Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर: रेंज साइबर थाना रायपुर की कार्यवाही, डिजिटल अरेस्ट के नाम से पंडरी निवासी 58 वर्षीय महिला से ठगी करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, 9.50 लाख रुपए नगद जप्त। प्रार्थीया एमवीएसएस लक्ष्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस का होना बताकर प्रार्थीया के आधार कार्ड का दुरुपयोग से 311 बैंक अकाउंट खोलने की झूठी बात बताकर डराया और 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख रुपए की ठगी कर ली। रिपोर्ट पर थाना पंडरी(मोवा) में अपराध क्रमांक 305/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर घटना में शामिल आरोपी जसविंदर सिंह साहनी पिता दिलबाग सिंह साहनी उम्र 58 वर्ष राजनंदगांव को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से ठगी से प्राप्त की गई रकम 9.50 लाख रुपए, बैंक खाता, चेक बुक, मोबाइल जप्त किया गया है।
साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की। जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी…। डिजिटल अरेस्ट करना शातिरों का नया तरीका खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं। झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं। डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं।
बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं। वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं। हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं। ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं। पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं।
खुद को अफसर बताकर पीड़ितों से ठगी की कोशिश साइबर ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमे दर्ज कराने वाले लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुपये की मांग भी कर रहे हैं। फर्जी आईडी बनाकर लगा रहे चूना पुलिस के बड़े अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट के क्लोन बनाकर भी लोगों को ठगने की कोशिश हो रही है। अपील – बच्चों को हिरासत में लेने की कॉल आए तो पहले बच्चे या उसके साथियों को कॉल करके सुनिश्चित करें कि क्या मामला है? ऑनलाइन रुपये न दें। – डिजिटल हिरासत की स्थिति बने तो ठगों की कॉल डिस्कनेक्ट कर तत्काल पुलिस को सूचना दें। – मुकदमों में कार्रवाई और आरोपी को पकड़ने की बात कहकर रुपये मांगने की कॉल आए तो स्पष्ट मना कर दें। – अनजान वीडियो कॉल न उठाएं। क्योंकि न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें। – रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है। – किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है। – किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का करेंगे शुभारंभ। आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में 21 राज्यों के 28 दल देंगे प्रस्तुति। अपने-अपने राज्यों की आदिवासी संस्कृतियों की बिखेरेंगे छटा।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव आखिरकार संपन्न हो गया. बिना किसी ठोस मुद्दे के लड़े गए इस चुनाव में क्षेत्र के 2 लाख 73 हजार मतदाताओं में से 51 फीसदी मतदान के हिसाब से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग मतदान करने ही नहीं गए. विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 25 हजार ज्यादा है.
बीते कुछ सालों से पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता मतदान में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं, लेकिन ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करने में रुचि नहीं दिखाई. वहीं पुरुषों या युवाओं ने वोट देने में इसलिए रुचि नहीं दिखाई क्योंकि इस चुनाव में प्रत्याशियों के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं थे.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और चित्रकार रमेश चंद्र शर्मा (80 वर्ष) का निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा आज, 14 नवंबर (गुरुवार) को दोपहर 11 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी. अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, बूढ़ातालाब में होगा. रमेश चंद्र शर्मा ने अपनी लंबे पत्रकारिता करियर में राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वे रायपुर के नेहरू नगर स्थित गुरु दत्ता मल कॉलोनी, पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहते थे. वे इंटीरियर डिजाइनर देवयानी शर्मा के पिता, जयद्रथ शर्मा के बड़े भाई, मनु शर्मा, अभिषेक शर्मा, नियति शर्मा के बड़े पिता जी और पत्रकार आशीष तिवारी के ससुर थे.
panchayattantra24.-रायपुर। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हुई। कृषकों का धान खरीदी केंद्रों में टीका तथा फूल माला से स्वागत किया गया। जिले के उपार्जन केंद्रों में सभी तैयारियां पूर्ण हुई। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।
राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।

panchayattantra24.-भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। लाइव खेल ऑनलाइन देखें माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल हैं। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समापन रणजीता स्टेडियम में होगा।
भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण किए युवा पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। 14-15 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का पुष्पाहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों से आए ये कलाकार वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई, सोलकिया जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति से अपनी संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे।
फसल कटाई के बाद गारो आदिवासी करते हैं वांगला-रुंगला नृत्य, देवता मिस्सी सालजोंग का करते हैं धन्यवाद
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने मेघालय से 20 सदस्यों की टीम रायपुर आई है। यह दल गारो जनजाति द्वारा फसल कटाई के बाद किया जाने वाला वांगला-रुंगला लोक नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके कलाकार मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 200 किलोमीटर दूर नॉर्थ कर्व हिल्स (North Curve Hills) से आए हैं। दल का नेतृत्व कर रहे मानसेन मोमिन ने बताया कि वांगला गारो जनजाति का लोकप्रिय त्योहार है। यह जनजाति कृषि अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। फसल कटाई के बाद उर्वरता (Fertility) के देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने के लिए वे यह नृत्य करते हैं। वे फसल उपलब्ध कराने के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं, उनकी पूजा कर नाच-गाकर प्रार्थना करते हैं और नई फसल का भोग लगाते हैं। देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने से पहले किसी भी कृषि उत्पाद का उपयोग नहीं किया जाता है।
वांगला-रुंगला आदिवासी लोक नृत्य में महिला और पुरुष दोनों हिस्सेदारी करते हैं। पुरुष नर्तक अपना परंपरागत ढोल लेकर नृत्य करते हैं जिसे दामा कहा जाता है। वांगला-रुंगला लोक नृत्य में नर्तकों का नेतृत्व करने वाले को ग्रिकगिपा या तोरेगिपा कहा जाता है। इसमें महिलाएं संगीत की धुन पर अपने हाथ हिलाती हैं, जबकि पुरुष अपने परंपरागत ढोल को बजाकर नृत्य करते हैं।
दुश्मनों पर जीत के जश्न का नृत्य है सोलकिया, मंत्रोच्चार जैसे स्वर संगीत के साथ होता है नृत्य
मिजोरम की राजधानी आईजोल से रायपुर पहुंची लोक नृत्य दल यहां सोलकिया नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके 20 सदस्यों के दल में 11 पुरूष और नौ महिलाएं शामिल हैं। यह नृत्य मुख्यतः मिजोरम की मारा जनजाति द्वारा किया जाता है। ‘सोलकिया’ का अर्थ दुश्मन के कटे हुए सिर से है। सोलकिया नृत्य मूल रूप से दुश्मनों पर जीत का जश्न मनाने के लिए किया जाता था। खासकर उस मौके पर जब विजेता द्वारा दुश्मन का सिर ट्रॉफी के रूप में घर लाया जाता था। लेकिन अब यह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर मिजो समुदायों के पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है। मिजोरम के कलाकारों के दल का नेतृत्व कर रहे श्री जोथमजामा ने बताया कि सोलकिया नृत्य की शुरुआत पिवी और लाखेर समुदायों द्वारा की गई थी। इस लोक नृत्य के साथ आने वाला स्वर संगीत गायन की तुलना में मंत्रोच्चार के अधिक निकट है। ताल संगीत एक जोड़ी घडि़यों द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक दूसरे से बड़े होते हैं, जिन्हें डार्कहुआंग कहा जाता है। संगीत को बेहतर बनाने के लिए कई जोड़ी झांझ भी बजाए जाते हैं। जोथमजामा ने इस नृत्य को करने वाली मारा जनजाति के बारे में बताया कि यह एक कुकी जनजाति है जो मिजोरम की लुशाई पहाड़ियों और म्यांमार की चिन पहाड़ियों में रहती है। इन्हें लाखेर, शेंदु, मारिंग, ज़ु, त्लोसाई और खोंगज़ई नामों से भी जाना जाता है।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक फार्मेसी स्टूडेंट का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। तेज रफ्तार मिनी ट्रक में फंसकर स्टूडेंट के घुटने से टूटकर पैर अलग हो गया। हादसा इतना भयानक था कि युवती के पैर का एक हिस्सा सड़क पर पड़ा रहा। जबकि युवती सड़क किनारे फेंका गई। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी मिनी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। सुनीता प्रजापति ने सरस्वती नगर थाने में मंगलवार को शिकायत दी की। उनकी बेटी प्रियंका प्रजापति रॉयल कॉलेज में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। वह अपनी सहेली के साथ दोपहर के वक्त कॉलेज से वापस लौट रही थी। इस दौरान प्रियंका स्कूटी चला रही थी। वे यूनिवर्सिटी मेन गेट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से नीले रंग की तेज रफ्तार मालवाहक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट स्कूटी में पीछे बैठी पूजा सड़क किनारे गिर गई। वही प्रियंका का पैर मिनी ट्रक में फंस गया। इसके बाद मिनी ट्रक आगे बढ़ने से वह घुटने से टूट कर अलग हो गया। प्रियंका तेज दर्द में करते हुए सड़क किनारे गिर गई। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।