजुटता न केवल पुनर्वास की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह राष्ट्र सेवा की भावना को भी जीवंत बनाती है — यही संकल्प एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव है।

panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरवंश, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता विक्रम सिंह ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, तेजेश पटेल की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी, अटल आवास योजना, वाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना वाम्बे परिसर कबीर नगर क्षेत्र का सम्पूर्ण निरीक्षण कर वहाँ की मार्ग सफाई, नाली, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, उद्यान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में जनहित में व्यवस्था सुधारने के सम्बन्ध में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर को स्थल पर आवश्यक निर्देश दिए.स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने वार्ड के रहवासियों से चर्चा कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और सभी जनसमस्याओं का जोन के माध्यम से जनहित में त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन अधिकारियों को वार्डों में जनहित में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सुधारने के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए फोकस होकर करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
panchayattantra24.-रायपुर। अबूझमाड़ में चल रहें नक्सल ऑपरेशन को लेकर आ रही बड़ी खबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम शुरू ही नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं. अब इसमें और अपील की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा बीते 3 दिनों से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. जवानों के साहस को नमन करते हैं. ऑपरेशन ऑपरेशन खत्म होने पर (नक्सलियों की मौत) एडजेक्ट आंकड़े आएंगे. हम जवानों के साहस को नमन करते हैं. अबूझमाड़ के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों को प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. अब तक 26 नक्सली मारे जाने गए हैं. वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बडे़ कमांडर फंसे हुए हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत राजीव गाँधी वार्ड नम्बर 13 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद एवं निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया सहित अन्य सम्बंधित जोन 2 अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड के नालों और नालियों की बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और स्थल समीक्षा कर जोन कमिश्नर को इस सम्बन्ध में जनहित में व्यवस्था सुधारने आवश्यक निर्देश दिए.
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान वार्ड 13 में टोटीविहीन सार्वजनिक नल से पेयजल बहते हुए देखा, तो उसमें तत्काल टोटी लगाकर पेयजल की बचत करवाने निर्देशित किया. सभापति ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय देवेन्द्र नगर के समीप के जाम नाले के मुहाने की सफाई करवाकर नाले का निकास खुलवाने के निर्देश दिए. पारस नगर क्षेत्र के नाले की तले तक सफाई करवाने निर्देशित किया. देवेन्द्र नगर में विद्यार्थी परिषद कार्यालय के सामने बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने नई पुलिया का निर्माण करने और उक्त पुलिया से टिम्बर भवन होते हुए गुजराती स्कूल मार्ग तक बारिश में गन्दे पानी के सुगम निकास प्रबंधन हेतु नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ. सभापति ने वार्ड 13 क्षेत्र में नालों पर बनाये गए अवैध पाटों को तोड़कर व्यवस्थित सफाई कर बारिश पूर्व सुगम निकास व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने जोन 2 जोन कमिश्नर को राजीव गाँधी वार्ड क्रमांक 13 में टूटे – फूटे नालों में आवश्यक सुधार और मरम्मत कार्य तत्काल करवाने वार्ड हेतु संधारण मद राशि से 3 लाख रूपये की स्वीकृति देने के जनहित में निर्देश दिए हैँ. सभापति ने देवेन्द्र नगर सेक्टर – 3 क्षेत्र में नाले के ऊपर बनाये गए मकानों के सम्बंधित मकान मालिकों को जोन से तत्काल नियमानुसार नोटिस जारी कर प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करवाने निर्देशित किया है.
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुलावे पर वे दिल्ली के लिए आज सुबह रवाना हुए. दिल्ली में राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल बैठक करेंगे. साथ ही बघेल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की, इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, जिसमें मुख्य तौर पर सीजफायर और झीरम का मुद्दा शामिल है. उन्होंने भाजपा के मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं.
भूपेश बघेल ने अपने दौरे को लेकर बताया कि भारत के पूर्व PM राजीव गांधी का आज शहादत दिवस है, भारत के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, हम सब नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज बैठक है, इसी सिलसिले में दिल्ली जाना हो रहा है. झीरम हत्याकांड पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सवाल किए हैं. पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि इस गंभीर मामले में हमने SIT का गठन किया, NIA कोर्ट गई. सुनवाई कोर्ट में हुई तो हाईकोर्ट ने रोक लगा दी तो सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी. शीर्ष न्यायलय की अनुमति के बाद अब राज्य सरकार झीरम हत्याकांड में जांच क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सरकार SIT गठन करके जांच क्यों नहीं कर रही है? NIA की कोर्ट ने गणपति और जिन दूसरे नेताओं से बयान लेने कहा गया था, अबतक उनसे बयान क्यों नहीं लिया गया?

panchayattantra24.-रायपुर। 17 मई 2025 — राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित होटल गगन ग्रेड और आदित्य गेस्ट हाउस में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम इन दोनों स्थानों पर दबिश देकर उड़ीसा और कोलकाता से लाई गई पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हैं।
रेड की पूरी कार्रवाई:
गंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल गगन ग्रेड और आदित्य गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर एक पुख्ता प्लान बनाकर पुलिस ने बोगस ग्राहक (डिकॉय ग्राहक) के माध्यम से छापा मारा।
जैसे ही डिकॉय ग्राहक को होटल के अंदर बुलाया गया, टीम ने तुरंत रेड कर दी। दोनों स्थानों से 5 लड़कियां बरामद की गईं, जिनमें अधिकांश उड़ीसा और कोलकाता की रहने वाली हैं। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर रायपुर लाया गया और होटल में देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने मौके से जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं:
रेवती साहू – आदित्य गेस्ट हाउस का मैनेजर
सुब्रत सेठ्टी, निशामणि बेहरा, नीलाम्बर बाग – दलाल और सहयोगी
होटल गगन ग्रेड का स्टाफ – सहयोग की जांच जारी
अन्य दो सहयोगी – नाम पुलिस ने गोपनीय रखा है
मुख्य आरोपी फरार:
रेड के दौरान मुख्य आरोपी सुमीत बावरिया और उसका साथी कणल बाग मौके से फरार हो गए।
सुमीत बावरिया, जो खुद को देवेंद्र नगर स्थित “सुमीत ट्यूटोरियल” का शिक्षक बताता है, असल में देह व्यापार के लिए लड़कियों की आपूर्ति करता था।
जानकारी के अनुसार, सुमीत पहले भी 15 दिन की जेल की सजा काट चुका है।

panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किये गये कायराना हमले के जवाब में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी ठिकानो को ध्वस्त कर करारा जवाब दिया एवं अनगिनत आतंकवादियों को भी खाक में मिला दिया। आपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय भारतीय सेना की शौर्य पराक्रम एवं दूरदर्शिता के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को जाता है | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु सिंदूर यात्रा का कार्यक्रम कल 21 मई शाम 5 बजे नगर निगम मुख्यालय से जयस्तम्भ चौक तक करने जा रही है। जिसकी तैयारी हेतु जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक संपन्न हुई | उक्त बैठक में रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा साहू, सिंदूर यात्रा की जिला प्रभारी ममता साहू , महामत्री द्वय वंदना मुखर्जी, स्वपनिल मिश्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।