Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-बीजापुर। बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड(DRG) के एक जवान के शहीद होने का भी दुःखद समाचार मिला। ईश्वर वीरगति को प्राप्त आत्मा को अपने श्रीचरणों में आश्रय दें। समस्त छत्तीसगढ़वासियों की संवेदनाएं DRG के शहीद जवान के परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति…

panchayattantra24.-रायपुर। बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। आज एक बार फिर EOW की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को EOW की 2 सदस्यीय टीम ने जेल में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। नक्सलियों को पैसे पहुंचने सहित कुल 12 बिंदुओं पर कवासी से सवाल किए गए।
जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की अनुमति दी थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में आबकारी घोटाले के पैसों का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। बुधवार को इसी से संबंधित सवाल किए गए। बता दें कि कवासी लखमा को 15 जनवरी को ED ने गिरफ्तार किया था। दो बार पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के बाद ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड पर रखकर पूछताछ की। 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और फिर 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ाई गई। फिलहाल वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सुरक्षा कारणों से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। अब EOW की पूछताछ के बाद इस मामले में और नए खुलासे होने की संभावना है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 16वें दिन प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, पालना योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर सकती हैं। वहीं खाद्य विभाग से संबंधित सवालों पर सदन में हंगामा होने के आसार है। ध्यानाकर्षण काल की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष लोक जैव विविधता पंजी और वेटलैंड पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने नियम विरुद्ध वन भूमि आवंटन के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आर्कषित करेंगे। इसके अलावा सदन में आज विनियोग विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। चर्चा के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। सदन में 6 संशोधन विधेयक भी आज पास कराए जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक से एक अहम बात निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब सचिन पायलट के सामने धनेन्द्र साहू पार्टी की स्थिति बता रहे थे इस दौरान भूपेश बघेल भड़क उठे। धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कोई पूछ परख नहीं थी। हार की बड़ी वजह यही है। नेता और कार्यकर्ता पर दबाव बनाना भूपेश का पेशा
कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि भूपेश बघेल अपना राज चलाने पार्टी की बैठकों में सब पर दबाव बनाते आ रहे है। बड़े नेता होने की वजह से भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल भी नहीं सकते है। कांग्रेस आलाकमान बघेल के खिलाफ शिकायत सुनती ही नहीं है। धनेन्द्र साहू अब महंत गुट के सूत्रों के मुताबिक़ भूपेश बघेल से अब चरणदास महंत भी उफ्फ गए है। महंत ने अपना स्पेशल गुट भी तैयार कर लिया है, बस्तर से लेकर सरगुजा क्षेत्र के ऐसे नेताओं को सेलेक्ट किया है। जिससे बघेल को कमजोर होना ही पड़ेगा। इससे मायने लगाया जा सकता है कि बघेल को कमजोर करने अब प्रदेश के वरिष्ठ नेता किस तरह मुहिम चला रहे है। वैसे तो भूपेश बघेल अब प्रदेश कांग्रेस के लिए कांटे के सामान है। अब समय रहते उसे कमजोर नहीं किया गया तो चुभते रहेंगे।
पायलट के पहुंचते ही फट पड़े जेल में कवासी लखमा सेंट्रल जेल में कवासी लखमा ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को सुनाई आपबीती कहा मुझे षडयंत्र पूर्वक इस मामले में फंसाया गया, मैंने कोई गुनाह नहीं किया बड़े नेताओ्ं ने पार्टी का वास्ता देकर कहा था बस साइन करते जाओ् कुछ नहीं होगा मैंने आजीवन पार्टी की इमानदारी से सेवा की जिसकी सजा जेल में भोग रहा हूं, जो गुनाहगार है वो कालर खड़े करके घूम रहे है

panchayattantra24.- रायपुर। जैसे ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सेंट्रल जेल पहुंचे, कवासी लखमा ने पायलट से साफ -साफ कहा कि मेरा शराब घोटाले से कोई लेना देना नहीं हैं, फिर भी मैं जेल में प्रताड़ना जेल रहा हूं। जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से प्रदेश प्रभारी सचिन पाय़लट ने मुलाकात कर हौसला बढ़ाया और कहा कि आपके साथ अन्याय नहीं होगा। कवासी लखमा ने पायलट से कहा कि मैं तो इस बारे में कुछ जानता ही नहीं कि शराब कहा बन रही है और कौन सप्लाई दे रहा है और कौन बाटलिंग का काम देख रहा है। विभागीय मंत्री होने के बाद भी मुझे शराब की बिक्री औऱ क्वालिटी को लेकर कोई चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझता था। अधिकारी आते थे, आर्डर पढ़कर सुनाते थे कि साहब का आदेश है फाइल साइन कर भेजना है। मैं तो बस के सिपाही होने के नाते जैसे साहब कहते थे कर देता था, अब करे कोई और भरे कोई की सजी भुगतना पड़ रहा है। बड़े नेताओ्ं ने पार्टी का वास्ता देकर कहा था बस साइन करते जाओ् कुछ नहीं होगा । मैंने आजीवन पार्टी की इमानदारी से सेवा की जिसकी सजा जेल में भोग रहा हूं, जो गुनाहगार है वो कालर खड़े करके घूम रहे है।
सचिन पाय़लट के सामने कवासी लखमा ने कांग्रेस के शासन काल के पांच साल तक जो सिलसिला चला उसकी मुंह जबानी जमा खर्च की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। लेकिन कवासी लखमा और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की गुफ्तगू के समय कौन-कौन था इसकी जानकारी मीडिया में नहीं आई । भाजपा सरकार पर तीखे हमले
जेल में कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है. हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है। सरकार द्वारा सरकारी एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है. हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी। हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा। सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है. ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है. वहां वहां विरोध करेंगे।
चरणदास महंत का बयान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो भी कष्ट मिल रहा है। उसे बड़े दिलेरी के साथ कवासी लखमा झेल रहे हैं। उनमें झेलने की ताकत है. जो वह सह रहे हैं वो सरकार की प्रताड़ना है। केंद्रीय और राज्य सरकार की प्रताड़ना को झेलने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं. चरणदास महंत ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और अन्य पदाधिकारी भी उनसे मिलने आए थे।
ईओ्डब्ल्यू को कोर्ट से मिली दो दिन की अनुमति ईओ्डब्ल्यू की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत मिली है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह इनपुट मिला है कि आबकारी घोटाले से जुड़े पैसे का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक भी पहुंचा है। अब ईओ्डब्ल्यू इस मामले में लखमा से सीधे सवाल की।
21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा
गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ईडी ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ईडी ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।
क्या है शराब घोटाला?
तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व आईएएसअनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सीएम सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है। आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। ईडी ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर सीएसएमसीएल के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को सीएसएमसीएल का एमडी नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। इस मामले में ईडी ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था।
ईडी ने कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट की पेश
गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा की खुली बैठक आहूत की है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भप्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे। बैठक शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे से ठाकरे परिसर में होगी । पूर्व में 8 मार्च का दौरा स्थगित करने के बाद नवीन आ रहे हैं। यह बैठक पंचायत चुनावों में जीत के बाद बुलाई गई है । लेकिन इस दौरान कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी हलचल रहेगी।
आज सुबह दिल्ली से लौटने पर. सीएम साय ने कहा कि दोनों ही चीजें जल्द होंगी। समझा जा रहा है कि इस दौरान इन नामों पर चर्चा होगी। इस माह के शुरू में निगम मंडल की सूची जारी होते होते रूक गई थी। सूची में शामिल नामों के लीक होने और उन पर बवाल मच गया था। और हाईकमान तक शिकायतें हुई थी। इनमें अधिकांश वो नाम रहे जिन्होंने विधानसभा चुनाव के वक्त या तो निष्क्रिय रहे,या पूर्व में नियुक्त हो चुके थे या विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। पार्टी ने ऐसे लोगों को नए सिरे से नियुक्त न करने का मापदंड तय किया था। लेकिन एक वरिष्ठ नेता सूची जारी करने पूरी तरह से सरकार पर दबाव बनाए हुए थे ।लेकिन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के हस्तक्षेप के बाद सूची रोक दी गई थी।

panchayattantra24.-रायपुर। स्थानीय निकायों पर महालेखाकार का प्रतिवेदन बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया। यह प्रतिवेदन वर्ष-2016 से 2022 तक की अवधि का है। प्रतिवेदन में कई अनियमितताओं का खुलासा किया गया है। यह कहा गया कि सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों को कम बजट आबंटित किया। यही नहीं, कचरे का निपटारा भी सही ढंग से नहीं किया। वैकल्पिक स्थल पर ईडब्ल्यूईएस के लिए हस्तांतरित की गई जमीन का मूल्य कम होने के कारण कॉलोनाइजर को अनुचित फायदा पहुंचाया गया। महालेखाकार के प्रतिवेदन में बताया गया कि शहरी स्थानीय निकायों के कुल संसाधनों में स्वयं के राजस्व का हिस्सा वर्ष-2016 से 2021-22 के दौरान 16 से 19 फीसदी रहा। इस तरह 6 वर्षों की अवधि में शहरी स्थानीय निकाय का खुद का राजस्व स्थिर रहा।
स्थानीय निकायों में कचरे के मानवबल के बिना इस सुविधा को गौधन न्याय योजना के साथ साझा करने के कारण कचरे के संग्रहण, पृथककरण और प्रशसकरण पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है। योजना और जरूरत के बिना बुनियादी ढांचे, वाहनों का विकास और खरीदी के फलस्वरूप सुविधाएं निष्क्रिय हो गई। और 369 करोड़ 98 लाख का निष्फल व्यय हुआ है। प्रतिवेदन में बताया गया कि वैकल्पिक स्थल पर ईडब्ल्यूएस के लिए हस्तांतरित की गई जमीन का मूल्य कम होने के कारण कॉलोनाइजर को 1 करोड़ 54 लाख का अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचा है। यह भी बताया गया कि कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा भूमि का अनुचित उपयोग किए जाने के कारण तीन कॉलोनाइजरों से जमीन के बदले 75 लाख 77 हजार राशि की कम वसूली की गई। प्रतिवेदन में कोरबा नगर निगम द्वारा ठेकेदार को प्री स्टे्रस्ड सीमेंट कांक्रिट पाइप्स का उपयोग किए जाने पर प्री-कॉस्ट कांक्रिट पाइप को लागू उच्च दरों पर भुगतान किए जाने के फलस्वरूप 7 करोड़ 88 लाख का अधिक भुगतान किया गया। अंबिकापुर की सराहना भी – प्रतिवेदन में नगर पालिक निगम अंबिकापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 और एमसीसी में निहित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए एसएलआरएन केन्द्रों पर पूर्ण पृथककरण करने वाला एक मात्र शहरी निकाय है। यहां जैविक कचरे से खाद तैयार किया जाता है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर जिले के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में इतिहास रच दिया। राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बीजापुर के इन युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने एकजुट होकर अपनी मंशा व्यक्त की – “हम अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।”
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं की इस मजबूत इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “आपका संकल्प ही हमारा संकल्प है। यदि क्षेत्र के युवा ठान लें, तो हम सभी के सहयोग से जल्द ही नक्सलवाद के अंधकार को समाप्त कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से विकास की नई रोशनी मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के माध्यम से उनके गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर खुल रहे सुरक्षा कैंपों और सुदूर अंचलों में प्रशासन की बढ़ती पहुंच से नक्सली दायरा सिमटता जा रहा है, जिससे अब विकास को नई गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से हुई महत्वपूर्ण चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी बीजापुर और बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह राज्य के दूरस्थ इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखते हैं और वहां हो रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लगाने, पक्की सड़कें बनाने, हर घर तक बिजली पहुंचाने और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि सुदूर अंचल के ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बीजापुर के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन – विधानसभा और राजधानी का अनुभव मिला बीजापुर जिले के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अनुभव से कम नहीं था। राजधानी रायपुर में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी में आगमन के दौरान युवाओं ने विधानसभा परिसर का दौरा किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। वे पहली बार लोकतंत्र के इस मंच से जनप्रतिनिधियों की बहस और नीतिगत चर्चाओं को देखकर रोमांचित हो उठे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धर्म कौशिक, अनुज शर्मा और सुश्री लता उसेंडी ने भी युवाओं से भेंट कर चर्चा की।
‘सरकार आपके साथ है’ – उपमुख्यमंत्री का आश्वासन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सशक्त युवा – सशक्त छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी ताकत क्षेत्र के विकास को बाधित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी अब बदलाव के लिए तैयार है। बीजापुर के युवाओं की यह मजबूत आवाज पूरे प्रदेश के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर के युवाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं, आपके गांव के विकास और आप सभी के स्वर्णिम भविष्य को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने युवाशक्ति से आह्वान किया कि इस बदलाव का हिस्सा बनें, अपने सपनों को साकार करें, और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, बस्तर में शांति और खुशहाली की स्थापना हेतु हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। नक्सली गोली-बारूद की भाषा छोड़ कर आत्मसमर्पण करें, हमारी सरकार उनके पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट सीएम विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जी मौजूद रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में बुधवार को ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मामला उठा. विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लम्बे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात कही. इस पर मंत्री के इंकार करने पर सभापति ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश देने की बात कही. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जांजगीर-चांपा में रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात पर कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है. कहीं कोई गड़बडी नहीं है. इस पर समाचार का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च में नहीं हुआ. इस पर सभापति डॉ. रमन सिंह ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण हो. यदि खामियां हैं तो उसकी जांच करा लें. अधिकारियो को निर्देश कर देंगे.