Browsing: रायपुर

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ यहां की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें अपनी मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपरा हमारी मातृभाषाओं में संरक्षित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषाओं को बढ़ावा दें, बच्चों को अपनी बोली और भाषा से जोड़ें तथा छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता को संरक्षित करने में योगदान दें।

panchayattantra24.com-रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेर का समर्पण और उनकी पत्रकारिता की विरासत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य हमें निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

नई दिल्ली। गुरूवार को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। बहरहाल, बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? दरअसल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा फेरबदल के आसार नहीं हैं। इस प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का चयन तय माना जा रहा है। लेकिन सवाल इसके बाद के बैटिंग ऑर्डर, ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों का है। साथ ही विकेटकीपर के तौर पर किसे मौका मिलेगा?

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का चयन तकरीबन तय है। इस तरह वाशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना होगा। वहीं, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच किसका चयन होगा यह देखना मजेदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पसंद कुलदीप यादव हैं, लेकिन भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पसंद वरुण चक्रवर्ती हैं।

इसके अलावा हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है। पिछले दिनों जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा के लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा। वहीं, भारत को मोहम्मद सिराज या मोहम्मद शमी के बीच किसी एक का चयन करना होगा। हालांकि, अर्शदीप सिंह का खेलना तकरीबन तय माना जा रहा है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

रायपुर। हर हर गंगे… ॐ नमो गंगे जय गंगे माता, हरि चरणों में तेरा नाता। पावन कर दे निर्मल जल से, भवसागर से पार लगाता। आज प्रयागराज महाकुंभ में पावन स्नान कर दिव्य ऊर्जा व शांति की अनुभूति हुई। माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे सामने आ चुके हैं और कांग्रेस ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने भाजपा को पछाड़ते हुए ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में प्रथम चरण के 149 क्षेत्रों में कांग्रेस के 78 समर्थित चुनाव जीत कर आए हैं। 69 कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार तथा 9 कांग्रेस समर्थित है, जबकि भाजपा के मात्र 66 सदस्य ही चुनाव जीत पाए हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठा दावा कर रही है कि पंचायतों में उसके ज्यादा लोग चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि हकीकत यह है पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस के प्रथम चरण में भाजपा से 12 सदस्य ज्यादा चुनाव जीते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 3 डिग्री ज्यादा

यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 1.5 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में कल से लुढ़केगा पारा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, कोरिया में 30.5 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

कलयुग में समस्त रोग, दोष, शत्रु पर विजय दिलाने वाले व्रत को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। विजया एकादशी फाल्गुन माह में आती है। शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली विजया एकादशी के व्रत को स्वंय प्रभु श्रीराम (Bhagwan Ram) ने लंकापति रावण (Ravan) से युद्ध करने से पहले किया था।

विजया एकादशी कब ?

विजया एकादशी – 24 फरवरी 2025

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1.55 पर शुरू होगी और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1.44 मिनट पर होगा। एकादशी का व्रत सूर्योदय से अगले दिन द्वादशी के सूर्योदय तक किया जाता है।

विष्णु जी की पूजा मुहूर्त 24 फरवरी को सुबह 6.51 से सुबह 8.17 के बीच मुहूर्त है।

विजया एकादशी का व्रत पारण 25 फरवरी 2025 को सुबह 6.50 से सुबह 9.08 मिनट के बीच किया जाएगा।

विजया एकादशी पर शुभ संयोग

विजया एकादशी के दिन सिद्धि योग 23 फरवरी 2025 को सुबह 11.19 मिनट से शुरू होगी 24 फरवरी को सुबह 10.05 मिनट तक रहेगा।

इस दिन सूर्य और बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इससे बुधादित्य योग बनेगा।

विजया एकादशी पर न करें ये गलती

इस दिन सूर्योदय से पहले उठे स्नान करके साफ हल्के रंग के कपड़े पहनें। काले रंग के कपड़े न पहनें। प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें। सुबह और शाम एकादशी की पूजा पाठ में साफ-सुथरे कपड़े पहन कर ही व्रत कथा सुने। नाखून काटने या बाल-दाढ़ी बनवाने से बचें। विजया एकादशी पर एक आसन पर बैठकर नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बाहर जाप जरूर करें।

विजया एकादशी है प्रभावशाली

विजया एकादशी को विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी जातक विजया एकादशी का व्रत पूरे विधि-विधान से करता है और भगवान विष्णु की पूजा करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली आती है। आपके घर में या जीवन में जो भी नकारात्मकता होती है उसको समाप्त करने में सहायता मिलती है।

रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना हमारे लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर केन्द्रित है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य में जल संग्रहण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं, जल संरचनाओं के प्रभाव और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें ग्रामीण और शहरी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सिंचाई क्षमता में वृद्धि और जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए तय किए गए लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल संचयन के लिए स्थायी संरचनाओं, लघु सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो रहा है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ की सतत जल प्रबंधन नीति और सामुदायिक सहभागिता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जल संरचनाएं सिर्फ पानी के संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि उत्पादन और जल सुरक्षा को भी मजबूत कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों को छत्तीसगढ़ के जल प्रबंधन मॉडल से प्रेरणा लेनी चाहिए और जल संरक्षण को अपनी नीतियों में प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री पाटिल ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और अधिक मजबूती देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

रायपुर,19 फरवरी 2025// अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ, यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि आशा, एकता और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है।

अबूझमाड़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के प्रकोप में रहा है। इस मैराथन के माध्यम से इस धारणा को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी कौशल स्तरों के लोग एकता, प्रतिस्पर्धा और आपसी समझ की भावना के साथ भाग ले सकें। मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां शामिल होंगी, जिससे एथलीटों, पहली बार दौड़ने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक टाइमिंग सिस्टम, पेसर्स, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन स्टेशनों के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

*मैराथन का उद्देश्य: स्वास्थ्य, एकता और शांति का संदेश*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को आशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाकर, हम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं बल्कि शांति और एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहते हैं। अबूझमाड़ को अब माओवाद से नहीं, बल्कि यहां के लोगों की क्षमता और प्रतिभा से पहचाना जाएगा। 

*प्रोमो मैराथन : सफल आयोजनों के साथ बढ़ता उत्साह*

मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजन समिति ने 5 जनवरी को 5 किलोमीटर की प्रोमो मैराथन आयोजित की, जिसमें पुरुष वर्ग में तीजू पुजारी, लक्ष्मण पोयाम और बीरसिंह सलाम विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में सोमराई गोटा, रीना उइके और भूमिका देवांगन शीर्ष स्थान पर रहीं। इसके बाद 19 जनवरी को नारायणपुर में 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन हुई, जिसमें 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में पुरकेश्वर लाल देशमुख, रस्सू कोरेस और बुधराम कुमेटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाहा, भूमिका देवांगन और सोंबाई गोटा विजेता रहीं।

*प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं*

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग में सहायता केंद्रों की व्यवस्था होगी, जहां पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट पेय, स्नैक्स, फल और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध होंगे। धावकों के लिए रिकवरी/रेस्टिंग टेंट भी लगाए जाएंगे। लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिभागियों को रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त होंगे और मार्ग को एलईडी संकेतकों से स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सहायता स्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा बनी रहे। अनुभवी पेसर्स प्रत्येक श्रेणी में धावकों को मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपनी गति बनाए रख सकें और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

मैराथन से पहले कुछ विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। 28 फरवरी को ‘बैंड दायरा’ द्वारा जादू बस्तर कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 1 मार्च को एक भव्य ड्रोन शो होगा, साथ ही अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय कला प्रदर्शनियां और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेल के महत्व के साथ-साथ, यह मैराथन अबूझमाड़ की अनछुई सुंदरता और इसकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी और क्षेत्र के विकास में सहायक होगी।

रायपुर। सरदार सुरजीत सिंह भाटिया (राजनांदगांव) का 18 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 3 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 19 फरवरी बुधवार को दोपहर 3.30 बजे निवास स्थान सिविल लाइन,रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट बूढ़ातालाब के लिए प्रस्थान करेगी। वे गुलबीर सिंह भाटिया के बड़े भाई, बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया), नीलू भाटिया के पिता एवं प्रभतेज सिंह भाटिया के दादाजी थे।