Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुणवत्ता आश्वासन के मानकों पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं और 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिलना इसी का नतीजा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महासमुंद ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र भदरसी को 91.29% , बड़े टेमरी को 90.27%, झलप को 91.93% व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा को 88.89% के साथ सूरजपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र नवापाराकला को 76.09%, धरमपुर को 87.75% व कांकेर जिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र मुसरपट्टा को 94.2%,पीवी89 को 85.58%, कोदागांव को 93.36%, माकरीखुना को 81.54 व बलौदाबाजार ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद् ठेलकी को 86.83%, रायगढ़ जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र छर्राटानगर को 82.39%, बस्तर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र जमावड़ा को 88.99% व रायपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी को 88.15% अंक प्राप्त हुए हैं ।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान करने के पूर्व विगत माह भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया गया। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति दी। स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही लाला जी ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ओजस्वी विचार आज भी हमें प्रेरित करते है और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते है। हम सभी को देश की तरक्की के लिए लाला लाजपत राय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। हम सभी को उनके वक्तृत्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर मिलजुलकर देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कई अलग-अलग कार्यक्रम हुए। वहीं, कार्यक्रम के समापन के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने ऐसा बयान दे दिया है कि सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। रामविचार नेताम के बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का बयान सामने आने के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने एक बार फिर पलटवार किया है।
अपने बयान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आने के बाद रामविचार नेताम ने कहा है कि पीएम मोदी को गाली देंगे तो कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होगा, कांग्रेस की मति भ्रष्ट हो गई है। मोदी सरकार में आदिवासियों को सबसे ज्यादा लाभ मिला है, जबकि कांग्रेस सरकार में योजनाएं कागजों तक सीमित रही। इससे पहले मंत्री नेताम के बयान को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मोदी भाजपा के भगवान हो सकते हैं, आदिवासियों के नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का विरोधी रही है। कभी फर्जी एऩकाउंटर में फंसाया, कभी जेल भेजा। उनका जल जंगल जमीन छीना है।

panchayattantra24.-रायपुर/अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत रीवा अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग छत्तीसगढ़ रायपुर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार रीवा अमरकंटक नेशनल मार्ग के नोनघटी घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ भिजवाया गया। दीपांशु साहू उम्र 10 वर्ष और राजू साहू उम्र 30 वर्ष को पुष्पराजगढ़ से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी रायपुर के रहने वाले हैं। जो मैहर से दर्शन कर वापस अपने घर रायपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर आशिर्वाद लिए साथ ही अमृत रूपी शबद कीर्तन सुना। अग्रवाल ने कहा कि, गुरुनानक देव जी के त्याग, तपस्या, सेवा के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव और देश दुनिया में शांति और खुशहाली आएगी। उन्होंने सिख धर्म के सेवा भाव की प्रशंसा की और दूसरों से भी इसका अनुसरण करने को कहा। उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान को याद किया। और कहा कि, आज भी सिख समाज गुरु ग्रंथ को ही अपना गुरु मानते हुए मानव सेवा में लगा है जो दुनिया में एक मिसाल है। बृजमोहन अग्रवाल ने यहां लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। और सेवादारों के साथ सेवा दी।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। कुशालपुर चौक में सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 8 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का सर बुरी तरह से कुचल गया है। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के पवित्र खारून नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किए। उन्होंने श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में आयोजित होने वाला पुन्नी मेला बहुत लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग इसमें बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लेने आते हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपराएं न केवल हमारी आस्था को मजबूत करती हैं अपितु हमारे जीवन में उल्लास भी भरती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से हमने प्रदेशवासियों को अपने आराध्य भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजने की निःशुल्क की व्यवस्था की है। साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शीघ्र शुरू किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इससे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज से हमने प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी की शुरूआत कर दी है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश भर से आए जनजाति कलाकारों ने राजधानी में मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। उन्होंने आज नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू होने की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की। Also Read – CG में जॉब…जॉब…जॉब, योग्य उम्मीदवारों की तलाश

panchayattantra24.-रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक सुदूरवर्ती गांव की निर्वाचित महिला सरपंच को ‘अनुचित कारणों’ से हटाने पर नाखुशी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि सरपंच ‘‘बाबू (नौकरशाह) के सामने भीख का कटोरा लेकर जाए’’। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने जशपुर जिले के एक गांव की महिला सरपंच सोनम लकड़ा को हुए मानसिक उत्पीड़न के लिए राज्य सरकार पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसका भुगतान चार सप्ताह में किया जाना है। बेंच ने कहा कि यह एक निर्वाचित सरपंच को हटाने में अधिकारियों की ओर से की गई मनमानी का मामला है, एक युवा महिला जिसने छत्तीसगढ़ के एक सुदूर क्षेत्र में अपने गांव की सेवा करने के बारे में सोचा था।
बेंच ने कहा कि उसकी प्रतिबद्धताओं की प्रशंसा करने या उसके साथ सहयोग करने अथवा उसके गांव के विकास के लिए उसके प्रयासों में मदद करने के बजाय, उसके साथ बिल्कुल अनुचित व्यवहार किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण सामग्री की आपूर्ति और निर्माण कार्य पूरा होने में देरी के कारण उसे सरपंच के पद से हटाने के लिए कार्यवाही शुरू करने को ‘बेकार का बहाना’ करार दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘निर्माण कार्यों में इंजीनियर, ठेकेदार और सामग्री की समय पर आपूर्ति के अलावा मौसम की अनिश्चितताएं शामिल होती हैं और इसलिए, निर्माण कार्यों में देरी के लिए सरपंच को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जब तक कि यह नहीं पाया जाता कि काम के आवंटन या सौंपे गए किसी विशिष्ट कर्तव्य को करने में देरी हुई थी।’’ बेंच ने कहा कि हम संतुष्ट हैं कि कार्यवाही शुरू करना एक बेबुनियाद बहाना था और अपीलकर्ता को झूठे बहाने से सरपंच के पद से हटा दिया गया।
शीर्ष अदालत ने उप-संभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा पारित निष्कासन आदेश को रद्द करते हुए महिला को उसका कार्यकाल पूरा होने तक सरपंच के पद पर बहाल कर दिया। बेंच ने कहा, ‘‘चूंकि अपीलकर्ता को परेशान किया गया है और उसे टालने योग्य मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ा है, इसलिए हम उसे 1 लाख रुपये अदा किए जाने का आदेश देते हैं, जिसका भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा चार सप्ताह के भीतर किया जाएगा।’’ बेंच ने कहा कि राज्य महिला को परेशान करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से राशि वसूलने के लिए स्वतंत्र है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव में कम मतदान पर चिंता जताते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब अनिवार्य मतदान को लेकर कानून बनाना चाहिए. दरअसल बुधवार को दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोट डाले गए. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान की प्रकिया चली, लेकिन वोटरों में उत्साह की भारी कमी देखने को मिली, जिसकी वजह से शाम 6 बजे तक 50.50 प्रतिशत ही मतदान दर्ज हुआ.
कम वोटिंग से कांग्रेस को जीत की उम्मीद पर अजय चंद्राकर ने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक साल पहले भी सरकार बनाने में कॉन्फिडेंट थी. इसलिए भूपेश बघेल नया सीएम निवास को रोज देखने जाते थे. कांग्रेस ने केवल काम किया कि नया सीएम निवास जल्द बन जाए. 5 साल तक कांग्रेस का ध्यान इसमें ही था. कांग्रेस को सपने देखने से कौन रोक सकता है. छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री साय आज धान खरीदी की शुरुआत कर रहे हैं. मोदी की गारंटी पर दृढ़ता से अमल हो रहा है. 25 क्विंटल और 31 सौ रुपए की गारंटी पर अमल हो रहा है. समय में सही रूप में धान खरीदी होगी. समिति कर्मचारी की मांग को मुख्यमंत्री ने पूरा किया. किसानों के दाम को उचित मूल्य मिलेगा और प्रयास जोरदार है.