Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव सह-संयोजक राजेश मूणत ने नगरीय निकाय चुनाव में स्वस्फूर्त मतदान करने के लिए राजधानी की जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल और मूणत ने कहा कि मंगलवार को नगरीय निकाय के लिए हुए मतदान ने यह साफ संदेश दे दिया है कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा शानदार व ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। रायपुर दक्षिण के उपचुनाव की तरह ही भाजपा रायपुर नगर निगम में भी अपनी शानदार जीत का रिकॉर्ड बनाएगी। 
भाजपा सांसद अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने मतदान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह के लिए जनता का आभार माना और कहा कि मतदान के प्रति यह उत्साह और उमंग “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है। रायपुर में शहर-सरकार बनते ही भाजपा अपने संकल्प पत्र पर पूरी ईमानदारी के साथ अमल करेगी। अग्रवाल व मूणत ने कहा कि मतदान के प्रति यह जागरुकता राजधानी को सँवारने के हमारे संकल्पों की बुनियाद सिद्ध होने जा रही है। परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश के साख ही राजधानी में भी महसूस की जा रही थी, जिसमें कांग्रेस और कांग्रेस के भ्रष्ट, कमीशनखोर महापौरों व अध्यक्षों समेत निकायों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का राजनीतिक तम्बू उखड़ने जा रहा है। मतदाताओं के जोश को देखकर यह बात स्पष्ट हो गई है कि जनता ने प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन, लूट, माफियाराज और अराजकता के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है जिसकी औपचारिक व आधिकारिक घोषणा 15 फरवरी को होगी।
 

panchayattantra24.- रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख की डकैती का बड़ा मामला सामने आया है। तीन लोगों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इन लोगों ने ख़ुद को लाल सलाम गैंग का आदमी बता कर वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दो महिला और एक पुरुष को बांधकर डकैती की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। यह पूरा मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है। पुलिस की तमाम टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। चुनावी सुरक्षा की बीच बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। ये डकैत सेना की वर्दी में आए थे। जिसमें चार लोग घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 

 

panchayattantra24.- रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सपरिवार दुर्गा कॉलेज, मौदहापारा स्थित मतदान केंद्र में नगर निगम चुनाव हेतु मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। 
मतदान के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केंद्र में सरकार बनाई और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन किया, उसी प्रकार नगर निगमों में भी भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर समेत प्रदेशभर में भाजपा के महापौर एवं अधिकतम वार्ड पार्षद विजयी होंगे, जिससे नगर निगमों में विकास और पारदर्शिता की मजबूत सरकार बन सके और शहरों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने दावा करते हुए कहा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि अपने-अपने शहरों के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 10.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया। सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी पिलाकर और गुलाब के फूल देकर वोटिंग सेंटर्स भेजा था। रायपुर में 104 सेक्टर ऑफिसर और जिले भर में 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। कवर्धा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने निकाय चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। अपील करते गृहमंत्री ने कहा, मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगरीय निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। बता दें कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। रायपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 9% वोटिंग का अनुमान है। आधिकारिक आंकड़े थोड़ी देर में जारी होंगे। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा, सभी सम्माननीय मतदाताओं को सादर नमस्कार, गरीय निकाय के लिए आज चुनाव हो रहा है, ये चुनाव छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए है। आप सभी सम्माननीय मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने मतदान अवश्य करे। पहले मतदान-फिर जलपान। बता दें कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। रायपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 9% वोटिंग का अनुमान है। आधिकारिक आंकड़े थोड़ी देर में जारी होंगे। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। 
मुख्यमंत्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर/रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी ने मेयर और पार्षद चुनने मतदान किया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगरीय निकायों के लिए EVM के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। बता दें कि इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। रायपुर नगर निगम के लिए सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी और पार्षद पदों के लिए 306 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
वहीं दुर्ग नगर निगम के लिए सबसे कम 2 मेयर प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 44 लाख 87 हजार मतदाता अपने मतों को इस्तेमाल करेंगे। खास बात ये है कि इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, सभी मतदाता भाइयों-बहनों को जय जोहार/नमस्कार, नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि नगरीय निकायों के विकास के लिए, अटल विश्वास पत्र के वादों के समुचित लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। जय छत्तीसगढ़! 
छत्तीसगढ़ के शहरों की जनता आज महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ अपना पार्षद चुनेगी। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव EVM से हो रहे हैं। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 173 नगरीय निकायों पर ये चुनाव हो रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। बता दें कि रायपुर नगर निगम के लिए सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी और पार्षद पदों के लिए 306 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं दुर्ग नगर निगम के लिए सबसे कम 2 मेयर प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 44 लाख 87 हजार मतदाता अपने मतों को इस्तेमाल करेंगे। खास बात ये है कि इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई दी। मंत्री ओपी चौधरी ने X पोस्ट में लिखा, हिन्दी के अद्भुत साधक, अपनी कविता से सभी का मन मोहित करने वाले नई पीढ़ी के लोकप्रिय हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। कुमार विश्वास की प्रेमभरी हिंदी कविताएं भाषा विज्ञानियों का कहना है कि किसी भी भाषा की उन्नति उसके अधिक से अधिक प्रसार में है। कोई भाषा जितने अधिक लोगों द्वारा बोली जाएगी, उतनी ही मजबूत होगी। 
टेक्नोलाॅजी का जमाना है इसलिए यह बात भी महत्वपूर्ण है कि- अमुक भाषा तकनीक से किस हद तक जुड़ी हुई है, और उसमें रोजगार के अवसर कितने हैं। चूंकि हम एक ऐसे समय में ‘हिंदी’ की बात कर रहे हैं जब अंग्रेजी विश्वभाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है लेकिन सत्य यह भी है कि इसी समय में निज भाषा आंदोलनों ने भी सिर उठाया और तकनीक ने उस स्वर को और मुखर किया। दुनियाभर में लोगों का अपनी भाषा के प्रति रुझान बढ़ा।