Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी दानशीलता के लिए विख्यात समाजसेवी दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह जी समाज के उत्थान के लिए समर्पित ऐसे प्रकाश स्तंभ थे जिनकी दानशीलता और उदारता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। दाऊ कल्याण सिंह एक युगदृष्टा थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा के लिए अद्वितीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, 
पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसी जनहितकारी संस्थाओं के लिए कई एकड़ भूमि दान में दी। उनके इस योगदान के कारण प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज उनके द्वारा दान में दी गई भूमि पर अनेक शिक्षण संस्थान और चिकित्सालय संचालित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले दाऊ कल्याण सिंह जी का नाम सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाएगा। उनका जीवन हम सभी को सार्वजनिक हितों के लिए निस्वार्थ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में सेक्स रैकेट ऑपरेट करने वाले 11 एजेंट गिरफ्तार किए गए है। खुलासा कर पुलिस ने बताया, 05-06.02.2025 की दरम्यानी रात्रि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. मेन रोड फ्लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड में कार क्रमांक सी जी/10/एफ ए/5046 के चालक द्वारा शराब के नशे में अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया था जिससे एक्टिवा वाहन में सवार 03 व्यक्तियों को चोट आने पर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। प्रार्थी शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 281, 125(ंए), 110, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बी.एस. आचार्य उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी 01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताने के साथ ही locanto app के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराना भी बताया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 10.02.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
 गिरफ्तार आरोपी रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन से इस व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में आरोपी बृजेश साहा, मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेन्द्र पाठक, शेख नूरूल हक एवं दुर्गेश पनागर को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर दिनांक 11.02.25 को आरोपी 01. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 02. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 03. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 04. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर। 05. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर। 06. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 07. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया तथा आरोपी बृजेश साहा का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।
आरोपी जुगल कुमार घटना के बाद से पश्चिम बंगाल फरार हो गया था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा 24 परगना पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी जुगल कुमार, रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन द्वारा अन्य राज्यों से कुछ अन्य युवतियों को रायपुर बुलाकर थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था, जिस पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमंाक 22/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है, इस मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी 01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर। 03. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 04. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 05. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 06. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 07. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर। 08. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर। 09. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर। 10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा। 11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मोदी सरकार के केंद्रीय बजट के बारे में जानकारी देने रायपुर आए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इससे छत्तीसगढ़ को होने वाले फायदों को एक-एक कर गिनाए. उन्होंने बताया कि एक तरफ इनकम टैक्स में कटौती से प्रदेश के 12 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा, वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए दो करोड़ का टर्म लोन देने के साथ कौशल विकास योजना से प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है.
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री दयाल दास बघेल के साथ केंद्रीय बजट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत करना है. भारत में मिडिल क्लास लोगों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. इसके साथ बजट का सरलीकरण हो रहा है, जिसे कल हम लोकसभा में पेश करेंगे.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की।
इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
 

panchayattantra24.-रायपुर। एजाज ढेबर से EOW-ACB दफ्तर में पूछताछ जारी है। दरअसल, 7 फरवरी को EOW ने नोटिस जारी कर एजाज को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था, लेकिन निगम चुनाव के कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए समय मांगा था। बता दें कि शराब घोटाले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को एजेंसियों ने घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। मामले में लंबे समय से न्यायिक रिमांड में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं, इस मामले में EOW और प्रवर्तन निदेशालय की टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक EOW को जांच के दौरान नए तथ्य मिले हैं। जिसके बाद पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। पूर्व महापौर को नोटिस जारी होने के बाद यह चर्चा हो रही है कि पूछताछ शुरू होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने 18 नेताओं का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है. इसका आदेश प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है.
इन नेताओं की हुई घर वापसी
देखें लिस्ट-
 
CG BIG NEWS : कांग्रेस के 18 निष्कासित नेताओं की हुई घर वापसी, देखें लिस्ट…
रायपुर के अजीत कुकरेजा, बिलासपुर के जसबीर गुब्बर, महासमुंद के विश्वजीत बोहरा, दंतेवाड़ा के मनोज मालवीय समेत अन्य 14 नेताओं को वापस पार्टी में लाया गया है. इन नेताओं की पार्टी में वापसी के लिए एक छानबीन समिति का गठन किया गया था, जिसकी अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया.
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मुंबई से तीन बांग्लादेशी संदिग्ध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की पहचान मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन के रूप में हुई है। ATS ने तीनों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, और इस दौरान पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। मंगलवार को इन संदिग्धों से सेंट्रल एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ऑपरेशन विंग के अधिकारियों ने पूछताछ की। IB के हेडक्वार्टर से आई 2 सदस्यीय टीम ने टिकरापारा थाने में करीब 1 घंटे तक पूछताछ की। गिरफ्तार तीनों भाइयों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे जियारत (धार्मिक यात्रा) के लिए इराक जा रहे थे, लेकिन जांच एजेंसियों को शक है कि उनका असली मकसद इराक में स्थायी रूप से बसना था। सूत्रों के मुताबिक, ATS और IB को जानकारी मिली है कि प्रदेश में इनके और भी साथी मौजूद हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 ATS और IB के अधिकारियों ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि क्या ये तीनों संदिग्ध किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस को शक है कि कबाड़ी का काम सिर्फ एक बहाना हो सकता है और इनके इरादे कुछ और हो सकते हैं। इन तीनों को छत्तीसगढ़ में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कबाड़ी की तलाश में जुटी है, जिसने इनकी नागरिकता साबित करने के लिए नकली कागजात तैयार किए थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण कल प्रयागराज जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत 50 विधायक भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में BJP सांसदों के अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल होंगे। सभी नेता और विधायक कल सुबह 7.40 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेता 11.30 से 12.30 बजे तक गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 1.30 से 3.30 तक छत्तीसगढ़ पवेलियन में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह यात्रा खासतौर पर छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं को प्रमोट किया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। हमले में घायल जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी हौसला आफजाई की।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की भी जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के चर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के रडार में आए पूर्व महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती है. शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने एजाज ढेबर और उनके परिजनों को नोटिस दिया है. आज EOW के समक्ष कोर्ट में एजाज ढेबर की पेशी हो सकती है.
 बता दें कि जनवरी 2024 में ED ने राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी. ED ने एफआईआर के लिए दिए अपने आवेदन में कहा था कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया है. ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था. अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे. अब ढेबर परिवार से पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके करीबी रिश्तेदारों से ईओडब्ल्यू पूछताछ कर सकती है. हाल ही में शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया था. कवासी को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड ली गई थी. कवासी लखमा फिलहाल जेल में है. ED ने अपने बयान में यह कहा था कि लखमा को हर महीने घोटाले क दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था.