Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे। 
 रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान (27,000 वोट से विजयी) चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी) धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी) राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी कोरबा – संजू देवी राजपूत (45,000 वोट से आगे) बिलासपुर – पूजा विधानी (62,000 वोट से आगे) 
दुर्ग – अलका बाघमार (15,000 वोट से आगे) रायपुर – मीनल चौबे (1,38,418 वोट से आगे) 
बीजेपी की जीत के कारण 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। वर्तमान महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव हार गए हैं। एजाज ढेबर की हार के बाद अमर गिदवानी और बीजेपी समर्थक थिरके। रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर 1500 वोट से पार्षद का चुनाव हार चुके हैं। एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर की जीत मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से जीत गई हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मीनल चौबे रायपुर निगम की मेयर बन गई है, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जीत की बधाई दी। 101439 से ज्यादा वोटों से मीनल चौबे यह चुनाव जीती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 32 पालिका और 4 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही बीजेपी में जीत का जश्न शुरू हो गया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, एक साल में सुशासन व विकास को पूरे प्रदेश में जनता का आशीर्वाद मिला है। नगरीय निकायों के चुनाव में बस्तर से लेकर सरगुजा तक कमल खिला है।अब डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार और तेज होगी। 

 
बीजेपी की जीत के कारण 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान 
 
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम मतगणना की चतुर्थ चरण में 61743 वोटों से मीनल चौबे आगे है। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 2 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। 
वहीं 8 पर काउंटिंग जारी है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुलने लगी है। दोपहर 2 बजे तक सभी निगमों में जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। रायपुर नगर निगम मतगणना की चतुर्थ चरण के बाद अद्यतन स्थिति: कुल मत: 200289 मीनल चौबे (भाजपा):125228 दीप्ति दुबे (कांग्रेस):63485 बढ़त: 61743(भाजपा)
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। रायपुर नगर निगम में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 17101 वोट मिले हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है। जीत रहे प्रत्याशियों को मंत्रियो ने दी बधाई रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी जी एवं सभी 10 विजयी पार्षदों को बधाई। रायगढ़ विधानसभा के पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 61 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा की भारी जीत। खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर 2500 से अधिक के अंतर से भाजपा की शानदार जीत। 18 में से 15 भाजपा पार्षद भी जीते। 
कबीरधाम के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू को नगर पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में पिपरिया क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कबीरधाम के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा को विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।आपके नेतृत्व में सहसपुर लोहारा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेजबहार से लेकर एकात्म परिसर तक जश्न के रंग दिख रहे हैं। जहां 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं। चुनाव के सह संचालक विधायक राजेश मूणत, रमेश ठाकुर भाजपा कार्यालय में जश्न प्रारंभ पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यालय पर ताला लगा हुआ है। वहां प्रतिक्रिया देने संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। 8 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। रायपुर नगर निगम मतगणना की तृतीय चरण के बाद अद्यतन स्थिति: कुल मत: 1500087 मीनल चौबे (भाजपा):93958 दीप्ति दुबे (कांग्रेस):47554 बढ़त: 46404(भाजपा)
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुलवामा के शहीदों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को नमन किया और उनके पराक्रम को याद करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

 
panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हुए, जिसके बाद मतगणना 15 फरवरी को होगी। रायपुर नगर निगम के लिए मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में संपन्न होगी। मतगणना के सुचारू संचालन और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार से केवल पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), रिटर्निंग ऑफिसर (RO) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। 
मतगणना कार्य में संलग्न सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के बाजू स्थित मैदान में पार्क करेंगे और पैदल मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। प्रत्याशी एवं उनके गणना एजेंट अपने वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर पैदल मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहनों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। 
मतगणना के दौरान भारी वाहनों को पुराना धमतरी रोड, कमल विहार तिराहा और भरेंगाभाठा चौक से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि मतगणना स्थल के आसपास यातायात बाधित न हो। यातायात पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
 

panchayattantra24.-रायपुर। शाबास बेटियों। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे छत्तीसगढ़ की बालिकाओं की टीम ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के रोप एवं पोल मलखंभ इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। 6 सदस्यीय इस टीम की 5 बालिकाएं नारायणपुर और एक बालिका जांजगीर-चाम्पा जिले की है, जिनकी उपलब्धि से समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बस्तर संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे खड़िया समाज के 15वें महासम्मेलन में शामिल होंगे। यह महासम्मेलन कोनपारा गांव में आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधि, नेता और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक – खड़िया समाज महासम्मेलन में शामिल होंगे और समाज के लोगों से संवाद करेंगे। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक उन्नति को लेकर चर्चा, विकास कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर विचार-विमर्श। यह महासम्मेलन खड़िया समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें समुदाय की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस मौके पर सरकार द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी भी देंगे।