Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीड़ित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जिससे प्रदेश में पिछले सवा माह में यह तीसरी मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 23 नए मरीज मिले हैं, जिनमें रायपुर से 10, कांकेर से 6, दुर्ग से 4, बीजापुर से 2 और बेमेतरा से 1 मरीज शामिल है।
इस दौरान 2745 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें संक्रमण दर 1% के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह रही कि 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में 72 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस अब भी सक्रिय है और सावधानी बेहद जरूरी है। आंबेडकर अस्पताल के चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा के मुताबिक, मास्क पहनने और भीड़ से बचने जैसी सावधानियों से संक्रमण रोका जा सकता है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके लिए विभागीय परीक्षा अनिवार्य रूप से निर्धारित है. परीक्षा 3 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित की जाएगी. संभागीय आयुक्तों द्वारा परीक्षा के स्थान तय किए जाएंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि OBC चेहरे को संगठन में शामिल किया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है।
वहीं, टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। भूपेश बघेल गुरुवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है।
बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इस समय कई समीकरण बदलाव की वजह बन रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच खींचतान को खत्म करने और एकता बहाल करने के मकसद के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं, इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है. वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है. अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है। बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है।
कांग्रेस के अंदर बदलाव के संकेत को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है. वे खुद इसे समझेंगे. कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का लगाया आरोप. सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया. हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है. इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी मुद्दों पर बयान दिया. सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया गया। साथ ही 13 महीने में हमने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। उम्मीद है भाजपा अधिकांश नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि, चुनाव के दौरान अनेक नगरीय निकायों में नामांकन रैली,रोड शो और आमसभा किया, इसमें जनता का जो उत्साह दिखा है, इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा, विधानसभा से बेहतर होंगे।
साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किए हैं, इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़ा नहीं होगी। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार फिल्मों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने कलाकारों का मानदेय बढ़ाया है। राहत राशि बढ़ाई है। हम प्रदेश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा के बजट सत्र पर साव ने कहा कि, सरकार विधानसभा में विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हैं। लोगों को भी पता है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने में किसका हाथ है। इनकी नीयत सबको पता है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने यही किया और सत्ता से बाहर होने के बाद भी वहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है, यहां किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी हो, सब पर कानून समान रूप से कार्रवाई करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनावों के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद ही संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है। चुनाव के दौरान ईवीएम खराब रही, बंद रही। निर्वाचन आयोग पूरे मतदान के दौरान सुस्त रहा। चुनाव के बाद जो वोट परसेंटेज जारी किया उसमें कोटा नगर पंचायत में 138 प्रतिशत मतदान होना और नवागढ़ नगर पंचायत में 103.50 प्रतिशत वोट होना बताया है। यह है निर्वाचन आयोग की कार्य प्रगति इस पर कैसे विश्वास करें।
निगमों में कांग्रेस जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदान के बाद जो तस्वीर साफ हुई उससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला विदेश मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से भारतीय विदेश नीति को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखती थीं। उनके विचार, उनकी कार्यशैली और उनकी सेवा भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की राह पर अग्रसर होने का मार्ग दिखाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मंगलवार को राजधानी की पॉश कॉलोनी अनुपम नगर में वेलू परिवार के यहां दिन दहाड़े 66 लाख की डकैती को अंजाम देने वाले 10 आरोपी दुर्ग और नांदगांव से पकड़ लिए गए हैं। पुलिस ने रकम भी बरामद किया है। बीते 48 घंटे की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इसका मुख्य आरोपी, वेलू परिवार का पड़ोसी ही है। जो उनका रिश्तेदार भी है। और इस पड़ोसी को जमीन बेचने से मिली रकम वेलू परिवार के घर में होने की जानकारी थी । इनके बीच जमीन विवाद भी चल रहा था। और उसी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर डकैती की। खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने बीती देर रात आरोपियों को धरदबोचा । बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। जहां दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया गया ।
इस आपरेशन में 60 सदस्यीय विशेष टीम लगाई गई थी। 10 अलग-अलग टीमें रातोंरात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में 60 लाख की डकैती केस में पीड़ित का एक करीबी ही डकैती का मास्टरमाइंड निकला। खुलासे से पहले ही भास्कर को ये इनपुट मिल गए थे। अब पुलिस ने भी इसी बात का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 59 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। IG अमरेंद्र मिश्रा ने वारदाता का खुलासा करते हुए बताया कि, 36 घंटे के अंदर हमने 10 आरोपियों और लगभग पूरी रकम को जब्त करने में सफलता पाई है। डकैती का उद्देश्य पारिवारिक पैसों के बंटवारे को लेकर था। पीड़ित की एक बहन ने रिटायर्ड सूबेदार के साथ मिलकर शातिर ढंग से पूरी योजना बनाई थी।
इसमें 2 नागपुर और बिलासपुर, नांदगांव, दुर्ग के एक-एक लोग घर में घुसे थे। इसके अलावा 5 लोग और योजना में शामिल थे जो रैकी करने, पुलिस पर निगरानी रखने का काम कर रहे थे। घटना 5-6 घंटे बाद ही पैसों का बंटवारा हो गया था। आरोपी भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस को लीड मिली और हमने गिरफ्तारियां की। उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप प्रकरण में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर, रेंज रायपुर द्वारा 30,000/- रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी थे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी पहुंचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ आए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बस के जरिए संगम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्तेभर भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद भजन गाते रहे।
रमन सिंह ने किया पोस्ट गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥त्रिवेणी के पावन संगम पर सपरिवार माँ गंगा, यमुना और सरस्वती का मंगल आशीष प्राप्त करना एक अलौकिक अनुभव रहा। आज तीर्थराज प्रयाग में अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ को एकत्रित देखना अभूतपूर्व है। प्रयागराज की पुण्य धरा पर “महाकुंभ” में सीएम योगी ने तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए जो व्यवस्थाएं की हैं, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।।।हर हर गंगे।।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज प्रयागराज नहीं गए। वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने एयरपोर्ट में मीडिया को वजह बताई और कहा, “…(महाकुंभ में)कौन जाएगा कौन नहीं जाएगा यह मां गंगा पर है… मेरी आस्था पूरी है और मेरी जीवन की पहली यात्रा प्रयागराज की ही थी…हालांकि ऐसे पर्व में जब बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ हो तो VIP लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए… ” बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके है, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी साथ हैं, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी उपस्थित हैं। महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।