Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक मोतीलाल साहू से शिकायत करने की बात कही है. यही नहीं मृतक का शव रखकर थाना और शराब भट्ठी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. मृतक हरीश साहू के पिता, चाचा और दादा ने बताया कि उन्हें हरीश को बांधकर चाकू से मारने की जानकारी मिली,
इस पर वे थाना पहुंचे. लेकिन थाने में पुलिस ने जानकारी देने की बजाए उनसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की. यह नहीं उनका मोबाइल फोन और सामान भी जब्त कर लिया. परिजनों ने कहा कि अब हम मामले की शिकायत लेकर विधायक मोतीलाल साहू के पास जा रहे हैं. जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे. आज हम थाने और शराब भट्ठी के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। साय के सलाहकार पंकज कुमार झा ने भूपेश के कारनामे का नया खुलासा किया। X में लिखा,अदानी-अदानी चिल्लाने वाली कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों पर भी लगातार लार टपका रही थी। छत्तीसगढ़ का एटीएम यहां की जनता ने उखाड़ फेका तो किस तरह वाया तेलंगाना उसी अदानी से सौ-सौ करोड़ वसूल रही है, यह तो आपने देखा ही है। अब एक नया खुलासा यह देखिए। छत्तीसगढ़ में एक शानदार अभयारण्य है गुरु घासीदास जी के नाम पर। प्रदेश की साय सरकार ने उस अभयारण्य को ‘टाइगर रिजर्व’ घोषित करने का नाटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब यह देश का तीसरा बड़ा ‘टाइगर रिजर्व’ होगा।
आप जानते होंगे कि किसी नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने की स्वीकृति केंद्र सरकार देती है, उसके बाद राज्य इसका नोटिफिकेशन जारी करता है। मोदी सरकार ने 2021 में ही यह स्वीकृति दे दी थी लेकिन छत्तीसगढ़ की@bhupeshbaghelसरकार इसे इसलिए रोकी रही, इसके नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी क्योंकि फिर इस क्षेत्र का खनिज आदि का दोहन वह नहीं कर पाती। टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद अच्छा-खासा बजट आता है, राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बन जाता है उसका, देश और विश्व के मानचित्र पर आप एक पर्यटन स्थल के रूप में स्थान पाते हैं, लेकिन नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का दावा करने वाली कांग्रेस इस पर भी कुंडली मारे बैठी रही। बाघों की मौतें होती रही लेकिन उसे इसकी परवाह नहीं थी। उसे बस एटीएम होना था…. यहां तक अगर पढ़ ही लिया है आपने तो यह पढ़ते हुए और हँसते हुए जाइए कि कांग्रेस ने अपने कथित ‘जन घोषणा पत्र’ में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पांच वर्ष में दुगना कर देने का वादा किया था। ☺️ मैं हमेशा कहता हूं कि कांगरेड जिसकी भी भलाई की बात करने लगे, समझ लीजिए उसकी शामत आने वाली है। गलत तो नहीं कह रहा न?

panchayattantra24.-रायपुर। धान घोटाला अधिकांश छूट भैया कांग्रेसी नेताओं के दिशा निर्देशों के अनुसार अधिकारीगण विगत पाँच सालों से कर रहे है। आश्चर्यजनक किन्तु सत्य वर्तमान में भाजपा की सरकार है लेकिन भ्रष्ट अधिकारी अभी भी कांग्रेसी नेताओं के गुलाम है। मंडी समिति के सभी सदस्य और तौलाई में काम करने वाले ये सभी कार्यकर्ता कोई न कोई कांग्रेसी नेता का ही पिछलग्गू है अधिकारियों ने इसलिए इनको उपयोग में लाया के लोकल नेता को किसी प्रकार का भ्रष्टाचार उजागर न करें इसी क्रम में मंडी से लेकर मार्केट तक़ लाया जा रहा है। गोडाउन से लेकर ट्रांसपोंटिंग तक सीधे तौर पर छुटभैये नेताओं का क़ब्ज़ा है । सरकार यदि सभी धान खऱीदी केंद्रों पर जाकर सीधे जाँच करे तो वहां के हालात की सच्चाई उजागर हों जाएगी । लगातार किसानों का धान सुखत के नाम पर धान तौलाई के दौरान काटे को सेट कर रखा है जिससे 50 किलो धान तौलने पर तौलाई के समय वजन 40 किलो ही बताता है इस प्रकार 10 किलो की डंडी मारी जाती है।
भ्रष्ट अधिकारियों ने ये नियम विगत कांग्रेस सरकार के समय से सूखत का वजन काटने के लिए बना रखा है जो आज तक चल रहा है । मंडी बोर्ड औऱ मार्केटिंग फेडरेशन, नागरिक आपूर्ति निगम के सभी विभागों में अधिकारियों को 5 छह साल से जमे हो गये और इधर उधर नहीं करने के कारण भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले बुलंद है । औऱ भ्रष्टाचार का रास्ता खुला हुआ है और साफ है। कांग्रेस के छुटभैया नेताओं के संरक्षण के चलते वर्षों से मंडी औऱ धान खरीदी केंद्रों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे है। धान घोटाला कांग्रेस के नेताओं की देन है और कांग्रेस के नेता वर्तमान में धान खऱीदी केंद्रों में पूर्ण तरीक़े से सक्रिय है । धान घोटाले में महासमुंद सरायपाली बसना अन्य छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से खुलेआम अन्य प्रदेशों से धान आना एक आम बात हो गई है कि सरकार अगर चाहें तो एक भौतिक सत्यापन धान केंद्रों में किया जा सकता है।
आसपास के राज्यों का घटिया धान छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा : छत्तीसगढ़ के तमाम मंडियों औऱ धान खरीदी केद्रों में कांग्रेस छुटभैया नेताओं का सिंडिकेट पूरी तरह हावी है। दूसरे राज्यों के घटिया धान को छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर मंडियों में खपाने का सिलसिला बदस्तूर जारी होने के पीछे मंडियों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से छुटभैया नेताओं की सांठगांठ मूल करण है। मंडियों में छुटभैया नेताओं की चल रही है रंगदारी : मंडियों में किसानों के धान खरीदने के बजाय अधिकारियों से मिलीभगत कर मंडी में बाहरी राज्यों की धान खपाने में रंगदारी करते है। दूसरे राज्यों के धान को किसानों के कोठार में रात में ट्रक खड़े करते है फिर पास के मंडी में पहले नंबर पर तौलाई के लिए नंबर लगाने की पर्ची कटवा कर धान को खपाने के लिए दबाव डालते है। मंडी कर्मचारियों के धान तौलाई में न नुकूर करने पर मारपीट औऱ गाली-गलौच पर उतारू हो जाते है। धान माफियाओं की मंडियों में फूल रंगदारी चल रही है। भ्रष्टाचार का एक सिस्टम अधिकारियों ने निर्मित कर रखा है।

panchayattantra24.-रायपुर। बैजनाथपारा में नाले और नालियों की सफाई अभियान की शुरुआत नगर निगम ने अभी आगामी महीनों में नगरपालिका का चुनाव को देखते हुए शास्त्री बाज़ार और बैजनाथपारा के सभी नालों और पाटे तोडक़र सफ़ाई करने का और नया नाला निर्माण का मेगा प्रोजेक्ट बनाया है। इसके तहत नगर निगम ने तमाम पाटे गए नाले के ऊपर निर्माण हुआ था उसको तोड़ दिया आज दिन भर चली कार्रवाई के चलते मोहल्लेवासियों ने नगर निगम की जमकर तारीफ़ की। नगर निगम प्रशासन और सरकार की तारीफ़ बैजनाथपारा में पहली बार सुनने को मिल रही है। लगातार बैजनाथपारा पर सफ़ाई अभियान शुरू होने से वार्ड के नागरिकों को बहुत शकुन और शांति मिल रही है। नगर निगम और शासन की और विधायक और सांसद की जमकर तारीफ़ कर रहे लोगों को आम जनता की बैजनाथपारा की सफ़ाई अभियान को अच्छे नज़रिए से देख रही है। राजधानी के बैजनाथ पारा में नगर निगम आज जाग गया है पूरे बैजनाथ पारा में नालियों की सफाई और चौड़ीकरण करने के लिए नालों में पाटे को भी तोडा जा रहा है। आपको बता दें कि आगामी माह में नगरीय निकाय चुनाव भी होने जा रहे है कही इसी वजह से तो नगर निगम जागा होगा और बैजनाथपारा में नाली सफाई का बीड़ा उठाया है।
पाटे को तोड़े बगैर नाली का निर्माण कैसे? नाले के ऊपर बनी दुकान इसको भी तोड़ा जाना चाहिए तभी नया नाला बनाने का काम सार्थक रूप से और नाली सुचारु रूप से संचालन हो सकती है आज सुबह निगम के अधिकारीगण को बैजनाथपारा के आम नागरिक यही बात की आपत्ति करते हुए आगे नाली का निर्माण रुकवा दिया है कुछ दुकानदारों की दुकान नाले के ऊपर निर्माण हो चुकी है बैजनाथपारा के नागरिकों का कहना है कि नाली बनाना है तो सभी नाली को एक तरह से ही बनाना चाहिए और एक ही साथ सभी का बजट पास होकर सभी नाली एक साथ तत्काल निर्माण हो ना कि दो तीन महीने के बाद। नाली या नाला निर्माण करते समय में जिस किसी का भी पाटा या अवैध निर्माण आएगा तो इसे तोडऩा अति आवश्यक है तभी नाले का निर्माण हो सकता है नाली बनवाने के लिए मोहल्ले वाले किसी प्रकार का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन नाली निर्माण करते समय इसको छोड़ दिया गया या बड़े छोटे का मान सम्मान करते हुए निर्माण रुकवा दिया जाता है तो मोहल्लेवासी इसका विरोध करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। एक बड़े घटनाक्रम में सीबीआई (CBI) ने सेक्स सीडी कांड की दीगर राज्य में सुनवाई करने का अपना आवेदन वापस ले लिया है। सीबीआई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आवेदन देकर, अपना पुराना आवेदन वापस ले लिया है। सीडी कांड, 27 अक्टूबर 2017 को उजागर हुआ था। इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके सलाहकार कांग्रेस नेता विनोद वर्मा आरोपी हैं, और वो जमानत पर हैं। उन पर अश्लील सीडी वायरल करने का आरोप है। गौरतलब है कि सीबीआई ने जब सुप्रीम कोर्ट में जब आवेदन दीगर राज्य में सुनवाई हेतु लगाया था उस समय भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में शासन कर रही थी। चूंकि अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापस हुई है अब वातावरण भूपेश बघेल और उनके सहयोगी
विनोद वर्मा के अनुकूल नहीं होने के कारण और परतस्थितियाँ के परिवर्तन होने के बाद फिर से सुनवाई राज्य की अदालत में होगी। अब इस केस में जल्द से जल्द सुनवाई शुरू होने की संभावना है और फर्जी सेक्स सीडी केस मामलें में तमाम सुबूतों को गवाहों द्वारा न्यायलय में साबित कराया जाएगा। फर्जी सेक्स सीडी कांड के गवाहों को अब किसी भी प्रकार से खतरा नहीं होने का कारण जल्द से जल्द फर्जी सेक्स सीडी मामलें में फैसला आएगा जिसमें भूपेश बघेल-विनोद वर्मा और अन्य साथियों की मुसीबतें बढ़ने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत का फर्जी सेक्स सीडी बनाकर बदनाम करने के मामले का खुलासा किया था, और फिर तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया था। इस प्रकरण पर चालान पेश हो चुका है लेकिन आगे की सुनवाई कानूनी अड़चनों के कारण नहीं हो पा रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, और विनोद वर्मा को गिरफ्तार भी किया था। विनोद वर्मा के नोएडा स्थित निवास पर भी छापेमारी की थी। वो करीब तीन महीने जेल में भी रहे। बाद में वो जमानत पर छूट गए। इस पूरे मामले में सीबीआई ने करीब 2 सौ लोगों को गवाह बनाया है।
ये था पूरा मामला 27 अक्टूबर 2017 को पूर्व मंत्री की कथित सीडी उजागर होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया था. छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में चार्जशीट दाखिल किया था. सीबीआई ने चार्जशीट में दावा किया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी फ़र्ज़ी थी, जो उनकी ही पार्टी के किसी नेता ने तैयार करवाई थी. गौरतलब है कि 27 अक्टूबर, 2017 को एक कथित सेक्स टेप वायरल हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नाम सामने आया था. बाद में इस मामले में दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी हुई थी।
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने कांग्रेस नेताओं पर कथित सेक्स सीडी बांटने का आरोप लगाया था. सीडी कांड में आरोपी विनोद वर्मा के साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मामले को तूल पकड़ता देख राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था. सीबीआई ने मामले में भाजपा और कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की थी. इस बीच सेक्स सीडी कांड से जुड़े रिंकू खनूजा नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. रिंकू खनूजा की मौत के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ| उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी| जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनन्दन किया|
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के आयोजन हेतु विशेष तैयारियां की गई थीं| इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी|
‘बस्तर कॉफी’ के सफर की दिखी झलक
बस्तर जिले के स्टाल में ‘बस्तर कॉफी’ की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। ‘बस्तर कैफे’ की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है।
कला और नवाचार का संगम
कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्री राम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, ‘मावा कोण्डानार’ मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी गई।
शिक्षा और बाल विकास में नवाचार
दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है । बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है।
लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका
कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है।
महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है।
यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति
सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया।
‘नियद नेल्ला नार’ योजना के सकारात्मक परिणाम
बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग सरकार और जनता के बीच विश्वास का एक सेतु है, जो सुनिश्चित करता है कि हर संसाधन का सदुपयोग हो और हर निर्णय समाज के हित में हो।
राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रधान महालेखाकार कार्यालय में लेखा परीक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। लेखा परीक्षा दिवस के अवसर पर 22 नवम्बर 2024 एक सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा।
महालेखाकार कार्यालय के आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखा परीक्षा केवल सरकारी व्यय और राजस्व की जांच तक सीमित नहीं है; यह प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, और जनसेवा में उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में इस विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल डेका ने कहा कि भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह न केवल सरकारी कार्यों में वित्तीय अनुशासन लाने का कार्य करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाता है। इस विभाग के अधिकारियों की निष्पक्षता और कर्मठता ने इसे एक सशक्त संस्थान के रूप में स्थापित किया है। श्री डेका ने कहा कि भारतीय प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन में नियंत्रक और महालेखाकार (सीएजी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। संविधान निर्माताओं ने कैग को वित्तीय नियंत्रण में स्वायत्त और स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित किया है जिससे इसे लोक वित्त की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में एक प्रमुख दर्जा प्राप्त है।
भारतीय प्रशासनिक ढांचे में प्रभावी वित्तीय नियंत्रण में कैग की भूमिका की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कैग के निरीक्षण से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की समुचित निगरानी और पारदर्शिता बनी रहती है जिससे लोक कल्याण को लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।
राज्यपाल ने तेजी से बढ़ते हुए तकनीकी युग में लेखा परीक्षा की प्रक्रिया में भी नवाचार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ती ई-गवर्नेंस और डिजिटलीकरण के चलते लेखा परीक्षकों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकी दक्षताओं से लैस होना जरूरी है। इससे न केवल काम की गति तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था की परंपराओं को बनाए रखते हुए निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उनकी मेहनत और ईमानदारी से ही जनता का भरोसा और मजबूत होगा।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रधान महालेखाकार श्री यशवंत कुमार ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महालेखाकार श्री मोहम्मद फैजान ने किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में महालेखाकार कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं बस्तर हूं…अंधकार से उबरकर नई उम्मीद और विश्वास के उजाले में चमकता, नक्सलियों की बर्बरता को पीछे छोड़, शांति और विकास की नई राह पर बढ़ता, आइए, हम सब मिलकर इस बदलाव की कहानी और बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का हिस्सा बनें। जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़!
सीएम साय का X पोस्ट – सेवा जोहार आमचो बस्तर …. मैं आमचो आदिवासी दादा-दीदी मन चो विकास, भलाई और नई दिशा देतोर उद्देश ले बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण चो बैठक में शामिल होतो काजे बस्तर एइनसे। आज बस्तर के चित्रकोट में आयोजित “बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण” की बैठक में मंत्रिमंडल के साथियों, प्राधिकरण के सभी सम्मानित सदस्यों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित रहूंगा।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक आज 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी। इससे पहले सीएम साय ने बस्तर के लोगों को एक संदेश दिया है। बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल से हल्बी में ट्वीट कर कहा कि दादा-दीदी मन के विकास, भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं। आपको बता दें कि सीएम साय आज सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को, आज दोपहर चित्रकोट में होनेवाली बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को साय सरकार का पिकनिक कहा था। इस पर पलटवार करते हुए सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने एक्स पोस्ट किया है। झा ने कहा कि आइये दीपक बैज जी, आपको बताता भी हूं और याद भी दिलाता हूं कि पिकनिक किसे कहते हैं! याद आया या तारीख समेत बतायें? तारीख 4 अप्रैल 2021 थी। बस्तर में हमारे वीर जवान नक्सलियों से लोहा ले रहे थे। कुल 22 वीरों ने शहादत दी थी उस दिन। असम में चुनाव का दौर था। आप उसी बस्तर से सांसद थे, जबकि बगल में दिख रहे सज्जन मुख्यमंत्री थे छत्तीसगढ़ के। दोनों दिन भर की ‘चुनावी थकान’ इस तरह हास-परिहास कर उतार रहे थे असम में। इधर शहीद वीरों के शवों को एकत्र करना, गिना जाना जारी था।
उसी दिन भारत के गृह मंत्री @AmitShahजी भी थे असम में। उन्होंने अपना सारा चुनावी कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के लिए तत्क्षण विदा हो गए थे। जब आप और आपके सीएम इस तरह मजे कर रहे थे वहां, न केवल मजे बल्कि हँसते हुए नूरानी चेहरों के साथ पोस्ट भी कर रहे थे, सोश्यल मीडिया पर, तब तक भाजपा नेता और देश के गृह मंत्री की बैठक भी हो चुकी थी।आज बस्तर विकास विकास प्राधिकरण की बैठक, उस बस्तर प्राधिकरण की जिसे बनाया भी भाजपा ने ही है और सँवारा भी, तो आपको यह पिकनिक नजर आ रहा है? @bhupeshbaghelजी की संगत छोड़ दीजिए, वे और उनके भाड़े के बयान लेखक आपको भी कहीं का नहीं रहने देंगे। आप कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष से हार गये हैं। समझिये अपनी स्थिति कृपया और@vishnudsai जी की सरकार को काम करने दीजिये। हवा आने दीजिये कृपया।