Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी।
रायपुर। हाल ही में नवनिर्वाचित रायपुर महापौर मीनल चौबे आज 40 से अधिक पार्षदों के साथ प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा के लिए रवाना हुईं। इस यात्रा में कुल 150 लोग शामिल हैं, जो लग्जरी बस से प्रयागराज जा रहे हैं।
इस यात्रा का नेतृत्व विधायक राजेश मूणत कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा में विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया।
महापौर मीनल चौबे ने महाकुंभ यात्रा को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “15 वर्षों बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा की सरकार बनी है, बहुत प्रसन्न विषय है। सब की इच्छा थी कि पदभार ग्रहण के लिए महाकुंभ स्नान करने जाना है। हमारी इच्छा पूरा करने के लिए भाजपा संगठन से रमेश ठाकुर और राजेश मूणत को मैं धन्यवाद व्यक्त करती हूं। विश्वास के साथ रायपुर शहर की जनता ने हमको चुना है। ईश्वर से हम प्राथना करेंगे शहर का अच्छा विकास हम करेंगे।
रायपुर l कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।पिछले कुछ दिनों से पार्टी के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे ।
कुलदीप जुनेजा पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने को लेकर बयान भी उन्होंने दिया था प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के पश्चात प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि यदि उन्हें यह उत्तरदायित्व सौंपा जाता है, तो वे इसे पूरी निष्ठा से निभाने के लिए तैयार हैं।
सिंहदेव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पहले ही इस पर मंथन कर चुकी है और वर्ष 2025 में संगठनात्मक बदलाव की योजना है। अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और यदि उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएँगे।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वे उसका पालन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएँगे।
सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज सिंह के निवास पर उनसे भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे।
जब उनसे कांग्रेस की नगरीय निकायों में हार पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव की परिस्थितियाँ अलग होती हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार तमाम आकलनों के विपरीत रही। वहीं, लोकसभा चुनाव में 4-5 सीटें जीतने की उम्मीद थी, किंतु दुर्भाग्यवश केवल एक सीट ही मिल सकी। नगर निगम और पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों से प्रभावित होते हैं, जिनमें प्रत्याशी की भूमिका 60-70 प्रतिशत तक महत्वपूर्ण होती है। सिंहदेव ने कहा कि स्थानीय चुनावों में प्रत्याशी की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कुनकुरी से आते हैं, लेकिन वहाँ भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह, सरगुजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्रों में भी कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।
भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कोई नया कार्य नहीं कर रही है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का भुगतान करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। जब उनसे सरकार के प्रदर्शन को अंक देने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि वे 10 में से 4 अंक दे सकते हैं क्योंकि अभी तक सरकार ने कोई विशेष कार्य नहीं किया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में प्रदेश में निरंतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने और नवीन तकनीकों के माध्यम से बिजली व्यय को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर, नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं देकर हम राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएंगे। साथ ही, ग्रामीण व शहरी विद्युतीकरण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
*नक्सल प्रभावित इलाकों में विद्युतीकरण को मिली नई गति*
मुख्यमंत्री साय ने नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक विद्युतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित सभी गाँवों को विद्युत सुविधा से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत सुविधाओं से वंचित शेष क्षेत्रों को जल्द से जल्द रोशन किया जाए।
*उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में राहत, ऑनलाइन भुगतान को मिलेगा बढ़ावा*
मुख्यमंत्री साय ने बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को विशेष राहत देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का समय पर भुगतान न होने से सरकार को राजस्व हानि होती है, वहीं उपभोक्ताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए बकाया बिल के एकमुश्त भुगतान की विशेष सुविधा दी जानी चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज और लिंक के माध्यम से उनके बिजली बिल की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकें।
*ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन*
मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण से जुड़ी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस (T&D Loss) को कम करने, तथा तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों को रोकने के लिए ठोस रणनीति विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने सौर ऊर्जा के उपयोग को अधिकतम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक स्तर पर अपनाने के लिए नई योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जाए।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर। प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
*ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा*
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।
*सीईजीआईएस और टीआरआई के सहयोग से नीति निर्माण को मिलेगी नई दिशा*
सीईजीआईएस के फाउंडर कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।
*टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम*
ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।
इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि इस एमओयू की छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम-5/20 में यह बैठक पूर्वान्ह् 11:30 बजे से होगी। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है।
रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। इस दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
बजट सत्र से पहले ही विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल दायर करने शुरू कर दिए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कुल 1,862 सवाल लगाए हैं, जिनमें से अधिकांश ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं।
सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। राजनीतिक मुद्दों और बजट प्रस्तावों को लेकर सदन में गर्मागर्म बहस होने की संभावना है। बजट सत्र 21 मार्च को समाप्त होगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दिसंबर 2024 में राज्य सरकार और NDDB के बीच हुए समझौते के बाद छत्तीसगढ़ में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अधिकांश आबादी कृषि से जुड़ी है और अतिरिक्त आय के लिए पशुपालन का कार्य भी करती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता में तैयार पायलट प्रोजेक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 6 जिलों को शामिल किया गया है और सफल क्रियान्वयन के बाद इसे पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।
*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पोषण अभियान को मिलेगा लाभ*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डेयरी उद्योग के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही, प्रदेशवासियों के पोषण स्तर में भी सुधार होगा, जिससे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ, प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता में वृद्धि और सरप्लस दूध के उपयोग को लेकर ठोस कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दूध उत्पादन से जुड़े किसानों और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकें।
बैठक में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन मिनिष शाह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन 58 लाख किलोग्राम दूध का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन करने के बाद, दुग्ध उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सहकारी समितियों के माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक तकनीक और मशीनों से दूध की गुणवत्ता जांच और तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी। बायोगैस और बायो-फर्टिलाइजर प्लांट की स्थापना से पशुपालकों की अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा।
*छत्तीसगढ़ को डेयरी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प*
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने डेयरी विकास, पशु उत्पादकता संवर्धन, पशु प्रजनन और पशु पोषण को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक योजना के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।
*मुख्यमंत्री का आह्वान – पशुपालन से समृद्धि की ओर बढ़े छत्तीसगढ़*
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दृढ़संकल्पित है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक पशुपालन रिमिजियूस एक्का सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। राजधानी की पुलिस ने पिछले दिनों जिस सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, उसके नेटवर्क को खंगालने का काम अब भी जारी है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता के मास्टर माइंड की गिरफ़्तारी के बाद और भी दलालों की धार-पकड़ की है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया है कि अब तक 17 दलाल गिरफ्तार हो चुके हैं।
रायपुर शहर में देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 दलालों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिला दलाल भी शामिल हैं। इस रैकेट का मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह गिरोह विदेशी युवतियों सहित अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को रायपुर लाकर देह व्यापार करवाता था।
एप के जरिये ग्राहकों को दिखाते थे तस्वीरें
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकंटो एप के जरिए ग्राहकों को युवतियों के फोटो और रेट उपलब्ध कराते थे। इसके बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार युवतियों को उनके पास भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक उज्बेकिस्तान की युवती भी शामिल है। यह युवती जुगल कुमार के बुलावे पर मुंबई से रायपुर आई थी। आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि उसने जुगल कुमार को युवती बुलाने के लिए 27,000 रुपये दिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रवि ठाकरे – 55 साल, आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर
जागेन्द्र उके उर्फ मोहन – 29 साल, हनुमान नगर पहाड़ीपारा, गुढ़ियारी, रायपुर
बृजेश साहा – 35 साल, अम्बिकापुर सरगांव, थाना गांधी नगर, रायपुर
मोह. साजिद – 28 साल, सेमरिया, थाना सेमरिया, चतरा, रायपुर
दिनेश लिलवानी – 30 साल, देवपुरी, कृष्णा पुरी, रायपुर
शेख इमरान – 34 साल, सलानी नगर, संजय नगर, रायपुर
अमित सोनी – 28 साल, पुरानी बस्ती सोनार पारा, रायपुर
रमेन्द्र पाठक – 32 साल, रायपुरा, सत्यम विहार, रायपुर
शेख नूरूल हक – 49 साल, चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास, रायपुर
दुर्गेश पनागर – 25 साल, रविदास नगर, कवर्धा
जुगल कुमार राय – 39 साल, दमदमा पोस्ट नहाटा, पश्चिम बंगाल
मयंक हरपाल – 27 साल, गोलबाजार, जगदलपुर (छ.ग.), रायपुर
मोह. शबीर – 39 साल, प्रगति विहार, संतोषी नगर, रायपुर
मनोरंजन बारिक – 32 साल, भरवाबसपुर, महासमंद, रायपुर
ऋषभ शर्मा – 24 साल, गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601, तेलीबांधा, रायपुर
देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल