Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर ग्रामीण विधानसभा में विधायक मोतीलाल साहू के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों पर स्थानीय पार्षद प्रत्याशीयों को साथ लेकर अपनी जनसंपर्क रैली कर जनता से आशीर्वाद मांगा। रायपुर नगर निगम के लिए हमारा घोषणा पत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा : मीनल चौबे अपनी जनसंपर्क रैली के दौरान जनता को संबंधित करते हुए मीनल चौबे ने कहा कि आज रायपुर नगर निगम को सर्वसुविधायुक्त बनाने और जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिकोण बेहतरी घोषणा पत्र का निर्माण किया है और मैं पुनः अपनी बात दोहराती हूं कि हमारा घोषणा पत्र हमारा संकल्प होता है और घोषणापत्र को जनादेश मानकर पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है हमारे घोषणा पत्र में हम प्रदूषण पर और बारिश में शहर में होने वाले जलभराव की उचित व्यवस्था करेंगे , शहर को खुली तारों से मुक्ति दिलाएंगे अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिसिटी केबलिंग सिस्टम का निर्माण कर , जलप्रदूषण के कारण पीलिया डायरिया जैसी बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे हर घर शुद्ध जल मुहैया करवाना भी प्राथमिकता , समाधान योजना के माध्यम से बिना किसी ब्याज या पेनल्टी के पुराने बकाया संपत्ति कर का निवारण करेंगे , आदर्श आंगनबाड़ी निर्माण करेंगे जहां मां और बच्चों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य एवं उत्तम सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा , विशेष स्थानों पर फ्री सेनेटरी पैड की व्यवस्था होगी और ऐसी कई योजनाएं जो रायपुर नगर निगम की जनता के जीवन में अमूल चूल परिवर्तन लाएगी और रायपुर निगम बेहतरीनतम नगर निगम कहलाएगी इसलिए हम कहते की जनता का एक एक वोट करेगा उच्च सुविधा युक्त रायपुर का निर्माण करेगा , जनता का एक एक वोट रायपुर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाने में सहयोग करेगा और रायपुर की जनता का एक एक बहुमूल्य वोट नगर निगम में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर करेगा चोट ।
विकास भाजपा का मूलमंत्र गत 15 वर्षों में कांग्रेस ने रायपुर निगम की दुर्गति कर दी : मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण भाजपा विधायक मोतीलाल साहू भी मिलन चौबे और ग्रामीण विधानसभा के नगर निगम अंतर्गत आने वाले वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आशीर्वाद मांगा इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है विकास और हमने जन घोषणापत्र में किए वादों को एक एक कर पूरा करने का कार्य किया है जबकि इसके विपरीत रायपुर नगर निगम में 15 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा रहा परन्तु यह रायपुर निगम का दुर्भाग्य है कि इतने अवसर देने के पश्चात जनता को मायूसी के अलावा कुछ नहीं प्राप्त हुआ रायपुर निगम की हालत खस्ताहाल है कांग्रेसी महापौरों की कारगुज़ारियों से जनता अब ऊब चुकी है परेशान हो चुकी है और अब जनता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती मिनल चौबे भारी मतांतर के रायपुर नगर निगम में महापौर बनने जा रही है।
इस दौरान मिनल चौबे और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों से भेंट भी की चौबे के जनसंपर्क रैली में आज उनके साथ चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में भाजपा , महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे आज मीनल चौबे की जनसंपर्क रैली कामरेड सुधीर मुखर्जी वॉर्ड से शुरू हुई जहां प्रत्याशी सुषमा साहू और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित अन्य नेताओं के साथ उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा इस दौरान ग्रामीण की जनता विशेष कर महिलाओं ने मीनल चौबे सहित सभी भाजपा नेताओं का आत्मीय स्वागत किया इस दौरान महिलाओं उन्हें मालाएं पहनाई आरती उतारी पुष्पवर्षा की और साथ ही साथ जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की उसके पश्चात कामरेड सुधीर मुखर्जी वॉर्ड से बाबू जगजीवन राम वॉर्ड में मनोज जांगड़े , रविन्द्र नाथ टैगोर वॉर्ड विनय प्रताप सिंह , लालबहादुर शास्त्री वॉर्ड उत्तरा सिंह , पण्डित विद्या चरण शुक्ल वॉर्ड गायत्री नौरंगे , डॉ.राजेंद्र प्रसाद वॉर्ड विनय निर्मलकर , रानी दुर्गावती वॉर्ड अनामिका सिंह के साथ भाजपा के लिए जनता से मतदान का आशीर्वाद मांगा वहां से पुनः लालबहादुर शास्त्री वॉर्ड और फिर अंत में महर्षि वाल्मीकि वॉर्ड में प्रभा विश्वकर्मा के साथ वॉर्ड भ्रमण किया इस दौरान कई जगह महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से 12:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कल यानी 11 फरवरी को मतदान होना है. आज प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार करेंगे. 9 फरवरी रात 12 बजे चुनावी शोर थम चुका है. नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम 15 फरवरी को आएगा.

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को सेहत का ध्यान रखने के टिप्स दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि, कितने लोगों ने पानी पीते समय पानी का भी टेस्ट लिया है। पीएम मोदी ने छात्रों को पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कैसे खाना, क्या खाना और कब खाना पर ध्यान देना चाहिए। पीएम ने छात्रों ने कहा कि नींद पूरी आती है या नहीं, इसका भी पोषण से लेना देना है। शरीर की फिटनेस के लिए नींद बहुत जरूरी है। आपको कितने घंटे सोना है, यह जरूरी है। इसके अलावा पीएम ने कहा कि आपमें से कितने लोग हैं जिन्होंने पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस लेने का प्रयास किया है। जीवन में कोई भी प्रगति करनी है इसके लिए पोषण बेहद जरूरी है।
केरल से आई एक छात्रा ने पीएम से कहा कि उन्होंने हिंदी बहुत अच्छी लगती है. इसपर पीएम ने कहा कि पहले एक कविता सुनाइए. छात्रा ने पूछा कि परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए तो हमारा फ्यूचर अच्छा नहीं होगा. इसपर एक छात्र ने कहा कि जिंदगी में मार्क्स मायने नहीं रखते. पीएम ने कहा कि यह हमारे समाज में घुस गया है कि अगर स्कूल में इतने नंबर नहीं आए तो जिन्दगी तबाह हो जाएगी. इस समय माता-पिता को तो समझा नहीं सकते. इसके लिए अब आपको खुदको तैयार करना है। आपमें से कितने लोग हैं जो क्रिकेट देखते हैं. कभी आउट होता है तो कभी 6 लगता है. ऐसे में बैट्समेन ऑडियंस नहीं बल्कि पूरा ध्यान अपनी बॉल पर रखता है. आपको भी ऐसा नहीं करना करना है. आपको ऑडियंस का प्रेशर नहीं लेना है. हर बार खुदको चुनौती देते रहना चाहिए।
जवानों के साहस को सलाम…

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम जबसे सरकार में आए हैं तभी से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं… हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है
-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में DRG और STF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्यता दी गई है, जिनके आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मान्य दस्तावेजों की सूची:
1. मतदाता पहचान पत्र: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र।
2. बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक: बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी पासबुक जिसमें फोटो हो।
3. पासपोर्ट: भारत सरकार द्वारा जारी मान्य पासपोर्ट।
4. पैन कार्ड: आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड।
5. आधार कार्ड: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड।
6. फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र: राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
7. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज: पेंशनधारकों के लिए फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र।
8. मनरेगा जॉब कार्ड: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जारी जॉब कार्ड।
9. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड: स्मार्ट कार्ड के रूप में फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड।
10. ड्राइविंग लाइसेंस: परिवहन विभाग द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस।
11. स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र: स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विशेष रूप से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
12. दसवीं/बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची: केंद्रीय या राज्य शिक्षा मंडल द्वारा जारी अंकसूची।
13. अधिवक्ता पहचान पत्र: बार कौन्सिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र।
14. फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण पत्र: शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए फोटोयुक्त प्रमाण पत्र।
15. फोटोयुक्त राशन कार्ड: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड।
16.फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र: महाविद्यालय या विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र।
17.फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस: वैध शस्त्र लाइसेंस।
18. SEC-ER सॉफ्टवेयर द्वारा जनरेट की गई मतदाता पहचान पर्ची: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर SEC-ER से ऑनलाइन जनरेट की गई मतदाता पहचान पर्ची।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला। एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया। मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी श्री संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ जगदलपुर को दिलाएं। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया, वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है।
“अटल विश्वास पत्र” के हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी किया है और उसमें किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
भाजपा की जीत से नगर निगम क्षेत्रों में होगा तेज गति से विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जगदलपुर को स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस ऐतिहासिक रोड शो ने यह स्पष्ट कर दिया कि जगदलपुर की जनता भाजपा को नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 11 फरवरी को कमल के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए जगदलपुर का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग देने की सभी से अपील की।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव केलिए भाजपा ने अटल घोषणा पत्र के बाद आरोप पत्र जारी कर दिया है. रायपुर के एकात्म परिसर में आज बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और भाजपा नेताओं ने आरोप पत्र जारी किया है. जिसमें रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की विफलताओं का पूरा चिट्ठा पेश किया गया है. संजय श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करने के दौरान कहा कि कुछ जेल में हैं, तो कुछ बेल पर हैं. कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है. उन्होंने यह आरोप लगाया कि रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है.
चारों विधायक कांग्रेस के हारे, वो पर्दे के पीछे से कहते थे कि हमारे साथ बड़ा नुकसान हो रहा है. श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस ने 80 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया. जबकि उस समय सभी लोग सेवा कार्य में लगे हुए थे, कांग्रेस की टीम ने अनियमितताएं कीं. पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर निशाना साधते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि भतीजे का मामला हो, मतांतरण का मामला हो या तिरंगा जलाने की बात, कांग्रेस ने हर स्तर पर जनता को निराश किया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे. भाजपा का यह आरोप पत्र निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पर सीधा हमला माना जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस महापौर के कार्यकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के 15 साल के शासन में रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से पीछे नहीं हटी। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी बड़े पैमाने पर लूटपाट हुई। विशेष रूप से, तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक के सौंदर्यीकरण में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार देखने को मिला। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान एक विशेष समुदाय को संरक्षण देने के कारण अपराधों में वृद्धि हुई, जिससे आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महापौर के करीबी रिश्तेदारों का दबदबा इतना बढ़ गया कि आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी उनके आतंक से परेशान रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। केजरीवाल सरकार अब दिल्ली से उड़ गई है, जिस पर सीएम साय ने कहा, दिल्ली के दिल में मोदी… दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है।
प्रधानमंत्री “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को मूलमंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं। इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री जी पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। इस प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। चप्पा-चप्पा भाजपा!

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का उल्लास छत्तीसगढ़ तक छलक रहा है. इस जीत से भाजपा के स्थानीय नेता भी फूले नहीं समा रहे हैं. इसका नजारा रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में देखने को मिला, जहां प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद मंत्री रामविचार नेताम, अशोक बजाज, अमित चिमनानी, संदीप शर्मा सहित अन्य नेताओं ने एक स्वर में ‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो, केजरीवाल जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो…’ गाकर न केवल अपनी बल्कि पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की खुशी का इजहार किया.