Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जा सकेगा। 
प्रदेश में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम
 उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर विभाग में पहले से एम.डी. (रेडियोथेरेपी) की 6 मान्यता प्राप्त सीटें पहले से संचालित की जा रही हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम की स्वीकृति के बाद अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज, जहां विशेष पाठ्यक्रम होगा संचालित। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और सर्जिकल आंकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का पहला शासकीय चिकित्सा संस्थान है।
जहां यह विशेष पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। महाविद्यालय के एन.एम.सी. सेल के चेयरमैन डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि गत वर्ष इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कुछ कमियों के कारण एन.एम.सी. ने एल.ओ.पी. (लेटर ऑफ परमिशन) जारी नहीं किया था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इन कमियों को दूर कर दो बार पुनर्विचार के लिए अपील की गई। हाल ही में एन.एम.सी. के निर्देशानुसार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता को व्यक्तिगत रूप से नई दिल्ली भेजा गया, जहां स्टाफ, अधोसंरचना, उपकरण, क्लिनिकल सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। संतोषजनक मूल्यांकन के बाद एन.एम.सी. ने एम.सी.एच. पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की।
 कैंसर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम के शुरू होने से: ✔ कैंसर के मरीजों को उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। ✔ प्रदेश को सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सुपर-विशेषज्ञ मिलेंगे। ✔ चिकित्सा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी और चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद अब जीपी सिंह के एडीजी से डीजी बनने का रास्ता खुल गया है. अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए आज डीपीसी की बैठक हुई. इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा कर दी गई है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द जारी किया जाएगा.
राज्य में डीजी के दो कैडर और दो एक्स कैडर पोस्ट हैं, इनमें अशोक जुनेजा, पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता थे. जीपी सिंह की बहाली के बाद इस बात पर संशय की स्थिति बन गई थी कि उन्हें डीजी प्रमोट कैसे किया जाए? तब अशोक जुनेजा के एक्सटेंशन की भी चर्चा चल रही थी.
 

 

panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात विभिन्न शिष्टाचारिक और प्रशासनिक विषयों को लेकर हुई।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में अब घोषणा पत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस घोषणा पत्र के जारी होने से पहले ही तंज कस दिया कि यह धूल झोंकने वाला होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र ढकोसला और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जनता को ठगने की रणनीति निकाली है. अटल जी जब तक थे, तब उनमें विश्वास नहीं किए. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मोदी गारंटी का क्या हुआ. क्या मोदी गारंटी पर भरोसा नहीं है. मोदी जी को भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया है. विधानसभा का घोषणा पत्र पूरा नहीं हुआ, लेकिन आम जनता को ठग रहे हैं. 
 वहीं बुधवार को जारी होने वाले कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की कल्पना और समझ सबको है. कांग्रेस घोषणा पत्र धूल झोंकने के लिए लेकर आती है. पांच साल में अपने किए छत्तीस वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया. कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल छलावा और झूठ का पुलिंदा होने वाला है. इसके साथ ही अरुण साव ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर नकल करने का आरोप लगाया. कांग्रेस का कभी विकास का विजन नहीं रहा है. कांग्रेस का विकास, तरक्की, जनहित से कोई नाता नहीं रहा है. कांग्रेस नकल करके कुछ उसी में से निकाल कर जनता की आंख में धूल झोंकने की तैयारी करेंगे.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आरोप पर आरोप लगने की वजह से भूपेश बघेल की छवि गिरती जा रही है। सत्ता जाने के बाद भूपेश बघेल के खिलाफ सैकड़ों शिकायत कांग्रेस हाईकमान को मिले है। पार्टी के लिए OBC नेता होने की वजह से भूपेश बघेल पर कार्रवाई करने का भी आरोप अब बड़े नेताओं पर लग रहे है। ताजा शिकायत पत्र सामने आया है। जिसमें भूपेश बघेल को आदिवासी, सतनामी और साहू विरोधी बताया जा रहा है। आगे शिकायत पत्र में कहा गया है कि राहुल जी आपने उदयपुर सम्मेलन में और कई जगह आदिवासियों के हितैषी होने के बारे में बड़ी-बड़ी बातें की पर आपके संरक्षण के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश जो कि आदिवासी, सतनामी और साहू बाहुल्य क्षेत्र है, यहां पर भूपेश बघेल ने सुनियोजित तरीके से इन्हें कमजोर करने का षड़यंत्र किया है ताकि इनमें से कोई वर्ग का नेता मुख्यमंत्री का दावेदार कभी ना हो सकें। वैसे भी कांग्रेस ने हमेशा से छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ छल किया जिसके कारण भूपेश का आदिवासी, सतनामी और साहू विरोधी चेहरा सामने आया । 
आदिवासियों के लिए प्रदेश में 29 सीटें आरक्षित है विधान सभा में, तो भूपेश बघेल हो या टी. एस. सिंहदेव या चरणदास महंत इन तीनों ने मिलकर एक रणनीति के तहत् आदिवासी नेतृत्व को कमजोर किया और कोई भी आदिवासी नेता मुख्यमंत्री का चेहरा ना बने. करके सबसे पहले जो आरक्षित सीटों की संख्या पहले 34 थी उसे षड़यंत्रपूर्वक घटाकर 29 कर दिया, कांग्रेस ने हमेशा चाहें अरविंद नेताम हो या महेन्द्र कर्मा, मोहन मरकाम, प्रेमसाय सिंह या राम पुकार सिंह या अमरजीत भगत, बोधराम कंवर हो या दीपक बैज प्यारे लाल कंवर, लखेश्वर बघेल हो या मनोज मंडावी, झुमुक लाल भेड़िया हो या चनेश राम राठिया, महेन्द्र बहादूर हो देवव्रत हो या सुरेन्द्र बहादूर ऐसा कोई आदिवासी नेता जो मुख्यमंत्री का दावेदार हो सकता था। उन्हें बघेल, महंत और सिंहदेव ने मिलकर निपटाया अन्य मामले में तीनों में मतभेद हो जाते हैं पर जहां कोई आदिवासी, सतनामी या साहू नेतृत्व उभरता है ये तीनों एक हो कर उन्हें निपटाते है या पार्टी छोड़ने को मजबूर कर देते हैं। उन्हें अपमानित कर करके । 
वर्तमान में ही जब 2018 में हमारी सरकार बनीं तब 30 विधायक आदिवासी थे 27 आरक्षित सीट से और 3 सामान्य सीट से उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लगभग 20 सामान्य सीटें ऐसी है जहां आदिवासी मतदाता 50 हजार से भी अधिक है उस हिसाब से आप जो बात करते हैं कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी जिम्मेदारी तो उस हिसाब से प्रदेश में कांग्रेस को आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना था और साहू, सतनामी उप मुख्यमंत्री पर आपने क्या किया, मुख्यमंत्री, उप मुख्यंत्री, विधान सभा अध्यक्ष ये तीनों दूसरे को बना दिये और इन तीनों ने मिलकर क्या किया आदिवासियों को आपस में लड़वाया। साहू और सतनामी को कमजोर किया। 
 भूपेश बघेल ने बहुत ही षड़यंत्रपूर्वक पहले अमरजीत भगत को सिंहदेव से भिड़वाया, बृहस्पत सिंह को भिड़वाया, प्रेमसाय सिंह को अलग किया, फिर निपटाया, वैसे ही रामपुकार सिंह, मनोज मंडावी को निपटाया फिर कवासी लखमा और संतराम नेताम से मोहन मरकाम को निपटाया, दीपक बैज को खिलाफ भी कवासी लखमा का इस्तेमाल किया। मोहन मरकाम और दीपक बैज को विधानसभा में हरवाने के लिए उनके समर्थकों को भी डराकर या खरीदकर इस्तेमाल किया और मरकाम, बैज को हराने कवासी लखमा से पैसा भिजवाया क्या जबरदस्त षड़यंत्र किया। मोहन मरकार अध्यक्ष थे, उनका हमेशा अपमान किया। प्रदेश अध्यक्ष थे पर उनके कहने से एक भी निगम मंडल में नियुक्ति नहीं किये, पर जब बघेल, महंत और सिंहदेव को लगा कि मरकाम को आपका आर्शिवाद है तो कहीं आप उन्हें मुख्यमंत्री ना बना दो करके इन तीनों ने मिलकर षड़यंत्र किया और कुमारी सैलजा का उपयोग कर मरकाम को हटवा दिया। पूरा प्रदेश जानता है। 
 वैसे ही इन्होंने सतनामी नेता भी नहीं बनने दिया और उन्हें भी आपस में ही लड़वाकर निपटाया शिव डहरिया और रूद्र गुरू को सामने रखकर बालदास , जैसे लोकप्रिय व्यक्ति को बार-बार अपमानित किया, बाल दास बघेल, सिंहदेव और महंत के पास दो साल चक्कर काटते रहें इन्होंने उन्हें सम्मान नहीं दिया, फिर विधानसभा में जब बालदास जी भाजपा में चले गये । उन्हें वहां पूरा सम्मान मिला, उनके पुत्र को टिकट भी दिया। इधर बघेल और रविन्द्र चौबे ने षड़यंत्र कर गुरदायाल का टिकट काटा वहां रूद्रगुरु जी को देकर निपटाया, इधर बालदास ने शिव डहरिया जी को निपटा दिया. कुल मिलाकर उन सबमें भी लड़ाई करवा सतनामियों का नुकसान करवा दिया। भूपेश जी ने कुणाल शुक्ला को हाईकोर्ट भेज कर सतनामियों भाईयों के आरक्षण को भी कम करने का षड़यंत्र किया। वैसे ही बघेल महंत और सिंहदेव साहू नेतृत्तव के खिलाफ भी षड़यंत्र करते रहे। पहले इन तीनों ने मिलकर ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री बनने से रोका फिर धनेन्द्र साहू जो कि मंत्री बनने से रोका सिंह देव ने छन्नी साहू का इस्तेमाल किया तो भूपेश बघेल ने लगातार उनकों अपमानित भी किया उधर महंत ने भी चुन्नी लाल साहू का लगातार तिरस्कार किया । 
.भूपेश बघेल को मालूम था ओबीसी में सबसे बड़ा वर्ग साहू भाईयों का है तो जैसे उन्होंने आदिवासियों और सतनामी भाईयों को आपस में लड़वाकर उनका नेतृत्व कमजोर किया वैसे ही उन्होंने साहू भाईयों को भी आपस में लड़वा कर उनके नेतृत्व को कमजोर किया, पहले ताम्रध्वज के प्रत्याशी खिलाफ उन्होंने सामाजिक बंधुओं से षड़यंत्र कर हरवाया। वैसे ही लोकसभा में जैसे आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने आपस में लड़वाकर दीपक बैज जी की बस्तर, मोहन मरकाम जी को कांकेर और भगत, प्रेमसाय की टिकट कटवाई वैसे ही उन्हें मालूम था कि धनेन्द्र साहू महासमुन्द में अच्छे प्रत्याशी रहेंगे और ताम्रध्वज को दुर्ग से तो उन्होंने षड़यंत्रपूर्वक धनेन्द्र साहू टिकट नहीं लेने दी और राजेन्द्र साहू को दुर्ग से टिकट दिवाई क्योंकि उन्हें मालूम था कि राजेन्द्र साहू पहले कांग्रेस के खिलाफ लड़ चुके हैं, अरूण वोरा को भी निपटाये है, तो जीत नहीं पायेंगे और दूसरा ये होगा कि उसी नाम से ताम्रध्वज जी को महासमुन्द भेज कर धनेन्द्र साहू जी को निपटा देगें और उनको मालूम था की ताम्रध्वज महासमुन्द में बाहरी प्रत्याशी होंगे तो निपटेंगे साथ ही साथ वे जानते थे कि ताम्रध्वज साहू महासमुन्द जिले के प्रभारी थे तो उन्होंने कभी किसी कार्यकर्ता का कभी कोई काम नहीं किया ना नही समाज के लोगों का कोई काम नहीं किया ना ही समाज के लोगों का कोई भला किया अपितु उन्होंने अपने भाषणों में कई बार यह कहा कि मैं मंत्री बना तो हर साहू मुझे अपना रिश्तेदार बताता है। गृहमंत्री थे पर किसी कार्यकर्ता का कोई भी मामला वापस नहीं करवाया। जबकि भूपेश बघेल ने वाद किया था कि सरकार बनते ही राजनैतिक मामले सब वापस होंगे। धनेन्द्र साहू की टिकट काटी, ताम्रध्वज साहू और राजेन्द्र साहू जी हार जायेंगें। क्योंकि बैरनपुर घटना में जो रवैय्या बघेल और ताम्रध्वज ने अपनाया उससे साहू समाज को खून का घूंट पीना पड़ा। अर्थात साहू भाईयों का नेतृत्व कांग्रेस में वरिष्ठता के आधार पर खत्म । वरिष्ठ आदिवासी भाईयों सतनामी भाईयों का नेतृत्व भी वरिष्ठता के आधार पर खत्म। अब कांग्रेस में वरिष्ठ नेता जो भविष्य में मुख्यमंत्री का दावेदार हो सकता है, उसमें आदिवासी साहू और सतनामी वर्ग को बड़ा नुकसान करने का जो षड्यंत्र भूपेश बघेल ने किया उसमें वो कामयाब हो गये। पर राहुल प्रदेश में ये तीनों समाज संख्या में बहुत मजबूत है और सम्मानीय भी है, वो इस षड़यंत्र को समझ गये हैं, ऊपर से भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री और साहू उप मुख्यमंत्री बना कर उन्हें सम्मान दिया है, तो उसका लाभ लोकसभा में भाजपा को सभी 11 सीटों पर मिलेगा और इस नुकसान का तथा लगातार आदिवासी, साहू, सतनामी नेतृत्व को आपस में लड़वाकर उनहें कमजोर करने का जो षड़यंत्र भूपेश बघेल ने किया है। उसका दंड उन्हें देना चाहिये और पार्टी से उन्हें निष्कासित कर देना चाहिये क्योंकि उन्होंने महादेव, कोल और शराब स्कैम से पार्टी को बहुत बदनाम भी किया और पूरी एआईसीसी को मैं चलाता हूँ बोलकर कर हाईकमान का भी अपमान किया है, और इस पाप के लिए पार्टी को आदिवासी सतनामी और साहू समाज से माफी भी मांगनी चाहिये तथा इस षड़यंत्र में भागीदारी के लिए चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष से हटा देना चाहिये तथा टीएस सिंहदेव को परमानेंट रिटायरमेंट दे देना चाहिये।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज मंगलवार को ED कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक की 14 दिन की रिमांड पूरी हो रही है। ED सुनवाई के दौरान विधायक लखमा को फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग करेगी। इसी के साथ EOW की स्पेशल कोर्ट में लखमा की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका पर भी EOW कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल ED और EOW की टीम शराब घोटाले मामले में जांच कर रही है। पूर्व मंत्री को आशंका है कि, EOW की ओर से भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसे देखते हुए लखमा के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया है। पहले इस मामले में सुनवाई सोमवार को होनी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के वकील ने आज अपना पक्ष रखने का कोर्ट से समय मांगा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि कल राज्यपाल रामेन डेका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया। “छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने प्रधानमंत्री @narendramodi से भेंट की।
 

panchayattantra24.-रायपुर। ‘ग्रैमी अवार्ड’ से सम्मानित चंद्रिका टंडन को CM विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने X में कहा, भारत की 3 पवित्र नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती के नाम पर निर्मित “त्रिवेणी” एल्बम के लिए भारतवंशी चंद्रिका टंडन को ‘ग्रैमी अवार्ड’ से सम्मानित किये जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। PlayUnmute 70% Loaded: 1.69% Fullscreen निश्चित ही, चंद्रिका जी ने इस एल्बम के माध्यम से समृद्ध और गौरवशाली भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में लोकप्रिय करने का काम किया है। संगीत के माध्यम से देश की संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। इस विशेष उपलब्धि पर उनको पुनः बधाई!
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय से पद्मश्री सुनील जोगी ने मुलाकात की। जानकारी साझा करते सीएम साय ने बताया, आज निवास में सुप्रसिद्ध लेखक एवं हास्य कवि, पद्मश्री सुनील जोगी से मुलाकात हुई। उन्होंने ‘नमामि भारतम्’ और ‘ऐसा कोई देश नहीं है’ नाम की दो स्वरचित पुस्तक मुझे भेंट की। माँ भारती और देश को समर्पित इस रचना के लिए सुनील जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है. इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने चाय भी बनाई. मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में मुलाकात की और चाय भी बनाई, जिसका हम सभी ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है.