Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी जी से सौजन्य भेंट की। साथ ही पूर्व सांसद सुरेन्दरजीत सिंह अहलूवालिया से भी सौजन्य भेंट की।
लोहड़ी की बधाई दी – सुख समृद्धि व सौहार्द के परम पावन पर्व लोहड़ी की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को अनंत मंगलकामनाओं सहित हार्दिक बधाई। यह पर्व आप सभी के जीवन में उमंग एवं उल्लास एवं सुख-समृद्धि का विस्तार करे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में 160.73 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया।
सुशासन की सरकार में अब दंतेवाड़ा जिले में प्रगति और विकास की बयार बह रही है, यहाँ के लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। माँ दंतेश्वरी की कृपा से यह जिला निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है। विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई! कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , बस्तर सांसद महेश कश्यप , दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

panchayattantra24.- रायपुर। रोलबोल समुदाय, रायपुर ने अपने 5वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होटल ट्राइटन में किया. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैस ने समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. उन्होंने समुदाय के सदस्यों को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर पिछले अध्यक्ष आकाश कुमार साहू के कार्यकाल की सराहना की गई. नई कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष राहुल डोडेजा, सचिव नेहा कोठारी, और कोषाध्यक्ष जय सांखला ने पदभार ग्रहण किया. मुख्य अतिथि ने नई टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समुदाय और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा. इस भव्य कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समुदाय के सदस्यों, और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य के बेहतर प्रयासों के संकल्प के साथ हुआ.
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में रविवार को रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। रायपुर सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष, महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार भाजपा नेता सीए अमित चिमनानी को वित्तीय और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।
कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर युसूफ मेनन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गिरीश पंकज को साहित्य, प्रियंका कौशल को पत्रकारिता और बबीता अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। अमित चिमनानी ने कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से करने पर रोटरी क्लब को बधाई दी और कहा कि आज भारत अगर विश्व की तीसरी बड़ी महाआर्थिक शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है, अगर भारत विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है, तो इसमें आप सभी सामाजिक संस्थाओं के बुद्धिजीवियों का एक बहुत बड़ा योगदान है। साल भर चलने वाले आप लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न विचार समाज तक आते हैं और उसके बाद फिर वह सरकारों तक पहुंच के योजनाओं का रूप लेकर देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश के विकास का जितना श्रेय सरकारों का, अधिकारियों का है उतना ही आप जैसे बुद्धिजीवियों का भी है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर भालू के हमले में दोनों आंखों की रोशनी गंवा चुके बाल बच्चन को घटना के 32 साल के बाद मुआवजा राशि मिल सकी। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा तो बाल बच्चन और उनका परिवार भावुक हो गया। आर्थिक तंगी से जुझ रहे इस परिवार ने सहायता राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के रहवासी पीड़ित ग्रामीण बाल बच्चन सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 1992 की सुबह वे अपने गांव के पास के जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच में बैठे हुए भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने बाल बच्चन की दोनों आंखों को निकाल दिया। उपचार के बाद बाल बच्चन का जीवन तो बच गया लेकिन उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। पीड़ित ग्रामीण के बड़े भाई रंथू सिंह ने बताया कि घटना के बाद बाल बच्चन सिंह का परिवार आर्थिक संकट में आ गया था। बाल बच्चन का विवाह 5 माह पूर्व ही हुआ था। आंख की रोशनी चले जाने से वह काम नहीं कर पा रहा था।
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया। पीड़ित बोल बच्चन आर्थिक सहायता की उम्मीद में अधिकारियों के पास लगातार चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर में 25 सितंबर 2024 को बगिया में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने बाल बच्चन की व्यथा सुनकर वनविभाग के अधिकारियों को तत्काल मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया था। बाल बच्चन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का रोजगार में लगा हुआ है। बड़ी बेटी 12 वीं और छोटी बेटी 8 वीं क्लास में पढ़ रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल के बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलने पर सीएम आभार जताते हुए बाल बच्चन ने कहा कि मुआवजा राशि से वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई पूरी कराएंगें और पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके विवाह में यह राशि खर्च करेगे।

panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल जवानों का कुशल क्षेम जाना। x में बताया कि बीजापुर जिले के जांगला गांव में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान आरक्षक गजेन्द्र शाह मंडावी और आरक्षक रामसू मज्जी का कुशल क्षेम जाना एवं घटना की जानकारी प्राप्त की। घायल जवानों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। बता दें कि कल नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जांगला गांव में IED ब्लास्ट किया था, जिसमें ये दोनों जवान चपेट में आ गए थे। फ़िलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

panchayattantra24.com-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितम्बर 1893 में शिकागो की धर्मसभा में जो संबोधन दिया, वह अविस्मरणीय है। वन मंत्री केदार कश्यप और रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां और सामाजिक उत्थान के कार्य अनुकरणीय है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास के साथ भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। मनुष्य के दिल में देश और मातृभूमि के प्रति हमेशा सम्मान की भावना होनी चाहिए। परिश्रम ही अच्छा जीवन प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन 1984 से काम कर रहा है। अबूझमाड़ के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई है। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर सफल होकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन और स्वामी अनुभवानंद सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

panchayattantra24.com-रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, ‘दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।’
राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।
डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।”
कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के प्रवास के दौरान राजनांदगांव स्थित भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को फल प्रदान कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण के लिए वृद्धा पेंशन योजना संचालित है।वृद्धा पेंशन योजना से सभी वृद्धजनों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्यपाल ने समता मंच वृद्धाश्रम को एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।