Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। आज जशपुर जिले के चराईडांड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के शौर्य को नमन कर उनके प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के वीर जवानों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जवानों के साहस और शौर्य के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। समूचा राष्ट्र एकजुट है, जवानों के साहस को नमन।

panchayattantra24.-रायपुर। आठ साल से अधूरे पड़े स्काई वॉक के निर्माण को पूर्ण करने के लिए साय सरकार के कदम उठाते ही कांग्रेस नेताओं के बयान आने लगे हैं. इस पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता. कुछ भी बोल रहे हैं. कांग्रेस को पहले टेक्निकल रिपोर्ट पढ़नी चाहिए. पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने स्काई वॉक को लेकर उठ रहे सवालों का प्रेस वार्ता में जबाव दिया. उन्होंने कहा कि साय सरकार ने विकास के लक्ष्य को लेकर कार्ययोजना बनाई है. 2016 में बजट में प्रावधान के साथ शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक से जेल चौक तक स्काई वॉक बनाने का फैसला किया था. 2016-17 में एजेंसी से सर्वे कराकर स्काई वॉक को लेकर लोगों की इच्छा जानी गई. तत्कालीन महापौर, सभापति, ग्रामीण विधायक से उनकी राय जानी गई. इसके बाद 17 दिसंबर 2017 को कार्य की शुरुआत हुई.
इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ सभी लोग उपस्थित रहे. तब केवल रेणुका जोगी ने एक सवाल उठाया था, उनके अलावा किसी ने नहीं सवाल नहीं उठाया. सभी सर्वे आज भी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास उपलब्ध हैं. काम चलते-चलते कुछ लोगों से सुझाव मिलते गए. 2018 में काम को कंप्लीट करना था, लेकिन नहीं हो पाया. सरकार बदली, तब कांग्रेस ने कहा कि स्काई वॉक नहीं बनना चाहिए. कई स्तरों पर जांच बैठा दी, सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की. इसके अलावा कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई.

panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को 500 कीट का वितरण किया। रायपुर के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यह किट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के हाथों सौंपे गए। डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी काउंसिल ने ट्रैफिक पुलिस का ख्याल रखते हुए सराहनीय कार्य किया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान तेज धूप में घंटों खड़े रहकर शहर की सेवा करते हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य भी जरूरी है। सिंधी काउंसिल टीम लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि कुल 500 समर हेल्थ किट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जवानों का सम्मान और उनकी सेहत का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, डॉ. अनुराग झा, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, मोहन वलयानी, नितिन कृष्णानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज, राजेश रेलवानी और महेश खिलनानी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। कौशल्या विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. RDA की 26 एकड़ जमीन पर सालों से अवैध रूप से बने मकानों और नए निर्माणों को ध्वस्त किया गया. अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम नंदकुमार चौबे, RDA और नगर निगम के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. यह जमीन RDA की स्वामित्व वाली है, जिस पर लोगों ने बिना अनुमति के कब्जा कर लिया था.
एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि यहां के लोगों को लगातार प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है. लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है. जिन नए निर्मित मकानों में लोग रह रहे थे, जिनके पास घर नहीं है , उन्हें बीएसयूपी में शिफ्ट किया जाएगा. जिनके बस्ती में घर है वो वहां शिफ्ट होंगे. पूरे रायपुर में जहां-जहां अवैध निर्माण है, सभी के खिलाफ प्रशासन मुस्तैदी से कार्रवाई करेगी.

panchayattantra24.-रायपुर। फ्रांस रवाना होने से पहले जूही व्यास ने रमन सिंह से आशीर्वाद लिया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने पोस्ट में बताया, #Cannes2025 के रेड कारपेट पर प्रदेश से पहली बार हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास जी शामिल होने के लिए आज फ्रांस के लिए रवाना हो रही हैं, इस अवसर पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ। मुझे इस बात पर अत्यंत प्रसन्नता है कि जूही व्यास जी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिधान पहनकर पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगी। ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनेंगी।
यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है और मैं जूही के उज्जवल और सफल भविष्य के लिए कामना करता हूँ। छत्तीसगढ़ के बेटी अब जाही कान्स फिल्म फेस्टिवल म… दुर्ग की जूही व्यास जी इस वर्ष के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भाग ले ‘ग्लोबल वार्मिंग’ और ‘वर्ल्ड पीस’ जैसे महत्वपूर्व विषयों पर विश्व का ध्यान आकर्षित करेंगी। पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, पेजेंट ग्रूमिंग मेंटोर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जूही को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
panchayattantra24.-रायपुर। वाराणसी । ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ ने गंगा के तट पर स्थित श्रीविद्यामठ में मनुस्मृति पर व्याख्यान करते हुए बताया कि लोग कहते है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने मनुस्मृति को जलाया, लेकिन हम स्पष्ट कर दें कि उन्होंने मनुस्मृति को नहीं जलाया, वो तो संविधान जलाना चाहते थे। शंकराचार्य जी ने आगे स्पष्ट करते हुए बताया कि बाबा साहेब ने मनुस्मृति को नहीं जलाया। वह एक ब्राह्मण गंगाधर सहस्रबुद्धे ने जलाई थी, लेकिन उस वक्त वो भी वहाँ मौजूद थे इसलिए उनका नाम आ गया।
शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ने बताया कि अम्बेडकर संविधान जलाना चाहते थे। जब उनसे पूछा गया कि संविधान बनाने में तो आपकी विशेष भूमिका रही है फिर आप उसे क्यों जलाना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैंने एक मन्दिर बनाया लेकिन उसमें यदि शैतान आकर रहने लगे तो फिर मुझे क्या करना चाहिए? बाबा साहब बाद में खुद संविधान से सन्तुष्ट नहीं थे। मनुस्मृति में तो बिना भेदभाव के सबका धर्म बताया गया है। सनातन ही एकमात्र धर्म है जिसमें यदि बेटा भी कुछ गलत करता है तो उसे भी वही सजा दी जाती है जो किसी अन्य को दी जाती। शंकराचार्य जी ने कहा कि अम्बेडकरवादी लोगों को बाबा साहेब के उद्देश्यों को पूरा करने को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर धर्म का एक ग्रन्थ होता है। जैसे इसाईयों का धर्मग्रन्थ बाइबिल है, मुसलमानों का कुरान है, इसी प्रकार हमारा भी एक ग्रन्थ वेद है, लेकिन वेद को यदि पढ़ा जाए तो 4524 पुस्तकें मिलाकर 4 वेद बनते हैं और इन्हें समझने के लिए वेदांग की आवश्यकता होती है। और ज्यादा भी नहीं एक वेदांग की यदि 500 भी पुस्तकें मानी जाए तो करीब 3000 पुस्तकें वेदांग की हो गई। इस तरीके से कुल मिलाकर 7524 पुस्तकें हो गईं। यदि वेद को भी पढ़ा जाए तो पूरा जीवन भी कम पड़ जाता है। इसलिए इसका सार जानने की आवश्यकता होती है और वेदों का जो सार है उसी को मनुस्मृति कहा जाता है।
शंकराचार्य महाराज जी ने कहा कि बुद्ध ब्राह्मण कुल में पैदा हुए फिर भी हम उनको पूजते नहीं हैं। राम व कृष्ण को क्षत्रिय कुल में पैदा होने के बाद भी हम पूजते हैं। यदि धर्म का पालन करते वक्त मौत भी आ जाए तो भी उसमें हमारा कल्याण है। इसलिए धर्म कभी नहीं छोड़ना चाहिए। धर्म से ही प्रतिष्ठा मिलती है। यदि स्वर्ग में भी जाएंगे तो वहाँ भी प्रतिष्ठा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रुति व स्मृति वचन में श्रुति का ज्यादा महत्व होता है। पशु धार्मिक नहीं होता, इसलिए उसके लिए कोई धर्मशास्त्र नहीं होता। जो जैसा है उसकी प्रतिभा को समझकर उसके हिसाब से काम करवाना भी एक कला है। हमारा भारत का संविधान मनुस्मृति को पूरा सम्मान देता है। परम धर्म संसद १००८ के संगठन मंत्री साईं जलकुमार मसन्द साहिब के माध्यम उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि श्रीविद्यामठ काशी में शङ्कराचार्य जी महाराज का प्रवचन प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। हर शनिवार की तरह आज भी ऑक्सीजोन गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें भक्ति के साथ शक्ति का भी सभी भक्तों में भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए भारतीय तिरंगा लहराते हुए और भारतीय सेना के साथ खड़े रहने के उद्देश्य से चाइना, अज़रबैजान (बाकू) , टर्की जैसे देश जो युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा उन सभी का पूर्णतः बहिष्कार करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बारिश पूर्व नालो की सफाई पर फोकस करते हुए विस्तृत कार्य समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। महापौर एवं आयुक्त ने जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिनांक 30 मई 2025 तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी बडे नालो की तले तक लद्दी निकालकर बारिश पूर्व व्यवस्थित सफाई करवाने के निर्देश दिये है। प्रत्येक जोन को बारिश पूर्व नाला सफाई का व्यवहारिक रूप से आवश्यक मैनुअल नाला सफाई कार्य करवाने 25-25 अतिरिक्त ठेका सफाई कर्मचारियों से कार्य करवाने एवं प्रत्येक जोन को बड़े नालो की बारिश पूर्व सफाई बढी पोकलेन मशीन लगाकर करवाने किराये से कार्य करवाने 3-3 लाख रू. की कार्य स्वीकृति दी गई है।
महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि बारिश पूर्व बडे नालो की व्यवस्थित सफाई करने के कार्य में कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। सभी जोन कमिश्नर एवं जोन, स्वास्थ्य अधिकारी जोन अध्यक्षो और वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर बडे नालो की बारिश पूर्व 30 मई तक व्यवस्थित सफाई पूर्ण करवाये एवं गंदे पानी का निकास सुगमता से किया जाना तय कर ले। अन्यथा की स्थिति में जल भराव की समस्या बारिश में आने पर जवाबदेही तय कर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। नाला सफाई कार्य बारिश पूर्व कराने संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी जवाबदेह रहेंगे।
महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन अध्यक्षों से जोनवार बारिश पूर्व बडे नालो की सफाई की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा कर जानकारी ली एवं संबंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जोनवार बारिश पूर्व 30 मई की तय समय सीमा तक जोन अध्यक्षो के सुझाव पर समन्वय बनाकर नाला सफाई करवाकर गंदे पानी का निकास प्रबंध अच्छा करने आवश्यक निर्देश दिये। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन अध्यक्षो से अपील की कि वे प्रतिदिन अपने जोन के वार्डो में जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण करें एवं बारिश पूर्व नालो की पूर्ण सघन सफाई व्यवहारिक रूप से करवाने के कार्य में नगर निगम के साथ सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाये। ताकि बारिश पूर्व अच्छी तरह नालो की सफाई करवायी जा सके एवं बारिश में जल भराव की समस्या और असुविधा आमजनों को ना हो।

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं राष्ट्रीय मार्ग जाम हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके से फरार वाहन चालक को भी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम गभरा का दौरा किया और वहाँ निर्माणाधीन सिद्ध बाबा जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है, जो क्षेत्र के सिंचाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तावित सिद्धबाबा लघु जलाशय योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना जिले के ग्राम उरतुली के पास लमती नदी पर स्थापित की जाएगी, जो जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित है।
परियोजना की अनुमानित लागत ₹220.07 करोड़ है। इसे दिनांक 9 मार्च 2022 को जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर–अटल नगर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई का होगा बड़ा विस्तार सिद्धबाबा जलाशय की कुल जलभराव क्षमता 9.496 मिलियन घन मीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा और दुर्ग जिलों के कुल 34 गांवों में लगभग 1840 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों (जैसे गगरा, बुंडेली, सूरादरी, कोटरा आदि) में 885 हेक्टेयर। बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों (जैसे पचरसोरी, जानो, सोहागपुर आदि) में 820 हेक्टेयर। इसी प्रकार दुर्ग जिले के 4 गांवों (अगारकला, नवागांव आदि) में 135 हेक्टेयर शामिल है