Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल रामेन डेका ने अपने अभिभाषण में राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का आभार जताते हुए उन्हें पुण्य स्मरण करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके बाद भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसका समर्थन किरण देव ने किया। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए 27 और 28 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। इसके बाद वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024 , 25 के तृतीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं. नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा. जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप इस परियोजना को तेजी से और समयबद्ध रूप से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई. 
 बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ को केवल प्राकृतिक संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाना है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक में निर्देशित किया कि साइंस सिटी को “एडुटेनमेंट” (शिक्षा + मनोरंजन) की अवधारणा पर विकसित किया जाए, जिससे छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिले.
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विशेषज्ञ पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग फरवरी माह के अंत में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में व्याख्यान देंगे. डॉ. अलंग छत्तीसगढ़ से संबंधित विषयों पर व्याख्यान देने के लिए बड़े मंचों पर बुलाए जाते रहे हैं. डॉ संजय अलंग हाल में अरुणाचल प्रदेश साहित्य महोत्सव, ईटानगर; विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली; आज तक साहित्य महोत्सव, नई दिल्ली; बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी: रायपुर साहित्य महोत्सव जैसे सुप्रसिद्ध मंचों पर छत्तीसगढ़ पर व्याख्यान दे चुके हैं, या कविता पाठ कर चुके हैं. डॉ. अलंग द्वारा लिखी गई शोध पुस्तक छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ शोध शिक्षा लेखन के लिए भारत सरकार का सर्वोच्च सम्मान एक लाख रुपए के साथ प्रदान किया गया था. उन्होंने छत्तीसगढ़ की रियासतें और जमींदारियां, छत्तीसगढ़ की जनजातियां और जातियाँ सहित दस से अधिक पुस्तकें लिखी हैं. उन्हें शोध के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छग विस् का आज से बजट सत्र 2025 आज से शुरू हो गया है, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। सीएम साय ने कहा, आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रणा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे। 
 छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12:00 बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। वहीं शाम को बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक रखी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिवस की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से उनके कक्ष में मुलाकात की। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर देखी जा रही हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

नक्सल हिंसा से प्रभावित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज 23 फरवरी को प्रदेश के 50 ब्लॉकों की पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती भी शामिल है, जहां पहली बार वोटिंग होने जा रही है। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे हैं। इस बार नक्सल प्रभावित इलाकों में भी भारी संख्या में लोग वोट डाल रहे हैं, जहां पहले नक्सलियों का खौफ और दबाव वोटिंग में बाधा बनता था। 

नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान और सुरक्षा बलों के कैंप खुलने के बाद पूवर्ती गांव में राहत का माहौल है। प्रशासन ने पहली बार यहां मतदान कराने की जिम्मेदारी ली है। पहले नक्सलियों के डर से ग्रामीण वोट डालने से कतराते थे। इसके अलावा दंतेवाड़ा के मुलेर जैसे अन्य गांवों में भी इस बार मतदान हो रहा है। ग्रामीणों में वोटिंग को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

15 साल बाद निगम में बीजेपी की वापसी

रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। मीनल चौबे शहर की दूसरी महिला महापौर के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे, जिनमें से 60 प्रतिशत भाजपा के हैं, जबकि 7 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। 

शपथ ग्रहण के बाद पहली सामान्य सभा, सभापति का होगा चुनाव

शपथ ग्रहण के बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा भी होगी, जिसमें सभापति का चुनाव किया जाएगा। भाजपा ने सभापति के चुनाव के लिए धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। महापौर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद एमआईसी का गठन होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में पहली बार एक ऐतिहासिक पल सामने आया है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही शीर्ष पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया, जो पहली बार विधानसभा पहुंची हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने वरिष्ठ नेता आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना। इस अभूतपूर्व स्थिति ने दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को अपना नेता चुना। गोपाल राय ने कहा कि आतिशी सदन में AAP की विचारधारा और रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।

दिल्ली विधानसभा के इतिहास पर एक नजर

आजादी के बाद दिल्ली की पहली सरकार कांग्रेस की थी, जिसमें चौधरी ब्रह्म प्रकाश मुख्यमंत्री बने। हालांकि, कुछ महीनों बाद उनके इस्तीफे के बाद गुरुमुख निहाल सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया।

1993 से 1998 तक- दिल्ली में बीजेपी की सरकार रही, जिसके अंत में सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनीं।

1998 में शीला दीक्षित ने सत्ता संभाली और तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहीं।

2013, 2015 और 2020 में आप सरकार बनी लेकिन भाजपा ने कभी किसी महिला को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया।

दोनों पक्षों में महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी

पहली बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की कमान महिलाओं के हाथ में है। इससे सदन की कार्यवाही में नए बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर। प्रदेश के सभी 33 जेलों में कैदी और बंदी 25 फरवरी को सुबह 8 बजे प्रयागराज से मंगाए गए गंगाजल से स्नान करेंगे। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों और जेलरों को सीमेंट के टैंक या कुंड में साफ पानी के साथ गंगाजल मिलाने के निर्देश गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए हैं।

पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में शर्मा ने बताया कि जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छा होती है कि वे गंगा स्नान का पुण्य लाभ लें। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सभी जेलों में गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। बंदियों और कैदियों के जेलों में स्नान के लिए बनाए गए सीमेंट के टैंक या कुंड में साफ पानी के साथ गंगाजल मिलाया जाएगा। इसमें बारी-बारी से सभी को स्नान करने का मौका मिलेगा। इसके बाद सभी पूजा-अर्चना करेंगे। शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जेलों में जितने कैदी है वे महाकुंभ नहीं जा सकते हैं, लेकिन उनके मन में भी महाकुंभ स्नान करने की इच्छा है। ऐसे में वहां से गंगा जल लाकर प्रदेश के सभी जेलों में 25 फरवरी को कैदियों का सामूहिक गंगा स्नान कराया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट सत्र होगा, जिसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद किस तरह विकास कार्य हुए हैं, यह पूरा देश जानता है।”

इसके साथ ही, सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, और वह अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे। इसके बाद वह स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए मतदान करेंगे।