Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह आज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य अहम पहलुओं की जानकारी ली गई. इस निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह और राज्य निर्वाचन आयोग सचिव भी मौजूद रहे. सुरक्षा उपायों और स्ट्रांग रूम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी ली. Also Read – सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी भाभी का निधन नगरीय निकाय चुनाव के लिए सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अधिकारी-कर्मचारी के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त ने समीक्षा बैठक ली. जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चर्चा की.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी ने कहा, महंत ने इस बात पर मुहर लगा दी कि भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त थे। वैसे कोई भी कांग्रेसी आ जाये, करप्शन का पर्याय ही रहेगा। बता दें कि कांग्रेस के नेताओं के बीच अपनी ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। शुरुआत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से हुई। उन्होंने अंबिकापुर में कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। हालांकि महंत बाद में अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहते हैं। इस पर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है।
दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण देव सिंह गौतम 1992 बैच के आईपीएस हैं। प्रमोशन की खबर मिलते ही मंगलवार को उनके पैतृक गांव में परिजनों के साथ आस-पास के ग्रामीणों ने खुशियां साझा करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। 
 इसके बाद यूपीएससी क्रैक कर 12 अक्टूबर 1992 को आईपीएस की सर्विस जॉइन की। उन्हें पहले मध्य प्रदेश कैडर एलॉट हुआ था। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग एमपी के जबलपुर में हुई। बिलासपुर जिले के सीएसपी रहें। 1992 बैच के आईपीएस श्री गौतम को मंगलवार को छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग ने प्रमोशन कर उन्हें इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किया है। आईपीएस अरुण देव गौतम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। अरुण देव गौतम पुलिस विभाग में अपनी साफ सुथरी छवि और ईमानदार अधिकारियों के फेहरिश्त में गिने जाते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छग कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। JP के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा। 
इस मुद्दे को लेकर जब बीजेपी ने घेरा तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मीडिया के सामने आना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह हाईकमान करता है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने पिछल पांच साल में नगरीय निकायों में जमकर भ्रष्टाचार किया है, निश्चित ही नगरीय निकाय के चुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया. विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है. भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी. जनता का विश्वास हमारे साथ हैं. 
 उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है. जब कांग्रेस आरोप पत्र लगा रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया. हमारे प्रचार का तरीका अलग है. कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है.
 

panchayattantra24.-रायपुर। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में 2 फरवरी को रक्तदान शिविर 7, 8,9 और 10 फरवरी को सजेगी कव्वाली की महफिले शमा जिसमें मुकामी कव्वाल पद्मश्री मदन चौहान एवं उनके साथी एवं विश्व प्रसिद्ध कव्वाल सुव्हान नियाजी हमनवा रामपुर यू.पी., मुकर्रम वारसी हमनवा भोपाल (म.प्र.) एवं मुकामी सैफ-सोहेल एण्ड ब्रदर्स अपना कलाम पेश करेंगे 1 फरवरी हर साल की तरह इस साल भी हलवाई लाइन स्थित हज़रत सैय्यद कुतुब शाह वली र.अ. (चिंराग वाले बाबा) का उर्स मुबारक दिनांक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। उर्स की शुरूआत में हर साल की तरह इस साल भी दिनांक 2 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन दरगाह परिसर में आयोजित किया गया है। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। खादिम-ए-आस्ताना शेख मोईनुद्दीन कुतुबी ने बताया कि उर्स की तैयारी जोर शोर से चल रही है, उर्स में प्रदेश भर से जायरीन शामिल होंगे। उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह परिसर में शमा महफिल एवं कव्वाली का शानदार प्रोग्राम होने जा रहा है। जिसमें 7 फरवरी को मुकामी कव्वाल पद्मश्री मदन चौहान जी एवं उनके साथी अपनी प्रस्तुति देंगे। 8 फरवरी को सुब्हान नियाजी व हमनवा रामपुर यू.पी का प्रोग्राम होने जा रहा है तथा 09 फरवरी को मुकामी सैफ-सोहेल ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। 10 फरवरी को हिन्दुस्तान के मशहूर व मारूफ कव्वाल मुकर्रम वारसी भोपाल म.प्र. की कव्वाली का शानदार प्रोग्राम रखा गया है। 
 • 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे शाही संदल और चादर खादिम-ए-आस्ताना शेख मजीद कुतुबी के मकान छोटापारा से निकलकर शहर का गश्त करता हुआ हलवाई लाईन दरगाह पहुंचेगी। जहां पर देश में अमन, भाईचारा, खुशहाली की दुआ की जाएगी। • 6 फरवरी को रात 9:00 बजे महफिल-ए-किरत व नात का प्रोग्राम होगा। • 7 फरवरी को रात 9:00 बजे मुकामी महफिल शमा महफिल का प्रोग्राम होगा। • 8 फरवरी को बैरूनी फनकार सुबहान नियाजी व उनके साथी अपना कलाम पेश करेंगे। 
 • 9 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे से मुकामी फ़नकार सैफ सोहेल ब्रदर्स की महफिल होगी। 10 फरवरी दिन सोमवार को शाम 5 बजे खादिम-ए-आस्ताना मरहूम शेख अजीज कुतुबी के मकान राजातालाब से संदल व चादर निकलकर हलवाई लाईन स्थित दरगाह पहुंचेगी। रात्रि 9.00 बजे मुकर्रम वारसी भोपाल म.प्र. व उनके साथी अपना कलाम पेश करेंगे। • 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को शाम 7 बजें शाही संदल व चादर हजरत सैय्यद कुतुब शाह वली र.अ. के आस्ताने (हलवाई लाईन) से निकलकर शहर का गश्त करते हुए हजरत सैय्यद बाबा र.अ. बूढापारा कर्मचारी भवन पहुंचेगी। 23 फरवरी 2025 को शाही आम लंगर (विशाल भण्डारा) दोपहर 11 बजे से दरगाह परिसर, हलवाई लाईन कुतुब पैलेस रायपुर (छ.ग.) में।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में एक बॉयफ्रेंड ने पूरी प्लानिंग करके अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की। वारदात से पहले लड़की को आरोपी बाइक में बैठाकर घुमाने ले गया। 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। फिर जगह मिलते ही वहां गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लाश के चेहरे पर तेजाब भी छिड़का। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव के मुताबिक 31 जनवरी को रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वह कोटा इलाके के गीता नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लड़की के कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की गईं। जिसके आधार पर रचना के ही एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सोना तक पुलिस पहुंच पाई। आरोपी के मुताबिक रचना शादी के लिए दबाव बना रही थी। 
पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि लड़की ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी। इसके अलावा जब लड़की के मोबाइल चैट्स पुलिस ने खंगाले तो उसका विवेक से लव अफेयर भी साफ हो गया। रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से उसने मारने की प्लानिंग की। 30 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने कॉल कर रचना को गार्डन मिलने बुलाया। फिर उसे घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर ले गया। फिर वहां से रचना को खमरिया नाम की जगह में खेत के बीच में बनी खाली झोपड़ी में लेकर गया। वहां पर दोनों के बीच फिर शादी की बात पर विवाद हुआ। 
इस विवाद के दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब भी छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा और सीने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिर आरोपी वहां से निकलकर घर आ गया। करीब 5 दिन तक लड़की के परिजन और पुलिस तलाश करते रहे। इस बीच लड़के ने भी पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कॉल डिटेल में फंस गया। इस पूरे हत्याकांड में वारदात स्थल मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में है। खेत पूरी तरह बंजर है, जिस वजह से आस-पास कोई नहीं जाता। इसके अलावा नदी की दिशा से आने वाली हवा सड़क से होते हुए झोपड़ी की तरफ जाती है। जिस वजह से दूर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को बदबू नहीं आई।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर  जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पिछले कुछ दशकों में, भारत सहित छोटे राज्यों में हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। लगातार बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या और इस सेक्टर में लाभ को देखते हुए कई निजी कंपनियां रायपुर से हवाई सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है – स्टार एयरलाइंस। कंपनी ने रायपुर से नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की है। स्टार एयर ने रायपुर की एयर कनेक्टिविटी को झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद से जोड़ दिया है। यह एयरलाइन संजय घोडावत ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि भारत में एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और हर नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी योजना शुरू की है। इसी योजना के तहत स्टार एयर ने रायपुर को नए गंतव्यों से जोड़ा है।