Browsing: रायपुर

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पद्मश्री श्रीमती उषा बिरले ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अमरदास बारले उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
   मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।
  मुख्यमंत्री  साय  ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। श्री साय ने कहा कि “हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और  छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा।
   मुख्यमंत्री साय को अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
   उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
  राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं।
  बैठक में विधायक श्री रोहित साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव धर्मस्व श्री अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, आईजी रायपुर श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में विधायक अजय चंद्राकर और विधायक  धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा आज ED के समक्ष पेश होने वाले हैं। दरअसल, ED को लखमा, उनके करीबियों के ठिकानों पर पड़े छापों में अहम सबूत मिले हैं। ED ने कवासी लखमा उनके बेटे हरीश को कुछ दस्तावेजों के साथ कल पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि, ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को आज तलब किया है। 28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा, हरीश लखमा उनके के खास सुशील ओझा और ओएसडी जयंत यादव के यहां सहित सात जगहों पर छापा मारा था। इस छापे में महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया था। इनके पास घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। हालांकि, कवासी लखमा ने जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि, कवासी लखमा और हरीश लखमा 11 बजे ED दफ्तर पहुंचेंगे। 
पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बताया था कि उन्हें और पुत्र सहित अन्य को ईडी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही कहा कि वह अनपढ़ आदमी हैं, आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड एपी त्रिपाठी है। इसमें कितने करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। 2500 करोड़ के शराब घोटाले के समय आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा ईडी के समन पर अब से कुछ देर पहले पार्क स्थित जोनल आफिस पुजारी पहुंचे। उनके बेटे हरीश उनके करीबी नहीं पहुंचे हैं। ईडी का दावा है कि उसे शराब घोटाले में लखमा के शामिल होने और अवैध शराब बिक्री पर उन्हें कमीशन मिलने के सबूत मिले हैं। ईडी ने 28 दिसंबर को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी के घर छापा मारा था। 
 पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई। साथ ही उनके करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी जांच की गई। लखमा को 3 जनवरी को ईडी ने हाजिर होने का समन जारी किया है। ईडी को छापे के दौरान नगद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत मिले हैं। जांच के बाद कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड होने का शक है। 
ईडी ने दावा किया है कि पूर्व मंत्री के रूप में लखमा ने कार्यकाल के दौरान अपराध की आय के मुख्य प्राप्तकर्ता थे। ईडी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि जांच में पहले ही पता चला था कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ में काम कर रहा है। इस घोटाले के माध्यम से उत्पन्न पीओसी का अनुमान करीब 2161 करोड़ रुपए है। ईडी ​को पता चला है कि लखमा पीओसी से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नगद लेते थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बसस्टैंड में पार्किंग शुल्क के नाम पर होने वाली अवैध वसूली एवं गुंडागर्दी से आम लोगों को राहत मिलेगी, जल्द ही यहां पर पुलिस चौकी का निर्माण होगा। यह जानकारी जनता से रिश्ता से चर्चा करते हुए एसएसपी डा. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि बस स्टैंड में गुंडा गर्दा की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्दे नजर बस स्टैंड में व्यवस्थित पुलिस चौकी का निर्माण जल्द होगा । इस संबंध में जोन कमिश्नर से चर्चा हो चुकी है, । बस स्टैड में लड़ाई की जड़ पार्किंग और यात्रियों को टिकट देने के नाम पर होती है, गौर तलब हौ कि बए बस स्टैंड में अवैध टिकट वेंडर होने के कारण यात्रियों के साथ उनसे लेने और न लेने के नाम पर विवाद खड़ा कर मारपीट तक कर देते है। वहीं यात्रियों को छोडऩे वाले और स्टैंड चलाने वाले ठेकेदार के गुर्गों से आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। सवारी छोडऩे आने जाने वाले वाहन चालकों से आधा घंटा तक स्टैंड में वाहन खड़े करने की कोई शुल्क नहीं लिए जाने का प्रावधान होने के बाद भीस्टैंड में कार्यरतकर्मी वाहन चालकों से अवैध वसूली करते है। विवाद होने पर वहां के गुंडे वाहन चालकों से मारपीट करना आम बात है। 
 अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों की वजह से आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन मारपीट और गाली-गलौच जैसी घटनाएं तो हो ही रही है लेकिन शनिवार को बलौदाबाजार के एक यात्री के ऊपर इन असामातिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया । बस स्टांड में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। इसमें मारपीट के साथ लूटपाट की घटनाएं भी शामिल है। बस स्टैंड पर अवैध तरीके से भी असामाजिक तत्वों का आना जाना है इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के स्थानीय कर्मचारिय़ों के लिए आईकार्ड की व्यवस्था की है। लेकिन बस स्टैंड में मौजूद ज्यादातर कर्मचारी आईकार्ड नहीं लगाते है। एसे में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट जैसी घटनाओ्ं में पुलिस आसानी से आपोरी तक नहीं पहुंच पाती है। दरअसल शनिवार को बलौदाबाजार का एक यात्री होटल से खाना खाकर निकल रहा था। इस दौरान वहां पर किसी व्यक्ति से बहस हो गई इसके बाद यात्री के साथ मारपीट की गई । यात्री की नाक और मुंह में चोट आने से लगातार मुंह से खून बह रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने यात्री को प्राथमिक उपचार के अस्पताल भेजा। वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस के नहीं होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते है। पिछले दिनों एसपी डा. लाल उमेंद सिंह ने नए बस स्टैंड का दौरा कर सख्त निर्देश दिए थे कि यात्रियों के अलावा कोई भी असामाजिक तत्व न दिखे। 
तारबाहर पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार वही बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में शुक्रवार रात शराब पीकर गुंडागर्दी करते हुए एक युवक दूसरे से मारपीट कर रहा था। एक मीडिया कर्मी ने इसकी सूचना तत्काल तारबाहर पुलिस को दी। पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और फिर दौड़ा कर दोनों आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने थाने ले जाकर आरोपियों को छोड़ दिया था। आरोपी बेखौफ घूम रहे थे, इस पर एक दिन पहले हुए मारपीट के मामले को वीडियो बना कर रखे मीडियाकर्मी ने वायरल कर पुलिस की कारस्तानी पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होते ही आखिरकार पुलिस दोबारा जागी और आरोपियों को पकड़ कर हथियार के साथ विज्ञप्ति जारी की। 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम हीरालाल उर्फ खोटली 29 वर्ष निवासी चांटीडीह व अरमान खान 23 वर्ष निवासी मगरपारा है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लोहे का खोखला पाइप और 2 नग धारदार चापड़ जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मीडियाकर्मी से मामले की सूचना मिलने पर तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। चूंकि दोनों नशे में धुत थे, लिहाजा उन्हें पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी विधिवत गिरफ्तारी कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नए बस स्टैड में पुलिस चौकी के संबंध में जोन कमिश्नर से चर्चा हो चुकी है नगर निगम जल्द से जल्द बिल्डिंग को रिनोवेट करेगा उसके बाद वहां पुलिस चौकी खोल दिया जाएगा। -डा. लाल उमेंद सिंह , एसएसपी रायपुर
 

PT रायपुर। कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और राज्य की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को भी सनातन परंपरा के वही संस्कार प्रदान करें जो हमें अपने शिक्षकों और अभिभावकों से मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के समीप ग्राम कंगोली में वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गायत्री मंत्र हमारी सनातन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह मंत्र हमें सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। विद्या भारती संस्थान में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है और इसी ध्येय के साथ प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम जैसी उच्च स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य में 341 पीएम स्कूल स्थापित किए गए हैं जहां गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही प्रदेश के विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान करने नालंदा परिसर भी बड़े शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी के लिए बनाए गए यूथ हॉस्टल के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री साय ने विद्याभारती संस्था के विकास के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग ने विद्याभारती संस्था के प्रदेश में स्थित विभिन्न संस्थाओं के विकास के लिए सांसद निधि से हर वर्ष एक करोड़ रूपए दिए जाने तथा जगदलपुर विधायक किरणदेव सिंह ने जगदलपुर स्थित संस्था के विकास के लिए 10 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदाय करने की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राजबहादुर सिंह राणा, संस्थान के महामंत्री नरेन्द्र तनेजा एवं रामदत्त चक्रधर ने संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।


मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक आहुति दी और बस्तर सहित प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रांगण में सागौन के पौधे रोपे। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय के आचार्यगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।  डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

 
 
 
आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद
 
साधारण परिवार के इन युवाओं की उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण पृष्ठभूमि के इन युवाओं ने देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने जुनून और जज्बे के चलते यह मुकाम हासिल किया है। वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान श्री चेतन साहू की बेटी हैं। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। आदित्य सिंह के पिता  जयप्रकाश सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं। आदित्य के पिता एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उनका यह सपना उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है।
मुख्यमंत्री  साय ने वीणा साहू से फोन पर बात कर उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। वीणा साहू छुट्टियों में अपने घर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां हमारा स्वाभिमान है, छत्तीसगढ़ की शान हैं। उन्होंने वीणा साहू से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है, छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वीणा साहू ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर बनकर हम उन लोगों की सेवा कर रहे हैं, जो देश की सेवा करते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह की इस उपलब्धि के लिए उनके पिता से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्वित करने वाला पल है, आदित्य को भी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने आदित्य के पिता से कहा कि आदित्य की पढ़ाई की चिंता न करें, जो भी जरूरी होगा सहयोग करेंगे। आदित्य ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा देश और प्रदेश की सेवा में सदैव तत्पर हैं।