Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर पहली बार अनेक दशकों के बाद ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में जनता ने विकास का मार्ग चुना है और हिंसा को बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन राज्य और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत विकास कार्यों और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का परिणाम है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास और भयमुक्त समाज की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रमाण है।
बस्तर में पंचायत चुनावों का नक्सलियों द्वारा कोई विरोध नहीं किया जाना क्षेत्र में 40 से अधिक नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सरकार द्वारा ग्रामीणों में विश्वास बहाल करने की रणनीति का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि बस्तर में नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी इस बार ग्रामीण मतदान के लिए उत्साहित हैं। यह एक ऐतिहासिक बदलाव है और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत को दर्शाता है।
राज्य में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा और गरियाबंद जिलों में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। बीजापुर के पुसनार, गंगालूर, चेरपाल, रेड्डी, पालनार जैसे क्षेत्रों में ग्रामीणों ने निर्भीक होकर मतदान किया।
*बस्तर में लोकतंत्र की मजबूत जड़ें, नक्सलवाद के अंत की ओर ऐतिहासिक कदम*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार बस्तर के नागरिकों को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए संकल्पित है। बस्तर में सड़कें, पुल, स्कूल, अस्पताल और रोजगार परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों का शासन और लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि बस्तर में गनतंत्र के ऊपर गणतंत्र की विजय हो रही है। यह उन सभी ग्रामीणों की जीत है, जिन्होंने भय को त्यागकर लोकतंत्र को अपनाया। यह सुरक्षाबलों के परिश्रम, सरकार की दूरदृष्टि और जनभागीदारी का प्रतिफल है।
लोकतंत्र की इस जीत में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान प्रक्रिया का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन यह साबित करता है कि लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था दिनों-दिन मजबूत हो रही है। लोकतंत्र की इस सफलता में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, और राज्य के मतदाताओं ने यह दिखा दिया कि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं।
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।
बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, खनिज साधन एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव पी.दयानंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, कृषि विभाग की सचिव शहला निगार, ग्रामोद्योग सचिव यशवंत कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा देने का मामला सामने आया है, इस मामले के खुलासे के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आये है। इस साजिश का हिस्सा एक बड़ा नेटवर्क बताया जा रहा है, जो भोली-भाली हिन्दू युवतियों को निशाना बनाता है। निश्चय वाजपेयी ने 10 फरवरी को पुलिस को दी हुई शिकायत में बताया कि कुछ अपराधी तत्व सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर इन युवतियों से संपर्क करते हैं। युवतियों को यह झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे, जबकि ऐसा नहीं होता है। आजकल लड़कियां नौकरी करने के पीछे पागल है, जिसके कारण बिना सोचे समझे वो कदम उठा लेती है।
भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है
वहीँ इसके बाद इन युवतियों को गलत कामों में धकेला जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा भेजे गए संदेश में एक हिंदू लड़की का नाम लिखा हुआ होता है, लेकिन भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है, जो संदेह पैदा करता है। ऐसे में लड़कियां शिकार हो जाती है। वाजपेयी ने इस तरह के संदेश का स्क्रीनशाट भी शिकायत में संलग्न किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी साजिश एक समुदाय विशेष द्वारा रची जा रही है। यह घटनाएं अब ‘नौकरी जिहाद’ के रूप में देखी जा रही हैं, जो हिंदू समाज की महिलाओं को निशाना बनाने की सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। हालाँकि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके है।
नौकरी जिहाद से फंसाई जा रहीं हिंदू बेटियां
टी. राजा – इंदौर के एक कार्यक्रम में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों को लव जिहाद के जरिए तो फंसाया ही जा रहा है, अब एक नया जिहाद रायपुर से सामने आया है। यह नौकरी जिहाद है। इसमें नौकरी देने के बहाने हमारी बहनों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
रायपुर l निर्वाचित महापौर मीनल चौबे शपथ ग्रहण से पहले कहा कि वे एजाज ढेबर के कार्यकाल की फाइलें खुलवाएंगे। कई टेंडर में हुई गड़बड़ियों की भी जांच होगी। कौन से काम किस मद और शर्त पर हुई, जांच होगी। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष में हम प्रमाण के साथ आरोप लगाए थे, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। मीनल को 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। हालांकि एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व मेयर हैं l
बूढ़ा तालाब को सुंदर बनाने जो घोटाले हुए उनकी जांच होगी चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण पर हुए खर्च की जांच होगी विज्ञापन घोटाले का भी खुलासा होगा सबसे ज्यादा चर्चा में रहे बड़े बड़े हॉर्डिंग की जांच होगी रायपुर। रायपुर नगर निगम में महापौर और पार्षदों के चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भारी मतों से जीत दर्ज की। मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 वोटों से चुनाव हराया है। वहीं, रायपुर नगर निगम के 70 में से 60 वार्डों पर बीजेपी को जीत मिली है। जीत के बाद निर्वाचित महापौर मीनल चौबे का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रयागराज । महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं. महाकुंभ में हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. अब तक कुल 51.47 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर एक कीर्तिमान रच दिया है. वहीं अब महाकुंभ में एक और रिकॉर्ड बन गया है. प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब तक करीब 650 चार्टर्ड फ्लाइट्स उतर चुके हैं l
हर दिन प्रयागराज एयरपोर्ट में चार्टर्ड फ्लाइट्स उतर रहे हैं. जिसके लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं. इन जेट्स में देश की राजनीतिक हस्तियों के साथ, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज समेत विदेशों से भी लोग प्रयागराज आ रहे हैं. जो बताता कि है कि महाकुंभ की ओर ना केवल भारत के लोग बल्कि विदेशों के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं l
जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को 71 चार्टर्ड फ्लाइट्स प्रयागराज एयरपोर्ट में उतरी हैं. वहीं 8 फरवरी को 60 जेट उतरे थे. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक जितने लोग अभी चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं, उतने सामान्य दिनों में एक महीने में भी नहीं आते. जानकारी के मुताबिक चार्टर्ड प्लेनों के अलावा, स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस की रेगुलर फ्लाइट्स भी इस अवधि के दौरान लगभग 300 की संख्या में उतर रही हैंl
राष्ट्रपति-पीएम मोदी लगा चुके हैं डुबकी
बता दें कि अब तक महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इनमें देश-दुनिया के दिग्गज भी शामिल हैं. अब तक कुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं।
इन हस्तियों ने भी किया स्नान
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, निधिश्री, ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अन्तर्राष्ट्रीय रेसलर खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी समेत कई बड़ी हस्तियां महाकुंभ में डुबकी लगा चुकी हैं।
रायपुर l छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हार की वजहों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए और इसे चुनावी पारदर्शिता पर संकट करार दिया।
ईवीएम पर कांग्रेस की नाराजगी
दीपक बैज ने कहा कि शुरुआत में सरकार ने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की बात कही थी, जिसे कांग्रेस ने समर्थन भी दिया था। लेकिन बाद में अचानक सरकार ने फैसला बदल दिया और ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं और मतदाता भ्रमित हुए।
उन्होंने कहा, ईवीएम को लेकर पूरे देश में संदेह बना हुआ है। विपक्षी दल, सुप्रीम कोर्ट के वकील और बुद्धिजीवी बार-बार इस पर सवाल उठा रहे हैं। यदि बैलेट पेपर से चुनाव होता, तो इन विवादों से बचा जा सकता था।
नई दिल्ली l नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात अचानक भगदड़ मच गई। हादसा यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैलने से हुआ। हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं।
भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर है। एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य आपात चिकित्सा अधिकारी ने 18 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इनमें 10 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया है।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है ताकि अचानक आई भारी भीड़ को हटाया जा सके। वैष्णव ने एक्स पर लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति कंट्रोल में है। अचानक हुई भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं, जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।
रेलवे ने इस भगदड़ में जान गंवाने और गंभीर रूप से घायलों और मामूली रूप से घायलों के लिए मुआवजे राशि का ऐलान किया है। चलिए बताते हैं कितनी राशि का मुआवजा मिलेगा।
रेलवे ने किया मुआवजा राशि का ऐलान
रेलवे ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी, इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि जो कम घायल हैं, उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

