Browsing: रायपुर

रायपुर 23 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसानों ने जल संकट के बीच एक नई राह खोज ली है। जहां देशभर के किसान पारंपरिक खेती में अधिक पानी और लागत झोंक रहे हैं, वहीं कुर्रु गांव के रामनाथ और चैतराम ने अपनी सोच बदलकर न केवल मुनाफा बढ़ाया बल्कि जल संरक्षण का भी नया मॉडल पेश किया।

रामनाथ, जो पहले धान की खेती करते थे, ने इस बार चने की फसल लगाई और मात्र दो महीने में 84 हजार रुपये का चना बेच दिया। उधर, उनके साथी किसान चैतराम ने तीन एकड़ में चना बोकर 1.76 लाख रुपये की कमाई की, जबकि उनका कुल खर्च सिर्फ 60 हजार रुपये आया। यानी सीधा 1.16 लाख रुपये का लाभ! यह बताता है कि सही फसल चयन से किसान कम समय में ज्यादा कमा सकते हैं।

*धान बनाम चना: कौन है बेहतर?*

धान की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 1.20 करोड़ लीटर पानी की जरूरत होती है, जबकि चने के लिए केवल 40 लाख लीटर पर्याप्त है। यानी हर हेक्टेयर में 80 लाख लीटर पानी बचाया जा सकता है। इसके अलावा, चने की खेती में खाद और कीटनाशकों का खर्च भी धान की तुलना में 40-45 हजार रुपये तक कम होता है। इसकी जड़ों में मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और अगली फसल के लिए रासायनिक खाद की जरूरत घट जाती है।

धान की तुलना में चने की फसल जल्दी तैयार होती है—सिर्फ 70-80 दिनों में। इससे किसान अगली फसल जल्दी बो सकते हैं और सालभर में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

इस साल के बजट में कृषि क्षेत्र को भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन बताया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी को उन्नत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। सबसे क्रांतिकारी फैसला किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत मिलने वाले ऋण की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना रहा। इससे 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और पशुपालकों को कम ब्याज पर लघु अवधि का कर्ज़ मिल सकेगा, जिससे वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में सक्षम होंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं ने पहले ही खेती-किसानी की दिशा बदल दी है। अब किसान को फसल की सुरक्षा के साथ-साथ उसकी सही कीमत भी मिल रही है। 2018 में शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे किसान नए बीज, खाद और उपकरण खरीदकर अपनी पैदावार को और बढ़ा सकते हैं।

सरकार अब किसानों को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि कृषि उद्यमी बनाने की दिशा में काम कर रही है। पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर, नई तकनीकों और जल संरक्षण उपायों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। धमतरी के इन किसानों ने साबित कर दिया है कि सही सोच और नई तकनीकों से खेती को न केवल लाभदायक बनाया जा सकता है, बल्कि जल संकट जैसी गंभीर समस्या का समाधान भी निकाला जा सकता है।

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के 11वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मेले में पहुंचीं और महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आईं साध्वी प्रज्ञा भारती और ग्यारह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यह महाआरती संपन्न हुई।

संत-महात्माओं के साथ भक्तिमय माहौल

साय सहित संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान से आरती की। इस दौरान महानदी त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो उठा। शंख, कपूर और चवर के साथ महाआरती के प्रज्वलित होते ही पूरा मेला परिसर आध्यात्मिक आस्था से सराबोर हो गया। 

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष

इस पावन अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, स्वामी प्रेमानंद गिरि, स्वामी नवल गिरी महाराज, स्वामी शैलेशानंद महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), रामबालक दास महाराज, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जय-जय श्री राम के जयकारों से आरती घाट गूंज उठा और भक्तिमय माहौल में यह दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।

जशपुर lत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज परिवार के साथ अपने गृहग्राम बगिया में वोट डाला. सीएम पूरे परिवार के सदस्यों के साथ बगिया के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र वोट देने पहुंचे थे. सीएम के साथ उनकी मां जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय और परिवार के बाकी सदस्य थे. सीएम ने वोट देने बाद कहा कि सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए. अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपना वोट जरुर देl

सीएम ने बगिया में डाला वोट: वोट डालने के लिए पहुंचे सीएम साय ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया. मतदान करने के बाद सीएम सपरिवार मतदान केंद्र के बाहर बने सेल्फी जोन में पहुंचे. सीएम ने यहां अपने परिवार के साथ फोटो भी खिचाई. सीएम ने लोगों से अपील भी करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सभी को भागीदार बनना चाहिए। 

सीएम साय ने किया मतदान 

मतदान केंद्रों पर लगी वोटरों की कतारें: जशपुर के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं. बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग मतदाता वोट करने के लिए लाइनों में खड़े हैं. दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने रैंप की व्यवस्था की है। 

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की। 

देश भर के 16 राज्यों से फूटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता की शुरूआत 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025 से किया गया।

          इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नव निर्वाचित पार्षद श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, शान्ति भगत, पार्षद फैजान सरवर, ओम प्रकाश , नरेश नंदे और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कोंच और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में देश भर के 16 राज्यों की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टीमें भाग लिए थे। टीमों में डाउन-टाउन जम्मू कश्मीर, कालीघाट फुटबॉल क्लब पश्चिम बंगाल, शैल फुटबॉल अकादमी बोकारो झारखंड, वाईडीसी मणिपुर, वाईएमएफसी बक्सर बिहार, एमएफजी बैंगलोर कर्नाटक, सेंचुरी सीमेंट मुंबई, महाराष्ट्र, आर्मी आटलरी सेंटर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, एफसी अवध उत्तरखंड, राउरकेला रेड ओडिशा, मल्लपुरम एफसी, केरल, लुक्का एफसी केरला और जशपुर की टीम शामिल हैं। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक शानदार आयोजन साबित हो रहा, जो देशभर से आए फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों का दिल जीत लिया 

         मुख्यमंत्री ने रेलवे नागपुर और एमईजी बैंगलूरू के बीच फायनल मैच का आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता में पहले सेमीफायनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर को हरा कर फायनल में पहुंची मद्रास इंजीनियरिंग ग्रूप, एमईजी बैंगलूरू और शुक्रवार को दूसरे सेमीफायनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराने वाली साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर के बीच 23 फरवरी रविवार फायनल मैच खेला गया ।

पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में एक बार फिर राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियो को खेलते हुए देख कर रोमांचित होने का अवसर शहरवासियों को मिला। इस फुटबाल मैच को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से खेल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की कलह पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस में शायद नोटिस और निष्कासन भी पैसे के लिए किए जाते है कांग्रेस के अंदर की गजब कहानी यही कहती है जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक, विनय जायसवाल ने पहले कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया, फिर 6 साल के लिए निष्कासित हुए ,6 साल तो नहीं पर 6 महीने के अंदर वो पार्टी में न सिर्फ वापिस आए बल्कि महापौर का टिकट भी ले आए।उन्होंने जो आरोप कांग्रेस पर लगाया था उसी प्रकिया से वो खुद महापौर प्रत्याशी बन गए अतः कांग्रेस में बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया।

श्रीवास्तव ने कहा पिछले दिनों कांग्रेस ने दो बार के विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बारे में कहा कि उनके नैतिकता नहीं है इतनी बार पार्टी को हरवाने के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया और बोलना पड़ रहा है यह शर्म की बात है अब इस बात फिर कुलदीप जुनेजा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है अब कहानी फिर वही है कुलदीप जुनेजा जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निष्काशित लोगो को पैसे लेकर फिर से पार्टी में लेने का आरोप लगाया था अब फिर वो खुद पैसे देकर अपने ऊपर कार्यवाही से बचेंगे।कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं लुटेरी गैंग बन के रह गई है जो सब को लूट रही है।

 श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस अपने आपराधिक कृत्यों की वजह से आंतरिक कलह के चक्रव्यूह में फंस चुकी है।पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार मान रहे है और खुलेआम बयानबाजी कर रहे है कि हम टॉप लीडरशिप की वजह से चुनाव हार रहे है, जिसमें दीपक बैज,भूपेश बघेल , टीएस सिंहदेव का नाम वो बार बार बोल रहे है नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,टीएस बाबा के ही नेतृत्व में चलने की बात कर रहे है ऐसे में कांग्रेस में किसी को किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है हर कोई एक दूसरे पर केवल आरोप ही लगा रहा है।भाजपा ने जहां बूथ ,मंडल,जिला और प्रदेश के सभी संगठन के चुनाव समय पर कर लिए परन्तु कांग्रेस चार शर्मनाक हारो के बाद कलह के दल दल में डूबती जा रही है।

प्रेस ब्रीफ में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू,राजीव चक्रवती, निशिकान्त पांडे मौजूद रहे।

रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत करना हमारा संकल्प है। आने वाले दिनों में कांग्रेस एक कमरे में सिमट कर रह जाएगी।

रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज आईएएस अफसर जेल में हैं। कांग्रेस ने (उन्हें) काला धन अर्जित करने का आदेश दिया था। वहीं विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिलने पर उन्होंने कहा कि यादव लोग तो गाय पालते हैं, बेल क्यों मिला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है। हर एक आदमी का अपना एक गुट है। इनका भी एक अलग गुट है। भूपेश बघेल के समर्थक माने जाते हैं। सोचने वाली बात यह है कि 140 साल पुरानी पार्टी के अंदर इतनी अंतर्कलह क्यों है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार करने कांग्रेस विधायक दल की 24 फरवरी को बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के निवास में शाम 6 बजे से होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ-साथ सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। बैठक में और पूर्व मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

महाशिवरात्रि इस बार बेहद खास मानी जा रही हैं। शिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। करीबर 149 साल बाद इन तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग का संयोग बन रहा है।

ग्रहों के दुर्लभ योग में शिव पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं, ऐसी मान्यता है। इस योग में की गई पूजा-पाठ से कुंडली से जुड़े ग्रह दोष भी शांत हो सकते हैं। जानें महाशिवरात्रि पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।इससे क्या लाभ मिलेगा।

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग

* महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा। ये एक शुभ योग है।

* इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य शनि के पिता हैं और कुंभ शनि की राशि है। ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे।

* शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेगा। कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के योग में शिव पूजा की जाएगी।

* ऐसा योग 149 साल बाद है। 2025 से पहले 1873 में ऐसा योग बना था, उस दिन भी बुधवार को शिवरात्रि मनाई गई थी।

* फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि 26 फरवरी, धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि के चंद्रमा की उपस्थिति में आ रही है।

सूर्य, बुध और शनि योग

महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। इन तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग 2025 से पहले 1965 में बना था। सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं और सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। यह एक विशिष्ट संयोग है, जो लगभग एक शताब्दी में एक बार बनता है, जब अन्य ग्रह और नक्षत्र इस प्रकार के योग में विद्यमान होते हैं।

इस प्रबल योग में की गई साधना आध्यात्मिक और धार्मिक उन्नति प्रदान करती है। पराक्रम और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए सूर्य-बुध के केंद्र त्रिकोण योग का बड़ा लाभ मिलता है। इस योग में विशेष प्रकार से साधना और उपासना की जानी चाहिए।

नई दिल्ली। क्या आप सुबह देर से उठना और नाश्ता न करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपको इन बुरी आदतों के आपके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में ज़रूर जानना चाहिए।

सुबह की आदतें हमारे दिन की शुरुआत तय करती हैं। अगर हम सुबह उठते ही ऐसे काम करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। तो हमें उनके प्रति सावधान रहने की ज़रूरत है। इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि हम सुबह उठकर अच्छी आदतें अपनाएं और अपने दिन की शुरुआत में कोई भी नकारात्मक काम से न करें। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आपको सुबह उठकर क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं?

देर से उठना: देर से उठने से आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। जब आप देर से उठते हैं। तो आपको अपने काम पूरे करने में परेशानी हो सकती है। इससे आप तनाव महसूस कर सकते हैं और आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें।

मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल: अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं। तो इससे आपकी आंखों और दिमाग को नुकसान पहुंचता है।

इससे सिर दर्द, आंखों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल नींद की कमी का कारण भी बन सकता है। इसलिए सुबह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें।

नाश्ता न करना: सुबह नाश्ता न करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे ऊर्जा की कमी और थकान हो सकती है। इससे डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सुबह नाश्ता करने से बचना चाहिए।

एक्सरसाइज न करना: हर व्यक्ति को सुबह व्यायाम करना चाहिए। इससे आप मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। व्यायाम न करने से आप तनाव और थकान भी महसूस करते हैं, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए सुबह व्यायाम करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।

योजना न बनाना: आपके पास हर दिन के लिए एक योजना होनी चाहिए ताकि आपका दिन उत्पादक हो और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर दिन कदम उठाएं। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश रहता है और आप पूरे दिन हल्का महसूस करते हैं।

रायपुर। जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है।दरअसल, 7 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए।देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया। मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया था। जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी। इसी मामले को लेकर गंज थाना के BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।