Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “…यह देश के हर नागरिक के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूं। ऐसा बजट केवल भाजपा सरकार ही पेश कर सकती है। इस बजट ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वादा पूरा किया है। वे कहते हैं कि वे उन लोगों का ख्याल रखते हैं।
जिनका कोई ख्याल नहीं रखता…मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। कांग्रेस के शासन में 2 लाख रुपये की आय पर भी टैक्स देना पड़ता था। लेकिन आज 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट की घोषणा की गई है। इससे मध्यम वर्ग को लाभ होगा। उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और राज्य और देश को आर्थिक लाभ होगा। यह बजट किसानों के लिए भी वरदान साबित होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, केंद्रीय बजट आत्मनिर्भरता, समावेशिता और ग्रामीण उत्थान का प्रतीक है। गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा, यह निर्णय करदाताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी और वे अपनी आय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया, जिससे किसानों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। आम बजट में ग्रामीण विकास, किसान सशक्तिकरण और देश की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन्यजीव संरक्षण को एक नई दिशा देते हुए भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर लिया गया है। उनकी मांग पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वन मंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि भोरमदेव अभ्यारण्य, जो कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। NTCA ने 28 जुलाई 2014 को इस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व बनाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड ने भी इसकी मंजूरी दी थी।
केंद्रीय वन मंत्री के माध्यम से NTCA ने राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भोरमदेव टाइगर रिजर्व के रूप में यह क्षेत्र कान्हा-अचानकमार कारीडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा, जिससे बाघों के सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, बारासिंगा सहित अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण में भी यह क्षेत्र अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,
“भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, इस क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।”
यह निर्णय छत्तीसगढ़ के वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।


panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे हुए है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन रहा। 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही नगर पंचायत बसना में बीजेपी अध्यक्ष पर काबिज हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगह 7 पार्षद पदों पर भी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। नाम वापसी के आखिरी दिन फिर कांग्रेस को झटके लगे हैं। महासमुंद जिले में बसना नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा के अलावा AAP और एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शुक्रवार को रायपुर पहुंचे और आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। आज वे बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे, वहीं कल रायपुर और दुर्ग के निकाय चुनावों पर भी चर्चा करेंगे।
नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को बी-फॉर्म देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा और कहा कि भूपेश बघेल की हिम्मत नहीं है कि वे सीएम विष्णु देव साय के सामने चुनावी मैदान में उतरें। नितिन नबीन ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान हैं, जो पार्टी की स्थिति को कमजोर कर रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नगर निगम के 70 वार्ड के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का यहां कार्यकर्ता सम्मेलन था। जिसमें हमारे प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और हमारे सभी विधायक एकत्रित हुए… बहुत अच्छे से यह सम्मेलन संपन्न हुआ है… भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास है और निश्चित रूप से हम रायपुर नगर निगम का चुनाव जीतेंगे…”

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 58, शाहिद पंकज विक्रम से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी लीला तेजा जैन ने भाजपा की प्रत्याशी स्वप्निल मिश्रा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इस महत्वपूर्ण निर्णय में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लीला तेजा जैन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और विकास एवं सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। लीला तेजा जैन ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय जनता की एकजुटता और वार्ड के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की नीतियां वार्ड के नागरिकों के हित में कारगर साबित होंगी।
चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां
दीक्षांत समारोह के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम की रिहर्सल की गई

panchayattantra24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के क्लस्टर क्लासरूम से दीक्षांत समारोह आयोजन स्थल कृषि मंडपम् तक दीक्षांत समारोह के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठातागण, संचालकगण एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, राज्यगीत तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय, और सरकार के मंत्री 13 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा सकते हैं। खबर है कि सभी लोग विशेष विमान से कुंभ स्नान के लिए जाएंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि सभी मंत्रियों ने सीएम से चर्चा के बाद कुंभ स्नान का कार्यक्रम तय किया है।
इससे पहले सभी मंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। कहा जा रहा है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी भी साथ जा सकते हैं। यह स्नान नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभा शुरु हो चुकी है। भगवती चरण शुक्ल वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बीजेपी की सभी बड़े नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी अमर गिडवानी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। बीजेपी नेता ने कहा,पूरे मोहल्ले में गली गली में भाजपा के पक्ष में रैली निकाली जा रही है। इस वार्ड में सबसे ज़्यादा सीमित समाज के लोग निवास करते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सिंधी समाज के लोकप्रिय समाजसेवी नेता अमर गिडवानी को भाजपा का टिकट दिया है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर को देखते हुए स्पष्ट रूप से कहा जाता है यही के सभी कार्यकर्ता का मानना है कि इस वार्ड से कांग्रेस की ज़मानत ज़ब्त होने वाली है।