Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। वहां गंगा, जमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर पवित्र स्नान करने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव से हजारों श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ में दर्शन, स्नान करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी तीन नदियों का एक संगम स्थल है, जो राजिम कुंभ के नाम से प्रसिद्ध है। इसे छत्तीसगढ़ का छोटा प्रयागराज भी कहा जाता है। राजधानी रायपुर से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजिम में महानदी, सोंढूर और पैरी नदी का त्रिवेणी संगम स्थल है।
यहां हर साल माघ पूर्णिमा पर राजिम अर्ध कुंभ का आयोजन होता है। माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्र तक लगने वाले माघ पूर्णिमा मेले में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली जीत पर बड़ा बयान दिया है, सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है। 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। 2013, 2015 और 2020 में दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे अरविंद केजरीवाल के लिए यह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान भी है। कथित शराब घोटाले में महीनों जेल में बिताकर आए अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव को अपनी ‘ईमानदारी’ से जोड़ा था और कहा था कि जनता तय करेगी कि वह उन्हें क्या मानती है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ सभी सैन्य अधिकारियों से उनके छत्तीसगढ़ भ्रमण को लेकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी अद्वितीय है। प्रदेश का 44 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित है, और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा हमारी धरोहर का अभिन्न अंग हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौंदर्य अनुपम है। आपने जो यात्रा की है, वह सिर्फ प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और इतिहास से जुड़ा हुआ सफर भी है। यह अनुभव सदैव आपकी स्मृतियों में अंकित रहेगा।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से बल्कि शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भी इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने औद्योगिक और शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के उत्थान पर भी समान रूप से ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता, नवाचार और उत्कृष्ट शासन प्रणाली का उदाहरण बने। आपका यह भ्रमण हमारे प्रयासों को एक राष्ट्रीय और वैश्विक दृष्टिकोण से देखने का अवसर प्रदान करता है।
नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने अपने प्रवास के दौरान आईआईएम रायपुर, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, ग्रीन फील्ड सिटी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से कानून व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन अभियान के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने सिरपुर, एजुकेशन सिटी दंतेवाड़ा, कांकेर वुड आर्ट सेंटर, जंगल वारफेयर कॉलेज, कोंडागांव के टाटामारी और शिल्पग्राम, बादल एकेडमी और चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया।
दल का नेतृत्व कर रहे एडमिरल संदीप सिंह संधु ने बताया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज के द्वारा प्रति वर्ष एक वर्षीय कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें सेना, सिविल सेवा और अंतरराष्ट्रीय रक्षा अधिकारियों को रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। इस वर्ष 124 अधिकारी इस कोर्स में शामिल हैं, जिनमें 13 भारतीय और 5 अन्य देशों के अधिकारी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक ढांचे को समझने के लिए भ्रमण पर आए है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और डॉ. बसवराजू एस उपस्थित रहे। नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों में ब्रिगेडियर अमितोज सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, कोमोडोर कार्तिक मूर्ति, ब्रिगेडियर अनिरुद्ध सिंह कंवर, एयर कोमोडोर शेखर यादव, ब्रिगेडियर गुरप्रीत सिंह मान, ब्रिगेडियर रजनीश मोहन, कैप्टन एम. व्ही. ओरपे सहित श्रीलंका, मोरक्को, नाइजीरिया, नेपाल और यूएई के अधिकारी शामिल थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में प्रचार करने पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने विस अध्यक्ष पद को लेकर कहा कि की क्या मर्यादा है वो बेहतर समझते है” इसके बाद भी वो बीजेपी का चुनाव प्रचार कर रहे” ये संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है” “संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है की वो पद की गरिमा का ख्याल रखे”डॉ. रमन सिंह ने अपने आचरण से विस अध्यक्ष के पद की गरिमा को गिराया है”

panchayattantra24.-रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आगामी 9 फरवरी 2024 को दो पालियों में प्रात:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 3 सदस्यीय उडऩदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उडऩदस्ता दल परीक्षा केन्द्रों की परीक्षावधि में सतत निगरानी रखेंगे। उडऩदस्ता दल 9 फरवरी को जिला कोषालय रायगढ़ से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने के 1.30 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रों में पहुंचायेंगे एवं परीक्षोपरांत केन्द्राध्यक्षों से गोपनीय सामग्री (सील्ड)प्राप्त कर जिला कोषालय में जमा करेंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु प्रात: 7.30 बजे एवं दोपहर 12.30 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होंगे।
panchayattantra24.- रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया।
टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पार्षद नगर निगम में अक्सर गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। पिछले कार्यकाल में सात निर्दलीय जीते थे। इन्हीं के समर्थन से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस अपना महापौर बना पाई थी। बाद में एक भाजपा और छह निर्दलीय कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार भी चुनाव में छह निर्दलीय पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं। जो पहले भी पार्षद रह चुके हैं। इस वजह से इन वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कल शाम लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग शुरू हुआ। उदघाटन समारोह में बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला और अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। यह लीग 18 फरवरी तक चलेगा।
आयोजकों ने आज से एंट्री फ्री मुफ्त कर दी है। केवल पेवेलियन और मीडिया दीर्घाएं ही पास धारियों के लिए होंगी।शेष सभी गैलरियों में प्रवेश फ्री होगा। क्रिकेट प्रेमी सपरिवार मैच देख सकते हैं । इंट्री फ्री कर दी गयी हैं। पास और टिकट की जरूरत नहीं है। पहली बार हो रहे इस प्रतियोगिता में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, आरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, राहुल भदौरिया (संचालक स्पोर्ट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा और राजीव सोनी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने क्रिकेट प्रेमियों से लीजेंड 90 क्रिकेट लीग के आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय किसानों को 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान करेंगे। X में सीएम ने कहा, प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने घोषणा की थी, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को धान की अंतर की राशि का भी एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मोदी की गारंटी को फिर से पूरा करते हुए आप सभी के खातों में एकमुश्त लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान हो जायेगा। आपके श्रम को मिले इस सम्मान से ही प्रदेश का नगर और गांव खुशहाल होगा। आपसे आग्रह है कि नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों को कमल पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनायें।
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने गुरुवार अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत कालीमाता वॉर्ड शक्तिनगर से की। वे लगातार चुनाव प्रचार करने विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं इस दौरान उनके साथ प्रत्येक वॉर्ड के पार्षद प्रत्याशी भी जनता से लगातार आशीर्वाद मांग रहे हैं नगर निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है भाजपा की योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से समर्थन जुटा रहे हैं , आज उत्तर विधानसभा में रैली के दौरान उनके साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनता से मतदान की अपील की ।
रायपुर निगम में भाजपा का महापौर बनने से बहेगी विकास की त्रिवेणी:- मीनल चौबे भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर जनता से संवाद भी स्थापित किया उन्होंने कहा कि आप सभी से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे ऊर्जा का स्त्रोत है । समय कम होने के कारण दुगना परिश्रम है परन्तु जनता से मिल रहे अपार स्नेह और वरिष्ठ जनों से मिल रहे आशीर्वाद से अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा मै जनता के अपार स्नेह की ऋणी हूं और यह संकल्प लेती हूं कि रायपुर नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बना कर जन समस्यायों का निवारण को प्राथमिकता में रखूंगी।
उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ रायपुर नगर निगम में भाजपा महापौर का चयन होने से रायपुर नगर निगम में विकास की त्रिवेणी बहेगी और निश्चित तौर पर तीनों जगह भाजपा की सत्ता होने से नगर निगम के विकास को गुणात्मक गति मिलेगी। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे और रायपुर उत्तर विधानसभा के 7 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए उत्तर की जनता से मतदान स्वरूप आशीर्वाद मांगा इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर उत्तर की जनता ने मुझे अपने अपरिमित स्नेह सहयोग और आशीर्वाद प्रदान कर विधायक बनाया है भाजपा के मजबूत कार्यकर्ताओं और रायपुर उत्तर की श्रेष्ठकर जनता के बल पर हमने विधानसभा चुनाव में 20 हजार से अधिक मतों की बड़ी जीत हासिल की उसके पश्चात लोकसभा चुनाव में हमने भाजपा को बड़ी लीड दिलवाई थी। आप सभी के सहयोग और प्रेम के बल से मै आश्वस्त हूं कि रायपुर नगर निगम चुनाव में महापौर के रूप में मीनल चौबे और सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी मतांतर से जीत दिलवाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज 7 वार्डों में जनसंपर्क रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगा शक्ति नगर से शुरू हुई चुनाव प्रचार रैली में मिनल चौबे के साथ भाजपा के वार्ड पार्षद प्रत्याशी साधना साहू के साथ प्रचार रैली वॉर्ड के मुख्य चौक चौराहों और मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी इस दौरान जगह जगह महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशियों का स्थानीय जनता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया अनेक स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत किया गया जहां प्रत्याशियों को स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया शक्ति नगर से होते हुए वे शंकर नगर वॉर्ड में भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के साथ वार्ड में जनसंपर्क रैली करते हुए , गुरुगोविंद सिंग वॉर्ड में कैलाश बेहरा , पं.रविशंकर शुक्ल वॉर्ड ज्ञानचंद चौधरी , हवलदार अब्दुल हमिद वॉर्ड में ज्ञानचंद चौधरी , इंदिरा गांधी वॉर्ड में अवतार बागल और मौलाना अब्दुल रऊफ वॉर्ड में घनश्याम रक्सेल के साथ क्षेत्र में रैली की शक्ल में जनसंपर्क करते हुए भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे और पार्षद प्रत्याशी के लिए जन आशीर्वाद मांगा ।इस दौरान मिनल चौबे और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों से भेंट भी की श्रीमती चौबे के जनसंपर्क रैली में आज उनके साथ चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में भाजपा , महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। सीएम ने कहा, || जय माँ बम्लेश्वरी || आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ डोंगरगढ़ के छोटी बम्लेश्वरी मंदिर में मातारानी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ बम्लेश्वरी से शुभाशीष प्राप्त कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी , राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।